प्रयागराज में राकेश टिकैत का केंद्र पर आरोप, बंगाल में हिंसा करवा रही सरकार, किसानों को मिले मुआवजा

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज ,भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि बंगाल में हिंसा और दंगे केंद्र सरकार करा रही है। सिर्फ बंगाल ही नहीं, हर उस राज्य में यह लोग बवाल कराते हैं, जहां उनकी सरकार नहीं होती।

टिकैत ने कहा कि बंगाल में फिर टीएमसी सरकार बना रही है। बुधवार को प्रयागराज के नैनी स्थिति खरकौनी पहुंचे टिकैत ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ईरान और इजराइल के बीच युद्ध न रुका तो दूसरे देश भी इसकी कीमत चुकाएंगे। भारत में इसका असर साफ दिख रहा है।

व्यापारी जमाखोरी कर रहे हैं और आमजन गैस के लिए परेशान हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है। युद्ध बंद होना चाहिए। भारत में सबसे शांति का संदेश देता है इसलिए भारत को इसमें सरपंच की भूमिका निभानी चाहिए।

टिकैत ने कहा कि बेमौसम बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी फसल नष्ट हो गई। सरकार को चाहिए कि वह किसानों के नुकसान की भरपाई करे। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि घर और परिवार में महिलाओं को आधे का अधिकार है तो सरकार कम क्यों दे रही है।

ऑनलाइन शॉपिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर प्रयागराज व्यापार मंडल के द्वारा सांसद का अभिनंदन

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। व्यापार मंडल के द्वारा इलाहाबाद लोकसभा के सांसद माननीय उज्जवल रमन सिंह जी का सदन में ऑनलाइन शॉपिंग के खिलाफ व्यापारियों की आवाज उठाने के लिए चौक ठठेरी बाजार में व्यापारियों के द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया सांसद माननीय उज्जवल रमन सिंह जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी के आवास पर भी गए जहां उनका माल्यार्पण और अंग वस्त्र पहना कर अभिनंदन किया गया और व्यापार में ऑनलाइन शॉपिंग और अन्य मुद्दे को ले कर गहन वार्ता हुई सांसद उज्जवल रमन सिंह ने व्यापारियों के हर समस्याओं पर साथ खड़े रहने का आश्वासन भी दिया और व्यापार मंडल से लिखित में अपनी समस्याएं और उनके निवारण के विषय में सुझाव भी लिए आज मुख्य रूप से चेयरमेन मनीष कुमार गुप्ता नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता महामंत्री जिला प्रशांत पांडेय सुशील जायसवाल विजय केसरवानी (कटरा) बनारसी साहू आसिफ खान राजीव तिवारी धीरज केसरवानी दीपक गुप्ता अध्यक्ष ठठेरी बाजार चंद्र मोहन कसेरा सौरभ गुप्ता आशीष केसरवानी संजय केसरवानी कुणाल केसरवानी मनोज केसरवानी आदि व्यापारी मौजूद रहे

पॉलीटेक्निक कॉलेज के सहायक लिपिक ने पास की दूसरी बड़ी परीक्षा, अब बने सहायक समीक्षा अधिकारी

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। प्रतिभा और मेहनत का एक और शानदार उदाहरण सामने आया है। पॉलिटेक्निक कॉलेज कौशांबी में कार्यरत सहायक लिपिक रोशन राय ने दूसरी बड़ी प्रतियोगी परीक्षा पास कर नई उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन उत्तर प्रदेश सचिवालय, शासन लखनऊ में सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के पद पर हुआ है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी उन्होंने पब्लिक सर्विस कमिशन की परीक्षा पास कर वर्तमान नौकरी हासिल की थी। अब एक और बड़ी सफलता प्राप्त कर उन्होंने अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

मूल रूप से आजमगढ़ जिले के ग्राम बड़की चौको, थाना जीयनपुर, लाटघाट बाजार के निवासी हैं। वर्तमान में उनका पता जॉर्ज टाउन, प्रयागराज है और उनकी पूरी शिक्षा-दीक्षा भी प्रयागराज से ही हुई है।

शिक्षा का मूल उद्देश्य बेहतर समाज की स्थापना -आचार्य हरिकृष्ण शुक्ल (गुरूजी)

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। क्षेत्र के पं विष्णु राम तिवारी इंटर कॉलेज में राष्ट्र सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम में आचार्य हरिकृष्ण शुक्ल गुरूजी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। तथा मंच से गुरु जी ने कहा कि तरहार क्षेत्र की माटी से मुझे बड़ा लगाव है मेरा भी बचपन यही बीता है, और मैं अपने तरहार क्षेत्र के लिए कुछ करूं यह मेरे लिए बड़ी सौभाग्य की बात होगी। हमारे तरहार क्षेत्र के नवयुवा बच्चे या बच्चियों को शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी तरह की रुकावट या कोई भी परेशानी आती है,तो मैं उनकी पूरी तरह से मदद करूंगा यह मेरे लिए बड़ी सौभाग्य की बात होगी ।उन्होंने आगे संस्थान के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता बड़ी ही सराहना योग्य है,ऐसे ही प्रतियोगिता 3 महीने 4 महीने में अगर होती रही तो वह दिन दूर नहीं जब यह प्रतियोगिता आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद प्रजापति, राष्ट्र सेवा संस्थान के संयोजक जय सिंह पटेल,प्रकाश शुक्ला प्रचंड,मनोज गुप्ता, आकांक्षा सुनकर, पं विष्णु राम तिवारी इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुरेश त्रिपाठी, शंकर लाल पांडे प्रधान लालापुर एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता व हजारों छात्र छात्राएं विद्यालय प्रांगण में मौजूद रहे, एवं अभिभावको ने शिक्षा विकास में मदद करने को लेकर गुरूजी का धन्यवाद अर्पित किया।

कार्यक्रम के बाद लालापुर थानाध्यक्ष से मिले आचार्य हरिकृष्ण शुक्ल (गुरूजी) रिटायर्ड दरोगा राम रतन मिश्रा हत्याकांड के खुलासे के संदर्भ में

थाना परिसर में गुरुजी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और थानाध्यक्ष अनुभव सिंह से मामले की बारीकी जानकारी ली गई। इस मामले में कमिश्नर की क्राइम ब्रांच एसओजी स्पेशल के साथ लालापुर पुलिस भी सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। CCTV की CD-R प्राप्त होने के बाद मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई गई है। पुलिस की ओर से आश्वासन दिया गया कि, जांच पेशेवर तरीके से सही दिशा में आगे बढ़ रही है, जल्द ही खुलासा होगा।

अपने समर्थकों के साथ गोईसरा गांव में सागर पांडे के घर पहुंचकर उनके परिवार का हाल-चाल जाना।

मेहनत को मिला इंजन—मेधावी छात्रों को स्कूटी, लैपटॉप और साइकिल, लालापुर बना शिक्षा का उत्सव स्थल

इनाम नहीं, इरादों को मिली उड़ान गांव की प्रतिभाओं ने रचा नया इतिहास, तालियों से गूंजा परिसर

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। यमुनानगर क्षेत्र के बारा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत लालापुर में स्थित पंडित विष्णु राम तिवारी इंटर कॉलेज में रविवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने ग्रामीण शिक्षा के परिदृश्य को नई दिशा दे दी। राष्ट्र सेवा संस्थान के अध्यक्ष रूपेश त्रिपाठी (भार्गव), निवासी ग्राम सभा चकशिवचेर, के सौजन्य से आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और उसके भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया। यह प्रतियोगिता उनतीस मार्च, रविवार को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम पाँच अप्रैल, रविवार को दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक घोषित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा को पहचानना, उन्हें प्रोत्साहित करना और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमशंकर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करना न केवल उनके परिश्रम की सराहना है, बल्कि यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का दीप भी जलाता है। प्रतियोगिता में कक्षा नौ से बारह तक के विद्यार्थियों के लिए प्रथम स्थान पर इलेक्ट्रिक स्कूटी, द्वितीय स्थान पर लैपटॉप तथा तृतीय स्थान पर सीलिंग फैन एवं कुर्सी -मेज प्रदान किए गए। वहीं कक्षा चार से पाँच तक के विद्यार्थियों के लिए प्रथम स्थान पर रेंजर साइकिल, द्वितीय स्थान पर कुर्सी-मेज और तृतीय स्थान पर स्कूल बैग व टेबल लैंप देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में विजेताओं को जब मंच पर बुलाकर स्कूटी और साइकिल सौंपी गई, तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। यह दृश्य न केवल छात्रों के लिए गर्व का क्षण था, बल्कि अभिभावकों के लिए भी भावुक और प्रेरणादायक पल साबित हुआ। मुख्य अतिथियों में ग्राम प्रधान शंकर लाल पांडेय, सुप्रसिद्ध जादूगर ज्ञानेंद्र भार्गव, आचार्य हरिकृष्ण शुक्ला, विद्यालय के प्रबंधक सुरेश त्रिपाठी, नरेंद्र त्रिपाठी, जय सिंह पटेल (राष्ट्र सेवा ट्रस्ट), होरीलाल केसरवानी, कमलेश त्रिपाठी, अंबिका पांडेय, पुष्पा श्रीवास्तव और प्रकाश शुक्ला उर्फ प्रचंड शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अनुशासन, निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। समारोह में समाजसेवियों और अभिभावकों की भी भारी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई। वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा ही वह शक्ति है, जो किसी भी साधारण व्यक्ति को असाधारण ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है। कार्यक्रम में मनोरंजन का भी विशेष रंग देखने को मिला। प्रसिद्ध जादूगर ज्ञानेंद्र भार्गव और पुष्पा के जादुई करतबों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई इस प्रस्तुति का आनंद लेते नजर आया। विजेताओं में कक्षा पाँच की छात्रा दीक्षा तिवारी (पीवीआरटी विद्यालय) को रेंजर साइकिल, कक्षा सात के छात्र हिमांशु तिवारी (पीवीआर विद्यालय) को कुर्सी-मेज, कक्षा आठ की छात्रा सांवली (एसजीएम विद्यालय, प्रतापपुर) को रेंजर साइकिल प्रदान की गई। वहीं कक्षा ग्यारह-बारह वर्ग में आराध्या तिवारी (पीवीआरटी विद्यालय) को लैपटॉप, आस्था यादव (पीवीआरटी विद्यालय) को रेंजर साइकिल और आमिर (सरदार पटेल विद्यालय) को इलेक्ट्रिक स्कूटी देकर सम्मानित किया गया। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रहेंगे, ताकि ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को मंच मिलता रहे और वे सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकें। यह आयोजन सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि गांव की नई सोच और शिक्षा के प्रति जागरूकता का प्रतीक बनकर उभरा जहां इनाम के साथ-साथ सपनों को भी पंख मिले।

कौधियारा थाना क्षेत्र के जारी चौकी इंचार्ज का अति सराहनीय कार्य

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी चौकी अंतर्गत खुर्जी गांव में दो दिन पहले हुई ट्रैक्टर चोरी की घटना में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया है। घटना के बाद इलाके में फैली सनसनी के बीच पीड़ित द्वारा दी गई लिखित तहरीर पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तेजी से जांच शुरू की और सटीक कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस की इस फुर्तीली कार्रवाई से न सिर्फ पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है, बल्कि क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की भी चर्चा तेज हो गई है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भरोसा बढ़ा है कि अपराधियों पर जल्द ही शिकंजा कसा जाएगा। वहीं पुलिस का कहना है कि इस चोरी की घटना में शामिल अन्य संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

हनुमान जी महराज के जन्मोत्सव पर विशाल हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन संपन्न हुआ

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। मानिकपुर कल्याण केंद्र चौराहा हनुमान जी महराज के परिसर में चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर बालाजी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हनुमान चालीसा का पाठ एवं प्रसाद वितरण बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।

इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर में पूजन-अर्चन, हवन और विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर रहा।

हनुमान चालीसा पाठ में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं के पूजन पाठ कराया गया श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया और बालाजी के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। आयोजन में स्थानीय समिति एवं ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में वैदिक पंडित राहुल पाण्डेय जी (डेटा एक्सपर्ट), ऋषि द्विवेदी (गौ रक्षक),अवशेष द्विवेदी, पुष्पराज मिश्रा , राज मिश्रा ,रवि भाई , सतेंद्र भाई , बृजेश पांडेय, अभय, अभय केशरवानी , विकाश कंचनी , अतुल गौतम ,राज मिश्रा, हिमांशु, समर द्विवेदी. अभय केसरवानी, अभिषेक द्विवेदी, मोहित मिश्रा, शिवा द्विवेदी, अभिषेक तिवारी,एवं समस्त लोग उपस्थित रहे आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे धार्मिक आयोजनों को समाज में एकता और श्रद्धा का प्रतीक बताया।

प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड पर पुनर्विकास कार्य प्रारंभ, पार्किंग व्यवस्था अस्थायी रूप से प्रतिबंधित

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज, प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर चल रहे व्यापक पुनर्विकास कार्यों के क्रम में सिटी साइड पर भी निर्माण कार्य दिनांक 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है।

निर्माण कार्य प्रारंभ होने के साथ ही दिनांक 15 अप्रैल 2026 से अग्रिम आदेश तक सिटी साइड पर स्टेशन परिसर में वाहनों की पार्किंग सुविधा पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा सिविल लाइंस साइड पर समुचित एवं सुव्यवस्थित वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था विकसित की गई है। जिन यात्रियों को अपने वाहन पार्क करने की आवश्यकता है, वे उक्त वैकल्पिक व्यवस्था का उपयोग कर सकते हैं।

रेल प्रशासन समस्त यात्रियों एवं आमजन से अनुरोध करता है कि वे इस अवधि के दौरान सहयोग प्रदान करें तथा सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु वैकल्पिक मार्ग एवं पार्किंग सुविधा का उपयोग करें।

इसके अतिरिक्त, सिटी साइड पर भी वैकल्पिक व्यवस्थाएं विकसित किए जाने के प्रयास निरंतर जारी हैं। उपयुक्त व्यवस्था सुनिश्चित होते ही सिटी साइड पर यातायात एवं पार्किंग सुविधा पुनः प्रारंभ कर दी जाएगी।

श्री गुरु तेग बहादुर महाराज जी का 405 साला प्रकाश उत्सव बड़ी आस्था श्रद्धा के साथ मनाया गया।

तपस्थान श्री गुरु तेग बहादुर साहिब गुरुद्वारा पक्की संगत प्रयागराज में भोर बेला से शबद- कीर्तन का दीवान सजा।

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज, श्री गुरु तेग बहादुर महाराज जी का 405 साला प्रकाश उत्सव मंगलवार को तपस्थान श्री गुरु तेग बहादुर साहिब गुरुद्वारा पक्की संगत प्रयागराज में बड़ी आस्था श्रद्धा के साथ मनाया गया।संगत ने भोर बेला मे तपस्थान से प्रभात फेरी निकली जो क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से होते हुए गुरु द्वारा प्रांगण में संपन्न हुई। तत्पश्चात रविवार से आरंभ श्री अखंड पाठ साहिब की पाठ की संपूर्णता के उपरांत शब्द कीर्तन,गुरु इतिहास,आरती,हुकमनामा उपरांत गुरु का लंगर संगतो ने छका।

संध्याकाल मे खुले दीवान हॉल में संत विंरेद्र सिंह,परमजीत सिंह,ज्ञानी निशांत सिंह,महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री,जसविंदर सिंह शास्त्री पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्थो, कथावाचक,इतिहासकार द्वारा गुरवाणी विचार देर रात तक चलता रहा साथ ही गुरु का लंगर भी चलता रहा। संचालन मुख्य सेवादार महंत ज्ञान सिंह ने किया।

वहीं दूसरी और जगह-जगह चौपाल लगाकर सिख पंथ के नौवे गुरु श्री गुरु तेग बहादुर महाराज जी के प्रकाश पर्व पर कोटि-कोटि नमन करते हुए सुविख्यात समाजसेवी व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्याय सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा कि नवम गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी ने वैश्विक चिंतन में त्याग,सेवा और समरसता के सनातन मूल्यो के प्रति अडिंग इच्छा की अभिव्यक्ति की और भारतीय दार्शनिक चिंतन में योगदान किया गुरु जी का बलिदान यात्रा का मानवीय पक्ष भी संवेदन शील है गुरु जी की जिन कस्बो,नगरों और गांव से गुजरे,लोगों ने उन स्थानों पर तंबाकू की खेती बंद कर दी सैकड़ो गांव नशा मुक्त हो गए और नवम गुरु की वाणी का आंचल पकडकर मुक्ति के पथ पर चल पड़े आज विश्व को नशा मुक्त करने के लिए नवम गुरु के व्यक्तित्व से सबक लेना चाहिए।

सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी का जीवन, मानवता की रक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता की सर्वोच्च मिसाल है उनका जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध निर्भीक खड़े रहने और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है हम गुरु साहिब के दिखाएं मार्ग पर चलते हुए आपसी भाईचारे और मानवता के नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में उतारें। चौपाल में दलजीत कौर,हरमनजी सिंह ने विचार रखें।

जनता की आवाज को मिला मंच: एसीपी यशपाल सिंह ने थाना शंकरगढ़ में की जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज ,क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसीपी यशपाल सिंह ने थाना शंकरगढ़ परिसर में मंगलवार को सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक जनसुनवाई किया। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर अफसर के सामने पहुंचे, जिनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने संबंधित को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक कलह, राजस्व से जुड़े मामले और अन्य स्थानीय समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। एसीपी यशपाल सिंह ने स्पष्ट कहा कि किसी भी फरियादी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और हर शिकायत का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि शिकायतों में लापरवाही या देरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही जनता से अपील की कि वे अपनी समस्याएं निडर होकर पुलिस के सामने रखें, ताकि समय रहते समाधान हो सके।इस मौके पर थाना शंकरगढ़ की पुलिस टीम भी मौजूद रही और जनसुनवाई को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया गया। कार्यक्रम के अंत में कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जिससे फरियादियों के चेहरे पर संतोष दिखाई दिया।जनसुनवाई के दौरान यशपाल सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपराध के खिलाफ लड़ने में पुलिस का सहयोग करें।आगे उन्होंने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं और सभी को न्याय मिलेगा। यशपाल सिंह की इस पहल से लोगों में उम्मीद जगी है कि उन्हें न्याय मिलेगा।जनसुनवाई से यह संदेश स्पष्ट गया कि शंकरगढ़ पुलिस प्रशासन जनता के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बता दें कि हाल ही में शंकरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह को एसीपी के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर पुलिस आयुक्त प्रयागराज जोगेंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त प्रयागराज कानून व्यवस्था डॉक्टर अजय पाल शर्मा एवं पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य द्वारा स्टार लगाकर सम्मानित किया गया है। उनकी कार्यशैली से शंकरगढ़ थाने में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है जिससे क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण हुआ। इनकी उपलब्धियों पर बात की जाए तो शंकरगढ़ थाने में दलालों की सक्रियता को कम किया, शासन के मंशानुरूप कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई, महिलाओं और बेटियों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक किया,अपराध पर नियंत्रण और जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की भूमिका अहम रही है। उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण मामलों का सफल निस्तारण भी हुआ है जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा। विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की प्रक्रिया पूरी हुई पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। बहरहाल यशपाल सिंह की पदोन्नति से शंकरगढ़ क्षेत्र में कानून व्यवस्था और मजबूत हुई है और अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही में तेजी आई है।