आजमगढ़:-फूलपुर में अखिलेश यादव और सपा सरकार के खिलाफ लगे पोस्टर, अखिलेश सरकार को ल्यारी राज और योगी सरकार को बताया धुरंधर राज

-सपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश, कार्रवाई की मांग

वी कुमार यदुवंशी

आजमगढ़।  बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर' को लेकर सियासी पोस्टर वॉर छिड़ गया है। जिसमें समाजवादी पार्टी की सरकार की तुलना फिल्म में दिखाए गए 'ल्यारी राज' से की गई है और अखिलेश यादव को रहमान डकैत के स्टाइल में दिखाते हुए निशाना साधा गया है जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ को धुरंधर बताया गया है। जिसे लेकर सपाई में काफी आक्रोश व्याप्त है। पोस्टर ‘यूथ अगेंस्ट माफिया’ संगठन के नाम से फूलपुर के जगदीशपुर पुल पर पोस्टर लगाया गया है। इन पोस्टरों में सपा राज में हुई घटनाओं को ल्यारी राज के तौर पर बताने की कोशिश की गई है. होर्डिंग में सपा राज में हुए मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली दंगों को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा गया है। अखिलेश यादव की तस्वीर लगी है जिसमें उन्होंने फिल्म के विलेज रहमान डकैत की तरह दिखाया है। उनकी तस्वीर के नीचे लिखा है 'अखिलेश का ल्यारी राज', वहीं दूसरी तरफ़ सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर है जिसमें वो कन्या के पैर धोते हुए नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ लिखा है ‘धुरंधर सीएम’। सीएम योगी की तस्वीर के साथ माफिया अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, मुकीम काला के मौत की अखबारों की कटिंग लगाई गई है, जिसके ज़रिए ये दिखाया गया है कि किस तरह से योगी सरकार में माफियाओं पर कार्रवाई की गई है। सीओ फूलपुर किरन पाल सिंह का कहना है कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
आजमगढ़:-पोखरे में मिला वृद्ध का शव, इलाके में सनसनी फूलपुर कोतवाली के शहजेरपुर  गांव का मामला

-पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजा ,जांच में जुटी पुलिस फूलपुर

वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजेरपुर गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक वृद्ध का शव शहजेर पुर गांव के ही पक्के पोखरे में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची फूलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। फूलपुर कोतवाली के शहजेरपुर निवासी अच्छेलाल राजभर 60 वर्ष पुत्र रामधनी सोमवार की शाम घर से शहजेरपुर चौराहे की ओर निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। उनके घर न पहुंचने पर परिजन चिंतित हो उठे और रातभर उनकी तलाश करते रहे, मगर कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह जब परिजन गांव के पक्के पोखरे के पास पहुंचे तो वहां अच्छेलाल की चप्पल और चुनौटी सीढ़ी पर पड़ी मिली। इससे आशंका बढ़ी और परिजन और ग्रामीण पोखरे में खोजबीन करने लगे। काफी प्रयास के बाद पोखरे के पूर्वी छोर पर उनका शव पानी में मिला। शव मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की खबर पूरे गांव में तेजी से फैल गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मंडलीय अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया है। मृतक अच्छेलाल राजभर मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पांच बेटे और चार बेटियां हैं, जिनमें से तीन बेटों की शादी अभी बाकी है। परिवार के मुखिया की अचानक मौत से पूरे घर में मातम पसरा हुआ है। इस संबंध में फूलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
आजमगढ़:-सीएम योगी आदित्यनाथ का जिले में दौरा, डेरी का उद्घाटन तथा जनसभा को किया संबोधित
वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़।  प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद आजमगढ़ के कन्धरापुर क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निकट स्थित ग्राम मीरिया रेहड़ा में श्रीबाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था के अवशीतन प्लांट का लोकार्पण कर अवलोकन किया, वहीं उन्होंने वृक्षारोपण भी किया। इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मोबाइल वेटरिनरी यूनिट (MVU) का शुभारम्भ और Gausort एवं कृत्रिम गर्भाधान सेवाओं का शुभारम्भ किया। प्लाण्ट से लाभान्वित 3 महिला लाभार्थियों और 3 लखपति दीदी महिला उद्यमियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया।
  जनपद आजमगढ़ में प्रदेश के मुख्यमंत्री करीब सवा घंटे रहे जहां उन्होंने संबोधन के दौरान विकास को लेकर पूर्व की सरकारों को घेरा। उन्होंने मोदी सरकार योजनाओ को गिनाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय, एयरपोर्ट, पूर्वाचल एक्सप्रेस भाजपा ने दिया। जो किसान 4 गोवंश रखे हैं, उन्हें प्रत्येक को सरकार 1500 रुपये महीने दे रही है। सरकार ने 9 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है, वहीं वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत 3 करोड़ नौजवानों को रोजगार मिला है। मुख्यमंत्री ने संबोधन के दौरान आजमगढ़ में हरिहरपुर गांव को कला संगीत की जननी बताया, संगीत विद्यालय भाजपा ने दिया। श्रमिकों के लिए अटल आवासीय विद्यालय, दिव्यांगो के लिए विद्यालय की स्वीकृत दी है। वहीं लालगंज में 100 बेड का अस्पताल की स्वीकृति मिली है। पीएम सौर ऊर्जा योजना का लाभ लेने की जनता से की सीएम ने अपील की है। संबोधन के दौरान उन्होंने गोबर गैस प्लांट लगाने पर सरकार सब्सिडी देनी की बात कही है। संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां की जनता ने सपा के दो-दो मुख्यमंत्री को जिताया लेकिन आजमगढ़ में कोई विकास नहीं हुआ।
आजमगढ़:-राष्ट्रीय महासचिव ने रालोद कार्यालय का फीता काटकर किया उदघाटन


वी कुमार यदुवंशी

आजमगढ़। रविवार दोपहर करीब दो बजे दीदारगंज क्षेत्र में कालिका होटल के निकट राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नए कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दूबे ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मोहम्मद महमूद खां सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
मुख्य अतिथि अनिल दूबे ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती के लिए एक स्थायी कार्यालय का होना अत्यंत आवश्यक है। इससे कार्यकर्ताओं को एक मंच मिलता है, जहां वे संगठन की नीतियों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए रणनीति बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि “संघे शक्ति कलियुगे” का अर्थ है कि संगठन में ही शक्ति निहित होती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहम्मद महमूद खां ने की, जबकि संचालन राम मिलन चौहान एडवोकेट ने किया। इस दौरान पतिराम यादव, वकील अहमद, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, चंद्र मोहन सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह (प्रदेश सचिव), मनोज कुमार सिंह चंद्रवंशी, डॉ. पृथ्वी राज सिंह, अकमल आजमी, राकेश सिंह, के.एन. शास्त्री, जय प्रकाश यादव एडवोकेट, अशोक यादव, अमित पाठक, सफदर खान, संतोष कुमार धरकार, चंद्रकेश यादव, दिनेश प्रजापति, तीर्थ राज चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आजमगढ़:-कटाई के दौरान अगलगी से बचाव को लेकर बिजली विभाग अलर्ट, किसानों को दी सलाह
वी कुमार यदुवंशी

आजमगढ़। क्षेत्र में इन दिनों गेहूं की कटाई तेज़ी से चल रही है। पिछले वर्षों में कटाई के दौरान आग लगने की घटनाओं से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इसको देखते हुए विद्युत विभाग सतर्क हो गया है और अगलगी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए किसानों को आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
अवर अभियंता देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिन किसानों के खेतों के पास या खेत के अंदर ट्रांसफार्मर लगे हैं, वे उसके चारों ओर लगभग पांच फीट की परिधि में गेहूं की कटाई कर लें। इसी प्रकार जहां विद्युत पोल या डबल पोल लाइन सर्किट मौजूद हैं, वहां भी आसपास का गेहूं काटकर हटा देना चाहिए, ताकि शार्ट सर्किट या चिंगारी से आग लगने की आशंका कम हो सके।
एक्सईएन फूलपुर हरीश प्रजापति ने किसानों से अपील की कि कटाई के दौरान बिजली के तारों और पोल से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। यदि कहीं तार जर्जर अवस्था में हों, लटक रहे हों या कोई तकनीकी समस्या दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित लाइनमैन या उपखंड कार्यालय को दें।
उन्होंने यह भी कहा कि गंभीर स्थिति होने पर किसान विद्युत विभाग के कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया जा सके।
विद्युत विभाग की इस पहल का उद्देश्य कटाई के दौरान आग लगने की घटनाओं को रोकना और किसानों की मेहनत की फसल को सुरक्षित रखना

आजमगढ़:- कटाई के दौरान अगलगी से बचाव को लेकर विद्युत विभाग अलर्ट, किसानों को दी सलाह
वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। वर्तमान समय में क्षेत्र में गेहूं की कटाई जोरों पर चल रही है। बीते वर्षों में अगलगी की कई घटनाओं के चलते फसलों के नुकसान की सूचनाएं मिलती रही हैं। इसको ध्यान में रखते हुए विद्युत विभाग भी सतर्क हो गया है और अपने स्तर से आवश्यक कदम उठा रहा है।
अवर अभियंता देवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रमुख रूप से कुछ बिंदुओं पर जानकारी देते हुए कहा जिन उपभोक्ताओं के खेतों के समीप या खेतों में ट्रांसफार्मर हैं वे लोग लगभग 5 फीट की परिधि में वहां का गेहूं काट दें।  जहां पर खेतों में पोल लगे हो वहां के आसपास का गेहूं काट दें। जहां पर डबल पोले लाइन सर्किट बनी हो वहां के आसपास के गेहूं को लगभग 5 फीट की परिधि में काट के हटा ले। जिससे की शार्ट सर्किट जैसी समस्या एवं गेहूं में आग लगे समस्या एवं किसी भी अप्रिय घटना दुर्घटना से बचा जा सके।
एक्सईएन फूलपुर हरीश प्रजापति ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे कटाई के दौरान विद्युत पोल और तारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। यदि कहीं पर बिजली का तार जर्जर अवस्था में हो, लटक रहा हो या किसी प्रकार की तकनीकी समस्या दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित लाइनमैन या उपखंड कार्यालय को दें।
उन्होंने बताया कि यदि किसी स्थान पर स्थिति ज्यादा गंभीर हो, तो किसान लिखित रूप में विद्युत विभाग के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि तत्काल कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान कराया जा सके।
विद्युत विभाग की इस पहल का उद्देश्य कटाई के दौरान आग लगने की घटनाओं को रोकना और किसानों की फसल को सुरक्षित रखना है।

आजमगढ़:- कटाई के दौरान अगलगी से बचाव को लेकर विद्युत विभाग अलर्ट, किसानों को दी सलाह
वी कुमार यदुवंशी

आजमगढ़। वर्तमान समय में क्षेत्र में गेहूं की कटाई जोरों पर चल रही है। बीते वर्षों में अगलगी की कई घटनाओं के चलते फसलों के नुकसान की सूचनाएं मिलती रही हैं। इसको ध्यान में रखते हुए विद्युत विभाग भी सतर्क हो गया है और अपने स्तर से आवश्यक कदम उठा रहा है।
अवर अभियंता सुदनीपुर देवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रमुख रूप से कुछ बिंदुओं पर जानकारी देते हुए कहा जिन उपभोक्ताओं के खेतों के समीप या खेतों में ट्रांसफार्मर हैं वे लोग लगभग 5 फीट की परिधि में वहां का गेहूं काट दें।  जहां पर खेतों में पोल लगे हो वहां के आसपास का गेहूं काट दें। जहां पर डबल पोले लाइन सर्किट बनी हो वहां के आसपास के गेहूं को लगभग 5 फीट की परिधि में काट के हटा ले। जिससे की शार्ट सर्किट जैसी समस्या एवं गेहूं में आग लगे समस्या एवं किसी भी अप्रिय घटना दुर्घटना से बचा जा सके।
एक्सईएन फूलपुर हरीश प्रजापति ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे कटाई के दौरान विद्युत पोल और तारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। यदि कहीं पर बिजली का तार जर्जर अवस्था में हो, लटक रहा हो या किसी प्रकार की तकनीकी समस्या दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित लाइनमैन या उपखंड कार्यालय को दें।
उन्होंने बताया कि यदि किसी स्थान पर स्थिति ज्यादा गंभीर हो, तो किसान लिखित रूप में विद्युत विभाग के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि तत्काल कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान कराया जा सके।
विद्युत विभाग की इस पहल का उद्देश्य कटाई के दौरान आग लगने की घटनाओं को रोकना और किसानों की फसल को सुरक्षित रखना है।

आजमगढ़:-बिजली बकायेदारों को फिर राहत, मार्च में भी मिलेगी छूट का लाभ
वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। विद्युत बिल राहत योजना की अवधि समाप्त होने के बाद सरकार ने उपभोक्ताओं को एक बार फिर राहत देने का फैसला लिया है। अब मार्च माह में भी उन उपभोक्ताओं को छूट का लाभ दिया जाएगा, जिन्होंने पूर्व निर्धारित अवधि (1 दिसंबर से 28 फरवरी) के दौरान पंजीकरण कराया था, लेकिन किसी कारणवश बकाया बिल जमा नहीं कर सके। सरकार के निर्देश पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को आदेशित किया गया है कि ऐसे उपभोक्ताओं से उनके पंजीकरण के महीने के अनुसार ही छूट का लाभ देकर बकाया बिल जमा कराया जाए। इसी क्रम में विद्युत वितरण खंड फूलपुर के अंतर्गत सभी अवर अभियंता अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे हैं। अधिकारी गांव-गांव जाकर बकायेदार उपभोक्ताओं को जागरूक कर रहे हैं और बकाया जमा कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। तहसील मुख्यालय के अंतर्गत सुदनीपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता देवेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ नगर पंचायत फूलपुर और ग्राम पंचायत चमावा में अभियान चलाया। इस दौरान करीब 1 लाख 15 हजार रुपये का राजस्व वसूला गया। अभियान के दौरान बिजली की अनियमितता करते पाए गए तीन उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि तीन अन्य उपभोक्ताओं का भार (लोड) बढ़ाया गया। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विद्युत वितरण खंड फूलपुर के सभी उपकेंद्रों और कैश काउंटरों को सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी खोले जाने का निर्णय लिया गया है। अधिशासी अभियंता हरीश प्रजापति ने बताया कि शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आजमगढ़:- 26 और 27 मार्च को भी खुलेंगे बिजली बिल के कैश काउंटर
वी कुमार यदुवंशी

आजमगढ़। विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए 26 और 27 मार्च को भी कैश काउंटर खुले रखने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी विद्युत वितरण खंड फूलपुर के अधिशासी अभियंता हरीश प्रजापति ने दी।
उन्होंने बताया कि चल रही बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत जिन उपभोक्ताओं ने पंजीकरण करा लिया है, वे इन अतिरिक्त तिथियों पर भी अपने बिल जमा कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपखंड कार्यालयों और खंड कार्यालयों के सभी कैश काउंटर सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस योजना का लाभ लें और साथ ही अपनी बिजली संबंधी अन्य समस्याओं का भी मौके पर निस्तारण कराएं।
विद्युत विभाग का कहना है कि यह पहल उपभोक्ताओं की भीड़ को कम करने और अधिक से अधिक लोगों तक राहत योजना का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
आजमगढ़:-एकांकी के माध्यम से बच्चों ने पर्यावरण के प्रति किया सचेत, कंपोजिट विद्यालय अंबारी में हुआ आयोजन
वी कुमार यदुवंशी

आजमगढ़। कंपोजिट विद्यालय अंबारी में विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर शनिवार को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना रहा। इस दौरान बच्चों ने एकांकी प्रस्तुत कर जल संरक्षण, वृक्षों के महत्व और पर्यावरण संतुलन जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रधानाध्यापक राजेश यादव ने कहा कि जल और जंगल दोनों ही जीवन के आधार हैं और इनके संरक्षण के बिना भविष्य सुरक्षित नहीं रह सकता। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न उपायों पर प्रकाश डाला और अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा जल की बचत करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय वन अधिकारी सत्येंद्र मौर्य ने कहा कि पेड़ लगाना और जल संरक्षण करना हमारी परंपरा और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने बताया कि अंधाधुंध विकास के कारण पेड़ों की कटाई, नदियों का क्षरण और जलाशयों का अतिक्रमण बढ़ा है, जिसके दुष्परिणाम अब सामने आने लगे हैं। असमय वर्षा, मौसम चक्र में बदलाव और बीमारियों का बढ़ना इसी का परिणाम है। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत एकांकी की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया। इसके बाद क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वारा विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाध्यापक राजेश यादव द्वारा किया गया, जबकि संचालन दिनेश यादव ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या कैफी आजमी गर्ल्स इंटर कॉलेज मेजवा की वंदना मिश्रा सहित सौरभ सिंह यादव, विवेक विश्वकर्मा, विवेक यादव, सत्यप्रकाश यादव, भरद्वाज सिंह, मधुसूदन यादव आदि उपस्थित रहे।