नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज का  वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

वसई। नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज का "नक्षत्र 2026" वार्षिकोत्सव लता मंगेशकर नाट्यगृह मिरा रोड मे बडे उत्साह से संपन्न हुआ l इसी वर्ष से शुरु किया गया आंतर महाविद्यालयीन फॅशन शो प्रतियोगिता"अदा- द वॉक ऑफ ग्रेस"का आयोजन किया गया जिसमे मुंबई के कई कॉलेजने हिस्सा लियाl फिल्मी दुनिया के मशहूर कलाकार अरमान साहिल नेहा पटेल और दीपा देव ने प्रतियोगिता के जज की भूमिका निभाई और तीन विनिंग टीम  घोषित कीl इस कार्यक्रम मे प्रमुख अतिथी के रूप मे वरिष्ठ पत्रकार दवींद्र खन्ना उपस्थित थे l इसमे प्रथम क्रमांक आर ए पोद्दार आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज, वरळी,द्वितीय क्रमांक नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज, नालासोपारा और तृतीय क्रमांक रिद्धी विनायक नर्सिंग कॉलेज नालासोपारा को मिला l इसमे बेस्ट वॉक के लिए शर्वरी परब,लक्ष्मी परिहार और बेस्ट कॉस्ट्यूम के लिए शिवानी प्रभू और प्रतीक्षा जाधव के नाम घोषित किये गये l इसके बाद वार्षिक उत्सव "नक्षत्र 2025 -26" मे विद्यार्थीयों ने नृत्य, नाटिका, गाना, फॅशन शो जैसे कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम कियेl इसके साथ ही साल भर हुए कला, क्रीडा और शैक्षणिक प्रतियोगिता में प्रथम क्रमांक पाने वाले सभी छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरित किये गयेl प्रथम वर्ष आयुर्वेदाचार्य विशाखा कट्टे ,द्वितीय वर्ष आयुर्वेदाचार्य कशिश पोतदार अंतिम वर्ष आयुर्वेदाचार्य  वैभवी सोनवणे. राष्ट्रीय सेवा योजना मे लगातार शानदार काम करने वाले विद्यार्थी प्रणव महाजन को "एन एस एस एक्सेलन्स अवॉर्ड"  से सम्मानित किया गया l साथ ही पुरे साढेपांच साल के कोर्स में सभी क्षेत्र में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सुरेल विनायक भिडे को "स्टुडन्ट ऑफ द इयर 2025-26" से सम्मानित किया गयाl पुरस्कार पाने वाले हर विद्यार्थी को सर्टिफिकेट, मेडल और ट्रॉफी देकर सन्मानित किया गया l फॅशन शो प्रतियोगिता के सभी विजेताओ को कॅश,सर्टिफिकेट, मेडल और ट्रॉफी से सन्मानित किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथी डॉ.उदय निरगुडकर ने वार्षिक पत्रिका "कृती - द वर्ल्ड ऑफ एन ए एम सी 2025 -2026 का विमोचन किया  जिसमे कॉलेज की साल भर होने वाली सभी गतिविधियों की झलक प्रस्तुत की गई हैl विद्यार्थीयोको संबोधित करते हुए डॉ.उदय निरगुडकर ने कहा की,"आप यहां डॉक्टर बनने के मक्सद से आये है, लेकिन इसके लिए आपके अंदर लगन,मेहनत,अनुशासन और नियमितता  के साथ साथ नवाचार के आयडिया होना / पैदा होना बहुत जरुरी है l इस संबंध में उन्होने कई अन्वेषक, उद्यमी, विद्वानो का उदाहरण देकर विद्यार्थीयोंको प्रेरित किया l अपने भाषण मे विशेष सम्मानित अतिथी आर्किटेक्ट निलेश कारखानीस ने कहा "पिछले कई सालों से इस कॉलेज से मेरा बहुत करीबी रिश्ता रहा है और मैने यहां की  लगातार प्रगती और सफलता को करीब से देखा है l मुझे पुरा भरोसा है की इस कॉलेज का हर एक विद्यार्थी भविष्य मे अलग अलग क्षेत्र में बेहतरीन काम करके कॉलेज का नाम रोशन करेगाl"
कार्यक्रम में संस्था के कोषाध्यक्ष शामसुंदर दुबे,अध्यक्ष जयप्रकाश दुबे संस्था के सचिव एवं महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ.ओमप्रकाश दुबे, संस्था की विश्वस्त एवं स्त्रीरोग प्रसूती तंत्र विभाग प्रमुख डॉ.ऋजुता दुबे महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.हेमलता शेंडे, महाविद्यालय के सभी विद्यार्थी, अभिभावक शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थेl कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थी परिषद के जनरल सेक्रेटरी गौरव मिश्रा ने सभी को धन्यवाद किया l
BMC शिक्षक वेदप्रकाश शुक्ल का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित एमपीएस हिंदी शाला हनुमान नगर, कांदिवली पूर्व के आदर्श शिक्षक वेद प्रकाश काशीनाथ शुक्ल का 30 मार्च को शाला सभागार में विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व उप शिक्षणाशिकारी अशोक मिश्र ने की। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरसेविका पुष्पा रमेश कलंबे, पूर्व नगरसेविका सुरेखा रमेश पाटिल, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के रीजनल मैनेजर सुनील उपाध्याय, उद्योगपति एसपी दुबे, इंद्रजीत उपाध्याय तथा सम्मानित अतिथि के रूप में प्रमोद मिश्र, विभाग प्रमुख वैभव भरडकर, प्रधानाध्यापक शिवशंकर तिवारी,कवि राम सिंह, बजरंगलाल यादव, प्रधानाध्यापक राकेश पांडेय, समाजसेवी शिवदत्त दुबे उपस्थित रहे। प्रमुख वक्ता के रूप में पूर्व प्रधानाध्यापक रामाशंकर यादव, महापौर पुरस्कृत ईश्वरदेव पाल, डॉ धर्मेंद्र मिश्रा, राजीव त्रिपाठी, श्याम नंदन यादव, लव कुमार मिश्र, अशोक सिंह तथा जितेंद्र तिवारी ने सत्कार मूर्ति के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय परिवार द्वारा वेद प्रकाश शुक्ल के साथ-साथ उनकी धर्मपत्नी उर्मिला देवी का भी सम्मान किया गया। समारोह में श्री शुक्ल की बेटियां खुशबू शुक्ला और प्रिया दुबे के अलावा उनकी बहु रीना शुक्ला उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम का सुंदर संचालन राज्य पुरस्कृत पूर्व प्रधानाध्यापक ब्रह्मदेव मिश्र ने किया। संगीत बिसारद राजेश सिंह ने मधुर गीत प्रस्तुत किए। अंत में प्रधानाध्यापिका जान्हवी संखे ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त वेदप्रकाश के पुत्र उत्तम शुक्ल और अनुपम शुक्ल ने आए हुए अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया।
म्युनिसिपल मजदूर यूनियन ने किया मनपा आयुक्त अश्विनी भिड़े का सम्मान

मुंबई । म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई द्वारा गुरुवार 02 अप्रैल 2026 को दोपहर मा.मनपा आयुक्त सुश्री अश्विनी कुलकर्णी भिडे का सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के तहत अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।उक्त कार्यक्रम में म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई के उपाध्यक्ष, संगठक के साथ-साथ तक्रार निवारण समिति के अध्यक्ष, महासचिव,कार्याध्यक्ष और सहायक सरचिटणिस प्रदीप गोविंद नारकर,संगठक विट्ठल गावड़े और मुख्य रूप से उपाध्यक्ष मुकेशभाई करोतिया, विजय राणे,तानाजी पाटिल, विनोद जाधव, अतुल कदम और संगठक प्रवीण कदम, सुभाष पवार,सुभाष अंकुश,शंकर खरात,शिकायत निवारण समिति के अध्यक्ष मिलिंद नाइक,भालचंद्र वाणी,प्रफुल्ल अहिरे,विनोद घुगे,कार्याध्यक्ष सुनील कर्पे,विकास कासेकर, महासचिव वैभव जुवेकर, विनयकुमार शर्मा,आतिश जानवलेकर, ललित वाघेला, बालू शिंदे, अर्जुन राठौड़,गणेश गरगड़े, प्रदीप जावकर उपस्थित थे।उपस्थित सभी लोगों ने मनपा आयुक्त का‌ अभिनंदन किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ के साथ भजन-कीर्तन सम्पन्न
ठाणे । नारायण समाज सेवा समिति डोंबिवली के तत्वावधान में गुरुवार 2 अप्रैल 2026 को राम मंदिर रोड हनुमान मंदिर पुरानी डोंबिवली पश्चिम स्थित जानकी नंदन पवन पुत्र हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया गया।हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर रामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ संगीत बद्ध हुआ तत्पश्चात पुरुष एवं महिला भक्तों ने भक्ति गीतों व श्री राम जी एवं हनुमान जी के गुणगानों को गाते हुए जयकारा लगाया जहां संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। आरती हवन पूजन के साथ प्रसाद का आनंद सभी भक्तों ने लिया।उक्त आयोजन में उपस्थित सभी भक्तों का सम्मान रामनामी अंगवस्त्र एवं श्रीराम, सीता मैया,लखन एवं हनुमान जी की प्रतिमा स्वरूप फोटो फ्रेम देकर किया गया।उक्त कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति गायत्री परिवार डोंबिवली की श्रीमती संध्या पाटील डोंबिवलीकर,कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप सह पत्नी श्रीमती रेनु शर्मा, सरिता कमलेश सेठ,मनोज शिव तिवारी की रही।उक्त कार्यक्रम का आयोजन नंदलाल चौबे, सुरेश मिश्रा,मुरारी हजारी लाल गुप्ता,आनंद गुप्ता,नंदु गुप्ता, स्वतंत्र शुक्ला, अशोक तिवारी, शशिभूषण दुबे,गौरव दुबे, कामता प्रसाद गुप्ता, सोनू गुप्ता, बबीता गुप्ता,रुबी सिंह, अनीता देवी, मुन्नी गुप्ता, अशोक दुबे, अखिलेश तिवारी, गदाधर दुबे, सुशील शुक्ला, नरेंद्र सिंह, चंचल सिंह, प्रमोद दुबे,अरविंद कन्नौजिया, संदीप मिश्रा, रजनीकांत मिश्र एवं श्यामधर दुबे के सहयोग से किया गया।
नितिन गुप्ता ने दी नवनिर्वाचित प्रभाग समिति अध्यक्षा श्रीकला पिल्ले को बधाई
मुंबई। भाजपा की वरिष्ठ नगरसेविका को पी दक्षिण वार्ड के प्रभाग समिति का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है। नवनिर्वाचित प्रभाग समिति की अध्यक्षा श्रीकला पिल्ले ने विधिवत पदभार संभालते हुए समूचे प्रभाग को समस्यामुक्त करने का पूरी प्रतिबद्धता से प्रयास शुरू कर दिया है। शनिवार को भाजपा कामगार मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता ने नवनिर्वाचित प्रभाग समिति अध्यक्षा श्रीकला पिल्ले को उनके तस्वीर का प्रतीक चिह्न भेंटकर बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

नितिन गुप्ता ने पिछले कई टर्म से नगरसेविका रहते हुए श्रीकला पिल्ले द्वारा अपने वार्ड के विकास तथा समस्याओं के निराकरण के लिए किए गए प्रतिबद्ध प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि अब उनके नेतृत्व में पी दक्षिण प्रभाग आदर्श, विकसित और समस्यामुक्त प्रभाग की पहचान स्थापित करेगा, जिससे क्षेत्रवासियों का जीवन सुखमय और सुलभ हो सकेगा।

प्रभाग समिति अध्यक्षा श्रीकला पिल्ले ने नितिन गुप्ता व उनके सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा नेतृत्व एवं जनता द्वारा जताए गए विश्वास के प्रति कृतज्ञता जताई और जन-विश्वास की कसौटियों पर पूरी तरह से खरा उतरने के लिए पूरे मनोयोग से समर्पित रहने का संकल्प व्यक्त किया।
सक्षम फाउंडेशन द्वारा भीमसेन अस्पताल को दवाइयों व सर्जिकल उपकरणों का सहयोग
भायंदर । सक्षम फाउंडेशन द्वारा थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के सौजन्य से भारत रत्न पंडित भीमसेन रुग्णालय,भायंदर में जनसेवा हेतु एक सराहनीय पहल के तहत एकमुश्त (बल्क) दवाइयों एवं सर्जिकल उपकरणों का सहयोग प्रदान किया गया। समाजसेवा और स्वास्थ्य सेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक नरेंद्र मेहता ने इस योगदान के लिए फाउंडेशन एवं थायरोकेयर की सराहना की एवं हॉस्पिटल के डॉक्टर्स का संदेश दिया कि जो दवाएं जरूरतमंदों के लिए दी गई हैं उनका सदुपयोग होना चाहिए किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए सम्माननीय अतिथि के रूप में मीरा भयंदर महानगरपालिका की महापौर श्रीमती डिंपल मेहता एवं उप महापौर ध्रुव किशोर पाटिल उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. नरेन्द्र गुप्ता उपस्थित थे भरत लाल अग्रवाल, सुशील पोद्दार, डॉ नवल अग्रवाल सहित समाज के गणमान्य लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर नगरसेवक सुरेश खंडेलवाल, वर्षा  भानुशाली, नियामक सदस्य  ओमप्रकाश गडोदिया एवं अनीता दीक्षित सहित थायरोकेयर से आए हुए आशीष अरोरा, यश शर्मा, मोहित शर्मा, प्रियदर्शिनी सिन्हा, जिगर देसाई एवं अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से अस्पताल की सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा जरूरतमंद मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। सक्षम फाउंडेशन के ट्रस्टी अनुज सरावगी एवं अध्यक्ष  सुमीत अग्रवाल ने बताया कि संस्था का उद्देश्य सदैव समाज के जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने सभी सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

फाउंडेशन के सौरभ पोद्दार,अमित अग्रवाल, अभिजीत घोषाल, सचिन अग्रवाल, क्रुणाल शाह,अजित मिश्रा,भारत जालोर सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।
श्री रामनवमी के पावन पर्व पर स्वानंद बाबा आश्रम में बही भक्ति और श्रद्धा की धारा

ठाणे। चैत्र नवरात्र एवं श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर स्वानंद बाबा आश्रम में भव्य आयोजन प. पू. स्वानंद बाबा सेवा न्यास द्वारा प. पू. स्वानंद बाबा आश्रम, येऊर हिल्स, येऊर, ठाणे (प.) में चैत्र नवरात्र और श्रीराम नवमी के पावन पर्व पर भक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर भगवान श्रीराम और माँ दुर्गा के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों की मधुर धुनों ने उपस्थित सभी भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। कन्या पूजन किया गया। इस आयोजन में प. पू. स्वानंद बाबा सेवा न्यास के मुख्य न्यासी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला एवं शांति शुक्ला ने सभी आगंतुकों और श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम में प. दुर्गाप्रसाद पाठक, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, डॉ. दीप नारायण शुक्ला, पत्रकार सूर्यप्रकाश मिश्रा, श्री नारायण तिवारी, केके तिवारी, शिवकुमार तिवारी, डॉ धीरज सिंह, श्रीश उपाध्याय तथा शिवसागर मिश्रा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट नवी मुंबई इकाई द्वारा काव्य गोष्ठी संपन्न
नवी मुंबई। बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट नवी मुंबई इकाई के तत्वावधान में गुरुवार 26 मार्च 2026 को प्रथम काव्य गोष्ठी एवं परिचर्चा का सफल आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ राष्ट्रीय सचिव एवं संयोजक सत्यभामा सिंह द्वारा प्रस्तुत मधुर सरस्वती वंदना से हुआ।नवी मुंबई अध्यक्ष एवं कार्यक्रम की आयोजक सीमा त्रिवेदी 'साज़' के कुशल संचालन में आयोजित इस गोष्ठी में परिचर्चा का विषय 'हिंदी साहित्य में नारी' रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकृष्ण वि. सहस्रबुद्धे ने की।साहित्यिक चर्चा दौरान उत्तर प्रदेश प्रभारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी और जौनपुर इकाई की अध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में हिंदी साहित्य में नारी की भूमिका पर अपने गहन विचार व्यक्त किए।गोष्ठी का मुख्य आकर्षण 'काव्य पाठ' रहा, जहाँ कवियों ने विषय की बाध्यता से मुक्त होकर अपनी सर्वश्रेष्ठ रचनाएँ प्रस्तुत कीं।गोष्ठी ने देवी शक्ति,प्रभु श्री राम से संदर्भित छंद और गीत से भक्ति एवं राष्ट्र चेतना का स्वर मुखरित किया। उपस्थित साहित्यकारों में डॉ. निशी मंजवानी,ओम प्रकाश सिंह,रमेश कँवल,नागेश मोकाशी,किरण,कविता ए. झा, रोमा झा,नरसिंह हैरान जौनपुर, पूर्णिमा सुमन (धनबाद),रंजना झा (कोलकाता), डॉ. संजुला सिंह "संजू",हिमाद्रि मिश्र (जमशेदपुर), शशी जयसवाल , सत्यभामा सिंह ,सीमा त्रिवेदी सीमा सिंह,रामकृष्ण सहस्रबुद्धे,डॉ. वीरेंद्र सिंह कुसुमाकर (प्रयागराज) एवं ठाणे से कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप शामिल रहे।अंत में सत्यभामा सिंह ने सभी अतिथियों,वक्ताओं और काव्य मनीषियों का औपचारिक धन्यवाद ज्ञापित किया तथा संस्थापक अध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने सभी की प्रशंसा किया।आयोजक सीमा त्रिवेदी 'साज़' ने इस मासिक श्रृंखला को भविष्य में भी इसी ऊर्जा के साथ जारी रखने का विश्वास दिलाया।
300 जरूरतमंद महिलाओं को किचन सेट भेंटकर सीमा सिंह ने मनाया अपना जन्मदिन
मेघाश्रेय फाउंडेशन की तरफ से किया फ्री एंबुलेंस का उद्घाटन

मुंबई। देश की जानी-मानी समाजसेवी तथा मेघाश्रेय फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा सिंह ने कल  बांद्रा के  ताज लैंडसन होटल में प्रेरणादायक जन्मदिन मनाया। उन्होंने करीब 300 महिलाओं को किचन सेट सामग्री तथा संस्था से जुड़े सैकड़ो बच्चों को शैक्षणिक सामग्री तथा स्पोर्ट्स किट प्रदान किया। यही नहीं उन्होंने अपने जन्मदिन पर जरूरतमंद मरीजों के लिए संस्था की तरफ से फ्री एम्बुलेंस का उद्घाटन भी किया।

उनके जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए इस अवसर पर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता डिनू मारिया तथा विक्रांत मैसी उपस्थित रहे। सीमा सिंह ने कहा कि उनके जन्मदिन मनाने का उद्देश्य महिलाओं को कैंसर तथा अन्य गंभीर बीमारियों से जागरूक करना तथा बच्चों को शिक्षा तथा खेलकूद के प्रति प्रेरित करना है।

सीमा सिंह की सराहना करते हुए डिनू मारिया ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में सीमा सिंह द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय होने के साथ-साथ प्रेरणादायक हैं। खासकर महिलाओं और बच्चों को जागरूक करने की दिशा में मेघाश्रेय फाउंडेशन रचनात्मक कार्य कर रही है। विक्रांत मैसी ने कहा कि सीमा सिंह के कार्यों  से प्रेरणा लेकर समाज के अन्य सक्षम लोगों को भी महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए काम करना चाहिए। सीमा सिंह ने दोनों अभिनेताओं का संस्था की तरफ से स्वागत सम्मान किया।

साहित्य वाचस्पति उपाधि से विभूषित हुए प्रो.करुणाशंकर उपाध्याय
मुंबई। हिन्दी साहित्य सम्मेलन,प्रयाग ने प्रख्यात आलोचक व मुंबई विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. करुणाशंकर उपाध्याय को अपनी सर्वोच्च उपाधि साहित्य वाचस्पति (डी. लिट.) से 22 मार्च 2026 को श्री सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय,गुजरात में सम्मानित किया।उक्त उपाधि से अब तक साहित्यकारों में पं.मदन मोहन मालवीय,महात्मा गाँधी,अयोध्यासिंह उपाध्याय 'हरिऔध', गौरीशंकर हीराचन्द ओझा, ग्रियर्सन, श्यामसुन्दर दास, महावीर प्रसाद द्विवेदी, मैथिलीशरण गुप्त,माखन लाल चतुर्वेदी,डॉ. सम्पूर्णानन्द,हजारी प्रसाद द्विवेदी,विजय दत्त श्रीधर जैसी विभूतियों का समावेश है।

प्रोफेसर उपाध्याय को यह उपाधि हिन्दी साहित्य सम्मेलन के सभापति और प्रख्यात विद्वान् डाॅ. सूर्य प्रसाद दीक्षित के कर-कमलों से प्राप्त हुआ।मुंबई विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं आलोचक डाॅ.करुणाशंकर उपाध्याय इस समय हिन्दी साहित्य के सबसे चर्चित आलोचक हैं।आप भारतीय और पाश्चात्य काव्यशास्त्र के अधिकारी विद्वान् हैं। आप आलोचना की अद्यतन पद्धतियों से भी पूर्णत: विज्ञ हैं।आप भारतीय ज्ञान परंपरा के आलोक में नूतन प्रतिमानों का निर्माण करते हैं।आपकी  पुस्तक 'मध्यकालीन कविता का पुनर्पाठ' पर आयोजित परिचर्चा के अवसर पर साहित्यकार चित्रामुद्गल ने डाॅ. उपाध्याय को आज का सबसे बड़ा आलोचक कहा था।

तदुपरांत हिंदी साहित्य भारती द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रोफेसर आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने इन्हें वर्तमान शती का आचार्य रामचंद्र शुक्ल और डाॅ.अरविंद द्विवेदी ने अज्ञेय के बाद हिंदी का सबसे बड़ा अंत: अनुशासनिक आलोचक कहा।प्रोफेसर उपाध्याय के आलोचनात्मक लेखन पर ममता यादव ने जे.जे.टी.विश्वविद्यालय, झुंझनू,राजस्थान से पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त की है।शोध छात्र अश्वनी तिवारी ने मीडिया को बताया कि राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो दर्जन से अधिक सम्मान से पुरस्कृत डाॅ.करुणाशंकर उपाध्याय का जन्म 15 अप्रैल 1968 को उ.प्र. के प्रतापगढ़ जिले के घोरका तालुकदारी नामक गाँव में हुआ।पिता राममनोरथ उपाध्याय विख्यात रामायणी थें और पितामह रामकिशुन उपाध्याय सुविख्यात वैद्य थें।

डाॅ.उपाध्याय की अभी तक कुल 20 मौलिक आलोचनात्मक पुस्तकें और 15 संपादित पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। गत वर्ष इनका आलोचना ग्रंथ ' जयशंकर प्रसाद महानता के आयाम ' प्रकाशित हुआ है जो इस समय विद्वानों के मध्य मीमांसा का विषय बना हुआ है। महाकवि जयशंकर प्रसाद की प्रपौत्री डाॅ.कविता प्रसाद पुस्तक की प्रशंसा करती है। इस पर अब तक 25 संगोष्ठियां आयोजित हो चुकी हैं।आपके राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में लगभग 400 आलेख - शोध पत्र प्रकाशित हैं।वही प्रो. उपाध्याय के कुशल निर्देशन में अब तक 37 शोधार्थी पी-एच. डी. की उपाधि एवं 55 छात्र एम.फिल. कर चुके हैं।