प्रयागराज में पीएम आवास योजना के फ्लैटों में PNG की होगी सप्लाई, LPG सिलेंडर के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा

विश्वनाथ प्रताप सिंह
प्रयागराज। शहर के लूकरगंज में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर पीएम आवास योजना के तहत बने फ्लैटों में रहने वाले लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। इन्हें एलपीजी सिलेंडर के लिए अब लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। इन्हें सीएनजी सप्लाई की सुविधा दी जाएगी।
पीडीए ने पीएनजी आपूर्ति को बिछवाई पाइप लाइन
गरीब परिवार की सहूलियत के लिए पीएम आवास योजना के तहत लूकरगंज में बनाए गए सभी 76 फ्लैटों में पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की ओर से पूरे अपार्टमेंट में पीएनजी की आपूर्ति के लिए लाइन बिछवा दी थी। जल्द ही कैंप लगाकर आवंटियों को कनेक्शन दिया जाएगा। इसके बाद आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
पीपल गांव स्थित फ्लैटों में भी मिलेगी पीएनजी सुविधा
पीडीए की ओर से दावा किया जा रहा है कि इस सुविधा का लाभ आवंटियों को जुलाई से अगस्त के बीच मिलने लगेगी। लूकरगंज पीएम आवास योजना में सप्लाई शुरू होने के बाद पीपल गांव में पीएम आवास योजना के तहत बनाए गए 556 फ्लैटों में भी यह सुविधा शुरू होगी।
पीडीए की आवासीय योजनाओं में भी शुरू होगी सुविधा
पीएनजी की सुविधा पीडीए की आवासीय योजनाओं के फ्लैटों में भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस सुविधा को लेकर जल्द ही आवासीय योजनाओं में कैंप लगाया जाएगा। पीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि पीएनजी की सप्लाई करने वाले कंपनी के साथ 6 अप्रैल को बैठक की जाएगी।
खास-खास
30 हजार जिले में पीएनजी के उपभोक्ता वर्तमान में हैं
600 किलोमीटर तक पीएनजी पाइप लाइन बिछाई गई है।
25 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनके पास एलपीजी कनेक्शन है
एलपीजी का संक्षिप्त विवरण
22 से 28 हजार सिलिंडर की आपूर्ति प्रतिदिन होती है
144 गैस एजेंसियां हैं।
14.79 लाख एलपीजी के उपभोक्ता हैं।
7.39 लाख के आसपास प्रतिमाह बुकिंग होती है।
क्या कहते हैं पीडीए के उपाध्यक्ष?
पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषिराज का कहना है कि पीएम आवास योजना के तहत लूकरगंज में बनाए गए फ्लैटों में पीएनजी की सुविधा जल्द शुरू कराई जाएगी। इसको लेकर कार्य योजना बनाई जा रही है। सोमवार को पीएनजी की आपूर्ति करने वाली कंपनी के पीडीए के अधिकारी बैठक करेंगे सब कुछ सही रहा तो पीएम आवास योजना के फ्लैटों में जुलाई से अगस्त तक आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
2 hours and 31 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.6k