रामराज में श्री नगली धाम आश्रम पर भव्य भजन-कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन
मोनू भाटी। मेरठ ,बहसूमा। क्षेत्र के रामराज में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री नगली धाम आश्रम में रविवार को भव्य भजन-कीर्तन एवं विशाल भंडारे का वार्षिक आयोजन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भक्ति रस में सराबोर हो गए।
आश्रम परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं, जिन पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
रात में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की व्यवस्था आश्रम समिति एवं स्थानीय सहयोगियों द्वारा सुचारू रूप से की गई, जिसकी सभी ने सराहना की।
आश्रम के संत राघवा महाराज ने बताया कि यह वार्षिक आयोजन हर वर्ष श्रद्धा और सेवा भाव के साथ किया जाता है, जिसका उद्देश्य समाज में धार्मिक भावना और आपसी भाईचारा बढ़ाना है।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर भी विशेष ध्यान रखा गया, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस मौके पर कार्तिक मक्कड़, सुरेंद्र छाबड़ा,नींव नारंग,मंजू खेड़ा, अशोक खेड़ा, प्रमोद गर्ग, प्रवीण उपाध्याय, एडवोकेट शुभम अरोड़ा, विपेन्द्र सुधा वाल्मीकि रोहित बंसल जिला अध्यक्ष भाजपा, विपिन मनचंदा व्यापार मंडल अध्यक्ष रामराज, सलोनी प्रजापति, आचल ठाकुर, ज्योति ग्रोवर, शालू दुआ, रानी मक्कड़, विनीता छाबड़ा, रीता छाबड़ा वीणा छाबड़ा, सारिका छाबड़ा, बबीता फुटेला, सुनीता नारंग, सुनीता उपाध्याय, सुनीता ग्रोवर, राखी राणा,अनीता फुटेला,नेहा टुटेजा,शांति बटला, सुदेश गुंबर, आशा मल्होत्रा स्वामी मल्होत्रा सविता बटला, बिल्लू ग्रोवर सोनू तनेजा, मोंटू तनेजा, अमित दुआ, अमन छाबड़ा, अरविंद छाबड़ा, राजकुमार छाबड़ा, दीपक छाबड़ा, आकाश उपाध्याय, विक्की उपाध्याय, रामदत्त उपाध्याय, राजेंद्र गुंबर, मुकेश खेड़ा, विपिन मनचंदा, विजय फुटेला, विजय चुग, सतीश बटला, नितिन मल्होत्रा, काका मल्होत्रा, विनोद बटला, प्रदीप बटला इत्यादि लोग मौजूद रहे।![]()
![]()
![]()

मोनू भाटी। मेरठ ,बहसूमा। क्षेत्र के रामराज में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री नगली धाम आश्रम में रविवार को भव्य भजन-कीर्तन एवं विशाल भंडारे का वार्षिक आयोजन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भक्ति रस में सराबोर हो गए।

परविंदर
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी हस्तिनापुर मंडल, जिला मेरठ के अंतर्गत ग्राम पंचायत अलीपुर मोरना, निडावली, किशोरपुर और मकदूमपुर में ‘ग्राम चलो अभियान’ के तहत व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर संपर्क किया और केंद्र व राज्य सरकार के विकास कार्यों से संबंधित पत्रकों का वितरण कर ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी।
मेरठ/बहसूमा, 12 अप्रैल। संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रविवार को थाना बहसूमा में थाना प्रभारी रविंद्र कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान थाना प्रभारी ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी बेगुनाह को परेशान नहीं किया जाएगा और थाना परिसर के दरवाजे 24 घंटे आम जनता के लिए खुले हैं।
मेरठ/बहसुमा/रामराज। दशमेश पब्लिक स्कूल, रामराज में बैसाखी पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. सिम्मी सहोता एवं प्रधानाचार्य आमिर खान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
मेरठ/बहसूमा। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे ‘गांव चलो एवं बस्ती संपर्क अभियान’ के तहत हस्तिनापुर मंडल के गांव रामराज में एक भव्य और प्रभावशाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्थानीय प्रतिष्ठान वृंदा बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर पर संपन्न हुआ, जहां सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे
मेरठ ।सामान्य जन को सूचित किया जाता है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हस्तिनापुर (जनपद मेरठ) परिसर में स्थित सूखे एवं जर्जर अवस्था में खड़े वृक्षों के मूल्यांकन उपरांत उनके निस्तारण हेतु सार्वजनिक नीलामी की जाएगी।
4 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k