देवघर,-झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में देवघर के युवा अधिवक्ता ने दर्ज की शानदार जीत राज्य में हासिल किया दूसरा स्थान।
देवघर:
राँची // झारखंड राज्य बार काउंसिल चुनाव में ललित यादव ने शानदार जीत दर्ज की । ललित यादव ने जीत के लिए निर्धारित कोटा के वोट को प्राप्त कर जीत दर्ज किया। स्टेट बार काउंसिल चुनाव में पहले पुरुष अधिवक्ता अब्दुल कलाम रसीदी ने जीत का कोटा पूरा कर जीत दर्ज किया । वही पहली बार चुनावी मैदान में उतरे और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए झारखंड हाई कोर्ट के 36 वर्षीय युवा अधिवक्ता ललित यादव ने दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की । ललित यादव मूल रूप से देवघर के निवासी है और झारखंड उच्च न्यायालय में प्रेक्टिस करते हैं। ललित यादव ने राज्य के अधिवक्ता साथियों जताया आभार ललित यादव ने जीत दर्ज करने के बाद राज्य के सभी अधिवक्ता साथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पहली बार चुनावी मैदान में उतरे और लगभग सभी जगहों से मुझे भरपूर समर्थन मिला इसके लिए में सभी का आभार व्यक्त करता हूं । आगे उन्होंने कहा कि पूरे संथाल परगना से लेकर पलामू, कोडरमा , चाईबासा से लेकर कोल्हान तक सभी जगहों पर झारखंड के हर बार से अधिवक्ता साथियों ने मुझे प्रथम वरीयता का वोट किया और कुछ जगहों पर प्रथम वरीयता का कुछ कम वोट मिला वहां भी दूसरे वरीयता का बहुत अधिक वोट प्राप्त हुआ इसलिए में समझता हूं जिस प्रकार से अधिवक्ता साथियों ने मेरे ऊपर भरोसा जताया है में उन सभी के भरोसे पर खरा उतरने का काम करूंगा। यह जीत अधिवक्ता समाज की जीत है। जीत दर्ज करने के लिए निर्धारित कोटा स्टेट बार काउंसिल चुनाव में जीत दर्ज होने के लिए कोटा निर्धारित किया गया है। जीत के लिए 677 वोट निर्धारित किया गया है। इस कोटा तक जो भी अधिवक्ता पहुंच जाएंगे वह स्वतः जीत दर्ज कर जाएंगे। 677 के निर्धारित कोटा तक नहीं पहुंचने पर चुनाव के अंतिम दिन में टॉप 16 अधिवक्ता सलेक्ट हो जाएंगे। 23 सदस्यों के लिए 100 प्रत्याशियों ने किया था नामांकन इस चुनाव में कुल 23 सदस्यों के लिए वोट डाले गए जिसमें से चुनाव में 18 पुरुष अधिवक्ता सदस्यों का चयन होना है, वही 5 महिला अधिवक्ता सदस्यों के लिए आरक्षित किया गया है। जिसमें से दो पुरुष अधिवक्ता जीत चुके हैं जिसमें झारखंड हाई कोर्ट के अब्दुल कलाम रसीदी जो पहले भी सदस्य थे और फिर से जीत दर्ज किया । वही पहली बार चुनाव लड़कर युवा अधिवक्ता ललित यादव ने दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। साथ ही 5 महिला सदस्यों ने भी जीत दर्ज किया । महिलाओं के लिए कुल 7 सीट आरक्षित की गई है। जिनमें से पांच महिलाएं चुनाव जीत चुकी हैं। दो महिला का चुनाव मनोनयन के आधार पर होना है। 12 मार्च को हुई वोटिंग पूरे राज्य में 25001 अधिवक्ता मतदाता है। और 12 मार्च को राज्य के 37 बार एसोसिएशन एक साथ वोट डाले गए। 100 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं जिसमें से 75 पुरुष अधिवक्ता प्रत्याशी वही 25 महिला अधिवक्ता प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरी है। 25 महिला में एक भी महिला प्रत्याशी ने निर्धारित कोटा को पूरा नहीं किया अंतिम से 20 महिला प्रत्याशी बाहर होने के कारण बचे 5 महिला प्रत्याशी को निर्वाचित घोषित किया गया।

पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है जिसे 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित किया जाता है। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी। अब इसे 192 से अधिक देशों में प्रति वर्ष मनाया जाता है। स्थानीय साइंस एंड मैथमेटिक्स डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन के बैनर तले दीनबंधु उच्च विद्यालय के भवानी शंकर बागची सभागार में विद्यार्थियों के बीच रंगभरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों विद्यार्थियों ने अपनी अपनी भागीदारी निभाई। प्राप्ताँक के आधार पर नील आनंद को प्रथम, प्रियांशु शेखर एवं शिवम् कुमार रमानी को युग्म रूप से द्वितीय, रितिका कुमारी, बेबी कुमारी एवं आयुष कुमार को संयुक्त रूप से तृतीय, अमरजीत कुमार को चतुर्थ, अमन कुमार को पंचम, कशिश प्रिया को षष्ठ, निशांत राज को सप्तम, मुस्कान सिंह को अष्टम, अंकित कुमार को नवम, शौर्य मयंक को दशम स्थान प्राप्त हुआ। धर्मवीर कुमार पोद्दार, पीयूष कुमार, रीतेश कुमार, निखिल कुमार दूबे एवं दर्शन राज द्वारा अंकित चित्रों को भी सराहा गया। सभी विजयी प्रतिभागियों को आगामी 22 अप्रैल रवीन्द्र सभागार में मुख्य अतिथि साइंस आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जय चंद्र राज, विशिष्ट अतिथि साइंस फॉर सोसाइटी, देवघर के अध्यक्ष प्रो. रामनंदन सिंह, सचिव सुबोध कुमार झा, साइंस आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय सचिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव व दीनबंधु स्कूल के प्रधानाध्यापक काजल कांति सिकदार के करकमलों से पुरस्कृत किया जाएगा।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा से आज जिला अग्निशमन पदाधिकारी गोपाल यादव ने मुलाकात कर उपायुक्त को अग्निशमन सेवा सप्ताह का बैच लगाया। इस अवसर पर उपायुक्त ने अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुभकामनाएं दीं।
साथ ही उपायुक्त ने अग्निशमन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए अग्निकांडो से बचाव के तौर-तरीकों के लिए आम लोगों को जागरूक करने की बात कही। ज्ञात हो कि 14 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक राज्य में अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। अग्निशमन सेवा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य है कि लोगो को जागरूक किया जा सके कि आग लग जाने पर उस पर कैसे काबू किया जाय। साथ ही सुरक्षा के क्या मानक होना चाहिए आदि बातों की जानकारी दी जाती हैं। इसके अलावा वर्तमान में मौसम बहुत गर्म है ऐसे में थोड़ी सी भी लापरवाही बहुत बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकती हैं। किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में जान-माल की नुकसान ना होने पाए इस हेतु अग्निशमन सेवा सफ्ताह के माध्यम से लगो को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही अग्निशमन पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि विभाग की ओर से 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके तहत विभिन्न सरकारों कार्यालयों, विधालयो, होटलों में जाकर लोगो/छात्र-छात्राओं/शिक्षकों में जागरूकता फैलाई जा रही है। साथ ही अग्नि कांड की रोकथाम, अग्निकांड से होने वाली क्षति व इससे कैसे बचा जा सकता है पर विस्तार से जानकारी दी जा रही हैं।
गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला में विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीबीएसई की 10 वीं बोर्ड के जिला टॉपर सह झारखंड के टॉप 5 में स्थान बनाने वाले स्वस्तिक राज के साथ 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय में टॉपर्स और उनके अभिभावकों का एनसीसी के कैडेट्स द्वारा अनुरक्षण किया गया । इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में कुल 48 विद्यार्थियों ने 90 % से ज़्यादा अंक हासिल किया । टॉपर्स और उनके अभिभावकों का सम्मान मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार और प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने माला पहनाकर और अंगवस्त्र प्रदान करके किया । मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि डीएवी भारतवर्ष की ऐसी संस्था है जो कि विद्यार्थियों के नैतिक उत्थान के साथ शिक्षा देती है। बच्चों की यह सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के कारण संभव हुई है। विद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उनके निरंतर प्रयास, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि टॉपर्स के माता पिता की ओर से जो विद्यालय के प्रति फीडबैक आया है उससे मैं अभिभूत हूँ । उन्होंने डीएवी भंडारकोला में एडमिशन के लिए स्पेशल ऑफर की घोषणा भी की। उन्होंने बच्चों को नॉन स्कूलिंग के दुष्प्रभाव को बताया और ये भी कहा कि सीबीएसई के अनुसार यह गैर कानूनी भी है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। पूरे समारोह में उत्साह एवं गौरव का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य महोदय ने किया। उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 10वीं (मैट्रिक) का परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया। इस वर्ष ब्लू बेल्स स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के डायरेक्टर प्रेम केसरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, "हमें अपने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व है। यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। हम सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।" विद्यालय की प्राचार्या पूनम झा ने कहा, "हमारे बच्चों ने अनुशासन, मेहनत और समर्पण के साथ यह सफलता प्राप्त की है। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है और हम उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।" शिक्षक धीरज कुमार झा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, "विद्यार्थियों की मेहनत और लगन ने यह सिद्ध कर दिया है कि निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।" शिक्षक विजय राउत ने कहा, "यह परिणाम विद्यार्थियों के समर्पण और दृढ़ निश्चय का प्रतीक है। हम उन्हें भविष्य में और भी ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी: आदित्य राज – 96% अनुज कुमार मोदी – 95.4% अनमोल कुमार – 94.6% सागर कुमार – 94% रक्षिता सिन्हा – 93.6% प्राची कुमारी – 90.2% आराध्या राज- 90% ओम कुमार – 88.6% ऋतिक कुमार – 88.6% नेहा सिन्हा – 87.8% शुभम कुमार साह – 87.6% अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आज 'झारखण्ड शोध संस्थान' का एक प्रतिनिधिमंडल जाने-माने पर्यावरणविद् और डाक टिकट संग्रहकर्त्ता रजत मुखर्जी के नेतृत्व में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। इस अवसर पर संस्थान के सचिव और स्थानीय इतिहासकार उमेश कुमार ने पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड सरकार के सहयोग से प्रकाशित अपनी नवीनतम पुस्तक 'वतनपरस्त' (भाग-१: वैद्यनाथ की शहीद विभूति) की प्रथम प्रति उपायुक्त को भेंट स्वरूप प्रदान की।
इसके अलावा उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने पुस्तक में देवघर के स्थानीय इतिहास पर इस तरह के शोधपरक लेखन की सराहना की। साथ ही उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने के लिए ऐसी पुस्तकें अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
इस पुस्तक में १८५७ के सिपाही विद्रोह से लेकर १९४२ के भारत छोड़ो आन्दोलन तक अपनी शहादत देने वाले देवघर के वीर सपूतों—सलामत अली, अमानत अली, शेख हारून, प्रफुल्ल चक्रवर्ती, अशर्फीलाल कसेरा, त्रिगुणानंद खवाड़े, विराजी मिरधाइन, नज्जू राउत और अयोध्या राउत के शौर्य को संजोया गया है। पुस्तक में न केवल उनकी वीरता, बल्कि उनके मनोवैज्ञानिक पहलुओं को भी उकेरने का प्रयास किया गया है। लेखक ने १८५७ की क्रांति से जुड़े एकमात्र जीवित भौतिक साक्ष्य के जीर्णोद्धार के लिए डीसी से विशेष प्रार्थना की। साथ ही मुलाकात के दौरान संस्थान के निदेशक ने देवघर में एक 'इतिहासघर' (संग्रहालय) के लिए सरकारी भवन आवंटित करने का अनुरोध किया।
के केकेएन स्टेडियम में होटल एकता इंटरनेशनल डीपीएल 13 में संस्करण का जो एकमात्र मैच खेला गया वह पिंक पैंथर और ब्लू रॉकर्स के बीच जिसमें पिंक पैंथर की टीम ने ब्लू रॉकर्स की टीम को तीन विकेट से हराकर दो कीमती पॉइंट अर्जित किया टॉस पिंक पैंथर के कप्तान गौरव झा ने जीत के पहले क्षेत्र आरक्षण करने का निर्णय लिया।
पिंक पैंथर की टीम ने ब्लू रॉकर्स की टीम को 143 रन पर रोक दिया। ब्लू रॉकर्स के बल्लेबाज राघव शरण में सर्वाधिक 39 रन सूरज दुबे ने 34 रन जितेंद्र शर्मा ने 20 रनों का योगदान दिया। पिंक पैंथर के गेंदबाज अनिकेत शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की अपने निर्धारित चार ओवर में एक मेडन 13 रन दे के तीन खिलाड़ी को आउट किया ।यहां यह भी बताना चाहूंगा कि उन्होंने अपना आखिरी और मैच का 19वां जो फेंका वह डबल विकेट मेडन फेंक के कमाल की गेंदबाजी की। वरुण चौधरी ने दो विकेट संजीव झा ने एक विकेट और गौरव शर्मा ने एक विकेट लिया। पिंक पैंथर ने जवाब में 19.5 ओवर में जीत के लिए जरूरी 146 रन 7 विकेट के नुकसान पर बना लिया पिंक पैंथर की तरफ से एक बार फिर अनिकेत शर्मा ने बल्लेबाजी में भी अपना जौहर दिखाया और 57 रन बनाए जिसमें 7 चौके और तीन छक्का लगाया आर्यन चौधरी ने नाबार्ड 38 रन और गौरव शर्मा ने 15 रन बनाए गेंदबाजी में ब्लू के भास्कर चौधरी ने 27 रन देख दो खिलाड़ी अभय उत्कर्ष मनीष और सूरज दुबे ने एक खिलाड़ी को आउट किया शानदार हरफन मौला खेल के कारण अनिकेत शर्मा को आज मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बिंदेश्वर गुप्ता ने दिया उनके साथ जिला क्रिकेट के सदस्य मौजूद थे। आज के मैच के अंपायर अभिषेक आनंद और खुशहाल तीसरे अंपायर राजेश कुमार स्कोरर अभिषेक भोक्ता थे।
जिले में 14 अप्रैल 2026 को बहुजन आर्मी बहुजन एकता मिशन के द्वारा देवघर एवं मधुपुर के थाड़ीदुलमपुर ,धनगोर, जमुनियाताड़ बनडीह,बहादुरपुर देवीपुर बाजार समेत सैकड़ों गांव में बाबा साहब आंबेडकर की जन्मजयंती सह बहुजन आर्मी की स्थापन दिवस बड़े ही धूम धाम से मनाया गया,
इस अवसर पर बहुजन आर्मी प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी ज्ञान रंजन ने बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उनके विचारों पर चलने की बात कही उन्होंने मौके पर कहा संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने हम सबको सभी के लिए संविधान बनाया है जिस पर हम सबको चलकर उनके बताए रास्तों पर आगे बढ़ाना है। सभा का संचालन जिला अध्यक्ष टिंकू दास ने किया इस अवसर पर बहुजन आर्मी के प्रदेश सचिव संतोष दास ने अपने बातों को रखा ।
कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश प्रभारी श्याम रंजन,जिला प्रभारी केदार दास ,,चंदन कुमार गोलू कुमार,मिथुन दास,गप्पू दास महिला मोर्चा अध्यक्षा नंदनी देवी राहुल राज,ऋतिक ,नन्हें राजेश ,कुंदन, वार्ड पार्षद कार्तिक यादव,वार्ड पार्षद मुन्ना चौधरी JLKM नेता अंग्रेज दास समेत सैकड़ों लोगों ने अपने विचार प्रकट किए। और यह कार्यक्रम काफी उत्साह के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में युवा लड़कियां महिला पुरुष बच्चे के भी भागीदारी देखी गई।
वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने सोमवार को रेनॉल्ट कंपनी की रेनो डस्टर कार को देवघर में लॉच किया। कंपनी के बाजार समिति रोड स्थित शोरुम में आयोजित लॉचिंग समारोह में डॉ. सुनील खवाड़े ने रेनो डस्टर कार का पर्दा उठाया, जिसके बाद आम लोगों ने इसका दीदार किया।
समारोह में खेल संघ से जुड़े ऋषिराज सिंह, कंपनी के ऑनर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। पत्रकारों से बातचीत में डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि रेनॉल्ट काफी विश्वसनीय ब्रांड है, जो किसी परिचय का मोहताज नहीं है। शुरूआत से ही डस्टर लोगों की पसंद रही है,
लेकिन रिमॉडलिंग कर दोबारा इसे नए फीचर्स और कई आधुनिक सुविधाओं के साथ लॉच किया गया है, जिसे व्हीकल लवर खूब पसंद कर रहे हैं। यह गाड़ी काफी आरामदायक है और सुरक्षा मानकों का भी इसमें विशेष ध्यान दिया गया है। ऑनर ने बताया कि ओल्ड डस्टर की तुलना इसमें कई नए फीचर्स और सुविधाएं दी गई है। लॉचिंग के मौके पर डॉ. सुनील खवाड़े ने केक कटिंग भी किया और नए मॉडल के लिए कंपनी के अधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
मौके पर मुख्य अतिथि डॉ सुनील खवाड़े सहित 1. अनिमेष सावारिया-Director 2. अनुब्रोतो दे CFO सहित रेनो के पदाधिकारी मौजूद थे।समाजसेवी रामेश्वर चक्रवर्ती, खेल संघ के नवीन शर्मा, ऋषि राज सिंह,मुखिया सुशील महथा,रोहित कुमार, बादल सिंह,टिंकू खवाड़े, बबलू बलियासे,कुमार विश्वास,दीपक दुबे,,मनोज पांडे ,किशोर यादव, ब्रह्मदेव,अनिल,समेत कई लोग मौजूद थे।
1 hour and 6 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
15- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k