मेहनत को मिला इंजन—मेधावी छात्रों को स्कूटी, लैपटॉप और साइकिल, लालापुर बना शिक्षा का उत्सव स्थल
इनाम नहीं, इरादों को मिली उड़ान गांव की प्रतिभाओं ने रचा नया इतिहास, तालियों से गूंजा परिसर



विश्वनाथ प्रताप सिंह


प्रयागराज,यमुनानगर क्षेत्र के बारा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत लालापुर में स्थित पंडित विष्णु राम तिवारी इंटर कॉलेज में रविवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने ग्रामीण शिक्षा के परिदृश्य को नई दिशा दे दी। राष्ट्र सेवा संस्थान के अध्यक्ष रूपेश त्रिपाठी (भार्गव), निवासी ग्राम सभा चकशिवचेर, के सौजन्य से आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और उसके भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया। यह प्रतियोगिता उनतीस मार्च, रविवार को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम पाँच अप्रैल, रविवार को दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक घोषित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा को पहचानना, उन्हें प्रोत्साहित करना और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमशंकर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करना न केवल उनके परिश्रम की सराहना है, बल्कि यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का दीप भी जलाता है। प्रतियोगिता में कक्षा नौ से बारह तक के विद्यार्थियों के लिए प्रथम स्थान पर इलेक्ट्रिक स्कूटी, द्वितीय स्थान पर लैपटॉप तथा तृतीय स्थान पर सीलिंग फैन एवं कुर्सी -मेज प्रदान किए गए। वहीं कक्षा चार से पाँच तक के विद्यार्थियों के लिए प्रथम स्थान पर रेंजर साइकिल, द्वितीय स्थान पर कुर्सी-मेज और तृतीय स्थान पर स्कूल बैग व टेबल लैंप देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में विजेताओं को जब मंच पर बुलाकर स्कूटी और साइकिल सौंपी गई, तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। यह दृश्य न केवल छात्रों के लिए गर्व का क्षण था, बल्कि अभिभावकों के लिए भी भावुक और प्रेरणादायक पल साबित हुआ। मुख्य अतिथियों में ग्राम प्रधान शंकर लाल पांडेय, सुप्रसिद्ध जादूगर ज्ञानेंद्र भार्गव, आचार्य हरिकृष्ण शुक्ला, विद्यालय के प्रबंधक सुरेश त्रिपाठी, नरेंद्र त्रिपाठी, जय सिंह पटेल (राष्ट्र सेवा ट्रस्ट), होरीलाल केसरवानी, कमलेश त्रिपाठी, अंबिका पांडेय, पुष्पा श्रीवास्तव और प्रकाश शुक्ला उर्फ प्रचंड शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अनुशासन, निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। समारोह में समाजसेवियों और अभिभावकों की भी भारी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई। वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा ही वह शक्ति है, जो किसी भी साधारण व्यक्ति को असाधारण ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है। कार्यक्रम में मनोरंजन का भी विशेष रंग देखने को मिला। प्रसिद्ध जादूगर ज्ञानेंद्र भार्गव और पुष्पा के जादुई करतबों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई इस प्रस्तुति का आनंद लेते नजर आया। विजेताओं में कक्षा पाँच की छात्रा दीक्षा तिवारी (पीवीआरटी विद्यालय) को रेंजर साइकिल, कक्षा सात के छात्र हिमांशु तिवारी (पीवीआर विद्यालय) को कुर्सी-मेज, कक्षा आठ की छात्रा सांवली (एसजीएम विद्यालय, प्रतापपुर) को रेंजर साइकिल प्रदान की गई। वहीं कक्षा ग्यारह-बारह वर्ग में आराध्या तिवारी (पीवीआरटी विद्यालय) को लैपटॉप, आस्था यादव (पीवीआरटी विद्यालय) को रेंजर साइकिल और आमिर (सरदार पटेल विद्यालय) को इलेक्ट्रिक स्कूटी देकर सम्मानित किया गया। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रहेंगे, ताकि ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को मंच मिलता रहे और वे सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकें। यह आयोजन सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि गांव की नई सोच और शिक्षा के प्रति जागरूकता का प्रतीक बनकर उभरा जहां इनाम के साथ-साथ सपनों को भी पंख मिले।
रियल एस्टेट कंपनी शाइन सिटी पर एक और केस, राशिद का बेटा भी नामजद; कोर्ट के आदेश पर प्रयागराज में मुकदमा

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। सस्ते भूखंड, फ्लैट का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी में रियल एस्टेट कंपनी शाइन सिटी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर एक और मुकदमा लिखा गया है। इस बार कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम के साथ ही उसके बेटे हयात राशिद नसीम, भाई एमडी आसिफ नसीम, एजेंट गजेंद्र सिंह उर्फ गज्जू, अजय चौरसिया, प्रियंका चौरसिया को सिविल लाइंस पुलिस ने नामजद किया है।

दिल्ली के छत्तरपुर, आंबेडकर कालोनी निवासी आनंद पांडेय का कहना है कि वर्ष 2013 में वह प्रयागराज आए थे। आरोप है कि इसी दौरान शाइन सिटी कंपनी के एजेंट ने उनसे संपर्क करते हुए कई योजनाएं बताईं। सिविल लाइंस स्थित कार्यालय जाने पर गज्जू, अजय व प्रियंका मिले। उन्होंने कंपनी की लार्जर दि लाइफ स्कीम के बारे में बताया। कहा कि कंपनी इस स्कीम के जरिए फोरेक्स ट्रेडिंग करती है।

निवेश की गई रकम पर प्रतिमाह आठ प्रतिशत मुनाफा दिए जाने की बात कही गई। विश्वास में आकर उन्होंने 17 लाख 68 हजार रुपये निवेश किया। समयावधि पूरा होने पर उन्होंने मुनाफा मांगा तो कर्मचारियों ने कहा कि कंपनी की वेबसाइट में टेक्निकल ग्लिच आ गया है। उसके ठीक होने पर फोरेक्स ट्रेडिंग शुरू होते ही वादे के मुताबिक भुगतान किया जाएगा।

काफी समय बाद भी भुगतान नहीं हुआ तो कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी टालमटोल करने लगे। उनके नंबर भी बंद हो गए। तब उन्हें ठगी का पता चला। मगर अक्टूबर 2025 में राशिद नसीम ने अपने फेसबुक पेज से एक पोस्ट शेयर किया। उसमें बताया कि कंपनी को जेनिथ नाम से उनका बेटा हयात दुबई से संचालित करेगा। लेकिन कोई भुगतान नहीं किया गया।

ठगी के शिकार भुक्तभोगी ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं होने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रामाश्रय यादव का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।
रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय में दो लाख सीटों पर UG व PG में प्रवेश होंगे, एडमिशन प्रक्रिया इसी माह से

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG) और परास्नातक (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया 20 अप्रैल तक शुरू होने की तैयारी है। विश्वविद्यालय कैंपस के पाठ्यक्रमों में समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करेगा। करीब दो लाख से अधिक सीटों पर प्रवेश होगा।

कॉलेजों में प्रवेश प्रकिया पिछले वर्ष की तरह होगी
राज्य विश्वविद्यालय में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के जरिए प्रवेश होंगे। वहीं विश्वविद्यालय से संबद्ध 40 से अधिक स्नातक, परास्नातक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में पिछले वर्ष की तरह काॅलेजों को ही प्रवेश की अनुमति देने पर विचार चल रहा है।

प्रवेश प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सरल बनाने
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सरल बनाने के उद्देश्य से समर्थ पोर्टल को केंद्रीय मंच बनाया जा रहा है। छात्र-छात्राएं एक ही पोर्टल के माध्यम से विभिन्न परंपरागत और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

प्रोफेशनल कोर्स भी इस प्रक्रिया में शामिल रहेंगे
प्रवेश प्रक्रिया के तहत बीए, बीकाम, बीएससी जैसे स्नातक पाठ्यक्रमों के साथ ही एमए, एमएससी, एमकाम और एमएसडब्ल्यू सहित विभिन्न परास्नातक पाठ्यक्रमों में भी आवेदन लिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय परिसर में संचालित इंटीग्रेटेड प्रोग्राम (यूजी, पीजी), पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा और प्रोफेशनल कोर्स भी इस प्रक्रिया में शामिल रहेंगे।

काॅलेजों में प्रवेश की व्यवस्था 
विश्वविद्यालय कैंपस में संचालित व्यावसायिक और प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित किए जाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए अलग से विस्तृत कार्यक्रम और परीक्षा तिथियां जल्द जारी की जाएंगी। वहीं संबद्ध काॅलेजों में संचालित प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन पिछली बार की व्यवस्था को जारी रखने पर विचार कर रहा है।

महत्वपूर्ण तिथियां पोर्टल पर शीघ्र अपलोड होंगी
इसके तहत काॅलेजों को अपने स्तर पर प्रवेश लेने की अनुमति दी जा सकती है। प्रवेश प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए विश्वविद्यालय ने प्रारंभिक तैयारियां तेज कर दी हैं। पोर्टल पर सीट मैट्रिक्स, पाठ्यक्रमवार पात्रता, आवेदन शुल्क और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी शीघ्र अपलोड की जाएगी। 

पीएचडी को लेकर भी शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
रावि प्रशासन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पीएचडी के लिए भी आवेदन प्रक्रिया इस अवधि मे शुरू करेगा। विश्वविद्यालय ने पिछले वर्ष भी नेट स्कोर के आधार पर पीएचडी में प्रवेश लिया था। इस बार नए शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी जल्द शुरू होनी है, ऐसे में कैंपस में पीएचडी की सीटें भी बढ़ जाएंगी और ज्यादा छात्रों को शोध के अवसर मिलेंगे।
फुटपाथ दुकानदारो ने नगर निगम के अफसरो की बुद्धी शुद्धी का किया यज्ञ
अधिवक्ता व्यापार मण्डल छात्रो समाज सेवियो का मिल रहा समर्थन


विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज ,आजाद स्ट्रीट वेंडर युनियन हाकर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के तत्वाधान में एजी आफिस सरोजनी नायडू मार्ग के फुटपाथ दुकानदारो ने साकेंतिक धरने के तीसरे दिन एजी आफिस सब्जी मण्डी चौराहे पर सांकेतिक धरने पर आवाज बुलदे की । प्रदेश महामंत्री रवि शंकर द्विवेदी ने बताया फुटपाथ दुकानदारो ने अपने स्वीकृत वेडिंग जोन से हटाये जाने के विरोध में चार महीने से नगर निगम के अफसरो के आगे अपनी संवैधानिक मांग के लिए चक्कर लगाये मगर न्याय नहीं मिला । अफसरो की बुद्धी शुद्धी के लिए स्ट्रीट वेंडरो ने  यज्ञ किया। पार्षद पंकज जयसवाल लगातार महापौर मा विधायक शहर उत्तरी को पूरी घटना से अवगत करा रहे।
फुटपाथ दुकानदारो को अधिवक्ता समाज सेवी छात्रो आम जनमानस का मिल रहा समर्थन । पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने धरना स्थल पहुंच कर स्ट्रीट वेंडरो से संवाद किया आल इंडिया लायर्स यूनियन के आशुतोष तिवारी दिनेश तिवारी अध्यक्ष उ०प्र० पत्रकार संघ परिषद अधिवक्ता नीरज श्रीवास्तव पार्षद विश्वास रावत पवन कुमार पाण्डे अधिवक्ता पवन चौरसिया अरविन्द मिश्रा मुकेश सोनकर अनिल मिश्रा मीडिया प्रभारी सुधाकर सिंह रंजीत दास मो नसीम अरविन्द यादव आशूषो तिवारी मो अनस रीतेश श्रीवास्तव वीरेंद्र सोनकर यार मोहम्मद हनी सोनकर गुड़िया देवी उमा सौरभ केसरवानी कुंदन सोनकर पप्पू केसरवानी जगदीश सोनकर दीपक सोनकर लाल जी पासी संतोष शर्मा शहजादे जय सिंह उदय सिंह सहित सैकड़ो दुकानदार मौजूद रहे।
आंधी-तूफान में मेजा स्थित नगर पंचायत सिरसा का पीपा पुल बहा, आवागमन ठप

विश्वनाथ प्रताप सिंह


प्रयागराज ,मेजा तहसील के गंगा फेरी घाट पर बना पीपा पुल मंगलवार रात तेज आंधी-तूफान में बह गया। पुल टूटने से दोनों ओर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि पुल काफी पुराना था। इससे पहले मिर्जापुर में भी 15 दिन के भीतर दो पीपा पुल बहने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
प्रयागराज में राकेश टिकैत का केंद्र पर आरोप, बंगाल में हिंसा करवा रही सरकार, किसानों को मिले मुआवजा

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज ,भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि बंगाल में हिंसा और दंगे केंद्र सरकार करा रही है। सिर्फ बंगाल ही नहीं, हर उस राज्य में यह लोग बवाल कराते हैं, जहां उनकी सरकार नहीं होती।

टिकैत ने कहा कि बंगाल में फिर टीएमसी सरकार बना रही है। बुधवार को प्रयागराज के नैनी स्थिति खरकौनी पहुंचे टिकैत ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ईरान और इजराइल के बीच युद्ध न रुका तो दूसरे देश भी इसकी कीमत चुकाएंगे। भारत में इसका असर साफ दिख रहा है।

व्यापारी जमाखोरी कर रहे हैं और आमजन गैस के लिए परेशान हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है। युद्ध बंद होना चाहिए। भारत में सबसे शांति का संदेश देता है इसलिए भारत को इसमें सरपंच की भूमिका निभानी चाहिए।

टिकैत ने कहा कि बेमौसम बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी फसल नष्ट हो गई। सरकार को चाहिए कि वह किसानों के नुकसान की भरपाई करे। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि घर और परिवार में महिलाओं को आधे का अधिकार है तो सरकार कम क्यों दे रही है।

ऑनलाइन शॉपिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर प्रयागराज व्यापार मंडल के द्वारा सांसद का अभिनंदन

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। व्यापार मंडल के द्वारा इलाहाबाद लोकसभा के सांसद माननीय उज्जवल रमन सिंह जी का सदन में ऑनलाइन शॉपिंग के खिलाफ व्यापारियों की आवाज उठाने के लिए चौक ठठेरी बाजार में व्यापारियों के द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया सांसद माननीय उज्जवल रमन सिंह जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी के आवास पर भी गए जहां उनका माल्यार्पण और अंग वस्त्र पहना कर अभिनंदन किया गया और व्यापार में ऑनलाइन शॉपिंग और अन्य मुद्दे को ले कर गहन वार्ता हुई सांसद उज्जवल रमन सिंह ने व्यापारियों के हर समस्याओं पर साथ खड़े रहने का आश्वासन भी दिया और व्यापार मंडल से लिखित में अपनी समस्याएं और उनके निवारण के विषय में सुझाव भी लिए आज मुख्य रूप से चेयरमेन मनीष कुमार गुप्ता नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता महामंत्री जिला प्रशांत पांडेय सुशील जायसवाल विजय केसरवानी (कटरा) बनारसी साहू आसिफ खान राजीव तिवारी धीरज केसरवानी दीपक गुप्ता अध्यक्ष ठठेरी बाजार चंद्र मोहन कसेरा सौरभ गुप्ता आशीष केसरवानी संजय केसरवानी कुणाल केसरवानी मनोज केसरवानी आदि व्यापारी मौजूद रहे

पॉलीटेक्निक कॉलेज के सहायक लिपिक ने पास की दूसरी बड़ी परीक्षा, अब बने सहायक समीक्षा अधिकारी

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। प्रतिभा और मेहनत का एक और शानदार उदाहरण सामने आया है। पॉलिटेक्निक कॉलेज कौशांबी में कार्यरत सहायक लिपिक रोशन राय ने दूसरी बड़ी प्रतियोगी परीक्षा पास कर नई उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन उत्तर प्रदेश सचिवालय, शासन लखनऊ में सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के पद पर हुआ है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी उन्होंने पब्लिक सर्विस कमिशन की परीक्षा पास कर वर्तमान नौकरी हासिल की थी। अब एक और बड़ी सफलता प्राप्त कर उन्होंने अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

मूल रूप से आजमगढ़ जिले के ग्राम बड़की चौको, थाना जीयनपुर, लाटघाट बाजार के निवासी हैं। वर्तमान में उनका पता जॉर्ज टाउन, प्रयागराज है और उनकी पूरी शिक्षा-दीक्षा भी प्रयागराज से ही हुई है।

शिक्षा का मूल उद्देश्य बेहतर समाज की स्थापना -आचार्य हरिकृष्ण शुक्ल (गुरूजी)

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। क्षेत्र के पं विष्णु राम तिवारी इंटर कॉलेज में राष्ट्र सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम में आचार्य हरिकृष्ण शुक्ल गुरूजी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। तथा मंच से गुरु जी ने कहा कि तरहार क्षेत्र की माटी से मुझे बड़ा लगाव है मेरा भी बचपन यही बीता है, और मैं अपने तरहार क्षेत्र के लिए कुछ करूं यह मेरे लिए बड़ी सौभाग्य की बात होगी। हमारे तरहार क्षेत्र के नवयुवा बच्चे या बच्चियों को शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी तरह की रुकावट या कोई भी परेशानी आती है,तो मैं उनकी पूरी तरह से मदद करूंगा यह मेरे लिए बड़ी सौभाग्य की बात होगी ।उन्होंने आगे संस्थान के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता बड़ी ही सराहना योग्य है,ऐसे ही प्रतियोगिता 3 महीने 4 महीने में अगर होती रही तो वह दिन दूर नहीं जब यह प्रतियोगिता आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद प्रजापति, राष्ट्र सेवा संस्थान के संयोजक जय सिंह पटेल,प्रकाश शुक्ला प्रचंड,मनोज गुप्ता, आकांक्षा सुनकर, पं विष्णु राम तिवारी इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुरेश त्रिपाठी, शंकर लाल पांडे प्रधान लालापुर एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता व हजारों छात्र छात्राएं विद्यालय प्रांगण में मौजूद रहे, एवं अभिभावको ने शिक्षा विकास में मदद करने को लेकर गुरूजी का धन्यवाद अर्पित किया।

कार्यक्रम के बाद लालापुर थानाध्यक्ष से मिले आचार्य हरिकृष्ण शुक्ल (गुरूजी) रिटायर्ड दरोगा राम रतन मिश्रा हत्याकांड के खुलासे के संदर्भ में

थाना परिसर में गुरुजी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और थानाध्यक्ष अनुभव सिंह से मामले की बारीकी जानकारी ली गई। इस मामले में कमिश्नर की क्राइम ब्रांच एसओजी स्पेशल के साथ लालापुर पुलिस भी सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। CCTV की CD-R प्राप्त होने के बाद मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई गई है। पुलिस की ओर से आश्वासन दिया गया कि, जांच पेशेवर तरीके से सही दिशा में आगे बढ़ रही है, जल्द ही खुलासा होगा।

अपने समर्थकों के साथ गोईसरा गांव में सागर पांडे के घर पहुंचकर उनके परिवार का हाल-चाल जाना।

मेहनत को मिला इंजन—मेधावी छात्रों को स्कूटी, लैपटॉप और साइकिल, लालापुर बना शिक्षा का उत्सव स्थल

इनाम नहीं, इरादों को मिली उड़ान गांव की प्रतिभाओं ने रचा नया इतिहास, तालियों से गूंजा परिसर

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। यमुनानगर क्षेत्र के बारा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत लालापुर में स्थित पंडित विष्णु राम तिवारी इंटर कॉलेज में रविवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने ग्रामीण शिक्षा के परिदृश्य को नई दिशा दे दी। राष्ट्र सेवा संस्थान के अध्यक्ष रूपेश त्रिपाठी (भार्गव), निवासी ग्राम सभा चकशिवचेर, के सौजन्य से आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और उसके भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया। यह प्रतियोगिता उनतीस मार्च, रविवार को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम पाँच अप्रैल, रविवार को दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक घोषित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा को पहचानना, उन्हें प्रोत्साहित करना और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमशंकर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करना न केवल उनके परिश्रम की सराहना है, बल्कि यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का दीप भी जलाता है। प्रतियोगिता में कक्षा नौ से बारह तक के विद्यार्थियों के लिए प्रथम स्थान पर इलेक्ट्रिक स्कूटी, द्वितीय स्थान पर लैपटॉप तथा तृतीय स्थान पर सीलिंग फैन एवं कुर्सी -मेज प्रदान किए गए। वहीं कक्षा चार से पाँच तक के विद्यार्थियों के लिए प्रथम स्थान पर रेंजर साइकिल, द्वितीय स्थान पर कुर्सी-मेज और तृतीय स्थान पर स्कूल बैग व टेबल लैंप देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में विजेताओं को जब मंच पर बुलाकर स्कूटी और साइकिल सौंपी गई, तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। यह दृश्य न केवल छात्रों के लिए गर्व का क्षण था, बल्कि अभिभावकों के लिए भी भावुक और प्रेरणादायक पल साबित हुआ। मुख्य अतिथियों में ग्राम प्रधान शंकर लाल पांडेय, सुप्रसिद्ध जादूगर ज्ञानेंद्र भार्गव, आचार्य हरिकृष्ण शुक्ला, विद्यालय के प्रबंधक सुरेश त्रिपाठी, नरेंद्र त्रिपाठी, जय सिंह पटेल (राष्ट्र सेवा ट्रस्ट), होरीलाल केसरवानी, कमलेश त्रिपाठी, अंबिका पांडेय, पुष्पा श्रीवास्तव और प्रकाश शुक्ला उर्फ प्रचंड शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अनुशासन, निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। समारोह में समाजसेवियों और अभिभावकों की भी भारी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई। वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा ही वह शक्ति है, जो किसी भी साधारण व्यक्ति को असाधारण ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है। कार्यक्रम में मनोरंजन का भी विशेष रंग देखने को मिला। प्रसिद्ध जादूगर ज्ञानेंद्र भार्गव और पुष्पा के जादुई करतबों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई इस प्रस्तुति का आनंद लेते नजर आया। विजेताओं में कक्षा पाँच की छात्रा दीक्षा तिवारी (पीवीआरटी विद्यालय) को रेंजर साइकिल, कक्षा सात के छात्र हिमांशु तिवारी (पीवीआर विद्यालय) को कुर्सी-मेज, कक्षा आठ की छात्रा सांवली (एसजीएम विद्यालय, प्रतापपुर) को रेंजर साइकिल प्रदान की गई। वहीं कक्षा ग्यारह-बारह वर्ग में आराध्या तिवारी (पीवीआरटी विद्यालय) को लैपटॉप, आस्था यादव (पीवीआरटी विद्यालय) को रेंजर साइकिल और आमिर (सरदार पटेल विद्यालय) को इलेक्ट्रिक स्कूटी देकर सम्मानित किया गया। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रहेंगे, ताकि ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को मंच मिलता रहे और वे सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकें। यह आयोजन सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि गांव की नई सोच और शिक्षा के प्रति जागरूकता का प्रतीक बनकर उभरा जहां इनाम के साथ-साथ सपनों को भी पंख मिले।