नालंदा की घटना पर उबाल: गया में प्रजापति समाज की आपात बैठक, दोषियों को फांसी देने की मांग
गया: बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति, जिला शाखा गया की ओर से गुरुवार को आज प्रजापति धर्मशाला, दांडी बाग में कोर कमेटी की एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष कृष्ण कुमार अजय ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड अंतर्गत अजयपुर गांव में प्रजापति समाज की एक महिला के साथ सरेआम सड़क पर हुई कथित सामूहिक दुष्कर्म की वीभत्स घटना पर चर्चा करना और आगे की रणनीति तय करना था।
![]()
बैठक के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने इस जघन्य घटना की कड़ी निंदा की और इसे मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य बताया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। समिति के सदस्यों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।
समिति ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाया जाए और उन्हें अविलंब कठोरतम दंड, विशेष रूप से फांसी की सजा दी जाए।
![]()
सदस्यों का कहना था कि जब तक अपराधियों को सख्त सजा नहीं मिलेगी, तब तक इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाना मुश्किल होगा। इसके साथ ही समिति ने निर्णय लिया कि इस मुद्दे को लेकर जनस्तर पर भी आवाज उठाई जाएगी और आवश्यक होने पर आंदोलनात्मक कदम भी उठाए जाएंगे। इसी क्रम में आगामी 12 अप्रैल 2026 को गया जिला कार्यकारिणी की एक विशेष बैठक बुलाने की घोषणा की गई है, जिसमें इस घटना की विस्तृत समीक्षा कर आगे की रणनीति और कार्रवाई तय की जाएगी।
बैठक में जिला सचिव विनोद कुमार, संरक्षक द्वारका प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष नंदलाल प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष बाल अमृत प्रसाद, कोषाध्यक्ष मोहन प्रजापति सहित कई प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा ज्ञान दत्त प्रजापति, विष्णु कुमार, बिजेंद्र कुमार, प्रभाकर, राजदेव पंडित, विनोद कुमार पंडित, राजेंद्र पंडित, एस.के. सुमन, रामविलास पंडित, रविंद्र प्रजापति और नागेश्वर प्रजापति समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भी बैठक में भाग लिया।

गया: बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति, जिला शाखा गया की ओर से गुरुवार को आज प्रजापति धर्मशाला, दांडी बाग में कोर कमेटी की एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष कृष्ण कुमार अजय ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड अंतर्गत अजयपुर गांव में प्रजापति समाज की एक महिला के साथ सरेआम सड़क पर हुई कथित सामूहिक दुष्कर्म की वीभत्स घटना पर चर्चा करना और आगे की रणनीति तय करना था।

गया: गया में एक वार्ड पार्षद और एएसआई के बीच विवाद का मामला गरमा गया है। वार्ड पार्षदक कलाम कुरैशी पर रामपुर थाना के एएसआई अश्वनी विक्रम कुमार पासवान के साथ मारपीट करने का आरोप है। हालांकि, पार्षद ने प्रेस वार्ता कर इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पुलिस अधिकारी पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस वार्ता के दौरान कलाम कुरैशी ने बताया कि वे गेवाल बीघा में एक हल्दी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान गेवाल बीघा मोड़ पर उन्होंने रामपुर थाना के एएसआई को दो युवकों के साथ बहस करते और फिर उन्हें बेरहमी से पीटते देखा।
गया जिले के खिजरसराय प्रखंड के लोदीपुर गांव की प्रतिभाशाली छात्रा निशु कुमारी ने बिहार इंटरमीडिएट (आर्ट्स) परीक्षा में टॉप कर अपने गांव, प्रखंड और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। निशु कुमारी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने कठिन परिश्रम, नियमित अध्ययन और परिवार के सहयोग को दिया है।
गया: ग्रामीण उद्यमिता को सशक्त बनाने और स्थानीय स्तर पर नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बोधगया स्थित टेकुना फॉर्म के समीप एक निजी होटल में शुक्रवार को “उद्यमिता सम्मेलन 2026” का सफल आयोजन किया गया। यह सम्मेलन एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभरा, जहां विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यमी, विशेषज्ञ, संस्थान और नीति निर्माता एकत्रित होकर विचारों का आदान-प्रदान किया और विकास के नए अवसरों की तलाश की।
गया: आज रामनवमी के पावन अवसर पर गया जी में भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। शहर के विभिन्न मोहल्लों और क्षेत्रों से हजारों की संख्या में राम भक्तों ने भव्य रामनवमी जुलूस में भाग लिया। पूरे वातावरण में “जय श्री राम” के जयघोष से शहर गूंज उठा और श्रद्धालु भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए आगे बढ़ते रहे।इसी पवित्र अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा एबं राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा हेतु एक विशेष व्यवस्था की गई। जीबी रोड स्थित केदारनाथ मार्केट के पास, विजय लड्डू के समीप श्रद्धालुओं के लिए शरबत, पानी, फल एवं चना का वितरण करने हेतु स्टॉल लगाया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य जुलूस में शामिल राम भक्तों को राहत पहुंचाना और उन्हें प्रसाद के रूप में शीतल पेय शरबत फल चना उपलब्ध कराना था।
गया नगर निगम के वार्ड संख्या-19 में महिला पार्षद मुन्नी देवी एवं भाजपा नेता मनोज कुमार के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा में महिलाओं की भागीदारी खास रही। बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं और पूरे जोश के साथ जुलूस को भव्यता प्रदान की।
गयाजी। शहर में अतिक्रमण हटाने के नाम पर नगर निगम प्रशासन का एक अजीबो-गरीब कारनामा सामने आया है। जहां अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई होनी थी, वहां निगम प्रशासन ने खुद के ही बनाए डिवाइडर को तोड़ दिया, जिससे लाखों रुपये की सरकारी राशि पानी में बह गई।
गया: गया शहर के काशीनाथ मोड़ के समीप स्थित एक निजी होटल में रविवार को द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के गया सीपीई स्टडी चैप्टर द्वारा इनकम टैक्स एक्ट 2025 एवं 1 अप्रैल से लागू होने वाले नए आयकर कानून को लेकर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया।
गया: गया शहर के गेवाल बिगहा मोड़ के समीप देवराज टावर बिल्डिंग में अम्यूज एरीना सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गया नगर निगम के मेयर डॉ बीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान व पूर्व डिप्टी मेयर डॉ अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने फीता काटकर सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया।
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.8k