भगवान परशुराम के जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मनकामेश्वर महादेव मंदिर में की गई पूजन-अर्चन
आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मनकामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ पूजन-अर्चन किया गया।
इस अवसर पर पंडित अरुण मिश्रा, संजय मिश्रा, सुरेंद्र शर्मा, रवि शर्मा, रमन शर्मा, प्रमोद शर्मा, रोहित शर्मा, अमित शर्मा, मनीष शर्मा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती एवं विधि-विधान से पूजा कर जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया।
पूजन उपरांत भगवान परशुराम को प्रसाद अर्पित किया गया तथा उपस्थित भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।
दो दिन से लापता युवक का शव गंगनहर की पटरी पर पडा मिला मौके पर पहुँची पुलिस।

कँवरपाल सिंह


मुजफ्फरनगर,, थाना रामराज।
थाना रामराज पर सुरेश पुत्र बाबूराम के परिजनों ने सुरेश के गुमशुदा होने का एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दिनांक 16,,04,,2026,, को सुरेश किसी काम से मीरापुर गया हुआ था। देर रात तक जब सुरेश घर नहीं लोटा थाना रामराज पुलिस टीम ने परिजनों से प्रार्थना पत्र लेकर परिजनों को अशवाशन दिया लापता युवक की जल्द तलाश की जायेगी। आज दिनांक,18,,04,,2026,, को थाना रामराज पुलिस टीम को सुचना प्राप्त हुई। बहसुमा थाना क्षेत्र रामराज गंगनहर पटरी के निचे अज्ञात शव पडा हुआ है। सुचना मिलते थाना रामराज पुलिस टीम मौके पर पहुॅची तथा शव की पहचान सुरेश पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम पुटठीइब्राहिमपुर के रूप मे हुई। पुलिस टीम द्वारा शव को कब्जे मे लिया गया। तथा शव को लेकर थाने पर आ गयी। तथा उसके परिजनों को अवगत कराया। परिजनों ने थाने पहुँच कर शव की पहचान सुरेश के रुप मे की गई। शव को देखकर परिजन थाने मे दहाड़े मार मार कर रोने लगे।तथा पुलिस टीम ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया पुलिस टीम द्वारा जांच की जा रही है।जांच के बाद आगे की कर्यवाही की जायेगी।
मुजफ्फरनगर: पत्रकारों के हक में निर्णायक लड़ाई का ऐलान, एडीजी मेरठ को सौंपा जाएगा ज्ञापन
मोनू भाटी
मुजफ्फरनगर। संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न को अब बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ संगठन मजबूती से आवाज उठाएगा।

सरताज अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही मेरठ एडीजी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें पत्रकारों की सुरक्षा, निष्पक्ष कार्य करने की स्वतंत्रता और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग प्रमुख रूप से रखी जाएगी।

उन्होंने यह भी साफ किया कि इस महत्वपूर्ण ज्ञापन कार्यक्रम में वह स्वयं मौजूद रहेंगे और प्रशासन के सामने पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से रखेंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि पत्रकारों के हक और सम्मान की निर्णायक लड़ाई की शुरुआत है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर प्रशासन ने समय रहते पत्रकारों की समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो संयुक्त पत्रकार महासभा बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।

इस घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों और पत्रकारों में जोश और एकजुटता का माहौल है। सभी ने एक स्वर में कहा कि अब पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा
किसानों को टॉप बोरर की पहचान व रोकथाम के उपाय बताए

विपिन राठौर मीरापुर (मुज़फ्फरनगर ),मीरापुर। बुधवार को अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक मोहनलाल शर्मा द्वारा क्षेत्र के गांव कुतुबपुर में स्टॉप व किसानों साथ टॉप बोरर से ग्रसित शूट काट कर बाहर निकलवाए और किसानों को टॉप बोरर की पहचान बताई व रोकथाम के उपाय भी बताए। मिल प्रबंधन ने किसानों को बताया कि ग्राम पुट्ठी इब्राहीमपुर में उन्नति पेस्टीसाइड स्टोर खुलवाया गया है जहां पर किसानों को अच्छी कंपनियों की प्रभावी कीटनाशक दवाइयां बाजार से कम दामों में उपलब्ध कराई कराई जा रही है। मुख्य रूप से जोन इंचार्ज अनुपम देओल, गन्ना विकास प्रबंधक सुधीर, राजेंद्र सिंह, रोहित कुमार, राजा राणा, अंशुल, संदीप आदि मौजूद रहे।
मुजफ्फरनगर: घिस्सुखेड़ा में नहर टूटी, किसानों की फसलें बर्बाद, विधायक पंकज मलिक पहुंचे मौके पर

आशीष कुमार
मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घिस्सुखेड़ा में नहर टूटने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। सूचना मिलते ही सपा विधायक पंकज मलिक तुरंत मौके पर पहुंचे और प्रभावित किसानों से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने बताया कि गेहूं, गन्ना समेत कई फसलें पानी में डूबकर खराब हो गई हैं। विधायक ने इस घटना को सिंचाई विभाग की बड़ी लापरवाही बताया और अधिकारियों पर नाराजगी जताई।

विधायक पंकज मलिक ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को नुकसान का जल्द आकलन कराने और किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा और हर प्रभावित किसान के साथ मजबूती से खड़े हैं।
भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक भारतीय कॉलोनी में चंद्रमणि शर्मा के निवास पर संपन्न हुई।
इस बैठक में ब्राह्मण समाज एवं समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
बैठक में दिनांक 12 अप्रैल को आयोजित होने वाली ध्वज यात्रा एवं अभिषेक तथा 17 अप्रैल को आयोजित होने वाले भव्य शोभायात्रा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सभी सदस्यों को उनकी-उनकी जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं एवं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु रणनीति तैयार की गई।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे— सुभाष शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, चंद्रमणि शर्मा, संदीप शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, रवि शर्मा, रमन शर्मा, सुखबीर, सचिन, कन्हैया सहित अनेक गणमान्य सदस्य।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष शरणदीप कौशिक एवं संजय मिश्रा ने सभी से समन्वय बनाकर भव्य एवं अनुशासित शोभायात्रा निकालने का आह्वान किया।
बैठक में भगवान परशुराम की शोभायात्रा को भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए आगे की रणनीति भी तय की गई।
रामराज के सेंचुरी क्षेत्र की गंगनहर में जहरीला पदार्थ डाले जाने से सैकड़ों मछलियों की मौत

विपिन राठौर

रामराज(मुज़फ्फरनगर )। जनपद मुजफ्फरनगर के रामराज क्षेत्र के सिखरेडा गंगनहर पुल के समीप सेंचुरी क्षेत्र में गंगनहर के पानी में अज्ञात शिकारियों द्वारा जहरीला पदार्थ डाले जाने से सैकड़ों मछलियों की मौत हो गई है सूत्रों का कहना है कि हर साल गंगनहर में पानी कम होते ही अज्ञात शिकारियों द्वारा जहर डाल दिया जाता है और अज्ञात शिकारी सेंचुरी क्षेत्र में बेखौफ होकर मछलियों का शिकार करते हैं ।

सूत्रों का यह भी कहना है कि एक साल लगभग तीन या चार बार गंगनहर में जहरीला पदार्थ डाला जाता है जिसकी वजह से हर साल कई हजार मछलियों की मौत हो जाती हैं लेकिन वन विभाग अधिकारी और कर्मचारी इन शिकारियों पर अंकुश लगाने में नाकामयाब है जबकि गंगनहर से वन विभाग कार्यालय की दूरी लगभग दो किलोमीटर बताई जा रही हैं
संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति द्वारा की बैठक,व्यापारियों से किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में सहभागिता का आह्वान

आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति की एक बैठक अध्यक्ष संजय मिश्रा के नवीन मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई,बैठक में संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा आगामी 13 तारीख को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम में व्यापारियों की भारी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया,संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल व अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि हमारे नगर के विधायक एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल के विशेष आग्रह पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार जयंत चौधरी द्वारा मुजफ्फरनगर आगमन का कार्यक्रम दिया गया है,कार्यक्रम में नगर के व्यापारियों द्वारा भारी उपस्थिति के साथ पहुंचकर लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के विचारों को सुनना है,संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के माध्यम से हम जनपद के समस्त व्यापारियों से आह्वान करते हैं की प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष अपनी उपस्थिति भारी संख्या में दर्ज कराकर व्यापारियों का भारी समर्थन उन्हें प्रदान करें,बैठक में संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक राकेश त्यागी,सरदार बलविंदर सिंह,सुनील तायल,शलभ गुप्ता,पवन वर्मा,विक्की चावला,अरुण प्रताप,सुरेंद्र मित्तल,राजकुमार कालरा,संयोजक तरुण मित्तल,जनार्दन विश्वकर्मा,अभिमन्यु मित्तल,विजय प्रताप सिंह,भूपेंद्र गोयल,सचिन शर्मा,रमन शर्मा,सुखबीर सिंह,रवि शर्मा,राघव मिश्रा,शिव कुमार सिंघल,अनिल सिंघल,सहित अनेकों पदाधिकारीयो द्वारा उपस्थित रहकर कार्यक्रम में सहभागिता करने का आह्वान किया।
सपा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने भीमराव अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने वालों पर सख्त कार्यवाही की मांग की
आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। चरथावल विधानसभा के ग्राम वहलना में असामाजिक तत्वों द्वारा बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर माहौल खराब की साजिश पर समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव व मुजफ्फरनगर लोकसभा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने ग्राम वहलना में पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कर आश्वास्त किया कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा उन्होंने इस संबंध में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर तुरंत दोषियों पर सख्त कार्रवाई के साथ नई प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग की।

सपा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि ऐसी घटनाओं से नफरत का जहर घोलने वालो का जल्द खुलासा कर जेल भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर जी किसी एक समाज के नहीं सर्वसमाज के महापुरुष है जिनका सम्मान हर जाति वर्ग करता है। सपा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि घटना के दोषी अपराधी तुरंत जेल भेजे जाने चाहिए जिससे क्षेत्र में शांति भाईचारे का माहौल बना रहे।
इस दौरान उनके साथ समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संभल गजरौला रेल लाइन विस्तारीकरण की मांग


संभल ; आज अधिवक्ता व समाजसेवी चौ रविराज चाहल द्वारा संभल गजरौला रेल लाइन विस्तारीकरण की मांग को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के अंतर्गत श्री संतोष पुरी सन्यास आश्रम अट्टा, अतोरा, से रेल बजट मंजूर किए जाने की मांग की।
इस दौरान बोलते हुए आश्रम के महंत डॉ करण पुरी जी महाराज ने कहां की संभल गजरौला रेल लाइन विस्तारिकरण की मांग जनहित मे है यह मांग लगभग 5 दशक पुरानी है। संभल संतों की भूमि है। संभल में देश व प्रदेश के अन्य हिस्सों से साधु संतों का आना-जाना लगा रहता है।  यह मांग पूर्ण होने से साधु संत को काफी लाभ होगा,समय और धन की बर्बादी नहीं होगी। क्षेत्र का सर्वाधिक विकास होगा। हमारी मान्य प्रधानमंत्री  से मांग है कि जल्द से जल्द  रेल लाइन विस्तारीकरण के हेतु बजट जारी कराये।
आगे बोलते हुए चौ रविराज चाहल ने कहा कि संभल मैं औद्योगिक नगरी की स्थापना की जा रही है। माल के लाने ले जाने के लिए अच्छी रेल सुविधा का होना बहुत आवश्यक है। संभल में आलू उद्योग, मेंथा उद्योग का भी ठीक से विकास हो सकेगा। देश व प्रदेश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
आगे बोलते हुए कैलाश सिंह ने कहा कि संभल एक ऐतिहासिक नगर है। महाराजा पृथ्वीराज चौहान की राजधानी रहा है। संभल में मेंथा मंडी भी है। व्यापारियों का देश व विदेशी आना जाना लगा रहता है। समय व पैसे की बचत होगी। क्षेत्र का किसान भी कम खर्चे में अपने अपने उत्पादों को दूसरे शहरों में आसानी से बेच सकेगा।
अंत में बोलते हुए दुष्यंत शास्त्री ने कहा कि संभल श्री कल्कि भक्तो के आस्था का केंद्र है, यहां तक कि देश व विदेश तक के हिंदू भक्त यहां पर आते हैं और मासिक परिक्रमा में हिस्सा लेते हैं लेकिन रेल लाइन की सही सुविधा न होने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।                                         अंत में पुन: बोलते हुए चौ रविराज चाहल ने कहा कि संभल गजरौला रेल लाइन विस्तारीकरण  की मांग को लेकर हम लगातार साधु संतों के पास जा रहे हैं। और पत्र लिखवा कर भिजवाए जा रहे हैं। हमें उम्मीद है माo प्रधानमंत्री जी हमारी इस मांग का संज्ञान अवश्य लेंगे।
इस दौरान चौ रविराज चाहल, आदेश कुमार, कैलाश सिंह, दुष्यंत शास्त्री, राजकुमार शर्मा,बिपिन कुमार,आदि रहे।