पर्यटन स्थल सीतामढ़ी का प्राकृतिक जलाशय सूखा, सुंदरता पर असर पड़ा

*डीघ रजवाहा में पानी नहीं छोड़े जाने से नहीं भरा जा सका जलाशय*

रिपोर्ट -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिले के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल सीतामढ़ी स्थित श्री सीता समाहित स्थल मंदिर के प्राकृतिक जलाशय का पानी कम हो गया है। जलाशय का निर्मल जल अब मटमैला काला हो गया है।
जलाशय में तत्काल पानी छोड़ने की आवश्यकता है। डीघ रजवाहा में पानी नहीं छोड़े जाने से इस कार्य में समस्या आ रही है। श्री सीता सामहित स्थल मंदिर का निर्माण प्राकृतिक जलाशय के बीच में किया गया है। जलाशय में पानी भरा रहने से मंदिर की सुंदरता बढ़ जाती है।
साथ ही पानी में तमाम जलीय जीव जंतु तरह-तरह के रंग-बिरंगी मछलियां कछुए व अन्य जलीय जीव जंतु पानी में स्वछंद रूप से निवास और विचरण करते हैं। मंदिर प्रशासन की ओर से जलाशय की खास तवज्जो रखी जाती है। इससे जलीय जीव जंतुओं के सुरक्षा की दृष्टि से यह जलाशय काफी सुरक्षित है। हालांकि गर्मी बढ़ते ही जलाशय का पानी सूखने लगता है। इससे जलाशय के तमाम जीव जंतुओं के जीवन पर संकट मंडराने लगता है। इस जलाशय में पानी भरने के लिए श्री सीता समाहित स्थल ट्रस्ट की ओर से डीघ रजवाहा नहर से लगभग 2 किमी भूमिगत पाइप लाइन डाली गई है, लेकिन नहर में पानी न होंने से संकट पैदा होने लगा है। गर्मी बढ़ते ही पानी कम होता जा रहा है। जिससे मंदिर की सुंदरता पर भी प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने जिलाधिकारी से डीघ रजवाहा नहर में पानी छोड़े जाने की मांग की है।
अंतर्राज्यीय पशु चोर गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार:भदोही पुलिस ने 32 भेड़, 15 बकरी और 25000 किए बरामद
रिपोर्ट -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है इस कार्रवाई में 6 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 3 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं।
मामला गोपीगंज और कोईरौना थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां पुलिस ने तीन मुकदमों का सफल अनावरण करते हुए चेकिंग के दौरान गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा है,पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों में सलमान, मोहम्मद एहसान खां, कमाल खां, बिट्टी जान, रजनी और रागिनी शामिल हैं,आरोपियों के कब्जे से 32 भेड़, 15 बकरियां, 25 हजार रुपये नगद, एक अपाचे बाइक और कई पहचान पत्र बरामद हुए हैं पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य दिन में इलाके में घूमकर रेकी करते थे और रात में भेड़-बकरियां चोरी कर पिकअप के जरिए मंडियों में बेच देते थे ,फिलहाल सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और गिरोह से जुड़े अन्य फरार सदस्यों की तलाश जारी है।
करोड़ों की नशीली सिरप के अवैध कारोबार में आरोपी गिरफ्तार: भदोही में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

रिपोर्ट -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही । भदोही पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कोडीन कफ सिरप के कारोबार में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी करोड़ों रुपये की नशीली सिरप की अवैध खरीद-फरोख्त में लिप्त था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय गुप्ता पुत्र राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के रूप में हुई है, जो वाराणसी के गोला दीनानाथ, थाना कोतवाली का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी 3,57,43,147 रुपये मूल्य की कुल 2,44,000 बोतल कोडीन कफ सिरप का अवैध कारोबार कर रहा था। जांच में पता चला कि आरोपी फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर दवाओं की खरीद-बिक्री दिखाता था और बिना किसी चिकित्सकीय परामर्श के खुले बाजार में नशीली सिरप की आपूर्ति करता था।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी को पुलिस के नशा विरोधी अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक श्यामबहादुर यादव और उपनिरीक्षक रामसेवक यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
70 से ज्यादा की उम्र के लोगों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड, छह सदस्यीय

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जनपद में विशेष अभियान के तहत 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विभाग ने छह सदस्यीय टीम का गठन किया है। सीएचसी अधीक्षक के नेतृत्व में बनी टीम आयुष्मान कार्ड बनाने की मॉनीटरिंग करेगी। टीम किस एएनएम, सीएचओ ने कितने कार्ड बनाए हैं और कहां लक्ष्य के सापेक्ष कितना काम हुआ है। इसकी नियमित रिपोर्ट तैयार करेगी। जिले में आयुष्मान योजना के तहत 70 साल से अधिक उम्र के 30 हजार लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। इसमें अब तक 26163 लोगों का कार्ड बन चुका है। डीएम शैलेष कुमार के निर्देश पर सीडीओ, डीसी, डीपीओ, डीपीआरओ और स्वास्थ्य विभाग की टीम संयुक्त रूप से कार्ड बना रही है। सीएमओ स्तर से गठित की गई टीम सीएचसी अधीक्षक के निगरानी में काम करेंगी। टीम का मुख्य काम होगा कौन सी आशा, एएनएम, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कितने कार्ड बनाए हैं। विभागीय निर्देश है कि रोजाना आशा, एएनएम, सीएचओ मिलकर 50 कार्ड बनाएं। उम्र के कारण जिन बुुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाने में अड़चन आ रही है।
उसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का चयन करके आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। सीएमओ कार्यालय से उम्र का सत्यापन कराने के बाद आधार कार्ड में उम्र संशोधन करवाने के लिए प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। ये प्रक्रिया 24 घंटे के अंदर पूरी की जा रही है। अभियान चलाकर स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जा कर कार्ड बना रहे हैं।


छह सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम में एक - एक स्वास्थ्यकर्मी होंगे। इसके अलावा आधार कार्ड में जन्म तिथि संशोधित कराने के लिए उम्र का परीक्षण किया जा रहा है। यह नई व्यवस्था कार्यालय में लागू कर दी गई है। इससे आधार कार्ड में जन्म तिथि संशोधित होगा। इससे आयुष्मान कार्ड बन सकेगा।

डॉ एसके चक सीएमओ भदोही
70 से ज्यादा की उम्र के लोगों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड, छह सदस्यीय

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जनपद में विशेष अभियान के तहत 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विभाग ने छह सदस्यीय टीम का गठन किया है। सीएचसी अधीक्षक के नेतृत्व में बनी टीम आयुष्मान कार्ड बनाने की मॉनीटरिंग करेगी। टीम किस एएनएम, सीएचओ ने कितने कार्ड बनाए हैं और कहां लक्ष्य के सापेक्ष कितना काम हुआ है। इसकी नियमित रिपोर्ट तैयार करेगी। जिले में आयुष्मान योजना के तहत 70 साल से अधिक उम्र के 30 हजार लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। इसमें अब तक 26163 लोगों का कार्ड बन चुका है। डीएम शैलेष कुमार के निर्देश पर सीडीओ, डीसी, डीपीओ, डीपीआरओ और स्वास्थ्य विभाग की टीम संयुक्त रूप से कार्ड बना रही है। सीएमओ स्तर से गठित की गई टीम सीएचसी अधीक्षक के निगरानी में काम करेंगी। टीम का मुख्य काम होगा कौन सी आशा, एएनएम, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कितने कार्ड बनाए हैं। विभागीय निर्देश है कि रोजाना आशा, एएनएम, सीएचओ मिलकर 50 कार्ड बनाएं। उम्र के कारण जिन बुुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाने में अड़चन आ रही है।
उसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का चयन करके आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। सीएमओ कार्यालय से उम्र का सत्यापन कराने के बाद आधार कार्ड में उम्र संशोधन करवाने के लिए प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। ये प्रक्रिया 24 घंटे के अंदर पूरी की जा रही है। अभियान चलाकर स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जा कर कार्ड बना रहे हैं।


छह सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम में एक - एक स्वास्थ्यकर्मी होंगे। इसके अलावा आधार कार्ड में जन्म तिथि संशोधित कराने के लिए उम्र का परीक्षण किया जा रहा है। यह नई व्यवस्था कार्यालय में लागू कर दी गई है। इससे आधार कार्ड में जन्म तिथि संशोधित होगा। इससे आयुष्मान कार्ड बन सकेगा।

डॉ एसके चक सीएमओ भदोही
होमगार्ड की परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए छह केंद्र


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिले में उत्तर प्रदेश होमगार्ड अभ्यर्थी परीक्षा छह केंद्रों पर होगी। यह परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक चलेगी। छह केंद्रों पर प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा होगी। एक पाली में 2496 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। 25 से 27 अप्रैल तक करीब 15 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए छह केंद्राध्यक्ष और छह मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश होमगार्ड अभ्यर्थी परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक होगी। निदेशालय से इसके लिए जिले में छह केंद्र बनाए गए हैं। इसमें विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर विश्वविद्यालय ज्ञानपुर, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज भदोही, एमए समद इंटर कॉलेज भदोही, श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही शामिल है। तीन केंद्रों पर 480-480 और तीन केंद्रों पर 384 सहित कुल छह केंद्रों पर एक पाली में 2496 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि परीक्षा के लिए छह केंद्राध्यक्ष और छह मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएंगी।
भदोही में नई मतदाता सूची जारी, 1.27 लाख नाम घटे
नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही जिले में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य पूरा होने के बाद शुक्रवार को नई मतदाता सूची जारी कर दी गई। नई सूची के प्रकाशन के बाद जिले में कुल 1,27,000 मतदाता कम हो गए हैं। निर्वाचन विभाग के अनुसार हटाए गए नामों में मृत, स्थानांतरित (शिफ्टेड) और अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं।
नई सूची के अनुसार अब जिले में कुल 11,06,189 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। साथ ही, नए मतदाताओं को जोड़ने की प्रक्रिया जारी है, जिससे यह संख्या आगे बढ़ सकती है।
मतदाता सूची के प्रकाशन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने मीडिया को बताया कि पुरानी सूची में कुल 12,33,324 मतदाता थे। विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र वितरित किए गए थे, जिनमें से लगभग 85 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने प्रपत्र जमा किए। शेष प्रपत्र वापस नहीं आए, जिनमें अनुपस्थित, मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम शामिल थे।
इसके बाद अभियान चलाकर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य पूरा किया गया। नई सूची में 83,000 से अधिक नए मतदाता भी जोड़े गए हैं।
नई सूची के अनुसार 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 15,140 युवा मतदाता शामिल हैं, जबकि 80 वर्ष से अधिक आयु के 15,043 बुजुर्ग मतदाता भी सूची में दर्ज हैं।
जारी की गई मतदाता सूची जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी सौंप दी गई है।
भदोही में 33,623 लीटर अवैध शराब नष्ट: 142 मुकदमों में जब्त शराब का विनष्टीकरण, पुलिस-मजिस्ट्रेट टीम मौजूद

रिपोर्ट  - नितेश श्रीवास्तव



भदोही। भदोही में  142 मुकदमों में जब्त की गई कुल 33,623 लीटर अवैध अंग्रेजी और देशी शराब को नष्ट किया गया। इस शराब की अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 68 लाख 11 हजार 500 रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर नियमानुसार की गई। यह विनष्टीकरण पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन क्लीन" विशेष अभियान के तहत किया गया। पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में जनपद में माल निस्तारण का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में विभिन्न थानों में पंजीकृत अभियोगों से जब्त शराब को नष्ट किया गया। इसमें थाना औराई से 1 अभियोग में 6957 लीटर, थाना गोपीगंज से 121 अभियोगों में 26482 लीटर और थाना ज्ञानपुर से 20 अभियोगों में 184 लीटर शराब शामिल थी।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भदोही ज्ञानपुर के आदेश के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही और जिला मजिस्ट्रेट जनपद भदोही द्वारा गठित एक टीम की उपस्थिति में यह कार्रवाई संपन्न हुई। इस टीम में उपजिला मजिस्ट्रेट ज्ञानपुर, क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी भदोही और जिला आबकारी अधिकारी भदोही शामिल थे। विनष्टीकरण थाना ऊंज पुलिस द्वारा थाना ऊंज क्षेत्र के नौधन यार्ड स्थित खाली जगह में किया गया।
कन्नौज में एसआईआर प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मतदाताओं की सूची हुई जारी, डीएम ने पत्रकारों के बीच साझा की लिस्ट
कुल 12,89,220 वोट में से 10,67,332 मतदाताओं के नाम सामिल, 2 लाख 21 हजार वोट हुए कम

पंकज कुमार श्रीवास्तव

कन्नौज में जिला प्रशासन ने आगामी चुनाव 2027 को लेकर मतदाताओं की लिस्ट जारी कर दी है। यह लिस्ट पिछले दिनों में हुई एसआईआर प्रक्रिया के दौरान सही मतदाताओं का चयन करने के बाद जारी की गई है। जिसकी सूची जारी करते हुए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद कन्नौज में तीन विधानसभाएं है 196 छिबरामऊ, 197 तिर्वा और 198 कन्नौज इन तीनों विधानसभाओं की मतदाता सूची का आज प्रकाशन कर दिया गया है। जनपद में कुल 10,67,332 मतदाता इस सूची मंे है और इस दौरान 56,207 हमारे नये मतदाताओं के नाम फार्म 6 के माध्यम से बढ़ाये गए है। अगर छिबरामऊ की बात करें तो 3,81,397, तिर्वा े में 3,23,589 और कन्नौज में 3,62,346 मतदाता है।

उन्होंने बताया कि मै यह भी बताना चाहूंगा कि इस पूरी एस0आईआर0 प्रक्रिया के दौरान जनपद स्तर पर राजनीतिक दलों के साथ कुल 8 बैठकें आहूत हुई थी। विधानसभा स्तर पर भी 8 बैठकें आयोजित की गई थी जिसमें जो भी प्रक्रिया थी उस प्रक्रिया से राजनीतिक दलों को अवगत कराया गया है। बूथ स्तर पर भी राजनैतिक दलों ने अपने बीएलओ नियुक्त किए थे, यह टोटल 4,657 बीएलए थे, जिन्होंने अपना सहयोग किया और मतदाता सूची को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से बनाये जाने में अपना सहयोग किया है। इस दौरान जो शिकायतें आयीं डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेंटर के माध्यम से, सीओ के माध्यम से या ईसीआई के माध्यम से, उन सभी का हम लोगों ने गुणवत्तापरक निस्तारण भी किया है।

उन्होंने आगे बताया कि आज सभी राजनैतिक दलों को जनपद की तथा सभी विधानसभाओं की लिस्ट हम लोगों ने निशुल्क उपलब्ध कराई है। यह राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निशुल्क दिए जाने का प्राविधान है, उसके अन्तर्गत हम लोगों ने दिए हैं। साथ ही साथ सभी बीएलओ के पास मतदाता सूची उपलब्ध है और यह बीएलओ अपने मतदेय स्थल पर आगामी 7 दिनों तक लेकर उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से अपील है कि इस मतदाता सूची का अवलोकन कर ले, और इसको देखें अगर इसमें किसी प्रकार का कोई तथ्य अंकित है, कुछ कहना चाहते है तो सम्बन्धित बीएलओ के माध्यम से या ईआरओ के माध्यम से अपनी बात रख सकते है। टोटल इसमें जब एसआईआर शुरू हुआ था, अक्टूबर में तब 12,89,220 वोट थे और जब ड्राफ्ट बेरिफिकेशन हुआ हमारा तो 10 लाख समथिंग वोट हुए और कटने का बात करें तो हमारे टोटल नेट लगभग 2,21,000/- वोट हमारे कम हुए है।
ज्ञानपुर में 4.92 करोड़ का इनडोर मिनी स्टेडियम, युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
विभूति नारायण इंटर कॉलेज मैदान में विधायक विपुल दुबे ने किया भूमि पूजन, हाईमास्ट व शहीद स्मारक सौंदर्यीकरण की भी उठी मांग

रिपोर्ट - नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जनपद भदोही के ज्ञानपुर में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विभूति नारायण इंटर कॉलेज के मैदान में प्रस्तावित 4 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इनडोर मिनी स्टेडियम का भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक विपुल दुबे द्वारा विधिवत रूप से किया गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ, जिसमें विद्वान आचार्य ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। कार्यक्रम स्थल पर धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। इस दौरान उपस्थित लोगों ने विधायक का माल्यार्पण कर, अंगवस्त्र पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन विनय पांडे ‘गोरे लाल’ ने किया।
कार्यक्रम में जीआईसी के प्रधानाचार्य आलोक तिवारी, चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, भाजपा महामंत्री रमेश पांडे, कुंवर प्रमोद चंद मौर्य, मनोज श्रीवास्तव, श्रीमंत मौर्य, विभूति तिवारी, रामविलास मिश्र, विजय बिंद, रमेश पासी, विजय प्रताप सिंह, राकेश यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विजय बिंद ने जीआईसी मैदान में हाईमास्ट लाइट लगवाने तथा शहीद स्मारक को सुसज्जित करने की मांग उठाई। वहीं चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता ने कहा कि विधायक के प्रयासों से क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हो रहा है। रमेश चंद्र पांडे ने दावा किया कि ज्ञानपुर विधानसभा में करीब दो हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

विधायक विपुल दुबे ने अपने संबोधन में बताया कि वर्ष 1889 में स्थापित इस विद्यालय की गरिमा को और बढ़ाने के लिए यह मिनी स्टेडियम बनाया जा रहा है, जो कॉलेज के स्वाभिमान का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, सड़क और पुल निर्माण के क्षेत्र में लगातार कार्य हो रहे हैं और आने वाले पांच वर्षों में ज्ञानपुर विधानसभा में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा।

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इनडोर मिनी स्टेडियम बनने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और मंच मिलेगा, जिससे उनकी प्रतिभा को नई दिशा मिलेगी।