महिलाओं के अधिकारों को रोकने वाले विपक्ष को देश माफ नहीं करेगा : सीमा सिंह
मुंबई। महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पास न हो पाने के बाद मेघाश्रे फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेविका सीमा सिंह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने जानबूझकर "नारी शक्ति वंदन" अधिनियम को गिराया है और महिलाओं के अधिकारों के रास्ते में बाधा डाली है। सीमा सिंह ने कहा कि कांग्रेस और INDIA गठबंधन ने बिल का विरोध करके देश की करोड़ों महिलाओं की आशाओं पर प्रहार किया है। श्री सिंह ने कहा कि विपक्ष ने परिसीमन के मुद्दे को बहाना बनाकर बिल को पास होने से रोका। वह महिला सशक्तिकरण के ऐतिहासिक कदम का जश्न मनाने के बजाय उसे गिराने में लगा रहा।
श्रीमती सिंह ने कहा कि पीएम मोदी की 'अंतरात्मा की आवाज पर वोट' देने की अपील को ठुकरा कर विपक्ष ने एक ऐतिहासिक मौका गवा दिया है। देश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में विपक्ष ने एक रुकावट डाली है ,परंतु देश की महिलाओं को सम्मान दिलाने की दिशा में प्रधानमंत्री के कदमों को रोका नहीं जा सकेगा।
महिला आरक्षण कानून को लेकर सतीश मनचंदा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
मुंबई। महिला आरक्षण कानून में संशोधन का विधेयक लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने में विफल रहा. 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए के सत्ता में आने के बाद से पहली बार कोई विधेयक पास नहीं हो सका है। कांग्रेस सेवादल के मुंबई अध्यक्ष सतीश मनचंदा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिल को लेकर सरकार की मंशा ही खराब थी। बिल को परिसीमन (Delimitation) से जोड़ा गया है। उनका तर्क है कि 2011 की जनगणना को आधार बनाकर परिसीमन करना गलत है और इसे 2026 की जनगणना के बाद ही किया जाना चाहिए। बिल में ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) महिलाओं के लिए 33% आरक्षण के भीतर कोटा सुनिश्चित नहीं था,जो सामाजिक न्याय के खिलाफ है। श्री मनचंदा ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देने के बजाय 'हिस्सा चोरी' और सिर्फ भारत के निर्वाचन क्षेत्र का नक्शा बदलने का एक पैंतरा था। आगे मनचंदा ने कहा कि जिस तरह से एक देश का प्रधानमंत्री इतने बड़े पद पर विराजमान हो और वह देश की संसद में बोलता हो मैं इस जाति से हूं इससे शर्म की बात और कोई हो नहीं सकता यूजीसी जैसे कानून को लाकर इस देश के भाईचारे को जिस तरह से नफरत में तलवार की धार दी इस प्राइम मिनिस्टर ने इससे यह साबित होता है कि यह प्रधानमंत्री किस विचार का है जो हिंदुओं को हिंदुओं से लड़वाता हो शिक्षा के मंदिर में जातिवाद का नफरत फैलता हो ऐसे प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री की कुर्सी शोभा नहीं देती नरेंद्र मोदी को तुरंत इस पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं के प्रति जिस तरह अपराध बढ़ रहे हैं, वह गंभीर चिंता का विषय है। अच्छा होगा कि पहले भाजपा अपने शासित राज्यों में महिलाओं पर लगातार बढ़ रहे अत्याचार को रोकने की दिशा में सार्थक कदम उठाए । उन्होंने कहा कि यह बिल देश में पांच राज्यों में हो रहे चुनाव को देखते हुए सोची समझी वोट बैंक की राजनीति के लिए आनन फानन में लाया गया था। ऐसे में बिल को फेल होना ही था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार देश में नफरत के बीज बोने का काम कर रही है। हिंदू मुसलमान के राजनीतिक करने के बाद, यूजीसी जैसा  कानून लाकर हिंदुओं को ही आपस में लड़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार के मामले में भाजपा शासित राज्य सबसे आगे हैं।
महिलाओं के अधिकारों को रोकने वाले विपक्ष को देश माफ नहीं करेगा : एसएम खान
मुंबई। महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पास न हो पाने के बाद बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष एसएम खान ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने जानबूझकर "नारी शक्ति वंदन" अधिनियम को गिराया है और महिलाओं के अधिकारों के रास्ते में बाधा डाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और INDI गठबंधन ने बिल का विरोध करके देश की करोड़ों महिलाओं की आशाओं पर प्रहार किया है। श्री खान ने कहा कि विपक्ष ने परिसीमन के मुद्दे को बहाना बनाकर बिल को पास होने से रोका। वह महिला सशक्तिकरण के ऐतिहासिक कदम का जश्न मनाने के बजाय उसे गिराने में लगा रहा।
एस एम खान ने कहा कि पीएम मोदी की 'अंतरात्मा की आवाज पर वोट' देने की अपील को ठुकरा कर विपक्ष ने एक ऐतिहासिक मौका गवा दिया है। देश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में विपक्ष ने एक रुकावट डाली है ,परंतु देश की महिलाओं को सम्मान दिलाने की दिशा में प्रधानमंत्री के कदमों को रोका नहीं जा सकेगा।
कुर्ला में फिटनेस और एकता का उत्सव,5वीं माइकलाइट मैराथन
मुंबई। कुर्ला पश्चिम स्थित CES Michael High School द्वारा आयोजित 5वीं माइकलाइट मैराथन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस आयोजन ने कुर्ला के जीवंत समुदाय को एकजुट करते हुए एकता और उत्साह की भावना को मजबूत किया। इस मैराथन में 750 से अधिक प्रतिभागियों छात्र, अभिभावक और शिक्षकों ने भाग लिया।
“Run for Unity and Michaelites smile while running miles” थीम पर आधारित यह मैराथन कुर्ला क्षेत्र के सबसे बड़े सामुदायिक आयोजनों में से एक बनकर उभरी। प्रतिभागियों ने ऊर्जा, अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे यह आयोजन प्रेरणादायक और यादगार बन गया।
यह कार्यक्रम प्रधानाचार्या डॉ. सैवी मेंडोंका के नेतृत्व में निदेशक जीन मोजेस गोम्स और संस्थापक मोजेस माइकल गोम्स के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन तथा ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से पूरे कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रबंधन और सुरक्षा की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
इस अवसर पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, पुलिस अधिकारी संतोष माने, मुंबई उत्कल स्कूल के अध्यक्ष सूर्य गौड़ा सहित समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। उनके प्रोत्साहन ने प्रतिभागियों का उत्साह और बढ़ाया। 5वीं माइकलाइट मैराथन ने न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा दिया, बल्कि सामुदायिक एकजुटता को भी मजबूत किया, जिससे यह कुर्ला के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन में एक महत्वपूर्ण और यादगार आयोजन बन गया।
मयंक श्रीनिवास तिवारी ने शानदार परीक्षा परिणाम लाकर किया नाम रोशन
मुंबई। मानव धर्माचरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर भारतीय संघ के संगठन मंत्री श्रीनिवास तिवारी विद्रोही महाराज के छोटे सुपुत्र मयंक तिवारी ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। नायगांव पूर्व स्थित सेवन स्क्वेयर अकैडमी के विद्यार्थी मयंक श्रीनिवास तिवारी शुरू से ही पढ़ने में अव्वल विद्यार्थी रहे। उनकी इस उपलब्धि पर महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीम खान, उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, वरिष्ठ समाजसेवी दिनेशचंद्र उपाध्याय, समाजसेवी देवेंद्र तिवारी, प्रकाश मौर्या, विनोद सिंह, रमेश मिश्रा, शिप्रा द्विवेदी,राकेश उपाध्याय समेत अनेक लोगों ने मयंक श्रीनिवास तिवारी को बधाई और आशीर्वाद दिया है।
उत्तर विकास सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित श्री राम कथा सुनने के लिए भारी भीड़
कल्याण। उत्तर विकास सामाजिक संस्था (रजि.) द्वारा आयोजित तुलसीकृत श्री रामचरितमानस कथा का आयोजन कल्याण (प) के परदेसी ग्राउंड में किया गया है! यह श्रीराम कथा 14 अप्रैल से शुरू होकर 23 अप्रैल तक होगी!
अयोध्या से पधारे हुए पूज्य गायत्री नंदन महाराज द्वारा यह कथा कही जा रही है!
महामंडलेश्वर चन्द्रदेव दास जी की उपस्थिति में और डॉ विजय  पंडित के मार्गदर्शन में आयोजित इस शोभा यात्रा में नीरजा मिश्रा,डॉ पद्मिनी कृष्णा,प्रिया शर्मा,अरुण दूबे,दिनेश दूबे,अनिल दुबे तथा उत्तर भारतीय विकास सामाजिक संस्था के अध्यक्ष रवि गुप्ता, उपाध्यक्ष बृजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष,मिलिंद सिंह महासचिव दिनेश अग्रहरि,कमलेश तिवारी तथा संस्था के सम्मानित सदस्य उपस्थित थे!
कथा के मुख्य यजमान कासट परिवार है। प्रतिदिन कथा में सभी धर्मप्रेमियों को पधारने का आवाहन संस्था के मार्गदर्शक डॉ विजय पंडित और संस्था के अध्यक्ष रवि गुप्ता ने किया है!
महानगरपालिका में परिवहन समिति सदस्य निर्वाचित हुए एड. राजकुमार मिश्रा
भायंदर। उत्तर भारतीय समाज के लोकप्रिय युवा चेहरा एडवोकेट राजकुमार मिश्रा को मीरा भायंदर महानगरपालिका में परिवहन समिति का सदस्य निर्वाचित किया गया है। इसके पहले भी परिवहन समिति का सदस्य रह चुके हैं। एड मिश्रा ने विधायक नरेंद्र मेहता, महापौर डिंपल मेहता जिलाध्यक्ष दिलीप जैन उप महापौर ध्रुव किशोर पाटिल स्थाई समिति सभापति हसमुख गहलोत का आभार मानते हुए कहा कि वह दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे मनोयोग और समर्पित भावना के साथ करेंगे। उन्हें परिवहन समिति का सदस्य बनाए जाने पर शिक्षासम्राट लल्लन तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश उपाध्याय,भाजपा नेता अमरजीत मिश्रा, नगरसेवक मदन सिंह, राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी, एड.आरजे मिश्रा, उमाशंकर तिवारी, अभयराज चौबे, प्रो. विजयनाथ मिश्रा, नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष दिक्षित,भाजपा नेता सुरेश सिंह, भाजपा जिला महामंत्री बृजेश तिवारी, नगरसेवक विवेक उपाध्याय, भाजपा प्रवक्ता शैलेश पांडे, अमरनाथ तिवारी, समाजसेवी अरविंद उपाध्याय,रामलीला समिति के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ,विजय मिश्रा, कमलेश दुबे, डॉ उमेश शुक्ला, डॉ सुधाकर मिश्रा, उमाशंकर तिवारी, जटाशंकर पांडे, बीआर मिश्रा, एड. डीके पांडे, अजय सिंह, उत्तम चौबे, अभयराज पांडे, प्रदीप सिंह,अमृत प्रजापती, उमेश यादव, कैलास यादव,विकास उपाध्याय समेत अनेक लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
मुंबई का पहला शहरी खेती प्रकल्प विले पार्ले में, विधायक पराग अलवनी का संकल्प साकार

मुंबई। विले पार्ले विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक एड. पराग अलवनी की पहल पर मुंबई का पहला शहरी खेती (Urban Farming) प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है। इस परियोजना का उद्घाटन महापौर रितु तावड़े की उपस्थिति में होगा। कार्यक्रम में उपमहापौर संजय घडी और मनपा आयुक्त अश्विनी भिड़े सहित विभिन्न समिति अध्यक्ष और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।स्थानीय नगरसेवक मिलिंद शिंदे ने एक प्रेस नोट के माध्यम से यह जानकारी दी।आम तौर पर फ्लाईओवर के नीचे की जगहों पर अतिक्रमण या पुराने वाहनों का डंपिंग होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए विले पार्ले पूर्व में एयरपोर्ट के बाहर, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर स्थित फ्लाईओवर के नीचे की जगह का बेहतर उपयोग करने के लिए विले पार्ले कल्चरल सेंटर द्वारा शहरी खेती प्रोजेक्ट का प्रस्ताव के-दक्षिण विभाग से मंजूर कराया गया। इस प्रोजेक्ट के तहत वैज्ञानिक पद्धति से खेती के बेड (वाफे) तैयार किए गए हैं, जिन पर विभिन्न फल और सब्जियां उगाई जाएंगी। साथ ही मराठी विज्ञान परिषद की प्रेरणा से शहरी खेती पर प्रशिक्षण कक्षाएं भी चलाई जाएंगी, जिनमें अनुभवी विशेषज्ञ खेती के व्यावहारिक पहलुओं पर मार्गदर्शन देंगे। इसके अलावा परियोजना में प्लांट डाइवर्सिटी गैलरी (Plant Diversity Gallery) और प्लांट केयर सेंटर (Plant Care Center) भी स्थापित किए जाएंगे। यहां फुलपाखरू उद्यान (बटरफ्लाई गार्डन), पक्षियों को आकर्षित करने के तरीके तथा बागवानी (गार्डनिंग) से जुड़ी कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी।
इस परियोजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए नागरिकों से अपील की गई है कि वे रविवार, 19 अप्रैल को शाम 5:30 बजे मुंबई विमानतल टी1,मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित स्थल पर जरूर पहुंचें।
श्री 1008 महाशक्ति पीठाधीश्वर शक्ति महाराज ने यौन शोषण के खिलाफ उठाई आवाज
अमरावती। श्री महाकाली माता शक्तिपीठ प्रतिष्ठान, अमरावती क्रांति दल की ओर से एवं हिंदू सुरक्षा सेवा संघ, महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष के नाते डॉ. 1008 महाशक्ति पीठाधीश्वर शक्ति महाराज ने यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि अमरावती में 180 युवतियों( लड़कीया )का शोषण करने वाले दरिंदे को फांसी दी जाए। उन्होंने कहा कि परतवाड़ा के अयान अहमद ने 180 से अधिक युवतियों का यौन शोषण कर 350 अश्लील वीडियो प्रसारित किए  इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार एवं केंद्र सरकार तुरंत सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि आरोपियों पर तुरंत ‘मोका’ (MCOCA) के तहत कार्रवाई की जाए।मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर दरिंदे को फांसी की सजा दी जाए। इस मामले की SIT (विशेष जांच टीम) द्वारा गहन जांच कराई जाए। श्री शक्ति महाराज ने कहा कि ट्यूशन शिक्षकों से अनुरोध है कि कक्षा समाप्त होने के बाद बच्चे केवल अपने माता-पिता या अभिभावकों के साथ ही घर जाएं। माता-पिता भी अपने बच्चों पर ध्यान रखें कि उनके बच्चे कहाँ और किसके साथ जा रहे हैं। अयान अहमद और उसके सभी साथियों का वह और उनका संगठन सार्वजनिक रूप से निंदा (विरोध) करता है।
मुंबई भाजपा के आधिकारिक प्रवक्ता बने प्रोफेसर डॉ. दयानंद तिवारी
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुंबई ने वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं प्रख्यात साहित्यकार प्रोफेसर डॉ. दयानंद तिवारी को पार्टी का आधिकारिक प्रवक्ता नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। अपनी नियुक्ति पर प्रो. डॉ. दयानंद तिवारी ने भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम, मुंबई के महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी , महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस तथा महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
डॉ. तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और भारत के विकास के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन द्वारा दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का वे पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे।
प्रो. डॉ. दयानंद तिवारी मूलतः उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के कमालपुर मुबारक पुर पिकार के निवासी हैं। वर्तमान में वे मुंबई स्थित एक विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग में प्रोफेसर एवं शोध निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त वे मध्य रेलवे drucc के सदस्य, महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड के सदस्य तथा महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं। साथ ही वे हिंदी साहित्य भारती, महाराष्ट्र राज्य के अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
शिक्षा, साहित्य और सामाजिक क्षेत्र में उनके दीर्घ अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उनकी नियुक्ति से भाजपा मुंबई को एक सशक्त और प्रभावी प्रवक्ता मिला है, जो पार्टी के विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करेंगे।