Mirzapur: सपा मजदूर सभा ने नोएडा श्रमिक आंदोलन को दबाने पर लगे रोक
![]()
मृतक परिजनों को 25-25 लाख रूपया मिले आर्थिक सहायता की मांग को लेकर मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन
मिर्जापुर। नोएडा श्रमिक आंदोलन दमन पर रोक लगाने एवं पिछड़े दिनों मिर्जापुर जनपद के अदानी पॉवर प्लांट से काम कर घर लौट रहे तीनों मृतक मजदूरों के परिजनों को 25-25 लाख रूपया आर्थिक सहायता तथा परिजनों को नौकरी देने की मांग को लेकर 15 सूत्रीय मांग पत्र बुधवार को सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष मेवालाल प्रजापति के नेतृत्व में जोरदार जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार को सौंपा गया। इस अवसर पर वक्ताओ ने कहा नोएडा में जारी दमनात्मक कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए। गिरफ्तार सभी श्रमिकों को बिना शर्त रिहा किया जाए। राजनीतिक दलों और संगठनों को श्रमिकों से मिलने की अनुमति दी जाए। वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को तत्काल रिहा किया जाए। मजदूर आंदोलन व उसके प्रतिनिधियों को बदनाम करने के प्रयासों पर रोक लगे। सर्वोपरि श्रमिकों के सम्मानजनक जीवन हेतु प्रदेश में 26,000 मासिक न्यूनतम मजदूरी की घोषणा की जाए। मजदूरो के लिए आधूनिक लेवर अड्डा, श्रमिकों, महिलाओं के उत्पीडन मामलो को त्वरित निपाटारा। काम के घंटे आठ, सामाजिक सुरक्षा की गारण्टी। शहर के सडको का जगह-जगह धंस जाना, दूषित पानी पीने के लिए विवश न होना पडे़।
इस मौके पर प्रदर्शन करने वालो में आदर्श यादव, दीनानाथ प्रजापति, केशरीनंदन शर्मा, अमरनाथ चक्रवाल, रवि सोनकर, झल्लू यादव, राममिलन यादव बाबूलाल प्रजापति, बदरूद्दीन अंसारी, कृष्णमुरारी शर्मा, पवन कुमार, पतलू यादव, शिवकुमार यादव, अनील सोनकर, बजरंगी पाल, विनोद कुमार यादव, इन्द्रमणि प्रजापति, रामजी बिन्द, धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे।


मृतक परिजनों को 25-25 लाख रूपया मिले आर्थिक सहायता की मांग को लेकर मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन

मीरजापुर। पहलगाम आतंकी हमले के प्रारंभ वर्ष के सभी निर्दोष पर्यटकों स्थानीय लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए यूओ कान्वेंट स्कूल ( गुरुकुलम्) कोटा शिवप्रताप सिंह, लालगंज
मिर्जापुर। विंध्याचल स्थित आधुनिक गैस एजेंसी के उपभोक्ता इन दिनों भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस बुकिंग के 20 से 25 दिन बीत जाने के बाद भी सिलेंडर की होम डिलीवरी नहीं की जा रही है।
मिर्जापुर। विंध्याचल स्थित आधुनिक गैस एजेंसी के उपभोक्ता इन दिनों भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस बुकिंग के 20 से 25 दिन बीत जाने के बाद भी सिलेंडर की होम डिलीवरी नहीं की जा रही है।
लालगंज(मीरजापुर): थाना के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत वाराणसी रीवा हाईवे पर स्थित तुलसी गांव में बुधवार को सुबह वायरल शार्ट सर्किट होने से ट्रक धूं-धूं कर जलने लगा। संयोग अच्छा था की ट्रक चालक उस समय चाय चाय पीने के लिए नीचे उतरा हुआ था बाल बाल बच गया। ट्रक पश्चिम बंगाल से महाराष्ट्र सामान लोड कर जा रहा था। आग लगने की सूचना पुलिस को दी गई, इसके बाद पहुंचा फायर ब्रिगेड ने ट्रक की आग को बुझाया।
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधीमंडल मंगलवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार से जिले की मिर्जापुर, छानबे, चुनार, मझवां, मडिहान विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के पुनरीक्षण/संशोधन के दौरान जिन मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, जोड़े गए हैं, स्थानांतरित (परिवर्तित) किए गए हैं, तथा जिन मतदाताओं के नाम मैपिंग अथवा लॉजिकल एरर की श्रेणी में दर्ज हैं।
1 hour and 56 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k