बीजेपी सरकार के इशारे पर मिर्जापुर जिला प्रशासन द्वारा जबरदस्ती धरना प्रदर्शन को समाप्त कराया गया :डॉक्टर शिव कुमार सिंह पटेल
*कांग्रेस जिलाध्यक्ष की बयान आया सामने*
![]()
मीरजापुर। 17 अप्रैल को
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिव कुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में 10 वें दिन भी जिलाधिकारी कार्यालय पर शांति पूर्वक अनिश्चितकालीन धरना चल रहा था कि अचानक से रात के 10:30 भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सदर एसडीएम गुलाब चन्द्र एवं सीओ सिटी विवेक जावला ने धरना को समाप्त करने के लिए जबरजस्ती दबाव डाल रहे थे। अहरौरा और विंध्याचल अष्टभुजा में फर्जी टोल प्लाजा को समाप्त करने और मिर्जापुर की जनता को 20 किलो मीटर फ्री लोकल पास जारी करने की मांग किया जा रहा था तभी बीजेपी सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन के द्वारा गुंडों जैसा धक्का मुक्की करते हुए कांग्रेस नेताओं को हटाया गया और वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं समाजवादी पार्टी के नेता सतीश मिश्रा के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हटा दिया गया, जिसकी कड़ी निंदा करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब विरोधी किसान विरोधी एवं व्यापारी विरोधी सरकार है कहा कि अहरौरा और विंध्याचल में फर्जी टोल टैक्स लगाकर मिर्जापुर की भोली भाली जनता को लूटा जा रहा है यह हम लोग होने नहीं देंगे।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर मिर्जापुर की प्रशासन ने कांग्रेस पार्टी नेताओ के साथ जो गलत व्यवहार किया गया है इसकी हम लोग घोर निंदा करते हैं। चौधरी ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग यह सोच रहे हैं कि कांग्रेस के लोगों को जेल भेजने की बात कहेंगे तो डर जाएंगे तो यह भूल जाइए पिछले 10 दिनों से हम लोग मिर्जापुर की जनता के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में बैठे जरूर हैं मगर वह किसी जेल से काम नहीं है हम लोग कहीं बाहर नहीं गए यहीं बैठे रहे मगर पुलिस प्रशासन के द्वारा जबरजस्ती हम लोगों को हटाया गया है इसके विरोध में हम लोग आगे सभी पार्टियों मिलकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार से लड़ा जाएगा। चौधरी ने कहा कि मिर्जापुर की जनता को कांग्रेस पार्टी जनता के लिए लड़की रहेगी और फर्जी टोल प्लाजा के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक, समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका परिषद के सतीश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य एवं इंजीनियर कृष्ण गोपाल चौधरी, गुलाब चंद्र पांडे, रामनाथ दुबे, विक्की जैन, रमेश चंद प्रजापति पप्पू, रितेश मिश्रा, कपिल कुमार सोनकर, कन्हैया लाल पाठक, अंशु पांडे यूथ कैलाश प्रजापति, मिथिलेश मिश्रा, राम विष्णु शर्मा, कृष्णा जायसवाल, राकेश त्रिपाठी, विवेक पटेल, राजेंद्र विश्वकर्मा, रोशन अंसारी, विजय दुबे पहाड़ी, गुलाब मिश्रा, संतोष यादव, विनोद कुमार, कन्हैया लाल पाठक, सूरज सिंह, दिलीप मौर्य, रितेश मिश्रा, राम लखन मास्टर, बब्बू पाठक, कृष्णानंद जायसवाल, राजू भारती, संजय कुमार, अशोक पटेल, विनोद कुमार, डॉ दिनेश कुमार, लक्ष्मी प्रजापति, सुनील प्रजापति, आनंद मौर्य, राकेश त्रिपाठी, योगेश पांडे, सैफुद्दीन कांग्रेस जन उपस्थित रहे।






मीरजापुर। सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परिणाम में सेमफोर्ड स्कूल, मीरजापुर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर 16 अप्रैल 2026 को विद्यालय परिसर में प्रेसवार्ता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सफल छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया विद्यालय के कुल 83 विद्यार्थियों में से 12 मेधावी छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। कीर्ति पाण्डेय ने 96.2% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयुष मिश्रा (94.4%) दूसरे, आयुष सेठ (93.8%) तीसरे और आर्यन (92.6%) चौथे स्थान पर रहे। वहीं आरव सोनकर (92.4%), दीपक यादव (92.2%), विवान यादव एवं शुभम गुप्ता (91.8%), आर्यन सिंह (91.6%), हिमांशु मिश्रा एवं खुशी पाण्डेय (90.8%) तथा प्रियांशी सिंह (90%) ने भी शानदार प्रदर्शन किया विषयवार प्रदर्शन में भी छात्रों ने उत्कृष्टता दिखाई। हिन्दी में आर्या तिवारी (98), अंग्रेजी में आयुष सेठ (97), गणित में कीर्ति पाण्डेय (94), विज्ञान में आयुष मिश्रा एवं कीर्ति पाण्डेय (96-96), सामाजिक विज्ञान में आयुष मिश्रा व दीपक यादव (98-98), कम्प्यूटर में आर्यन (98) तथा पेंटिंग में खुशी पाण्डेय, एंजल सेन, कीर्ति पाण्डेय व प्रियांशी सिंह ने 100 में 100 अंक हासिल किये इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर विवेक बरनवाल एवं श्रीमती शिप्रा बरनवाल ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह एवं नटवा शाखा की प्रधानाचार्या श्वेता मेहरोत्रा खत्री ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके परिश्रम की सराहना की।
मिर्जापुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत लरवक में लोक चेतना संस्था के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता के.के उपाध्याय के पिता शेषधर उपाध्याय बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। बता दें कि उनके ज्येष्ठ पुत्र लोक चेतना संस्था अध्यक्ष के.के उपाध्याय ने वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनकी चिता को मुखाग्नि दी।72 वर्षीय शेषधर उपाध्याय का मंगलवार की शाम 6 बजे पैतृक गांव लरवक में निधन हो गया।वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर लगते ही गांव -जवार, शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।अंतिम यात्रा में चाहने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा।उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया।इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री लोक चेतना निशांत बरनवाल, मीडिया प्रभारी जौनपुर लोक चेतना कृष्णा सिंह, कैलाश सिंह,विनय गुप्ता,राहुल अवस्थी, राजेश कुमार श्यामू सहित तमाम शुभचिंतकों ने श्रृद्धांजलि अर्पित किया।
*ग्रामीणों ने पुलिस टीम को सराहा
संतोष देव गिरि
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k