दरवाजे पर खड़ी पिकअप गाड़ी पार, चोरों का दुस्साहस

विश्वनाथ प्रताप सिंह

मेजा, प्रयागराज,मेजा थाना क्षेत्र के मेजारोड पुलिस चौकी अंतर्गत डेलौहा गांव में बेखौफ चोरों ने घर के दरवाजे पर खड़ी पिकअप गाड़ी पार कर दी। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार डेलौहा गांव निवासी ननकू राम पटेल रोज की तरह अपनी पिकअप गाड़ी घर के बाहर खड़ी कर सो गए थे। शनिवार तड़के करीब 4 बजे अज्ञात चोर गाड़ी संख्या UP 70 ET 7369 लेकर फरार हो गए। सुबह लगभग 5 बजे जब उनकी नींद खुली तो दरवाजे पर खड़ी गाड़ी गायब देख उनके होश उड़ गए।

शोर-शराबा होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पीड़ित ने बताया कि जल्दबाजी में भागते समय चोर अपना एक जोड़ी जूता मौके पर ही छोड़ गए। ग्रामीणों ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन गाड़ी का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग रात में सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग उठने लगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील की है।

खबर लिखे जाने तक पीड़ित द्वारा पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी।

गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में कंटेनर की जोरदार टक्कर, ड्राइवर घंटों स्टेरिंग में फंसा रहा

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज (हंडिया), जनपद के हंडिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बगहा चौराहे के पास शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां गैस सिलेंडर से लदे ट्रक में तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक स्टेरिंग में बुरी तरह फंस गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही हंडिया पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

करीब एक से डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने ट्रक चालक को स्टेरिंग से बाहर निकाला। चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसे के बाद कंटेनर में आग लग गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि ट्रक में गैस सिलेंडर लदे होने के कारण विस्फोट का खतरा बना हुआ था।

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है। वहीं, इस दुर्घटना के चलते कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया।

राष्ट्र और समाज कल्याण का संकल्प लेकर जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट में शामिल हुए संत
प्रयागराज। धर्म, समाज सेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित विशेष सम्मान समारोह में संत समाज के प्रतिष्ठित महात्माओं का सम्मान कर उन्हें संगठन की सदस्यता प्रदान की गई।इस अवसर पर पंकज गिरी जी महाराज (निरंजनी अखाड़ा), कुलदीप गिरी जी महाराज (निरंजनी अखाड़ा) तथा आचार्य कमलाशंकर तिवारी जी महाराज (ज्योतिषपीठ शंकराचार्य आश्रम, महंत प्रयागराज) ने औपचारिक रूप से जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण करते हुए संतों ने जन जागरण, गौ संरक्षण, प्रकृति संरक्षण एवं नारी सशक्तिकरण जैसे राष्ट्रहित एवं समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्थापक रघुवंश उपाध्याय ने कहा कि जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट का उद्देश्य केवल संगठन निर्माण नहीं, बल्कि समाज में सेवा, संस्कार और जागरूकता की एक नई चेतना स्थापित करना है। संत समाज का मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा एवं शक्ति का स्रोत है। कार्यक्रम के दौरान संतों ने संगठन द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संगठन वर्तमान समय में समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। समारोह में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संतों का पुष्पमाला, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया।जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट परिवार ने संकल्प लिया कि संगठन आगामी समय में गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं जनहित के कार्यों को और व्यापक स्तर पर संचालित करेगा।
फार्मर रजिस्ट्री को लेकर जखनिया तहसील में बैठक, 6-7 अप्रैल को ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान  2026

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज, तहसील कोरांव सभागार में गुरुवार को उप जिलाधिकारी अतुल कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधान, सचिव, लेखपाल, कोटेदार,राधा सिंह पंचायत सहायक, नोडल अधिकारी एवं सेक्टर अधिकारियों को फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।उप जिलाधिकारी ने प्रधानों एवं सचिवों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने ग्राम पंचायतों में मुनादी के माध्यम से किसानों को जागरूक करें तथा 6 व 7 अप्रैल को ग्राम पंचायत भवनों पर कैंप लगाकर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण रूप से सुनिश्चित कराएं।उन्होंने लेखपालों को निर्देश दिया कि 3, 4 एवं 5 अप्रैल तक जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री लंबित है, उनके अभिलेखों का सत्यापन एवं आवश्यक संशोधन कर कार्य को पूर्ण करें, ताकि निर्धारित तिथियों में किसी प्रकार की बाधा न हो।बैठक में फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित अन्य बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा उप जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर तहसील सभागार में समस्त संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जनगणना 2027 : प्रयागराज के सैन्य व प्रतिबंधित क्षेत्रों में दूसरे चरण में होगी जनगणना, केंद्रीय व जिला जेलों में भी बाद में

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। सैन्य क्षेत्र समेत केंद्रीय व जिला कारागारों समेत अन्य प्रतिबंधित इलाकों में दूसरे चरण के दौरान जनगणना होगी। वहीं शैक्षिक संस्थानों स्कूल-काॅलेज, विश्वविद्यालय, अस्पताल समेत अन्य सरकारी कालोनियों में रहने वाले लोगों की जनगणना के लिए उनके कर्मचारियों को ही लगाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए ब्लाकों का गठन होगा। वहीं, पहले चरण की गणना में दूसरे चरण की जनगणना का फ्रेेम भी तैयार किया जाएगा।

पहली बार डिजिटल रूप में होगी जनगणना
पहली बार डिजिटल रूप में होने जा रही जनगणना के दौरान आबादी, घरों की गणना, वाहन, भोजन, रसोंई, शौचालय आदि का ब्यौरा तो लिया ही जाएगा, साथ ही तालाब-पोखरे, बाग-बगीचे, मुख्य सड़क, चकमार्ग, जल निगम की टंकी, हैंडपंप, नाली व सीवर का ब्यौरा दर्ज किया जाएगा। घर में कौन सी गाड़ियां हैं, कौन सा अनाज खाते हैं और इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं या नहीं, यह भी पूछा जाएगा।

जीवनशैली और सुविधाओं का भी पूरा ब्योरा दर्ज होगा 
सरकार न केवल परिवार के सदस्यों की संख्या और मुखिया की जानकारी ले रही है, बल्कि लोगों की जीवनशैली और सुविधाओं का भी पूरा ब्योरा दर्ज किया जाएगा। इसमें घर की छत और दीवार किस सामग्री से बनी है, पीने के पानी और शौचालय की क्या व्यवस्था है, से लेकर मौजूद गैजेट्स (लैपटाप, स्मार्टफोन) की भी जानकारी ली जाएगी।

घर-घर जाकर प्रगणक पूछेंगे 33 सवाल
केंद्र सरकार ने 33 सवालों की पूरी सूची जारी कर दी है, जो प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर पूछे जाएंगे। जेलों में बंद कैदियों की गणना वहां के कर्मचारी ही करेंगे, जो प्रशासन को रिपोर्ट देंगे। इसी तरह रेलवे, आयकर, दूरसंचार, एयरपोर्ट, जीएसटी, पीडब्ल्यूडी, जल निगम, स्वास्थ्य विभाग की कालोनियों में वहां के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।

शीघ्र ही उपलब्ध कराएं कर्मचारियों की सूची
जनगणना की तैयारियों की बुधवार को मुख्य सचिव ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण से लेकर गणना ब्लाकों के गठन के निर्देश दिए। डीआइओएस व बीएसए को निर्देशित किया कि वे जनगणना कार्यक्रम में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की शीघ्र ही सूची उपलब्ध करा दें। डीएम मनीष कुमार वर्मा व एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह भी जुड़ी रहीं।

प्रयागराज के करेली में प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, हत्यारोपितों को ढूंढ रहीं पुलिस की पांच टीमें

प्रयागराज

विश्वनाथ प्रताप सिंह

शहर में बुधवार शाम सनसनीखेज वारदात हुई। करेली क्षेत्र में 47 वर्षीय प्रापर्टी डीलर मो. इरफान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने सरेशाम हत्याकांड को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। प्रापर्टी के विवाद में हत्या की वजह बताई गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारोपितों की तलाश पुलिस टीम लगी है। उधर, हत्या से इरफान के परिवार में मातम पसर गया।

करेली के ऐनुद्दीनपुर निवासी थे मो. इरफान 
बताया गया है कि करेली थाना क्षेत्र के ऐनुद्दीनपुर में रहने वाले मोहम्मद इरफान प्रापर्टी डीलर थे। बुधवार शाम वह घर से करीब दो सौ मीटर दूर गौसनगर में नौशाद डिस वाले के पास एक चाय की दुकान पर मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान तीन बाइक से पांच-छह नकाबपोश बदमाश आए और इरफान पर फायर झोंक दिया। सीने के पास गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े तो हमलावर भाग निकले।

एसआरएन अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने मृत बताया 
फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। थोड़ी ही देर में थानाध्यक्ष करेली आशीष सिसाेदिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आनन-फानन घायल इरफान को स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल भिजवाया गया, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार के सदस्य बिलखते लगे तो करीबी गम में डूब गए।

सीसीटीवी फुटेज में हत्यारोपितों की मिली तस्वीर
डीसीपी सिटी, एडीसीपी सिटी राजकुमार मीना ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। तब पता चला कि इरफान का प्रापर्टी को लेकर कुछ लोगों से रंजिश चली आ रही थी। उसी विवाद में हत्या की गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो कुछ हत्यारोपितों की तस्वीर मिली, जिसके आधार पर गिरफ्तारी के लिए पुलिस, एसओजी, सर्विलांस की पांच टीम लगाई गई है।

प्रारंभिक जांच और पूछताछ में पता चला है कि प्रापर्टी को लेकर इरफान का कुछ लोगों से विवाद था। उसी की वजह से घटना कारित की गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी को पांच टीम लगाई गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
प्रयागराज में अनियमित बिजली कटौती और अधिक बिलिंग से लोग परेशान, सिर्फ मिलता है आश्वासन

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। औद्योगिक क्षेत्र नैनी में उद्यमियों और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियाें के साथ बैठक हुई। इसमें अनियमित बिजली कटौती, अधिक बिलिंग का मुद्दा छाया रहा। उद्यमियाें ने दो टूक कहा कि निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर वह लंबे समय से मांग कर रहे हैं। हमेशा आश्वासन दिया जाता है, लेकिन होता कुछ नहीं है। उद्यमियों को लाखों का हो रहा नुकसान उप्र राज्य औद्योगिक संघ के अध्यक्ष अरविंद राय ने कहा कि दिन में कई बार ट्रिपिंग होती है। इससे प्रतिदिन उद्यमियों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ता है। ट्रिपिंग की समस्या के समाधान के लिए कई बार बैठकें हुईं, लेकिन नतीजा शून्य ही रहा। बीच-बीच में मनमाने तरीके से बिल भेज दिया जाता है। लोड बढ़ाने व घटाने के लिए उद्यमियों को कई दिनों तक भागदौड़ करनी पड़ती है। ढीले व लटके तार और झुके हैं बिजली के खंभे नैनी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव नैय्यर ने कहा कि कई जगहों पर तार ढीले होकर लटक रहे हैं। खंभे झुके हुए हैं। तारों के ऊपर पेड़ों की टहनियां हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नियमित रूप से अगर कार्य कराए जाएं तो यह समस्या दूर हो सकती है। अधीक्षण अभियंता ने समस्याओं के समाधान की बात कही अधीक्षण अभियंता केके सारस्वत व आशीष सिन्हा ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही उद्योगों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने और प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर भी जोर दिया। अधिशासी अभियंता रचित खन्ना, एसडीओ मदन, जेई मुनेश कुमार, उद्यमी डा. पुनीत अरोरा, नीरज श्रीवास्तव, मनीष शुक्ला, के. खान, सुशील दुबे, मोहित नैय्यर आदि रहे।
प्रयागराज के करेली में प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, हत्यारोपितों को ढूंढ रहीं पुलिस की पांच टीमें

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज ।शहर में बुधवार शाम सनसनीखेज वारदात हुई। करेली क्षेत्र में 47 वर्षीय प्रापर्टी डीलर मो. इरफान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने सरेशाम हत्याकांड को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। प्रापर्टी के विवाद में हत्या की वजह बताई गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारोपितों की तलाश पुलिस टीम लगी है। उधर, हत्या से इरफान के परिवार में मातम पसर गया।

करेली के ऐनुद्दीनपुर निवासी थे मो. इरफान 
बताया गया है कि करेली थाना क्षेत्र के ऐनुद्दीनपुर में रहने वाले मोहम्मद इरफान प्रापर्टी डीलर थे। बुधवार शाम वह घर से करीब दो सौ मीटर दूर गौसनगर में नौशाद डिस वाले के पास एक चाय की दुकान पर मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान तीन बाइक से पांच-छह नकाबपोश बदमाश आए और इरफान पर फायर झोंक दिया। सीने के पास गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े तो हमलावर भाग निकले।

एसआरएन अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने मृत बताया 
फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। थोड़ी ही देर में थानाध्यक्ष करेली आशीष सिसाेदिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आनन-फानन घायल इरफान को स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल भिजवाया गया, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार के सदस्य बिलखते लगे तो करीबी गम में डूब गए।

सीसीटीवी फुटेज में हत्यारोपितों की मिली तस्वीर
डीसीपी सिटी, एडीसीपी सिटी राजकुमार मीना ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। तब पता चला कि इरफान का प्रापर्टी को लेकर कुछ लोगों से रंजिश चली आ रही थी। उसी विवाद में हत्या की गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो कुछ हत्यारोपितों की तस्वीर मिली, जिसके आधार पर गिरफ्तारी के लिए पुलिस, एसओजी, सर्विलांस की पांच टीम लगाई गई है।

प्रारंभिक जांच और पूछताछ में पता चला है कि प्रापर्टी को लेकर इरफान का कुछ लोगों से विवाद था। उसी की वजह से घटना कारित की गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी को पांच टीम लगाई गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
प्रयागराज में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
करेली में नकाबपोश बदमाशों ने वारदात कर फैलाई सनसनी
गमछे और मास्क से ढके थे चेहरे

परिजन बोले, किसी से कोई रंजिश नहीं...

पुलिस ने खंगाले 30 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे, दिखे आरोपी

करेली थाना क्षेत्र के गौसनगर स्थित बिस्मिल्ला चौराहे के पास बुधवार शाम प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान (47) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। एक गोली मृतक के सीने के बाईं तरफ लगी। जमीन के विवाद में हत्या की आशंका है। करेली पुलिस एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है।

ऐनुद्दीनपुर में मोहम्मद इरफान अपनी पत्नी मंगरुल निशा के साथ रहते थे। उनके दो बेटे मोहम्मद आमिर व फैसल और दो बेटियां हैं। वह प्रॉपर्टी डीलर थे। बुधवार शाम घर से करीब 50 मीटर दूर इरफान एक दुकान पर चाय पी रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 6:30 बजे दो बाइक पर सवार चार बदमाश आए और इरफान के सीने में गोली मारकर फरार हो गए।गोली लगते ही इरफान जमीन पर गिर गए। सूचना पर डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य, एडीसीपी राजकुमार मीना समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल इरफान को एसआरएन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि दो बाइक पर सवार चार बदमाश मौके पर पहुंचे थे। चारों बदमाशों ने अपने चेहरे गमछे व मास्क से ढक रखे थे।

इनमें से एक बदमाश मोहम्मद इरफान के पास आया और उन्हें गोली मारकर अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। सरेआम गोली चलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई।वारदात के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते एसआरएन अस्पताल पहुंचे। परिजन व रिश्तेदार रोते-बिलखते यही कह रहे थे कि इरफान की किसी से रंजिश नहीं थी। न जाने क्यों उन्हें मार दिया गया। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।  प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए देर रात तक कैमरों को खंगालती रही। इस दौरान एक फुटेज में आरोपी दिखे भी, लेकिन उनकी स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी है। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के 30 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं पर इनमें उनका चेहरा साफ नहीं है।

पुलिस के मुताबिक, नकाबपोश बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। कई सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार संदिग्ध नजर आए हैं, लेकिन उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटनास्थल से लेकर आसपास के मुख्य मार्गों व चौराहों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली है। इसके अलावा, संदिग्धों के भागने के संभावित रास्तों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। उधर, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं, वहीं पुलिस ने गश्त बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया। डीसीपी ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। सर्विलांस सेल की भी मदद ली जा रही है।

प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश को लेकर इरफान को गोली मारे जाने की बात सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - मनीष कुमार शांडिल्य, डीसीपी नगर