भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर निकल गई भव्य शोभा यात्रा
जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र के चारों गांव स्थित भगवान श्री परशुराम मंदिर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार दुबे के नेतृत्व में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर दिव्य शोभा यात्रा निकालकर रथ डीजे एवं भगवान श्री परशुराम की झांकी का दिव्य दर्शन कराते हुए नगर में भ्रमण हुआ वहीं आपको बता दें कि सर्वप्रथम भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा का पुजारी सुनील मिश्र द्वारा पूजा अर्चना करते हुए आचार्य सुरेंद्रनाथ तिवारी रत्नाकर आचार्य एवं धर्मेंद्र आचार्य द्वारा विधि विधान से हवन कराया गया वही जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर झांकी का दर्शन करते हुए लोगों को इस तपती धूप में जलपान कराया जिनमें ठेंगहा गद्दोपुर महराजगंज लोहिंदा शामिल रहा मीडिया प्रभारी अमित पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शोभायात्रा जिले पर समापन हुआ है वही ब्लॉक अध्यक्ष श्याम मिश्र अपनी पूरी टीम के साथ लगे रहे, जिनमें पंकज उपाध्याय, नागेंद्र मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, रमेश मिश्रा, जगदीश उपाध्याय, धर्मेंद्र तिवारी, दीपक मिश्रा, निलेश मिश्रा, अमरपाल तिवारी महेंद्र उपाध्याय, यादवेंद्र दुबे, भोले मिश्र, सागर गिरी, सुरेंद्र पांडे, अकेला बाबा ,लालचंद गिरी, राम पांडे ,राजेश उपाध्याय ,इंद्रेश मिश्रा, कल्पना उपाध्याय, भैया लाल उपाध्याय, संदीप कृष्ण मिश्रा, प्रवीण दुबे, ललन संजय तिवारी, विनोद उपाध्याय, सुभाष चंद्र उपाध्याय, नवीन उपाध्याय तथा हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी शामिल रहे।

जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र के चारों गांव स्थित भगवान श्री परशुराम मंदिर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार दुबे के नेतृत्व में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर दिव्य शोभा यात्रा निकालकर रथ डीजे एवं भगवान श्री परशुराम की झांकी का दिव्य दर्शन कराते हुए नगर में भ्रमण हुआ वहीं आपको बता दें कि सर्वप्रथम भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा का पुजारी सुनील मिश्र द्वारा पूजा अर्चना करते हुए आचार्य सुरेंद्रनाथ तिवारी रत्नाकर आचार्य एवं धर्मेंद्र आचार्य द्वारा विधि विधान से हवन कराया गया वही जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर झांकी का दर्शन करते हुए लोगों को इस तपती धूप में जलपान कराया जिनमें ठेंगहा गद्दोपुर महराजगंज लोहिंदा शामिल रहा मीडिया प्रभारी अमित पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शोभायात्रा जिले पर समापन हुआ है वही ब्लॉक अध्यक्ष श्याम मिश्र अपनी पूरी टीम के साथ लगे रहे, जिनमें पंकज उपाध्याय, नागेंद्र मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, रमेश मिश्रा, जगदीश उपाध्याय, धर्मेंद्र तिवारी, दीपक मिश्रा, निलेश मिश्रा, अमरपाल तिवारी महेंद्र उपाध्याय, यादवेंद्र दुबे, भोले मिश्र, सागर गिरी, सुरेंद्र पांडे, अकेला बाबा ,लालचंद गिरी, राम पांडे ,राजेश उपाध्याय ,इंद्रेश मिश्रा, कल्पना उपाध्याय, भैया लाल उपाध्याय, संदीप कृष्ण मिश्रा, प्रवीण दुबे, ललन संजय तिवारी, विनोद उपाध्याय, सुभाष चंद्र उपाध्याय, नवीन उपाध्याय तथा हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी शामिल रहे।

जौनपुर । महराजगंज ब्लॉक के मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया है। शुक्रवार को रोजगार सेवक अध्यक्ष संतोष मिश्रा की अगुवाई में ब्लॉक प्रशासन के माध्यम से सरकार को 10 सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मौर्या को सौंपा।साथ ही अपनी समस्याओं के समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।ज्ञापन में सबसे प्रमुख मांग वर्ष 2006 से संविदा पर कार्यरत लगभग 36 हजार ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा देना है। इसके साथ ही वेतन वृद्धि की मांग भी शामिल है।रोजगार सेवकों का कहना है कि वे पिछले 17 वर्षों से पंचायत स्तर पर मनरेगा सहित सरकार की विभिन्न योजनाओं को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद उनकी अनदेखी की जा रही है।रोजगार सेवकों ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 15 मई 2026 तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेश भर के रोजगार सेवक राजधानी लखनऊ में एकत्र होंगे और विधानसभा का घेराव करेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि इसके बाद उत्पन्न होने वाली किसी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति की जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।ज्ञापन के दौरान अमरनाथ निषाद,मूलचंद्र सरोज, सूर्यलाल उमर,राजकुमार, प्रमोद, रमेश सिंह,दुष्यंन्द्र, संदीप,शिल्पा पटेल, संगीता,सुनीता,प्रियंका,शोभावती सहित अन्य उपस्थित रहे।
जौनपुर। महाराजगंज क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय एबीएस इंटरनेशनल स्कूल में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी एबीएस इंटरनेशनल स्कूल (सत्र 2025–26) के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के निरंतर सहयोग से शानदार परीक्षाफल प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने जनपद टॉपर सूची में अपना स्थान सुनिश्चित किया है, जो विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत का प्रमाण है। होनहार छात्रा अनुष्का मौर्य (97%) ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं समीक्षा (94%), दिव्यांशु शुक्ला (92.8%), प्रज्ञा यादव (91.2%), विभु दुबे (89.2%), निधात्री त्रिपाठी (89%), आयुष शर्मा (87.2%) एवं दिव्यांशी यादव (86.2%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज भाजपा कार्यालय पर विधानसभा स्तरीय नारी सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी को सशक्त बनाने के प्रति जागरूकता फैलाना था। भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम किया है।
जौनपुर (शिवपूजन पांडे)। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद का पूर्व विधायक बाबा दुबे से बदलापुर स्थित उनके आवास बाबा कुंज में की गई मुलाकात ने बदलापुर विधानसभा में राजनीतिक अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। देखा जाए तो बाबा दुबे ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर पिछला चुनाव लड़ा था और बहुत ही कम मतों से पराजित हुए थे। लोकसभा चुनाव में बाबू सिंह कुशवाहा को टिकट दिए जाने से नाराज बाबा दुबे ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सस्पेंस बना हुआ है कि वे किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे? अब तक आठ चुनाव लड़ चुके बाबा दुबे का चुनाव लड़ना तय है और वह बाकायदा जन विश्वास यात्रा के माध्यम से लोगों से लगातार मिल रहे हैं। संजय निषाद की पार्टी, भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी है। ऐसे में सवाल उठता है कि बाबा दुबे से उनके मिलने का औचित्य क्या है? राजनीतिक जानकारों की माने तो संजय निषाद शाहगंज की सीट के बदले बदलापुर की सीट मांग सकते हैं। शाहगंज विधानसभा में जिस तरह से रमेश सिंह को मामूली मतों से विजय प्राप्त हुई थी, जबकि ओवैसी की पार्टी को 8 हजार से अधिक मत प्राप्त हुए थे। 2027 के चुनाव में मुसलमान का यह मत किसी भी कीमत पर बंटता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में रमेश सिंह की विजय पर संदेह के बादल दिखाई दे रहे हैं। शाहगंज के मुकाबले संजय निषाद को बदलापुर की सीट ज्यादा सुरक्षित दिखाई दे रही है। भाजपा भी भीतर ही भीतर समाजवादी पार्टी के पीडीए प्रयोग से डरती दिखाई दे रही है। आने वाले चुनाव में यूजीसी प्रमुख मुद्दा रहेगा, जिसके चलते भाजपा को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। सूत्रों की माने तो समाजवादी पार्टी बदलापुर विधानसभा में निषाद या अन्य ऐसी जाति के कैंडिडेट को खड़ा कर सकती है, जो भाजपा का वोट बैंक माना जाता रहा है। ऐसे में भाजपा भी इस सीट पर झुकने को तैयार हो सकती है। इस बारे में पूछे जाने पर बाबा दुबे ने कहा कि संजय निषाद उनसे मित्रवत मुलाकात करने आए थे। हम लोगों के बीच कई बातों पर सकारात्मक चर्चा हुई। एक बात तो तय है कि इस मुलाकात के बाद राजनीतिक अटकलों का बाजार पूरी तरह से गरम दिखाई दे रहा है।
जौनपुर। जनपद के सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य एवं उत्कृष्ट समाजसेवी पूर्णमासी शर्मा का विगत 2 अप्रैल 2026 को आकस्मिक निधन हो गया।उक्त जानकारी प्राप्त होने पर जनपद जौनपुर ही नहीं अपितु संपूर्ण पूर्वांचल के जिलों से शुभचिंतकों सहित तमाम सामाजिक संगठनों के समाजसेवियों की उपस्थिति देखी गई।ग्राम खमपुर निवासी पूर्व प्रधानाध्यापक स्व.पूर्णमासी शर्मा की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति,नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट,महापद्म नंद आर्गनाइजेशन वेलफेयर संस्था एवं नई उम्मीद फाउंडेशन ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित भदोही जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा,एम डबलू ओ के प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, प्रतापगढ़ सुल्तानपुर वाराणसी जिलाध्यक्ष आशीष शर्मा गणमान्य नागरिकों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के संस्था अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा ने स्व.पूर्णमासी शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि एक कुशल शिक्षक और समाजसेवी के रूप में पूर्णमासी का जीवन समाज के लिए अनुकरणीय रहा है।शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को खमपुर और आसपास का क्षेत्र सदैव याद रखेगा।स्वजातीय बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति ने शोकाकुल परिवार को जीवन के रहस्य से सांत्वना दी तथा स्वजातीय बंधुओं ने व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।शोक व्यक्त करने वालों में समिति के समस्त पदाधिकारी, खमपुर ग्राम के निवासी और शिक्षा जगत से जुड़े लोग शामिल रहे।मुंबई से सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट के कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,नंदवंशी हरिकेश शर्मा नंदवंशी, नंदवंशी प्रदीप कुमार शर्मा, संतोष निरंकार शर्मा,मनोज जगदीश शर्मा, एडवोकेट अनिल शर्मा, श्रीमती राधा संतोष शर्मा, हरिशंकर शर्मा उर्फ मुन्ना,कर्पूरी शर्मा,गंगेश शर्मा,संतोष शर्मा, कलेक्टर शर्मा,जे पी शर्मा,कदम कदम पर के संपादक छोटेलाल शर्मा,प्रबंध संपादक अनिल शर्मा सहित अनेकों समाजसेवियों ने दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर पुण्यात्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र के कार्यालय कैंप नाथ निकेतन नाहरपुर पर संगठन की एक बैठक जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया कि चारों गांव स्थित भगवान श्री परशुराम मंदिर के प्रांगण में अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर मंदिर के संस्थापक पुजारी सुनील शास्त्री के द्वारा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार दुबे की अगुवाई में मंदिर पर भगवान का पूजन अर्चन एवं हवन करते हुए रथ और डीजे के साथ दिव्य शोभा यात्रा निकली जाएगी वहीं मीडिया प्रभारी अमित पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शोभायात्रा हर वर्ष की भांति अक्षय तृतीया के दिन 19 अप्रैल, 2026 को सुबह 10 बजे मंदिर परिसर से शोभायात्रा की शुरुआत होगी और सेनपुर ठेंगहा गद्दोपुर महराजगंज लोहिंदा होते हुए तेजीबाजार के रास्ते जमदग्नि पार्क कुल्हनामऊ स्थित भगवान श्री परशुराम की दिव्य प्रतिमा का दर्शन करते हुए शोभायात्रा नगर में प्रस्थान करेगी समापन कृषि भवन पॉलिटेक्निक पर पूर्व की तरह किया जाएगा जिसमें जिले भर के ब्राह्मण संगठन इकट्ठे होंगे वही संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष श्याम मिश्रा के नेतृत्व में संगठन के सभी पदाधिकारी कार्यकर्तागण शोभायात्रा को सफल बनाने में लगे हुए हैं। बैठक के दौरान कुछ नए सदस्यों का चयन किया गया जिन्हें सदस्यता ग्रहण कराई गई और उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया गया जिनमें लालचंद गिरी, सुरेंद्र पाण्डेय अकेला बाबा रहे। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार दुबे, राजेंद्र मिश्र, सुरेंद्रनाथ तिवारी, नागेंद्र मिश्र वशिष्ठ, अरुण पाठक, जगदीश उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष श्याम मिश्र,पंकज उपाध्याय, दीपक मिश्र, अमरपाल तिवारी, रमेश मिश्र, कल्पनाथ उपाध्याय, संदीप मिश्र, राजेश उपाध्याय, निलेश मिश्रा,इंद्रेश मिश्र,लालन दुबे, भैया लाल उपाध्याय,सुभाष चंद्र उपाध्याय, संतोष मिश्र,नवीन उपाध्याय, रंकज मिश्र, दुर्गेश मिश्रा, आशीष कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।
जौनपुर। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर खुटहन थाना अंतर्गत स्थित सुतौली गांव में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत रत्न डॉ अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने कहा कि बाबा साहेब के बताए रास्ते और आदर्शों पर चल करके ही एक स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में पूर्व ग्राम प्रधान एडवोकेट अमरनाथ, पूर्व प्रधानाध्यापक राम प्यारे, आदर्श शिक्षक राजीव कुमार पांडे, युवा समाजसेवी, अमित कुमार सिंह, समाजसेवी संजय यादव, विजय बहादुर यादव, बौद्ध उपासक रामलवट, डॉ रुदल, कल्पनाथ खरवार, जयप्रकाश, रामराज, दयाराम, संदीप कुमार, कार्यक्रम के हर साल बिना किसी किराए के टेंट उपलब्ध कराने वाले ओमप्रकाश, डॉ संजय कुमार, डॉ रमेश कुमार समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर बाबा साहेब से जुड़े गीतों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
Apr 19 2026, 19:31
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k