रामराज में श्री नगली धाम आश्रम पर भव्य भजन-कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन
मोनू भाटी। मेरठ ,बहसूमा। क्षेत्र के रामराज में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री नगली धाम आश्रम में रविवार को भव्य भजन-कीर्तन एवं विशाल भंडारे का वार्षिक आयोजन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भक्ति रस में सराबोर हो गए।
आश्रम परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं, जिन पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
रात में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की व्यवस्था आश्रम समिति एवं स्थानीय सहयोगियों द्वारा सुचारू रूप से की गई, जिसकी सभी ने सराहना की।
आश्रम के संत राघवा महाराज ने बताया कि यह वार्षिक आयोजन हर वर्ष श्रद्धा और सेवा भाव के साथ किया जाता है, जिसका उद्देश्य समाज में धार्मिक भावना और आपसी भाईचारा बढ़ाना है।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर भी विशेष ध्यान रखा गया, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस मौके पर कार्तिक मक्कड़, सुरेंद्र छाबड़ा,नींव नारंग,मंजू खेड़ा, अशोक खेड़ा, प्रमोद गर्ग, प्रवीण उपाध्याय, एडवोकेट शुभम अरोड़ा, विपेन्द्र सुधा वाल्मीकि रोहित बंसल जिला अध्यक्ष भाजपा, विपिन मनचंदा व्यापार मंडल अध्यक्ष रामराज, सलोनी प्रजापति, आचल ठाकुर, ज्योति ग्रोवर, शालू दुआ, रानी मक्कड़, विनीता छाबड़ा, रीता छाबड़ा वीणा छाबड़ा, सारिका छाबड़ा, बबीता फुटेला, सुनीता नारंग, सुनीता उपाध्याय, सुनीता ग्रोवर, राखी राणा,अनीता फुटेला,नेहा टुटेजा,शांति बटला, सुदेश गुंबर, आशा मल्होत्रा स्वामी मल्होत्रा सविता बटला, बिल्लू ग्रोवर सोनू तनेजा, मोंटू तनेजा, अमित दुआ, अमन छाबड़ा, अरविंद छाबड़ा, राजकुमार छाबड़ा, दीपक छाबड़ा, आकाश उपाध्याय, विक्की उपाध्याय, रामदत्त उपाध्याय, राजेंद्र गुंबर, मुकेश खेड़ा, विपिन मनचंदा, विजय फुटेला, विजय चुग, सतीश बटला, नितिन मल्होत्रा, काका मल्होत्रा, विनोद बटला, प्रदीप बटला इत्यादि लोग मौजूद रहे।
डी मोनफोर अकादमी के छात्र अक्षांत पवार बने लेफ्टिनेंट, ऑल इंडिया 183वीं रैंक हासिल
परविंदर

विद्यालय के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि डी मोनफोर अकादमी के छात्र अक्षांत पवार ने भारतीय थल सेना में चयनित होकर बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने ऑल इंडिया स्तर पर 183वीं रैंक प्राप्त करते हुए लेफ्टिनेंट पद पर चयन पाया है।

अक्षांत पवार, पुत्र श्री प्रताप सिंह, ने वर्ष 2024-25 में डी मोनफोर अकादमी से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की थी। छात्र जीवन से ही वे अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरित रहे हैं। उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम इस उपलब्धि के रूप में सामने आया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि
“अक्षांत पवार की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने अपनी लगन, परिश्रम और अनुशासन से यह सिद्ध किया है कि दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।”

विद्यालय के निदेशक डॉ. के.के. शर्मा ने कहा,
“यदि विद्यार्थी लक्ष्य के प्रति समर्पित हों, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। अक्षांत की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है।”

निदेशिका डॉ. गरिमा वर्मा ने अपने संदेश में विश्वास जताया कि
“अक्षांत भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवाएं देकर देश का नाम रोशन करेंगे।”

वहीं, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती रितु चिकारा ने कहा कि
“यह सफलता विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से हर सपना साकार किया जा सकता है।”

विद्यालय परिवार ने अक्षांत पवार और उनके परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मेरठ की रहस्यमयी मौत: 4 महीने तक शव के साथ घर में रहा पिता, हरिद्वार-आवागमन और मोबाइल कॉल्स ने खोला नया राज

मेरठ। मेरठ के तेली मोहल्ला निवासी प्रियंका विश्वास की मौत का मामला अब और अधिक रहस्यमय और सनसनीखेज होता जा रहा है। चार महीने से अधिक पुराने इस केस में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मृतका के पिता उदयभानु विश्वास अपनी बेटी के शव के साथ लंबे समय तक घर में ही मौजूद रहे और बीच-बीच में हरिद्वार जाकर लौटते रहे। हैरानी की बात यह है कि वह घर में अंधेरा होने के बाद ही अंदर जाते थे और सुबह होने से पहले निकल जाते थे, ताकि किसी को भनक न लगे।

सूत्रों के अनुसार, उदयभानु हरिद्वार के एक गेस्ट हाउस में भी ठहरे हुए थे और वहां से भी दो बार मेरठ आकर वापस लौटे। इस दौरान उन्होंने घर को बंद रखकर किसी से कोई संपर्क नहीं रखा। स्थानीय लोगों को केवल कभी-कभार उन्हें बाजार में देखा गया, जिससे मामला और संदिग्ध बन गया।

पुलिस को जांच के दौरान प्रियंका का मोबाइल फोन भी मिल गया है, जिसे हरिद्वार से बरामद किया गया है। फोन में अंतिम कॉल 19 नवंबर की दर्ज है, जबकि 14 नवंबर को भी एक कॉल डिटेल मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन कॉल्स का इस्तेमाल किसने किया।

चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि प्रियंका के पास मोबाइल था, लेकिन परिवार के लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं मौत के बाद मोबाइल का इस्तेमाल तो नहीं किया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बड़ा खुलासा नहीं हो सका है क्योंकि शव चार-पांच महीने पुराना होने के कारण पूरी तरह डीकंपोज हो चुका था। अब मौत के कारण का पता लगाने के लिए डीएनए जांच कराई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, उदयभानु ने पूछताछ में दावा किया है कि प्रियंका को पीलिया था और उसने कई बार झाड़-फूंक भी करवाई थी, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती चली गई। बाद में उसकी मौत हो गई और वह शव को घर में ही छोड़कर हरिद्वार चला गया।

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि आखिर प्रियंका की मौत कब और कैसे हुई, और पिता ने इतने महीनों तक यह राज क्यों छिपाए रखा। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही इस सनसनीखेज मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।
ग्राम चलो अभियान के तहत घर-घर संपर्क, विकास कार्यों की दी जानकारी
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी हस्तिनापुर मंडल, जिला मेरठ के अंतर्गत ग्राम पंचायत अलीपुर मोरना, निडावली, किशोरपुर और मकदूमपुर में ‘ग्राम चलो अभियान’ के तहत व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर संपर्क किया और केंद्र व राज्य सरकार के विकास कार्यों से संबंधित पत्रकों का वितरण कर ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य हरिओम शर्मा, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष हस्तिनापुर मंडल, उपस्थित रहे। उन्होंने देवतुल्य कार्यकर्ताओं, शक्ति केंद्रों के संयोजकों और बूथ अध्यक्षों के साथ मिलकर अभियान को सफल बनाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया।

अभियान में प्रमोद कुमार, रविंद्र कुमार, मनोज कुमार, सतपाल सिंह, हरेंद्र कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
व्यापार संघ प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से की मुलाकात, अपराध उन्मूलन का मिला भरोसा
मेरठ/बहसूमा, 12 अप्रैल। संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रविवार को थाना बहसूमा में थाना प्रभारी रविंद्र कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान थाना प्रभारी ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी बेगुनाह को परेशान नहीं किया जाएगा और थाना परिसर के दरवाजे 24 घंटे आम जनता के लिए खुले हैं।

थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि व्यापारी वर्ग निडर होकर अपने कार्य करें, प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि क्षेत्र से अपराध को जड़ से समाप्त करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

बैठक के दौरान व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का संकल्प लिया। उन्होंने क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर संभव सहयोग देने की बात कही।

इस अवसर पर व्यापार संघ के अध्यक्ष अमन गोयल, महामंत्री विपुल गोयल, संगठन मंत्री अमित गोयल, कोषाध्यक्ष पीयूष सिंघल, संरक्षक प्रमोद गर्ग, वीरेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष निशु उर्फ राजा रस्तोगी,  डॉ. उदयवीर, दीपक, राहुल खुराना, सोनू उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
दशमेश पब्लिक स्कूल रामराज में बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया
मेरठ/बहसुमा/रामराज। दशमेश पब्लिक स्कूल, रामराज में बैसाखी पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. सिम्मी सहोता एवं प्रधानाचार्य आमिर खान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नृत्य प्रस्तुतियों में सीरत, गुरताज, विक्रमवीर, हरजस, हरकिरत, गुनिका, समृद्धि, रोज़लिन, मनप्रीत, प्रभलीन एवं मन्नत ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

वहीं भाषण प्रतियोगिता में भूमि, ऐश्वी एवं शिवांशी ने बैसाखी पर्व के धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर अपने विचार प्रभावी ढंग से व्यक्त किए।

कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने में स्वाति अरोड़ा, मनजोत कौर, हर्षिका, गुरजीत, गुरविंदर, ज्योति, स्वाति सुधा, साक्षी, अनिकेत, धनवीर, विजय, निखिल एवं अशोक का विशेष योगदान रहा।

अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बैसाखी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रामराज में भाजपा का ‘गांव चलो-बस्ती संपर्क’ अभियान बना जनसंपर्क का महाअभियान, उमड़ा जनसैलाब
मेरठ/बहसूमा। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे ‘गांव चलो एवं बस्ती संपर्क अभियान’ के तहत हस्तिनापुर मंडल के गांव रामराज में एक भव्य और प्रभावशाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्थानीय प्रतिष्ठान वृंदा बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर पर संपन्न हुआ, जहां सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मेरठ जिलाध्यक्ष हरवीर पाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे समाज के हर वर्ग का समग्र विकास सुनिश्चित हो रहा है।

वहीं भारतीय गौ सेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रविंद्र उर्फ जैन साहब मौजूद रहे और जिला अध्यक्ष हरवीर पाल  ने अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास और कल्याण की धारा निरंतर बह रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाकर संगठन को और मजबूत करें।

कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता विपेन्द्र सुदा वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, शोषित और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क बढ़ाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हस्तिनापुर मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा ने की। इस दौरान सोनू त्यागी, सुनील पोसवाल, ब्रह्मचारी सिंह, राजीव चौधरी, सुशील चौहान, हरिओम शर्मा, विपिन मनचंदा, डॉ. श्रीपाल कोहली, सुदर्शन गोयल, सतवीर चौहान एवं महकार सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हस्तिनापुर परिसर स्थित सूखे/क्षतिग्रस्त वृक्षों की नीलामी के संबंध में
मेरठ ।सामान्य जन को सूचित किया जाता है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हस्तिनापुर (जनपद मेरठ) परिसर में स्थित सूखे एवं जर्जर अवस्था में खड़े वृक्षों के मूल्यांकन उपरांत उनके निस्तारण हेतु सार्वजनिक नीलामी की जाएगी।

यह नीलामी संबंधित सक्षम अधिकारियों की अनुमति एवं निर्धारित शर्तों के अधीन आयोजित की जाएगी।

नीलामी का विवरण:
स्थान: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हस्तिनापुर
दिनांक: 17 अप्रैल दिन शुक्रवार 2026
समय: प्रातः 11:00 बजे


मुख्य शर्तें एवं नियम:
नीलामी सार्वजनिक रूप से की जाएगी तथा उच्चतम बोलीदाता को वृक्ष प्रदान किए जाएंगे।

नीलामी के समय संबंधित वन क्षेत्राधिकारी  हस्तिनापुर की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

नीलामी में भाग लेने वाले व्यक्तियों को वैध पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
वृक्षों के पातन (कटान) हेतु शासनादेश संख्या 1245/14-5-2010-91/2010 दिनांक 10.08.2010 के अनुसार ₹100 प्रति वृक्ष शुल्क जमा करना होगा।

पातन से पूर्व ₹1000 (एक हजार रुपये) की धनराशि जमानत के रूप में जमा करनी होगी, जो 06 वर्षीय बचत पत्र के रूप में जमा की जाएगी।
वृक्षों के स्थान पर 10 गुना पौधारोपण करना अनिवार्य होगा तथा पौधों की देखरेख सुनिश्चित करनी होगी।

उत्पन्न लकड़ी के अभिवहन हेतु ₹38 प्रति टन शुल्क जमा कर अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

नीलामी से प्राप्त धनराशि राजकीय कोष में जमा कराई जाएगी।

बिना अनुमति किसी अन्य वृक्ष का पातन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

किसी भी विवाद की स्थिति में अंतिम निर्णय संबंधित प्रभारी अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हस्तिनापुर का होगा।

महत्वपूर्ण सूचना:
यह केवल वृक्षों के मूल्यांकन एवं नीलामी हेतु सूचना है। वृक्षों के पातन के लिए पृथक अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा।


प्रभागीय निदेशक
सामाजिक वानिकी प्रभाग, मेरठ
मेरठ के सेंट्रल मार्केट में बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 40 साल पुराना कारोबार ढहा, 44 भवन सील

मेरठ। मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में बुधवार का दिन इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज हो गया, जब प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 व्यावसायिक भवनों को सील कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया।सुबह करीब 9 बजे से शुरू हुआ सीलिंग अभियान शाम 6 बजे तक चला। सात अलग-अलग टीमों ने एक साथ कार्रवाई की, जबकि पूरे इलाके को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बैरिकेड कर दिया गया था।

40 साल पुराना बाजार एक झटके में सील

सेंट्रल मार्केट में दशकों से चल रहे अस्पताल, स्कूल, कोचिंग सेंटर, रेस्टोरेंट और दर्जनों दुकानें इस कार्रवाई की जद में आ गईं। शुरुआती कार्रवाई में कई प्रतिष्ठानों पर सील लगाई गई, जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया।एमपीजीएस गर्ल्स कॉलेज से शुरू हुई कार्रवाई धीरे-धीरे पूरे मार्केट में फैल गई। कुछ ही घंटों में अस्पतालों, क्लीनिकों, रेस्टोरेंट और कॉम्प्लेक्स पर ताले लग गए।

व्यापारियों और कर्मचारियों में कोहराम

सीलिंग की कार्रवाई के दौरान कई जगहों पर व्यापारी और कर्मचारी रोते-बिलखते नजर आए। लोग अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाते रहे, लेकिन कार्रवाई जारी रही।कई व्यापारियों ने कहा कि वे 20 से 30 साल से यहां कारोबार कर रहे थे और अब अचानक सबकुछ खत्म हो गया। इससे करीब 40 हजार लोगों की आजीविका प्रभावित होने का अनुमान है।

कोर्ट आदेश के तहत कार्रवाई

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में की जा रही है। अवैध निर्माण और नियमों के उल्लंघन को लेकर यह कदम उठाया गया है।सीलिंग के दौरान कई कॉम्प्लेक्सों में व्यापारियों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस और नोकझोंक भी देखने को मिली। कुछ स्थानों पर तनाव इतना बढ़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।कुछ व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई में भेदभाव किया जा रहा है, हालांकि प्रशासन ने सभी आरोपों को खारिज किया।

स्कूल, अस्पताल और दुकानें भी बंद

इस अभियान में कई अस्पताल, स्कूल, बैंक्वेट हॉल और कॉम्प्लेक्स भी सील कर दिए गए। इससे न सिर्फ व्यापार प्रभावित हुआ बल्कि बड़ी संख्या में कर्मचारी बेरोजगारी की स्थिति में आ गए।कार्रवाई के बाद कई दुकानदारों और निवासियों ने इसे अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी त्रासदी बताया। उनका कहना था कि वे वर्षों से यहां रह और काम कर रहे थे, लेकिन अब सबकुछ एक झटके में खत्म हो गया।सेंट्रल मार्केट में हुई यह कार्रवाई मेरठ के व्यापारिक इतिहास की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक मानी जा रही है, जिसने हजारों परिवारों की आजीविका पर गहरा असर डाला है।
मेरठ सेंट्रल मार्केट में 44 अवैध निर्माणों पर सीलिंग की तैयारी, व्यापारियों का विरोध
मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में अवैध व्यावसायिक निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आवास विकास परिषद द्वारा 44 निर्माणों को सील करने की प्रक्रिया किसी भी समय शुरू की जा सकती है।
बुधवार को क्षेत्र में भारी पुलिस बल, पीएसी और दमकल विभाग की टीमें तैनात की गईं। प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर आवाजाही नियंत्रित कर दी है।
कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया और पुलिस से नोकझोंक भी हुई। व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने पहले ही बड़ी रकम जमा की है, इसलिए सीलिंग कार्रवाई गलत है।
सीलिंग की जद में कुछ अस्पताल और स्कूल भी हैं, जिसके चलते मरीजों को अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया और कुछ स्कूल बंद रहे।
फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और प्रशासन कार्रवाई की तैयारी में जुटा है।