सपा प्रतिनिधी मंडल डीएम से मिला मांगा मतदाता सूची के काटे और जोडे गये नाम
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधीमंडल मंगलवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार  से  जिले की  मिर्जापुर, छानबे, चुनार, मझवां, मडिहान विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के पुनरीक्षण/संशोधन के दौरान जिन मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, जोड़े गए हैं, स्थानांतरित (परिवर्तित) किए गए हैं, तथा जिन मतदाताओं के नाम मैपिंग अथवा लॉजिकल एरर की श्रेणी में दर्ज हैं।
उपरोक्त सभी श्रेणियों (वोट कटने, जोड़ने, स्थानांतरण, मैपिंग एवं लॉजिकल एरर) से संबंधित मतदाताओं का स्पष्ट एवं प्रमाणिक विवरण उपलब्ध कराने की मांग की है। जिससे आवश्यक जांच एवं सत्यापन किया जा सके। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी सदर गुलाबचन्द्र से मझवां विधानसभा अध्यक्ष झल्लू यादव ने मझवां विधानसभा की जोडे और काटे गये नामो की सूची मांगी। चुनार विधानसभा अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह उपजिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा से चुनार विधानसभा की मतदाता सूची मांगा। वही छानबे विधानसभा अध्यक्ष सोकिम अहमद ने उपजिलाधिकारी लालगंज से काटे ओैर जोडे गये नामो की मतदाता सूची मांगा। और कहा गया की निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा जायेगा और 24 अप्रैल को जिलाधिकारी से शिकायत की जायेगी और मतदाता सूची पर आपत्ती दर्ज कराया जायेगा।
प्रतिनिधीमंडल ने जिला महासचिव आदर्श यादव, झल्लू यादव, सोकिम अहमद, राणाप्रताप सिंह, कान्धा यादव, हरिशंकर यादव, जुम्मन खान आदि शामिल है।
बाइक सवारों को ट्रेलर ने मारी टक्कर,दो की मौके पर हुई मौत, एक गंभीर रूप से घायल

गंभीर रूप से घायल बाइक चालक मंडलीय अस्पताल रेफर

मीरजापुर। ड्रमंडगंज थाना
क्षेत्र के मीरजापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लहुरियादह गांव में मंगलवार सुबह नौ बजे के करीब वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवारों को पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक चालक को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र के बुदामा गांव निवासी 57 वर्षीय लक्ष्मी नारायण पाल अपने नाती 18 वर्षीय अंकित कुमार पाल निवासी नेवढ़िया थाना सोहागी जिला रीवा मध्य प्रदेश के साथ बाइक सवार होकर प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी 56 वर्षीय अपने समधी हरिशंकर पाल उर्फ कैर के यहां गए। यहां से तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर सोमवार की शाम अपने रिश्तेदार के यहां बरात में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के कचनार गांव गए थे। मंगलवार सुबह तीनों लोग बाइक से घर लौट रहे थे सुबह नौ बजे के करीब जैसे ही लहुरियादह गांव में तो मध्यप्रदेश की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लक्ष्मी नारायण पाल व हरिशंकर पाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा अंकित पाल गंभीर से घायल हो गया। हेलमेट पहनने की वजह से अंकित के सिर में चोटें नही आई जबकि पैर में गंभीर चोटें आई हैं।सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज भारत सुमन एसआइ विनोद सिंह, शिवाकांत पांडेय एसआइ पुनीत गुप्ता ने घटना की जांच करते हुए घायल बाइक चालक को उपचार हेतु न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर चोट को देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। मध्य प्रदेश निवासी मृतक लक्ष्मी नारायण पाल को दो पुत्र हैं। प्रयागराज जिला निवासी हरिशंकर पाल उर्फ कैर को दो पुत्र और दो पुत्री हैं। जिसमें एक पुत्र अविवाहित है। दोनों मृतक खेती-बाड़ी कर परिवार का गुजर बसर करते थे। घटना की खबर पाकर मृतकों के रिश्तेदार व स्वजन रोते-बिलखते हुए ड्रमंडगंज थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज भारत सुमन ने बताया कि वैवाहिक कार्यक्रम से घर लौट रहे बाइक सवार दो लोगों की ट्रेलर की टक्कर से मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक अंकित पाल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। ट्रेलर को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
Mirzapur : ₹ 25 हजार के ईनामिया गिरफ्तार

मीरजापुर। दिल्ली एक निवासी एक शातिर अपराधी को मीरजापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था जो फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक द्वारा जनपद में अपराधों के रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित इनामियां अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में यह गिरफ्तारी की गई है।
दरअसल, पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस टीम को मंगलवार को यह सफलता हाथ तब लगी है, जब अहरौरा थाना पुलिस पर उ.प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम से सम्बन्धित ₹ 25 हजार के ईनामियां वांछित पंकज कश्यप पुत्र मदन कुमार निवासी शास्त्री पार्क उस्मानपुर जनपद पूर्वी दिल्ली, दिल्ली को थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत लखनियादरी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के पश्चात आवश्यक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेजा गया है। थाना प्रभारी अहरौरा के मुताबिक पंकज पर कई मुकदमें पंजीकृत हैं तथा वह एक शातिर किस्म का अपराधी है।
75 लाख लोग से अधिक लोग स्मार्ट मीटर से है प्रभावित
स्मार्ट मीटर बन गया है उपभोक्ताओं का खून चूसने वाला मीटर

समय रहते शासन नहीं चेता, तो सड़कों पर होगा विशाल जन आंदोलन- करणी सेना जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार


मीरजापुर। मिर्जापुर जनपद सहित अन्य सभी प्रदेशों में इस वक्त इलेक्ट्रॉनिक मीटर का आतंक जनता पर छाया हुआ है। प्रत्येक ग्राहक के बिजली के मीटर में एक चिप लगा हुआ है, जिसे बिजली विभाग के अधिकारी गण अपने चेंबर में बैठे-बैठे रिमोट से कंट्रोल करते हैं । और आए दिन लोगों के घरों की समस्याएं बढ़ रही हैं। यह स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का खून चूसने वाला मीटर बन चुका है।  ग्राहकों ने पूरा बिजली का बिल दिया हुआ है फिर भी एडवांस बुकिंग के नाम पर उनके पैसे ब्लॉक कर रहे हैं । और यदि वह पैसे नहीं दे रहे हैं तो उनके घरों की बिजली काट दी जा रही है। इस धोखाधड़ी का विरोध करते हुए श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरबार ने कहा है कि यदि सरकार ग्राहकों के घरों पर लगाए तमाम स्मार्ट मीटर को वापस उतार कर पुराने जेनुइन मीटर नहीं स्थापित करता है तो स्मार्ट मीटर की धोखाधड़ी के खिलाफ एक बहुत विशाल जन आंदोलन किया जाएगा , जिसकी सारी जिम्मेदारी बिजली विभाग की एवं प्रशासन की होगी। दिलीप सिंह गहरवार  ने कहा कि उपभोक्ता पूरा बिल देने के बावजूद अंधेरे में पड़ा है ।  पैसा भर रहा है लेकिन वह एडवांस और रिजर्व के नाम पर जमा कर लिया जा रहा है । बिजली का बिल पूरा होने के बावजूद घरों की बिजली कनेक्शन काट दी जा रही है । और यह कार्य सीढ़ी लगाकर मजदूर नहीं कर रहे हैं जिनसे बात किया जा सके,  ग्राहकों को बिना जानकारी दिए ऑफिस में ऐसी में बैठे हुए बिजली विभाग के कतिपय अधिकारी गण मीटर में लगे चिप से अपने रिमोट से बिजली कनेक्शन को बंद कर दे रहे हैं।  गर्मी की ऐसी जलन स्थिति में जहां परिवार बच्चे गर्मी से बिल बिला रहे हैं पानी से बिल बिला रहे हैं, और बिजली विभाग अपने नाटक पर उतारू है यह कतई बर्दाश्त नहीं होगा । स्मार्ट मीटर लगाने से उत्तर प्रदेश में 3:30 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं जिनके पास रोजी-रोटी की समस्या रहने के बावजूद इस समय बिल भरने में अक्षम साबित हो रहे हैं।  उन्होंने कहा है कि तत्काल बिजली विभाग इसका संज्ञान लेकर जिला प्रशासन और उत्तर प्रदेश शासन इसका संज्ञान लेकर बिजली की स्मार्ट मित्रों को तत्काल उतरवा कर ग्राहकों को जेनुइन मीटर लगाकर उनसे जो भी उनका यूनिट आता है वह बिल ले और इसके लिए ग्राहक सहर्ष तैयार भी हैं  । उन्हें स्मार्ट मीटर के नाम पर उनका उत्पीड़न ना किया जाए। यदि इस समस्या का समाधान सरकार समय रहते नहीं करती है तो उत्तर प्रदेश में इसको लेकर बड़ा आंदोलन होगा ,और जनता सड़कों पर आ जाएगी। इसको संभालना सरकार के लिए मुश्किल हो जाएगा।
Mirzapur: कृत्रिम अंग वितरण हेतु शिविर का आयोजन-अपने ब्लाक पर पहुंच कर दिव्यांग बंधु कराएं पंजीकरण
मीरजापुर। जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण राजेश सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजनान्तर्गत चिन्हाकंन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। चिन्हाकंन शिविर आयोजन जिसमें 23 अप्रैल 2026 को जमालपुर एवं नगर पालिका अहरौरा विकास खण्ड जमालपुर दिन गुरूवार को, 28 अप्रैल 2026 नरायनपुर एवं नगर पालिका चुनार विकास खण्ड नरायनपुर परिसर दिन मंगलवार को, 30 अप्रैल 2026 विकास हलिया के परिसर में दिन गुरूवार को, 2 मई 2026 को विकास खण्ड के राजगढ़ के परिसर में दिन शनिवार को, 6 मई 2026 को विकास खण्ड छानबे के परिसर में दिन बुधवार को, 7 मई 2026 को विकास सीखड़ के परिसर में दिन गुरूवार को, 12 मई 2026 को विकास खण्ड मझवां एवं नगर पंचायत कछवां में विकास खण्ड मझवां के परिसर में दिन मंगलवार को, 13 मई 2026 को विकास खण्ड लालगंज परिसर में दिन बुधवार को, 15 मई 2026 को विकास खण्ड पहाड़ी के परिसर में दिन शुक्रवार को, 19 मई 2026 को विकास खण्ड मड़िहान के परिसर में दिन मंगलवार को 20 मई 2026 विकास खण्ड सिटी एवं नगर पालिका सदर में विकास खण्ड नगर सिटी परिसर में दिन बुधवार को एवं 22 मई 2026 को विकास खण्ड कोन के परिसर में दिन शुक्रवार को शिविर का आयोजन होगा। चिन्हाकंन शिविर में उपरोक्त तिथियों पर दिव्यांगजन अपने साथ मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत 40 प्रतिशत से अधिक का दिव्यांगता प्रमाण पत्र या यूडीआईडी कार्ड, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र ग्राम प्रधान, तहसील द्वारा निर्गत (ग्रामीण क्षेत्र में रू 46080- से अधिक का न हो एवं शहरी क्षेत्र में रू 56460- से अधिक का न हो), आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रदर्शित पासपोर्ट साइज 4 फोटो अपने लाकर शिविर में पंजीकरण करा सकते है।
माँ विंध्यवासिनी धाम: भीषण गर्मी और भीड़ में श्रद्धालुओं की बढ़ी परेशानी

मिर्जापुर के माँ विंध्यवासिनी धाम में दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच श्रद्धालुओं को कड़ी धूप में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लंबी लाइनों में खड़े भक्तों के पांव गर्म फर्श के कारण जल रहे हैं, जिससे स्थिति और भी कठिन हो गई है।

खासकर गेट नंबर 2 और 3 -4 जाने वाले मार्ग पर धूप का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि घंटों लाइन में खड़े रहने के दौरान गर्म जमीन पर नंगे पैर रहना बेहद तकलीफदेह है। भक्तों ने मंदिर प्रशासन से मांग की है कि छाया की व्यवस्था, मैट बिछाने और पानी के छिड़काव जैसे इंतजाम किए जाएं, ताकि दर्शन के लिए आने वाले लोगों को राहत मिल सके।
सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल,एक ट्रामा सेंटर रेफर हालत गंभीर
पंकज कुमार
लालगंज, मीरजापुर। स्थानीय तहसील के हलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हलिया ड्रमंडगंज मार्ग के पूर्वा औसान सिंह गांव के पास अनियंत्रित बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे राहगीर तथा बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भेजा, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद राहगीर की गंभीर चोट को देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बंजारी कला गांव निवासी राजू (21) अपने पिता सभाजीत ( 50) को पीछे बैठा कर तिलांव गांव में रिश्तेदार के यहां गया था देर शाम घर वापस लौटते समय जैसे ही हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग के पूर्वा औसान सिंह गांव के पास पहुंचे कि पैदल जा रहे पूर्वा औसान सिंह गांव निवासी देवराज मौर्य (50) को टक्कर मार दिया जिससे गिरकर घायल हो गया। बाइक चालक सहित सवार भी घायल हो गए। चिकित्सक विमल कुमार के द्वारा तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद देवराज मौर्य की गंभीर चोट को देखते हुए ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया  ने जनसंपर्क कार्यालय में सुनीं जनसमस्याएं, दिया समाधान का आश्वासन

मीरजापुर। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने सोमवार को सरदार पटेल चौराहा स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजन, एनडीए के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका प्रमुख लक्ष्य है और जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में एनडीए के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की और उन्होंने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने को कहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आम नागरिक एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मिर्जापुर: मड़िहान के कलवारी माफी में गूंजा समता का स्वर, अपना दल (कमेरावादी) का भव्य सम्मेलन संपन्न

मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी माफी गांव में रविवार को अपना दल (कमेरावादी) द्वारा आयोजित मंडलीय समता सम्मेलन ने क्षेत्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी। रामलीला मैदान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर जोरदार आवाज उठी।
सम्मेलन में यूजीसी विनियम 2026 को लागू करने तथा ओबीसी की जातिगत जनगणना सुनिश्चित करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक समानता और अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने के लिए यह जरूरी कदम है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिराधू विधायक श्रीमती डॉ. पल्लवी पटेल रहीं, जिन्होंने अपने संबोधन में सरकार पर निशाना साधते हुए पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा की बात कही। उनके साथ पारुल पटेल भी मंच पर मौजूद रहीं। पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी भारी संख्या में शामिल हुए।
पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। स्थानीय थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे, जिससे सम्मेलन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
सम्मेलन ने न केवल राजनीतिक संदेश दिया बल्कि क्षेत्र में सामाजिक मुद्दों को लेकर जागरूकता भी बढ़ाई।
व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षा का विशेष योगदान होता है : प्रोफेसर शोभा गौड़
*शिक्षा से आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच का विकास होता है: रामसकल
*श्रीमाता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज का स्थापना दिवस मनाया गया
मीरजापुर। 79 वर्षों से शिक्षा को संस्कार बनाने और ज्ञान को चरित्र में ढालने का प्रयास करते हुए नगर के मध्य स्थित श्री माता प्रसाद माता अधिक इंटर कॉलेज विद्यालय परिवार में स्थापना दिवस और संस्थापक जयंती समारोह का आयोजन किया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर शोभा गौड़,  विशिष्ट अतिथि निवर्तमान राज्यसभा सांसद राम सकल और  जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और उत्कर्ष के प्रतीक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षा का विशेष योगदान होता है। शिक्षा से आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच का विकास होता है। यह हमें जीवन की चुनौतियों का सामना करने की शक्ति प्रदान करती है। केवल डिग्री प्राप्त करना ही शिक्षा का उद्देश्य नहीं है, बल्कि एक अच्छा इंसान बनना ही सच्ची शिक्षा का लक्ष्य होना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से बालक की विशेष योग्यताओं के साथ ही शारीरिक, मानसिक, संवेगात्मक तथा सामाजिक क्रियाओं का विकास होता है। जिला विद्यालय निरीक्षक मिर्जापुर ने विद्यालय के पठन पाठन अनुशासन कि सराहना करते हुए कहा की निश्चित ही यह विद्यालय बालकों की अंदर नई शक्तियों, क्षमताओं का स्वाभाविक एवं प्रगतिशील विकास कर रहा है। राष्ट्रवादी मंच के अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि व्यक्तित्व का वास्तविक विकास तभी संभव है जब शिक्षा के साथ संस्कार भी जुड़े हों। शिक्षा जीवन को उद्देश्यपूर्ण और सफल बनाने का मार्ग प्रशस्त करती है। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा विद्यालय के प्रतिभावान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पिछले वर्ष इंटरमीडिएट की टॉपर जिज्ञासा दुबे, आयुष यादव, यथार्थ पाठक को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्रों डॉ बलराम मौर्य, डॉक्टर निहाल प्रजापति, गौरव यादव, शुभम पांडेय को उनकी सफलता के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय के छात्राओं द्वारा मनोहारी प्रस्तुति दी गई जिसमें शिव तांडव भ्रूण हत्या तथा सोशल मीडिया के माध्यम से मोबाइल के दुरुपयोग पर दिए गए संदेशों की सभी अतिथि गणों ने भूरी भूरी प्रशंसा की।
समारोह में अखिल भारतीय वैश्य महासभा के प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र अग्रहरी नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, अनुज उमर, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय राज सिंह, पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह आशीर्वाद प्राप्त हुआ। विद्यालय द्वारा, प्रबंधक अरुण कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार सिंह, कमलेश कुमार केसरवानी, अतुल जायसवाल, डॉ मधुलिका सिंह, प्रधानाचार्य दिनेश कनौजिया, अशोक कनौजिया, डॉ संतोष कुमार सिंह, प्रधान अध्यापक संतोष सोनकर, प्रधानाचार्य अनीता यादव, दीपा मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री उमाशंकर पांडेय को विद्यालय के प्रबंधक अतिन कुमार एवं प्रधानाचार्य प्रेमचंद यादव द्वारा सम्मानित किया गया। अध्यक्षता पूर्व प्रबंधक बैकुंठ नाथ गुप्त एवं संचालन रफ्तार रमेश कुमार द्विवेदी और संजय सिंह ने किया।