अक्षय तृतीया पर संगीत साहित्य मंच की 130 वीं गोष्ठी संपन्न
ठाणे । साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगीत साहित्य मंच की 130 वीं मासिक काव्यगोष्ठी अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर रविवार 19 अप्रैल 2026 को आनलाइन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ गीतकार सदाशिव चतुर्वेदी मधुर के मधुर स्वर में सरस्वती वंदना से हुआ।जिसकी अध्यक्षता उत्कृष्ट लेखक अमरनाथ दुबे ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप उपस्थित थे।मंच का खूबसूरत संचालन शिक्षाविद् साहित्यकार उमेश मिश्र प्रभाकर ने किया।आमंत्रित साहित्यकारों में वरिष्ठ साहित्यकार भारतीय जनभाषा प्रचार समिति चेयरमैन रामप्यारे रघुवंशी,संस्थापक अध्यक्ष एवं संयोजक रामजीत गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह,डॉ शारदा प्रसाद दुबे शरतचंद्र,हृदयांगन अध्यक्ष विधु भूषण त्रिवेदी,बाल साहित्यकार लविन त्रिवेदी, अरुण मिश्र अनुरागी,सदाशिव चतुर्वेदी मधुर की सराहनीय उपस्थिति रही। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने श्रृंगार के गीत, अवधि गीत,छंद,मुक्तक से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।अंत में विनय शर्मा दीप ने सभी की समीक्षा करते हुए उत्कृष्ट लेखनी की सराहना किया तथा सह संयोजक सदाशिव चतुर्वेदी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए गोष्ठी का समापन किया।
सीबीआई करेगी अस्मिता मिश्रा हत्याकांड की जांच, हाई कोर्ट ने दिया आदेश
मुंबई। मुंबई के प्रसिद्ध समाजसेवी अमर मिश्रा की बेटी अस्मिता मिश्रा की ‘हत्या’ के मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) करेगी। बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायाधीश द्वय सारंग कोतवाल और संदेश पाटिल की खंडपीठ ने 16 अप्रैल को इस आशय का आदेश सीबीआई को दिया। अमर मिश्रा मुंबई के उपनगर मालाड में रहते हैं। उनकी पुत्री अस्मिता मिश्रा (26) की शादी ठाणे जिले के मीरा रोड में रहने वाले मनीष मिश्रा के बेटे अभय मिश्रा के साथ 20 नवंबर 2021 को हुई थी। 12 मई 2022 को गौना हुआ था। गौने के बाद से ही मनीष मिश्रा अमर मिश्रा से उनके मीरा रोड के फ्लैट को अभय मिश्रा के नाम पर कर देने की ज़िद करने लगा। बहाने से 35 लाख रुपए कीमत का डायमंड भी मांगने लगा। इसको लेकर पूरा परिवार अस्मिता को प्रताड़ित करने लगा। अस्मिता का गर्भपात भी करवा दिया।
22 फरवरी 2023 को अस्मिता ने फ़ोन कर अमर मिश्रा को बताया कि ससुराल वालों ने उसकी पिटाई कर दी है। वे तलाक माँग रहे हैं। अमर मिश्रा ने पत्नी सहित अस्मिता से उसके ससुराल जाकर मुलाक़ात की तब माफी मांग कर शांत कर दिया। इस बीच 24 फरवरी 2023 को अभय मिश्रा ने अमर मिश्रा को सूचित किया कि अस्मिता ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अस्मिता को वॉकहार्ट हॉस्पिट मीरा रोड लाया है,   पंडित भीमसेन जोशी जनरल अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ।अमर मिश्रा रिश्तेदारों के साथ अस्पताल पहुंचे तो अस्मिता के शरीर पर चोट के निशान दिखे। शव की फोटो लेने लगे तो पति अभय मिश्रा ने धमकाया कि इसका परिणाम बुरा होगा। इधर काशीमीरा पुलिस स्टेशन का सीनियर इंस्पेक्टर संदीप कदम ADR लिखकर शांत बैठ गया था। वह अमर मिश्रा का कोई तर्क सुन ही नहीं रहा था। सोशल मीडिया पर अपील कर अमर मिश्रा ने 27 फरवरी 2023 को काशीमीरा पुलिस स्टेशन पर मोर्चा निकाल दिया। तब संदीप कदम ने आईपीसी की धारा 304(बी), 306, 420, 406, 313, 323, 498(ए), 504, r/w 34, 3 और 4 के तहत एफआईआर (संख्या-147/2023) दर्ज कर ससुर मनीष मिश्रा, सास प्रेमलता मिश्रा, ननद पायल मिश्रा, ननद पूर्णिमा मिश्रा और देवर जयराज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पति अभय मिश्रा को बॉम्बे हाई कोर्ट से गिरफ्तारी पूर्व जमानत मिल गई।
अमर मिश्रा चाहते थे कि आरोपियों के ख़िलाफ़ हत्या का मामला दर्ज हो। परिस्थितियाँ बताती थीं कि यह स्पष्ट रूप से हत्या है। जैसे कि परिवार ने बताया था कि वे दरवाज़ा तोड़कर कमरे में गए। परंतु दरवाज़ा टूटने का कोई प्रमाण नहीं मिला। अस्मिता ने जिस ओढ़नी से फाँसी लगाई थी वह पंखे पर लटकी मिली जबकि पंचनामा में पुलिस ने लिखा कि वह बेड पर थी। अस्मिता के शव का पोस्टमार्टम करने वाली डॉक्टर तेजश्री सोनवणे ने लिखा था कि उसने सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे के बीच पोस्टमॉर्टम किया, जबकि बायोमीट्रिक अटेंडेंस सुबह 9.51.04 बजे आई थी।
पूरे मामले में ऐसी बहुत सी विसंगतियां मिलीं। अमर मिश्रा ने एडवोकेट घनश्याम उपाध्याय (लॉ ज्यूरिस) के मार्फ़त मामले की सीबीआई जाँच करवाने की मांग को लेकर बॉम्बे हाई में पिटीशन दाख़िल कर दी। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुरुआत में ऑर्डर पास किया कि मामले की जाँच जे.जे. अस्पताल के सीनियर डॉक्टर से करायें। जे. जे. अस्पताल ने सीनियर डॉक्टर के बजाय जूनियर डॉक्टर से जांच करवा दी। उधर डॉक्टर तेजश्री सोनवणे कहती रही कि वह पोस्टमार्टम करना नहीं जानती। जूनियर डॉक्टर ने जांच रिपोर्ट में बताया कि यह आत्महत्या का मामला है। वकील घनश्याम उपाध्याय के युक्तिवाद से प्रेरित बॉम्बे हाई कोर्ट ने मामले को सीबीआई के सुपुर्द कर दिया।
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती पर चश्मा वितरण शिविर का आयोजन
मुंबई ।  भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर विंध्य सामाजिक संस्था द्वारा कुर्ला पश्चिम स्थित सुंदरबाग क्षेत्र में चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली एवं एडवोकेट कैलास आगवने के हाथों किया गया। इस अवसर पर बाबू बत्तेली, शैलेश सिंह, सिद्धार्थ लोमटे, अनिल लोंढे, अहमद शेख, संजय एल्लाड और शिवा पाणिग्रही उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन पंकज शर्मा, अखिलेश गौड़, ईश्वर चंद, अख्तर खान, अमजद शेख, लियाकत खान, प्रतीक प्रजापति और अमित बिंद द्वारा किया गया। शिविर के दौरान नागरिकों की रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) जांच भी की गई।
मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने किया नई टीम का ऐलान
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुंबई इकाई के अंतर्गत उत्तर भारतीय मोर्चा में संगठन को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमीत साटम की संस्तुति पर उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर रविवार को नई टीम का ऐलान किया। प्रमोद मिश्रा ने बताया कि कार्यकारिणी का गठन समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम के गठन से मुंबई में भाजपा का जनाधार और विस्तृत होगा, खासकर उत्तर भारतीय समाज में पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा सहित कुल 55 पदाधिकारियों और सदस्यों को शामिल किया गया है। इसमें 9 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 9 सचिव और 1 कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।
उपाध्यक्ष पद पर मनोज सिंह, अजय शुक्ला, बबलू विश्वकर्मा, विजय यादव, बृजेश दुबे, विजय सिंह, राजेश यादव, चंदन तिवारी और प्रभाकर चतुर्वेदी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं दया शंकर यादव, अजित सिंह, एडवोकेट मनोज जायसवाल और विनय दुबे को महामंत्री बनाया गया है। सचिव पद पर राहुल यादव, डॉ. नूतन सिंह, शिव मिश्रा, कैलाश यादव, रविंद्र पांडेय, महेंद्र चौरसिया, सूर्यकांत शर्मा, राजेंद्र मिश्रा और जगत नारायण गुप्ता को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राजकुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, आशीष मिश्रा को सोशल मीडिया प्रमुख, सचिन प्रजापति को सह-प्रमुख बनाया गया है। अन्य प्रमुख नियुक्तियों में मयंक शेखर को युवा प्रमुख, संध्या पाठक को महिला प्रमुख, ओम प्रकाश पांडे को कार्यालय प्रमुख, पारुल चौधरी को मीडिया प्रमुख और एडवोकेट नीलेश पंडित को विधि प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही 23 कार्यकारिणी सदस्यों को भी संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए हैं। प्रमोद मिश्रा ने कहा कि यह नई कार्यकारिणी संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेगी और भाजपा के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमीत साटम और पार्टी के महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी का आभार व्यक्त करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
पत्रकार मजबूत होगा तो समाज के साथ राष्ट्र भी मजबूत होगा : आचार्य पवन त्रिपाठी
मुंबई । राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र संगठन भारत की 15 वीं वर्षगांठ पर कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन 18 अप्रैल की शाम कांदिवली पश्चिम के हर्ष क्लासिक बैंक्वेट में किया गया। इसमें समारोहाध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उत्तर भारतीय संघ डॉ राधेश्याम तिवारी ने कहा कि संगठन भारत के डेढ़ दशक उल्लेखनीय रहे। यह आगे भी अच्छा प्रदर्शन करता रहेगा। विशेष अतिथि यशोभूमि के संपादक श्रीनारायण तिवारी ने कहा कि संगठन भारत स्वस्थ पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने वाला अखबार है। मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष व श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकार मजबूत होगा तो समाज के साथ राष्ट्र भी मजबूत होगा। विधायक असलम शेख ने अखबार व संपादक राजकिशोर तिवारी की खूबियों की चर्चा की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह, दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश तिवारी, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, वरिष्ठ पत्रकार नेहा पुरव, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दूबे , पत्रकार आनंद मिश्र व मुंबई मित्र वृत्त मित्र के समूह संपादक अभिजीत राणे की खास उपस्थिति रही।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों डॉ राधेश्याम तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, उद्घोषक आनंद सिंह, कवि पत्रकार अभय मिश्र, अमित मिश्र, कवि अमर त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्वलन से किया। इसके बाद हाल ही में दिवंगत हुए पत्रकार आशीष दीक्षित एवं ज्योतिषाचार्य पंडित राम प्रसाद मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में हास्य सम्राट सुरेश मिश्र के संचालन में हास्य कवि महेश दुबे, गीतकार एड राजीव मिश्र मधुकर, डॉ राज बुंदेली तथा  सुश्री सुहाना नाज ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुरेश मिश्र की बेटी के नाम ख़त और महेश दूबे की हास्य कविता विशेष रूप से सराही गई। कार्यक्रम में डॉ दयानंद तिवारी, प्रवक्ता मुंबई भाजपा का विशेष सम्मान किया गया। मोटिवेशनल स्पीकर गिरिधर बलोधी, लेखक संजय सिंह निर्जल, पत्रकार विकास संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्र व श्रेष्ठ भारत के विशेष संपादक सुनील सिंह की उपस्थिति ने गरिमा प्रदान की। अतिथियों का स्वागत राज किशोर तिवारी, राकेश दुबे, रौनक तिवारी तथा बीना तिवारी ने किया। इस अवसर पर राजकिशोर तिवारी ने संगठन भारत अखबार के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। अतिथियों द्वारा संगठन भारत के वर्षगांठ विशेषांक का विमोचन भी किया गया।
इस अवसर पर सूर्यकांत उपाध्याय समाजसेवी एवं उद्योगपति, बयार के अनिल मिश्र, महेंद्र मिश्र डॉ बृजेश पांडेय, एड इंद्रपाल सिंह राष्ट्रवादी उत्तर मुंबई जिला अध्यक्ष,  एड पी वी साटम, मुंबई हाईकोर्ट, विजय सिंह, वासुदेव पाटिल, नगरसेवक वीरेंद्र चौधरी व मोबिन सिद्दीकी, लालजी दुबे, पत्रकार विनोद यादव, उद्योगपति अखिलेश तिवारी,अभिषेक पाण्डेय आदि का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्र, राकेश मणि तिवारी, संगीता दुबे,डॉ रोशनी किरण, पत्रकार इरफान, लेखक धीरज सिंह, वर्षा गर्ग, कवि लक्ष्मी कांत कमल नयन, परदे के पीछे के संपादक राजीव रोहित, कवि विनय शर्मा दीप, डॉ जितेन्द्र पाण्डेय, मुरारी सिंह, जटा शंकर तिवारी, अर्जुन कांबले आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से अभय मिश्र, धर्मेंद्र पांडेय, राकेश दुबे, बीना तिवारी, कविता साहनी, संजना मौर्य, राम किशोर तिवारी, जय शंकर तिवारी का योगदान रहा। संचालन राजेश विक्रांत ने किया। आभार प्रदर्शन राकेश दुबे ने किया।
महिलाओं के अधिकारों को रोकने वाले विपक्ष को देश माफ नहीं करेगा : सीमा सिंह
मुंबई। महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पास न हो पाने के बाद मेघाश्रे फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेविका सीमा सिंह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने जानबूझकर "नारी शक्ति वंदन" अधिनियम को गिराया है और महिलाओं के अधिकारों के रास्ते में बाधा डाली है। सीमा सिंह ने कहा कि कांग्रेस और INDIA गठबंधन ने बिल का विरोध करके देश की करोड़ों महिलाओं की आशाओं पर प्रहार किया है। श्री सिंह ने कहा कि विपक्ष ने परिसीमन के मुद्दे को बहाना बनाकर बिल को पास होने से रोका। वह महिला सशक्तिकरण के ऐतिहासिक कदम का जश्न मनाने के बजाय उसे गिराने में लगा रहा।
श्रीमती सिंह ने कहा कि पीएम मोदी की 'अंतरात्मा की आवाज पर वोट' देने की अपील को ठुकरा कर विपक्ष ने एक ऐतिहासिक मौका गवा दिया है। देश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में विपक्ष ने एक रुकावट डाली है ,परंतु देश की महिलाओं को सम्मान दिलाने की दिशा में प्रधानमंत्री के कदमों को रोका नहीं जा सकेगा।
महिला आरक्षण कानून को लेकर सतीश मनचंदा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
मुंबई। महिला आरक्षण कानून में संशोधन का विधेयक लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने में विफल रहा. 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए के सत्ता में आने के बाद से पहली बार कोई विधेयक पास नहीं हो सका है। कांग्रेस सेवादल के मुंबई अध्यक्ष सतीश मनचंदा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिल को लेकर सरकार की मंशा ही खराब थी। बिल को परिसीमन (Delimitation) से जोड़ा गया है। उनका तर्क है कि 2011 की जनगणना को आधार बनाकर परिसीमन करना गलत है और इसे 2026 की जनगणना के बाद ही किया जाना चाहिए। बिल में ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) महिलाओं के लिए 33% आरक्षण के भीतर कोटा सुनिश्चित नहीं था,जो सामाजिक न्याय के खिलाफ है। श्री मनचंदा ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देने के बजाय 'हिस्सा चोरी' और सिर्फ भारत के निर्वाचन क्षेत्र का नक्शा बदलने का एक पैंतरा था। आगे मनचंदा ने कहा कि जिस तरह से एक देश का प्रधानमंत्री इतने बड़े पद पर विराजमान हो और वह देश की संसद में बोलता हो मैं इस जाति से हूं इससे शर्म की बात और कोई हो नहीं सकता यूजीसी जैसे कानून को लाकर इस देश के भाईचारे को जिस तरह से नफरत में तलवार की धार दी इस प्राइम मिनिस्टर ने इससे यह साबित होता है कि यह प्रधानमंत्री किस विचार का है जो हिंदुओं को हिंदुओं से लड़वाता हो शिक्षा के मंदिर में जातिवाद का नफरत फैलता हो ऐसे प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री की कुर्सी शोभा नहीं देती नरेंद्र मोदी को तुरंत इस पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं के प्रति जिस तरह अपराध बढ़ रहे हैं, वह गंभीर चिंता का विषय है। अच्छा होगा कि पहले भाजपा अपने शासित राज्यों में महिलाओं पर लगातार बढ़ रहे अत्याचार को रोकने की दिशा में सार्थक कदम उठाए । उन्होंने कहा कि यह बिल देश में पांच राज्यों में हो रहे चुनाव को देखते हुए सोची समझी वोट बैंक की राजनीति के लिए आनन फानन में लाया गया था। ऐसे में बिल को फेल होना ही था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार देश में नफरत के बीज बोने का काम कर रही है। हिंदू मुसलमान के राजनीतिक करने के बाद, यूजीसी जैसा  कानून लाकर हिंदुओं को ही आपस में लड़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार के मामले में भाजपा शासित राज्य सबसे आगे हैं।
महिलाओं के अधिकारों को रोकने वाले विपक्ष को देश माफ नहीं करेगा : एसएम खान
मुंबई। महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पास न हो पाने के बाद बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष एसएम खान ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने जानबूझकर "नारी शक्ति वंदन" अधिनियम को गिराया है और महिलाओं के अधिकारों के रास्ते में बाधा डाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और INDI गठबंधन ने बिल का विरोध करके देश की करोड़ों महिलाओं की आशाओं पर प्रहार किया है। श्री खान ने कहा कि विपक्ष ने परिसीमन के मुद्दे को बहाना बनाकर बिल को पास होने से रोका। वह महिला सशक्तिकरण के ऐतिहासिक कदम का जश्न मनाने के बजाय उसे गिराने में लगा रहा।
एस एम खान ने कहा कि पीएम मोदी की 'अंतरात्मा की आवाज पर वोट' देने की अपील को ठुकरा कर विपक्ष ने एक ऐतिहासिक मौका गवा दिया है। देश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में विपक्ष ने एक रुकावट डाली है ,परंतु देश की महिलाओं को सम्मान दिलाने की दिशा में प्रधानमंत्री के कदमों को रोका नहीं जा सकेगा।
कुर्ला में फिटनेस और एकता का उत्सव,5वीं माइकलाइट मैराथन
मुंबई। कुर्ला पश्चिम स्थित CES Michael High School द्वारा आयोजित 5वीं माइकलाइट मैराथन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस आयोजन ने कुर्ला के जीवंत समुदाय को एकजुट करते हुए एकता और उत्साह की भावना को मजबूत किया। इस मैराथन में 750 से अधिक प्रतिभागियों छात्र, अभिभावक और शिक्षकों ने भाग लिया।
“Run for Unity and Michaelites smile while running miles” थीम पर आधारित यह मैराथन कुर्ला क्षेत्र के सबसे बड़े सामुदायिक आयोजनों में से एक बनकर उभरी। प्रतिभागियों ने ऊर्जा, अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे यह आयोजन प्रेरणादायक और यादगार बन गया।
यह कार्यक्रम प्रधानाचार्या डॉ. सैवी मेंडोंका के नेतृत्व में निदेशक जीन मोजेस गोम्स और संस्थापक मोजेस माइकल गोम्स के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन तथा ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से पूरे कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रबंधन और सुरक्षा की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
इस अवसर पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, पुलिस अधिकारी संतोष माने, मुंबई उत्कल स्कूल के अध्यक्ष सूर्य गौड़ा सहित समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। उनके प्रोत्साहन ने प्रतिभागियों का उत्साह और बढ़ाया। 5वीं माइकलाइट मैराथन ने न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा दिया, बल्कि सामुदायिक एकजुटता को भी मजबूत किया, जिससे यह कुर्ला के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन में एक महत्वपूर्ण और यादगार आयोजन बन गया।
मयंक श्रीनिवास तिवारी ने शानदार परीक्षा परिणाम लाकर किया नाम रोशन
मुंबई। मानव धर्माचरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर भारतीय संघ के संगठन मंत्री श्रीनिवास तिवारी विद्रोही महाराज के छोटे सुपुत्र मयंक तिवारी ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। नायगांव पूर्व स्थित सेवन स्क्वेयर अकैडमी के विद्यार्थी मयंक श्रीनिवास तिवारी शुरू से ही पढ़ने में अव्वल विद्यार्थी रहे। उनकी इस उपलब्धि पर महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीम खान, उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, वरिष्ठ समाजसेवी दिनेशचंद्र उपाध्याय, समाजसेवी देवेंद्र तिवारी, प्रकाश मौर्या, विनोद सिंह, रमेश मिश्रा, शिप्रा द्विवेदी,राकेश उपाध्याय समेत अनेक लोगों ने मयंक श्रीनिवास तिवारी को बधाई और आशीर्वाद दिया है।