रामराज में क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक संपन्न, परशुराम जयंती की तैयारियां तेज
बहसूमा/रामराज, मेरठ।क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा समिति रामराज द्वारा रविवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन सभा के अध्यक्ष पंडित विधी चन्द शर्मा के आवास पर हुआ, जिसमें आगामी 19 अप्रैल को भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 19 अप्रैल, रविवार को प्रातः 8:00 बजे हवन-पूजन किया जाएगा। इसके पश्चात 11:00 बजे से भंडारे का आयोजन प्रारंभ होगा, जो प्रभु इच्छा तक चलता रहेगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री परशुराम जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। सभा की अध्यक्षता श्री मनोज दास महाराज ने की, जबकि संचालन पंडित विपुल राम शर्मा ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष पंडित विधी चन्द शर्मा ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने और समाज को संगठित करने का आह्वान किया।
बैठक में सैकड़ों ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से पंडित विजय प्रकाश, वैष्णो दयाल शर्मा, रविंद्र गौतम, अजय कुमार शर्मा, पुनीत कुमार शर्मा, आदेश शर्मा, योगेश शर्मा, हैप्पी शर्मा, सुमित शर्मा, जितेंद्र शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, मांधाता मिश्रा, सुभाष चंद्र शर्मा, अशोक शर्मा, मनोज शर्मा, राजू शर्मा, रवि शंकर कौशिक, श्याम लाल शर्मा, सचिन पंडित, बिट्टू शर्मा, अमित शर्मा, संदीप शर्मा, मोनू पंडित, सत्यप्रकाश शर्मा, आदर्श वीर शर्मा, हर्ष शर्मा, रितिक शर्मा, सनी शर्मा, ऋषभदेव शर्मा, कन्हैया शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
12.3k