थाना नवाबगंज की पुलिस टीम द्वारा कोडीन युक्त कफ सिरप बेचने वाला 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
विश्वनाथ प्रताप सिंह
प्रयागराज, पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना नवाबगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-570/2025 धारा-318(4)/338/336(3)/340(2)/208 भा0न्या0सं0 व 26(डी)/8/18/21 NDPS Act तथा मु0अ0सं0-571/2025 धारा-318(4)/338/336(3)/340(2)/208 भा0न्या0सं0 व 26(डी)/8/18/21 NDPS Act से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आजाद सिंह उर्फ गोलू पुत्र शम्भूनाथ सिंह निवासी जगदीशपुर चांधन थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-06.04.2026 को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत कौड़िहार पावर हाऊस के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त द्वारा थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत आजाद मेडिकल एजेन्सी व अनिका मेडिकल एजेन्सी का लाइसेन्स अपने अन्य साथियों के नाम पर बनवाकर मेडिकल स्टोर के नाम पर अवैध कौडीनयुक्त सीरप आदि का क्रय-विक्रय किया जाता था, जिसके सम्बन्ध में थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0-570/2025 व मु0अ0सं0-571/2025 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
आजाद सिंह उर्फ गोलू पुत्र शम्भूनाथ सिंह निवासी जगदीशपुर चांधन थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 23 वर्ष ।
सम्बन्धित अभियोग का विवरण
1. मु0अ0सं0-570/2025 धारा-318(4)/338/336(3)/340(2)/208 भा0न्या0सं0 व 26(डी)/8/18/21 NDPS Act थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. मु0अ0सं0-571/2025 धारा-318(4)/338/336(3)/340(2)/208 भा0न्या0सं0 व 26(डी)/8/18/21 NDPS Act थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
अभियुक्त आजाद सिंह उर्फ गोलू उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-66/19 धारा-323/504/506 भा0द0सं0 थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. मु0अ0सं0-570/2025 धारा-318(4)/338/336(3)/340(2)/208 भा0न्या0सं0 व 26(डी)/8/18/21 NDPS Act थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. मु0अ0सं0-571/2025 धारा-318(4)/338/336(3)/340(2)/208 भा0न्या0सं0 व 26(डी)/8/18/21 NDPS Act थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. व0उ0नि0 उमाकान्त, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. उ0नि0 विनोद सिंह, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. का0 शीलेश कुमार, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।



3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.2k