भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर ब्राहमण समाज ने हवन यज्ञ किया
दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर स्थित हनुमान-परशुराम मन्दिर में हुआ आयोजन
विपिन राठौर मीरापुर (मुज़फ्फरनगर )मीरापुर।कस्बे में ब्राह्मण समाज ने चिरंजीवी भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान भगवान श्री हनुमान-परशुराम मन्दिर में विशाल हवन यज्ञ किया गया।जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।
रविवार को मीरापुर में अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान श्री हरि विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर स्थित भगवान श्री हनुमान-परशुराम मन्दिर में ब्राह्मण समाज के सैकड़ो लोगो ने हवन यज्ञ किया । इस दौरान पंडित कृष्णा वाजपेई ने विधि विधान से मंत्रोचारण के साथ हवन-पूजन कराया। इस दौरान ब्राह्मण समाज के सैकड़ो लोगों ने सर्वप्रथम भगवान परशुराम जी की प्रतिमा को तिलक कर उनकी पूजा की,इसके बाद हवन किया गया जिसमें सैकड़ो लोगो ने आहुति दी।इस दौरान मुख्यरूप से वरिष्ठ सपा नेता सुशील शर्मा,समाजसेवी अरुण शर्मा,पूर्व सभासद नरेश कौशिक ,मोनू शर्मा,रामकिशोर शर्मा,विकास कौशिक,गौरव शर्मा,विनय शर्मा,मूलचन्द शर्मा,प्रवीण कौशिक ,डॉ प्रवीण शर्मा ,नितिन शर्मा,सुरेन्द्र शर्मा,गुडडू भारद्वाज ,कमलेश भारद्वाज,रमन शर्मा ,वासु कौशिक,मनु कौशिक,गोविन्द कौशिक आदि सैकड़ो लोग शामिल रहे।
मीरापुर में भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर हवन करते ब्राह्मण समाज के लोग
2 hours and 56 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k