महर्षि कश्यप जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई
मेरठ। जनपद के मवाना क्षेत्र के ग्राम ढिकौली में रविवार को महर्षि कश्यप जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने एकत्र होकर महर्षि कश्यप जी के जीवन, आदर्शों एवं शिक्षाओं को स्मरण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि महर्षि कश्यप प्राचीन भारत के महान ऋषि थे, जिन्हें सृष्टि का जनक और सप्तऋषियों में प्रमुख स्थान प्राप्त है। उन्होंने सृष्टि के संतुलन, प्रकृति के सम्मान और सभी जीवों के प्रति समान भाव रखने का संदेश दिया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर आयोजित सामूहिक सभा में उपस्थित लोगों ने समाज में भाईचारा, एकता और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महर्षि कश्यप जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा ली।
कार्यक्रम की जानकारी ठाकुर शनि प्रताप एवं अवजीत चौहान (सभासद) द्वारा दी गई। इस दौरान अंकुश चौहान, मोहित ठाकुर, योगेन्द्र चौहान, यशवंत चौहान, मोंटी चौहान, अर्जुन चौहान, अक्षत शर्मा, अमित चौहान, अभिषेक कश्यप, वंश शर्मा, मुकुल चौहान, मनीष चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Apr 05 2026, 20:06
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
11.0k