रामराज में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी
(परविंदर कुमार )
मेरठ। बहसूमा।क्षेत्र के रामराज कस्बे व आसपास के गांवों में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिससे आयोजन में विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर माल्यार्पण, सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
समारोह के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिसके चलते कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर रामराज क्षेत्र से जितेंद्र प्रधान, अनिल कुमार, रोहित, सोनू, सुंदर, परविंदर, रजनीश सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
Apr 18 2026, 10:11
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.7k