पत्रकार मजबूत होगा तो समाज के साथ राष्ट्र भी मजबूत होगा : आचार्य पवन त्रिपाठी
मुंबई । राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र संगठन भारत की 15 वीं वर्षगांठ पर कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन 18 अप्रैल की शाम कांदिवली पश्चिम के हर्ष क्लासिक बैंक्वेट में किया गया। इसमें समारोहाध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उत्तर भारतीय संघ डॉ राधेश्याम तिवारी ने कहा कि संगठन भारत के डेढ़ दशक उल्लेखनीय रहे। यह आगे भी अच्छा प्रदर्शन करता रहेगा। विशेष अतिथि यशोभूमि के संपादक श्रीनारायण तिवारी ने कहा कि संगठन भारत स्वस्थ पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने वाला अखबार है। मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष व श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकार मजबूत होगा तो समाज के साथ राष्ट्र भी मजबूत होगा। विधायक असलम शेख ने अखबार व संपादक राजकिशोर तिवारी की खूबियों की चर्चा की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह, दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश तिवारी, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, वरिष्ठ पत्रकार नेहा पुरव, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दूबे , पत्रकार आनंद मिश्र व मुंबई मित्र वृत्त मित्र के समूह संपादक अभिजीत राणे की खास उपस्थिति रही।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों डॉ राधेश्याम तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, उद्घोषक आनंद सिंह, कवि पत्रकार अभय मिश्र, अमित मिश्र, कवि अमर त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्वलन से किया। इसके बाद हाल ही में दिवंगत हुए पत्रकार आशीष दीक्षित एवं ज्योतिषाचार्य पंडित राम प्रसाद मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में हास्य सम्राट सुरेश मिश्र के संचालन में हास्य कवि महेश दुबे, गीतकार एड राजीव मिश्र मधुकर, डॉ राज बुंदेली तथा सुश्री सुहाना नाज ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुरेश मिश्र की बेटी के नाम ख़त और महेश दूबे की हास्य कविता विशेष रूप से सराही गई। कार्यक्रम में डॉ दयानंद तिवारी, प्रवक्ता मुंबई भाजपा का विशेष सम्मान किया गया। मोटिवेशनल स्पीकर गिरिधर बलोधी, लेखक संजय सिंह निर्जल, पत्रकार विकास संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्र व श्रेष्ठ भारत के विशेष संपादक सुनील सिंह की उपस्थिति ने गरिमा प्रदान की। अतिथियों का स्वागत राज किशोर तिवारी, राकेश दुबे, रौनक तिवारी तथा बीना तिवारी ने किया। इस अवसर पर राजकिशोर तिवारी ने संगठन भारत अखबार के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। अतिथियों द्वारा संगठन भारत के वर्षगांठ विशेषांक का विमोचन भी किया गया।
इस अवसर पर सूर्यकांत उपाध्याय समाजसेवी एवं उद्योगपति, बयार के अनिल मिश्र, महेंद्र मिश्र डॉ बृजेश पांडेय, एड इंद्रपाल सिंह राष्ट्रवादी उत्तर मुंबई जिला अध्यक्ष, एड पी वी साटम, मुंबई हाईकोर्ट, विजय सिंह, वासुदेव पाटिल, नगरसेवक वीरेंद्र चौधरी व मोबिन सिद्दीकी, लालजी दुबे, पत्रकार विनोद यादव, उद्योगपति अखिलेश तिवारी,अभिषेक पाण्डेय आदि का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्र, राकेश मणि तिवारी, संगीता दुबे,डॉ रोशनी किरण, पत्रकार इरफान, लेखक धीरज सिंह, वर्षा गर्ग, कवि लक्ष्मी कांत कमल नयन, परदे के पीछे के संपादक राजीव रोहित, कवि विनय शर्मा दीप, डॉ जितेन्द्र पाण्डेय, मुरारी सिंह, जटा शंकर तिवारी, अर्जुन कांबले आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से अभय मिश्र, धर्मेंद्र पांडेय, राकेश दुबे, बीना तिवारी, कविता साहनी, संजना मौर्य, राम किशोर तिवारी, जय शंकर तिवारी का योगदान रहा। संचालन राजेश विक्रांत ने किया। आभार प्रदर्शन राकेश दुबे ने किया।

मुंबई । राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र संगठन भारत की 15 वीं वर्षगांठ पर कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन 18 अप्रैल की शाम कांदिवली पश्चिम के हर्ष क्लासिक बैंक्वेट में किया गया। इसमें समारोहाध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उत्तर भारतीय संघ डॉ राधेश्याम तिवारी ने कहा कि संगठन भारत के डेढ़ दशक उल्लेखनीय रहे। यह आगे भी अच्छा प्रदर्शन करता रहेगा। विशेष अतिथि यशोभूमि के संपादक श्रीनारायण तिवारी ने कहा कि संगठन भारत स्वस्थ पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने वाला अखबार है। मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष व श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकार मजबूत होगा तो समाज के साथ राष्ट्र भी मजबूत होगा। विधायक असलम शेख ने अखबार व संपादक राजकिशोर तिवारी की खूबियों की चर्चा की।

मुंबई। महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पास न हो पाने के बाद मेघाश्रे फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेविका सीमा सिंह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने जानबूझकर "नारी शक्ति वंदन" अधिनियम को गिराया है और महिलाओं के अधिकारों के रास्ते में बाधा डाली है। सीमा सिंह ने कहा कि कांग्रेस और INDIA गठबंधन ने बिल का विरोध करके देश की करोड़ों महिलाओं की आशाओं पर प्रहार किया है। श्री सिंह ने कहा कि विपक्ष ने परिसीमन के मुद्दे को बहाना बनाकर बिल को पास होने से रोका। वह महिला सशक्तिकरण के ऐतिहासिक कदम का जश्न मनाने के बजाय उसे गिराने में लगा रहा।
मुंबई। महिला आरक्षण कानून में संशोधन का विधेयक लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने में विफल रहा. 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए के सत्ता में आने के बाद से पहली बार कोई विधेयक पास नहीं हो सका है। कांग्रेस सेवादल के मुंबई अध्यक्ष सतीश मनचंदा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिल को लेकर सरकार की मंशा ही खराब थी। बिल को परिसीमन (Delimitation) से जोड़ा गया है। उनका तर्क है कि 2011 की जनगणना को आधार बनाकर परिसीमन करना गलत है और इसे 2026 की जनगणना के बाद ही किया जाना चाहिए। बिल में ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) महिलाओं के लिए 33% आरक्षण के भीतर कोटा सुनिश्चित नहीं था,जो सामाजिक न्याय के खिलाफ है। श्री मनचंदा ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देने के बजाय 'हिस्सा चोरी' और सिर्फ भारत के निर्वाचन क्षेत्र का नक्शा बदलने का एक पैंतरा था। आगे मनचंदा ने कहा कि जिस तरह से एक देश का प्रधानमंत्री इतने बड़े पद पर विराजमान हो और वह देश की संसद में बोलता हो मैं इस जाति से हूं इससे शर्म की बात और कोई हो नहीं सकता यूजीसी जैसे कानून को लाकर इस देश के भाईचारे को जिस तरह से नफरत में तलवार की धार दी इस प्राइम मिनिस्टर ने इससे यह साबित होता है कि यह प्रधानमंत्री किस विचार का है जो हिंदुओं को हिंदुओं से लड़वाता हो शिक्षा के मंदिर में जातिवाद का नफरत फैलता हो ऐसे प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री की कुर्सी शोभा नहीं देती नरेंद्र मोदी को तुरंत इस पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं के प्रति जिस तरह अपराध बढ़ रहे हैं, वह गंभीर चिंता का विषय है। अच्छा होगा कि पहले भाजपा अपने शासित राज्यों में महिलाओं पर लगातार बढ़ रहे अत्याचार को रोकने की दिशा में सार्थक कदम उठाए । उन्होंने कहा कि यह बिल देश में पांच राज्यों में हो रहे चुनाव को देखते हुए सोची समझी वोट बैंक की राजनीति के लिए आनन फानन में लाया गया था। ऐसे में बिल को फेल होना ही था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार देश में नफरत के बीज बोने का काम कर रही है। हिंदू मुसलमान के राजनीतिक करने के बाद, यूजीसी जैसा कानून लाकर हिंदुओं को ही आपस में लड़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार के मामले में भाजपा शासित राज्य सबसे आगे हैं।
मुंबई। महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पास न हो पाने के बाद बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष एसएम खान ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने जानबूझकर "नारी शक्ति वंदन" अधिनियम को गिराया है और महिलाओं के अधिकारों के रास्ते में बाधा डाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और INDI गठबंधन ने बिल का विरोध करके देश की करोड़ों महिलाओं की आशाओं पर प्रहार किया है। श्री खान ने कहा कि विपक्ष ने परिसीमन के मुद्दे को बहाना बनाकर बिल को पास होने से रोका। वह महिला सशक्तिकरण के ऐतिहासिक कदम का जश्न मनाने के बजाय उसे गिराने में लगा रहा।
मुंबई। कुर्ला पश्चिम स्थित CES Michael High School द्वारा आयोजित 5वीं माइकलाइट मैराथन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस आयोजन ने कुर्ला के जीवंत समुदाय को एकजुट करते हुए एकता और उत्साह की भावना को मजबूत किया। इस मैराथन में 750 से अधिक प्रतिभागियों छात्र, अभिभावक और शिक्षकों ने भाग लिया।
मुंबई। मानव धर्माचरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर भारतीय संघ के संगठन मंत्री श्रीनिवास तिवारी विद्रोही महाराज के छोटे सुपुत्र मयंक तिवारी ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। नायगांव पूर्व स्थित सेवन स्क्वेयर अकैडमी के विद्यार्थी मयंक श्रीनिवास तिवारी शुरू से ही पढ़ने में अव्वल विद्यार्थी रहे। उनकी इस उपलब्धि पर महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीम खान, उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, वरिष्ठ समाजसेवी दिनेशचंद्र उपाध्याय, समाजसेवी देवेंद्र तिवारी, प्रकाश मौर्या, विनोद सिंह, रमेश मिश्रा, शिप्रा द्विवेदी,राकेश उपाध्याय समेत अनेक लोगों ने मयंक श्रीनिवास तिवारी को बधाई और आशीर्वाद दिया है।
कल्याण। उत्तर विकास सामाजिक संस्था (रजि.) द्वारा आयोजित तुलसीकृत श्री रामचरितमानस कथा का आयोजन कल्याण (प) के परदेसी ग्राउंड में किया गया है! यह श्रीराम कथा 14 अप्रैल से शुरू होकर 23 अप्रैल तक होगी!
भायंदर। उत्तर भारतीय समाज के लोकप्रिय युवा चेहरा एडवोकेट राजकुमार मिश्रा को मीरा भायंदर महानगरपालिका में परिवहन समिति का सदस्य निर्वाचित किया गया है। इसके पहले भी परिवहन समिति का सदस्य रह चुके हैं। एड मिश्रा ने विधायक नरेंद्र मेहता, महापौर डिंपल मेहता जिलाध्यक्ष दिलीप जैन उप महापौर ध्रुव किशोर पाटिल स्थाई समिति सभापति हसमुख गहलोत का आभार मानते हुए कहा कि वह दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे मनोयोग और समर्पित भावना के साथ करेंगे। उन्हें परिवहन समिति का सदस्य बनाए जाने पर शिक्षासम्राट लल्लन तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश उपाध्याय,भाजपा नेता अमरजीत मिश्रा, नगरसेवक मदन सिंह, राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी, एड.आरजे मिश्रा, उमाशंकर तिवारी, अभयराज चौबे, प्रो. विजयनाथ मिश्रा, नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष दिक्षित,भाजपा नेता सुरेश सिंह, भाजपा जिला महामंत्री बृजेश तिवारी, नगरसेवक विवेक उपाध्याय, भाजपा प्रवक्ता शैलेश पांडे, अमरनाथ तिवारी, समाजसेवी अरविंद उपाध्याय,रामलीला समिति के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ,विजय मिश्रा, कमलेश दुबे, डॉ उमेश शुक्ला, डॉ सुधाकर मिश्रा, उमाशंकर तिवारी, जटाशंकर पांडे, बीआर मिश्रा, एड. डीके पांडे, अजय सिंह, उत्तम चौबे, अभयराज पांडे, प्रदीप सिंह,अमृत प्रजापती, उमेश यादव, कैलास यादव,विकास उपाध्याय समेत अनेक लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
1 hour and 48 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k