डॉ अंबेडकर जयंती पर मुकेश कुमार मासूम ने किया शोभा यात्रा का उद्घाटन
![]()
गौतम बुद्ध नगर। भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर डॉ. अम्बेडकर जन कल्याण समिति (रजिस्टर्ड), जेवर द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती का भव्य आयोजन किया गया।
शाम के समय कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा से हुआ, जिसका फीता सुप्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक एवं गीतकार मुकेश कुमार मासूम द्वारा काटकर किया गया। बैंड-बाजों, जय भीम के नारों एवं अनुशासित जनसमूह के साथ निकली इस शोभायात्रा ने पूरे नगर में सामाजिक समरसता एवं जागरूकता का संदेश प्रसारित किया।
समिति द्वारा मुकेश कुमार मासूम का पारंपरिक रूप से पगड़ी बांधकर भव्य स्वागत किया गया। बैंड बाजे के साथ पहले उन्हें मंच स्थल तक ले जाया गया। संगीत मासूम और मुकेश मासूम ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। अपने ओजस्वी एवं प्रभावशाली उद्बोधन में उन्होंने बाबा साहेब के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा, संगठन और संघर्ष को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। उनके वक्तव्य ने उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रभावित किया एवं व्यापक सराहना प्राप्त की। बता दें कि मुकेश कुमार मासूम के लिखे चर्चित गीतों में “दिल तोड़ने वाला दिल का खुद निकला” (उदित नारायण), “दारू सिगरेट छोड़ दे” (ममता शर्मा), “जीवन एक अमृत है” (उदित नारायण), “भगवान ज़रूरी है” (अल्तमश फ़रीदी), “खाटू श्याम जाना है” (अनूप जलोटा), “जय भीम बोलो रे” (मोहम्मद अज़ीज़), “ब्रेकअप पार्टी” (हरमन नाज़िम), “मेनू हँसके विदा कर दे” (शबाब साबरी) और “उस बेदर्दी ने दिल तोड़ा” (अगम कुमार निगम)जैसे गीत विशेष रूप से लोकप्रिय हैं। फिल्म “धन्नो ढाबे वाली” का उनका लिखा गीत भी काफी चर्चित हुआ।
साहित्य के क्षेत्र में उनकी चर्चित पुस्तक “गुलिस्तां” सहित कई कृतियाँ प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी ऑडियो बुक्स “पंडित जी का लोटा”, “पुनरावृत्ति” और “बड़े दिलवाला” भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं और देश-विदेश में सराही जा रही हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में भी उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया है। वे मुंबई के एक बहुभाषीय सात दैनिक समाचार पत्रों के समूह में वर्षों तक संपादक रहे और अपने लेखों के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत करते रहे।
मुकेश कुमार मासूम को उनके साहित्यिक और सांस्कृतिक योगदान के लिए अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें “कवि भूषण सम्मान” और “पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरस्कार” जैसे महत्वपूर्ण पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी उन्हें उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया है।
गरीबी और संघर्षों से भरे बचपन से लेकर साहित्य और बॉलीवुड में प्रतिष्ठित पहचान बनाने तक की उनकी यात्रा लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है। उनका जीवन यह संदेश देता है कि यदि मन में दृढ़ संकल्प हो और मेहनत करने का साहस हो, तो कोई भी व्यक्ति साधारण परिस्थितियों से उठकर असाधारण ऊँचाइयों तक पहुँच सकता है। मुकेश कुमार मासूम केवल एक गीतकार या लेखक नहीं, बल्कि संघर्ष से सफलता तक पहुँचने की जीवंत प्रेरणा और नई पीढ़ी के लिए आशा की किरण बन चुके हैं। इसी अवसर पर उभरते हुए रॉकस्टार एवं सिने अभिनेता संगीत मासूम का भी फूलमालाओं एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। उनके संगीत एल्बमों ने युवाओं के बीच विशेष लोकप्रियता प्राप्त की है तथा उन्हें विभिन्न मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अनेक सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। उनके योगदान ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।
मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत जेवर के अध्यक्ष पहलवान नारायण माहेश्वरी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने अपने संबोधन में समाज में समानता एवं शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। समिति अध्यक्ष भाई शेर सिंह (पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी); उपाध्यक्ष: संजय सिंह (सभासद), संजय कुमार, हितेश गौतम (सभासद), सुरेन्द्र, दिनेश कुमार भाटी, अनिल सुदामा; महासचिव: मा. कपिल शान्त; कोषाध्यक्ष: प्रमोद प्रधान, राहुल कुमार; समिति निर्देशक: पदम सिंह डीलर, जगमाल जोशी; लेखा निरीक्षक: तेजपाल शांत (पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी), मास्टर भूरा सिंह; संयोजक: राजेश चौधरी, डॉ. उदयवीर, जसवंत , उदयपाल, संजय कुमार (तनहा प्रिंटर्स), सुरेश चन्द; सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य: रवि कुमार, मुकेश कुमार, संजीव कुमार, देवेंद्र कुमार, दीपक कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, सचिव रवि बौद्ध, सुनील कुमार, हिमांशु गौतम, सचिन, उमेश कुमार, रोहित कुमार, धर्मवीर डिश वाले, डॉ. कन्हैयालाल, विजयपाल मास्टर जी, अभिषेक, नवीन पत्रकार, राजीव कुमार, दलवीर ठेकेदार, नितिन; वरिष्ठ सलाहकार: वीरु (पूर्व सभासद), रामवीर जोशी, पुलकेश भारती, सतपाल नेताजी, आनंद बौद्ध, त्रिलोक चन्द, रमेश चंद, सोहनलाल (गुड्डू), भूदेव भास्कर, प्यारेलाल, रघुराज सिंह राही, डॉ. प्रदीप (पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी) आदि ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


मुंबई । बाबू सोमनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट पालघर इकाई द्वारा शनिवार 11 अप्रैल 2026 को ऑनलाइन कविगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अमरनाथ द्विवेदी ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में भारती शर्मा उपस्थित थीं।मंच का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार रामकृष्ण वि.सहस्त्रबुद्धे ने किया। गोष्ठी का शुभारंभ अर्चना झा के सरस्वती वंदना से हुई। उपस्थित साहित्यकारों में लक्ष्मी यादव,प्रोफेसर अशोक मिश्र,किरन मिश्रा, कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,अर्चना झा,इंदिरा पाण्डेय सांकृत्यायन उपस्थित थे।उक्त गोष्ठी का आयोजन पालघर इकाई अध्यक्ष किरन तिवारी ने किया।प्रयागराज इकाई द्वारा गोष्ठी 8 अप्रैल को संस्था की महासचिव सत्यभामा के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद द्विवेदी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में डॉ आनंद श्रीवास्तव एवं अध्यक्ष के रुप में डॉ राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल रहे।संचालन बांदा के गोपाल दास गुप्ता ने किया।शशी की मधुर वाणी वंदना से शुभारंभ हुआ।ज्ञानती ने संस्कृत में वीणा पाणी के लिए अपने मधुर उद्गार, सुंदरम तिवारी ने सुन्दर स्वर में गीत,रेनू की मां के लिए प्रस्तुत की गई कविता से सभी का मन भावुक हो गया।वहीं सबरेज भाई,शशि दीदी,गोपाल दास गुप्ता,डॉ आनंद श्रीवास्तव ने खूबसूरत प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।9 अप्रैल को लखनऊ इकाई द्वारा तृतीय मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसका शुभारंभ सुनील कुमार खुराना के सरस्वती वंदना से हुआ।अध्यक्षता वरिष्ठ कवि रामबहाल सिंह बहाल ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में संस्थापिका सत्यभामा सिंह तथा उपाध्यक्ष ए.पी. द्विवेदी उपस्थित रहे। कवियों में अलका आर्य केसरी, रामराज भारती,मोनिका वर्मा, नय्यर बिस्वानी, सुनील कुमार खुराना, अयोध्या प्रसाद द्विवेदी, डॉ.खुशबू शांतिलेख, डॉ.प्रतिभा, राम बहाल सिंह बहाल तथा मधुलिका स्वरूप आदि ने काव्य पाठ किया।संचालन लखनऊ इकाई अध्यक्षा मधुलिका स्वरूप ने किया।उपाध्यक्षा डॉ.खुशबू शांतिलेख ने आभार व्यक्त किया।सभी इकाइयों की गोष्ठी के सफल आयोजन हेतु संस्थापक अध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने आज लोअर परेल के कासा ग्रांडे स्थित आवास पर रखी गई भारतीय संगीत की दिग्गज गायिका आशा भोंसले के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि आशा ताई के निधन से एक युग का अंत हो गया है। उनकी बहुमुखी आवाज़ ने सात दशकों तक रोमांस, दर्द और जश्न के हर रंग को जीवंत किया, जिससे संगीत जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित आशाताई के कालजयी गीत और जादुई आवाज़ हमेशा गूंजती रहेगी। कृपाशंकर ने अत्यंत भावुक स्वर में गीत की कुछ पंक्तियां आशा ताई को समर्पित करते हुए कहा कि –
मुंबई। एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय, जुहू परिसर के मिनी हॉल में 'This is on record' नामक उपन्यास पुस्तक का विमोचन सुप्रसिद्ध अधिवक्ता एड आभा सिंह, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार राजदूत संगठन के इंटरनेशनल वर्किंग प्रेसीडेंट संजय जीवनलाल शाह, महिला विंग की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष अल्पाबेन संजय शाह, वरिष्ठ नगरसेविका सुधा सिंह समेत तमाम गणमान्यों की उपस्थिति में किया गया। यह पुस्तक अंग्रेजी विषय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रेशू सिंह (सुमद्रा) द्बारा लिखी गई है। इस उपन्यास में रूपाली जिस संस्था में काम करती है, वहीं शोषण की शिकार होती है। उस संस्था के वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने के बदले मानसिक प्रताड़ना मिलती है। किंतु रूपाली हार नहीं मानती वह अपने न्याय के लिए संघर्ष करती है। यह कहानी न्याय पाने के सफर में सामाज से, संस्था से आंतरिक परिवेश से मिल रहे संघर्ष व दर्द को दर्शाती है। यही पुस्तक का सारांश है। इस पुस्तक के माध्यम से यह संदेश जाता है कि कार्य क्षेत्र में महिलाओ को अपने अधिकारो का सक्षम प्रयोग करते हुए हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ आवाज सशक्त करनी चाहिए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रसिद्ध तबला वादिका अनुराधा पाल, प्रसिद्ध लेखिका डॉ कल्पना दवे तथा एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय, जुहू परिसर भारतीय ज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ जितेंद्र तिवारी ने नारी के शक्ति, धर्म कर्तव्य एवं गरिमा पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस पुस्तक विमोचन की अध्यक्षता प्रसिद्ध वकील आभा सिंह ने की। आभा सिंह ने अध्यक्षता करती हुई कही कि हर नारी को समानता एवं अस्मिता के साथ जीने का अधिकार है। इस अवसर पर श्री एम डी शाह महिला कॉलेज मालाड की असिस्टेंट प्रोफेसर (इतिहास विभाग़) डॉ मेरुप्रभा मिश्रा को सेवाप्रीत फाउंडेशन द्वारा नेशनल ग्लोरी ऑफ इंडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। पुस्तक विमोचन अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों में नेक्सेज कैपिटल के सह संस्थापक राम सिंह, डॉ संगीता राधाकृष्णन, मुंबई प्रदेश सचिव अशोक राय, वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्रनाथ द्विवेदी, राजेश उपाध्याय, संतोष साहू, अरूण कुमार गुप्ता, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नासिक परिसर की पूर्व हिंदी सहायक आचार्या डॉ गीता दुबे, कथाकार जितेंद्र दवे, राष्ट्रीय कवि डॉ रजनी कांत मिश्र, प्रसिद्ध गायिका निवेदिता मिश्रा, सुलेखा वाजपेयी, डॉ अलका अग्रवाल सिगतिया तथा नाबार्ड की डॉ नीलिमा नागेश तथा अंग्रेजी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ नागेश मिश्र आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर वैदिक मंत्र के ध्वनि ज्योतिष आचार्य केशव शर्मा के द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना संस्कृत की छात्रा भाग्यश्री ने की। भारत की लोकप्रिय प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन परउनकी आत्मा की शांति के लिए सभा में दो मिनट का मौन रखा गया तथा समापन राष्ट्रगान से किया गया। स्वागत भाषण नाबार्ड के अभय कुमार ने, धन्यवाद भाषण डॉ रेशू सिंह (सुमद्रा)ने की, जबकि मंच संचालन प्रिंस ग्रोवर ने किया। पुस्तक विमोचन अवसर पर तमाम गणमान्य उपस्थित रहे।
मुंबई। मायानगरी मुंबई के कैम्प्स कॉर्नर स्थित क्रॉसवर्ड बुक सेंटर में आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह एन ईवनिंग ऑफ यंग वर्ड्स में किशोरी कवयित्री सुश्री यशवी लोढ़ा के दूसरे पोएट्री कलैक्शन द टीनेज क्रोनिकल्स- बुक 2 के विभिन्न पहलुओं पर बॉलीवुड की विभिन्न हस्तियों और प्रबुद्ध साहित्यकारों द्वारा सार्थक चर्चा की गई।
नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्राचार्य, स्वर्गीय वैद्य श्री. मोरेश्वर वैद्य सर की आठवीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर, संस्कृत संहिता विभाग ने "समान वायु चिकित्सा विचार" इस विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया। संस्था के अध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने स्वर्गीय वैद्य मोरेश्वर वैद्य सर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, जिसके बाद आज के व्याख्याता वैद्य माधव भागवत ने धन्वंतरि पूजा की, संस्था के सचिव और महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश दुबे, संस्था की विश्वस्त डॉ. ऋजुता दुबे और महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. हेमलता शेंडे ने दीप प्रज्वलन किया। इस कार्यक्रम के व्याख्याता वैद्य माधव भागवत को संस्था के अध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने सम्मानित किया और फिर कार्यक्रम शुरू हुआ।
Apr 15 2026, 17:15
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1