हरदोई में आज सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा: मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम .
रितेश मिश्रा
हरदोई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज हरदोई दौरा है। यह दौरा खास तौर पर गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण (29 अप्रैल) से पहले तैयारियों की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

चोरी के सामान सहित आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

रितेश मिश्रा
हरदोई। कोतवाली देहात थाना छेत्र मे आटा चक्की और परचून की दुकान से हुई चोरी के मामले मे पुलिस ने आरोपी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
    प्राप्त विवरण मे 21अप्रैल को अनूप कुमार पुत्र जुग्गा निवासी ग्राम गोधाई द्वारा थाना को० देहात पर तहरीर दी गयी कि ढोलू पुत्र अजय निवासी ग्राम ओमपुर नानकगंज झाला थाना को० देहात द्वारा उसकी आटा चक्की व परचून की दुकान से 20 पैकेट किशोर गुटखा, 15 पैकेट बीडी, 20 डिब्बी सिगरेट, एक गत्ता बिस्कुट व कुछ अन्य सामान चोरी कर लिया गया। इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना को० देहात पर आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
       थाना को० देहात के उप निरीक्षक पंकज कुमार द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित नामजद आरोपी को चोरी किये गये सामान सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
35 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
रितेश मिश्रा
संडीला (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोम निवासी रघुवीर पुत्र सूरुजबलि ने तीन लोगों पर 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, दिनांक 01 अगस्त 2025 को आरोपियों वीरेन्द्र, गवाह रंजीत तथा अब्दुल कुद्दूस ने मिलकर रघुवीर को बहला-फुसलाकर जमीन का बैनामा करा लिया। आरोप है कि आरोपियों ने 35 लाख रुपये की रकम चेक के माध्यम से देने का आश्वासन दिया था और कहा था कि पैसा खाते में पहुंच जाएगा। लेकिन पीड़ित के खाते में कोई धनराशि नहीं आई।
रघुवीर का कहना है कि वह कम पढ़ा-लिखा होने के कारण आरोपियों की बातों में आ गया। कई बार पैसे वापस मांगने पर वीरेन्द्र ने टालमटोल करते हुए जल्द भुगतान का आश्वासन दिया, लेकिन अब साफ मना कर दिया है।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि तीनों ने साजिश के तहत
छल-कपट कर जमीन हड़प ली। अब उसने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
दहेज़ हत्या मे पिता पुत्र गिरफ्तार, जेल भेजे गए
रितेश मिश्रा
हरदोई।सुरसा थाना मे हुई विवाहिता की मृत्यु के मामले मे पुलिस ने दहेज़ हत्या के आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
     प्राप्त विवरण मे 11अप्रैल को कलावती पत्नी रामसेवक निवासी ग्राम बेचेपुरवा थाना टड़ियाँवा पर तहरीर दी गयी कि रघुबरन पुत्र रामस्वरुप और उसके पुत्र रामेन्द्र निवासीगण ग्राम खुद्दीपुरवा थाना सुरसा द्वारा उसकी पुत्री को प्रताडित किया गया, जिससे आहत होकर उसकी पुत्री द्वारा आत्महत्या कर ली गई। इस संबंध में वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना सुरसा पर आरोपियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई।
      सुरसा के उप निरीक्षक मोहम्मद फहीम द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित नामजद रघुबरन पुत्र रामस्वरुप और उसके पुत्र रामेन्द्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
उच्च शिक्षा मंत्री ने तटबंध निर्माण का पूजन कर किया शुभारंभ
रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी  द्वारा विधानसभा शाहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत गर्रा नदी के किनारे  स्थित बाढ़ से प्रभावित संवेदनशील ग्राम पुरवा पिपरिया व ग्राम परियल में कटाव को रोकने के लिए बुधवार को तट बन्ध निर्माण कार्य का विधि विधान से पूजन अर्चन कर शुभारम्भ किया। इस परियोजना को कार्यदायी संस्था सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा लागत 289.38 लाख रुपये में संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम मे सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ ब्लाक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, जि.प.सदस्य लालाराम राजपूत, अनिल पान्डेय ,सुभाष सिंह सहित  पार्टी पदाधिकारी व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
स्वच्छता पर लाखों फूंके, कमरों में कूड़ा भरकर बैठे जिम्मेदार!

ब्लॉक कार्यालय बना कचरा घर, सवालों से बचते अधिकारी

रितेश मिश्रा
हरदोई  संडीला ब्लॉक कार्यालय में स्वच्छता के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद हालात शर्मनाक बने हुए हैं। सरकारी दावों और जमीनी सच्चाई में भारी अंतर देखने को मिल रहा है। ब्लॉक परिसर के कई कमरों में कूड़ा-करकट इस तरह भरा हुआ है जैसे यह कोई कार्यालय नहीं बल्कि कूड़ा घर हो। जगह-जगह धूल, गंदगी और बदबू का आलम है, जिससे आने वाले फरियादियों और कर्मचारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि साफ-सफाई के लिए बजट तो नियमित रूप से जारी होता है, लेकिन उसका सही उपयोग नहीं किया जा रहा। कागजों में सफाई दिखाकर जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। वहीं, ब्लॉक कार्यालय में काम कराने आने वाले ग्रामीणों का कहना है कि गंदगी के कारण वहां बैठना तक मुश्किल हो गया है।
सबसे हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े स्तर पर लापरवाही के बावजूद कोई भी अधिकारी खुलकर जवाब देने को तैयार नहीं है। जिम्मेदारों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है—क्या स्वच्छता सिर्फ कागजों तक सीमित है? क्या सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है?
अब देखना यह होगा कि उच्च अधिकारी इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेते हैं या फिर यह गंदगी यूं ही जिम्मेदारों की लापरवाही की कहानी कहती रहेगी।
पृथ्वी दिवस: श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में हुआ पौधारोपण और चित्रकला प्रतियोगिता

"

रितेश मिश्रा

हरदोई श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में पृथ्वी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता और निबंध लेखन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्रों ने पृथ्वी के संरक्षण के महत्व को समझा और अपने विचारों को रंगों और शब्दों में व्यक्त किया। उन्होंने सीखा कि कैसे छोटे-छोटे कदम उठाकर हम पृथ्वी को बचाने में मदद कर सकते हैं, जैसे कि पौधे लगाना, पानी बचाना, और कूड़ा-कचरा सही जगह पर डालना।

पृथ्वी दिवस पर विद्यालय के प्रबंधक मुकेश सिंह ने बताया कि पृथ्वी हमारा घर है और हमें इसका संरक्षण करना चाहिए। हमें पृथ्वी के संसाधनों का सही उपयोग करना चाहिए और इसे प्रदूषण से बचाना चाहिए।

विद्यालय की प्रधानाचार्या भूमिका सिंह ने बताया कि पृथ्वी दिवस हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य छात्रों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना है।

शिक्षकों ने बताया कि पृथ्वी दिवस हमें प्रकृति के महत्व को समझने और इसके संरक्षण के लिए काम करने का अवसर देता है।

पृथ्वी दिवस के अवसर पर बच्चों ने कहा, हम पृथ्वी को बचाने के लिए पौधे लगाएंगे, पानी बचाएंगे, और कूड़ा-कचरा सही जगह पर डालेंगे। हम प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने का प्रयास करेंगे और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देंगे।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या लक्ष्मी देवी शिक्षिकाएं - कविता गुप्ता, कोमल यादव ,विनीता त्रिवेदी,मीनाक्षी सिंह,सोनम शुक्ला, ऐश्वर्या सिंह, अपर्णा श्रीवास्तव, मंशा वाजपेई ,प्रज्ञा ,सोनी शुक्ला, पूजा चौहान, नीलम, दीपमाला, क्षमा सिंह, रिचा, शिवानी शिक्षक राम प्रकाश पांडे ,अशोक कुमार गुप्ता, अभिनव सिंह ,संजय कुमार, आयुष यादव आदि मौजूद रहे।

पुलिस का सख्त रुख कोतवाल छोटेलाल के नेतृत्व में चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान
बबलू प्रजापति
हरदोई पिहानी सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को पिहानी पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया। कोतवाल छोटेलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोपहर में कस्बे के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई।
हेलमेट न पहनने वालों को दी सख्त चेतावनी
चेकिंग के दौरान पुलिस ने विशेष रूप से उन बाइक सवारों को रोका जो बिना हेलमेट के यात्रा कर रहे थे। कोतवाल छोटेलाल ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा, "यदि भविष्य में बिना हेलमेट बाइक चलाते पाए गए, तो न केवल चालान होगा बल्कि गाड़ी भी सीज की जा सकती है।"
उन्होंने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि हेलमेट आपकी सुरक्षा के लिए है, क्योंकि घर पर आपका परिवार आपका इंतजार कर रहा है।
मॉडिफाई साइलेंसर और तीन सवारी पर नजर
अभियान के दौरान बाइक पर तीन सवारी बैठाने, तेज गति से वाहन चलाने और साइलेंसर को मॉडिफाई करवाकर शोर मचाने वाले युवकों को भी सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस टीम की मौजूदगी
इस पूरे अभियान में कोतवाल के साथ कस्बा इंचार्ज राजेश सिंह, दीवान विनोद यादव, कांस्टेबल आशीष सिंह, गर्वित चौधरी, राजेंद्र यादव समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस की इस सक्रियता से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
भीषण गर्मी के चलते हरदोई में स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक होंगे संचालित
रितेश मिश्रा
हरदोई में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव का निर्णय लिया है। जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और निजी विद्यालयों के लिए नया समय निर्धारित करते हुए निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार अब स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।अप्रैल माह में ही तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को हो रही है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण कई बच्चे अस्वस्थ भी हो रहे हैं।अभिभावकों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है, ताकि बच्चों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सके।

*गर्मी से बचाव के उपाय अपनाए जाएं*

बीएसए ने अपने आदेश में सभी स्कूलों को समय परिवर्तन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि स्कूल परिसर में बच्चों के लिए पीने के पानी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, न्याय की मांग तेज
रितेश मिश्रा
हरदोई मल्लावां क्षेत्र के ग्राम गढ़ी रसूलपुर में युवती शिल्पी कुशवाहा की हत्या के मामले में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
*प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुभाष पाल , व  कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे ने संयुक्त रूप से किया द्वारा किया गया।
*प्रतिनिधिमंडल ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।
*इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष  अजय राय  से वीडियो कॉल के माध्यम से प्रशासन की मौजूदगी में पीड़ित परिवार सबबात कराई गई, जिसका समन्वय जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे द्वारा किया गया।
वीडियो कॉल पर वार्ता के दौरान श्री अजय राय ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस दुखद घटना के संदर्भ में वे मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर न्यायिक जांच की मांग करेंगे, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके और दोषियों को सख्त सजा मिले।
प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष (विचार विभाग) सुरेंद्र यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष उन्नाव सुरेंद्र कुशवाहा, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्य, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन सिंह, NSUI जिला अध्यक्ष हसन अहमद, जिला महासचिव आलोक त्रिवेदी, पंकज पाल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मल्लावां अखिलेश पांडे, शरीफ अहमद, राज किशोर अर्कवंशी सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विशेष रूप से मौजूद रहे।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की, ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके।