देवघर- के रमलडीह में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
देवघर:
28 मार्च 2026 को झारखंड कुशवाहा महासभा, देवघर प्रखंड के तत्वावधान में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती सार्वजनिक पुस्तकालय, रमलडीह में बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के अनेक सम्मानित एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण सामाजिक एकता और उत्साह से भर गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव लालमोहन मांझी ने की।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने सम्राट अशोक के जीवन, उनके महान आदर्शों, शांति, मानवता, करुणा और सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सम्राट अशोक का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज के लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलकर शिक्षा, एकता और सामाजिक विकास को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष चंदन कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष तेज नारायण वर्मा, दुखन कापरी, महासचिव शंकर कुषवाहा, कोषाध्यक्ष राजेश मंडल, जिला सदस्य विकास वर्मा एवं नीरज वर्मा, राकेश रंजन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही सहदेव मांझी, महेंद्र मरिक, लखन मरिक, गोपाल मरिक, कृष्णकांत मांझी, सुरेश मांझी, सुचित चौधरी, सुमन चौधरी, बमकिम चौधरी, दिलीप मांझी, शक्ति मरिक, कमल चौधरी, नकुल चौधरी, मनोहर चौधरी, विनोद चौधरी, शशि शेखर, शंकर चौधरी, लोकनाथ मरीक, विकास वर्मा, नीरज वर्मा, उषा देवी, सुनीता देवी, दुलारी देवी, तारा देविया, दारुण देविया एवं वार्ड सदस्य शांति देवी सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग, महिलाएं और युवा साथी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी ने बारी-बारी से सम्राट अशोक की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभी की सक्रिय भागीदारी और उत्साह से यह आयोजन अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा। अंत में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और समाज के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।


28 मार्च 2026 को झारखंड कुशवाहा महासभा, देवघर प्रखंड के तत्वावधान में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती सार्वजनिक पुस्तकालय, रमलडीह में बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के अनेक सम्मानित एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण सामाजिक एकता और उत्साह से भर गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव लालमोहन मांझी ने की।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने सम्राट अशोक के जीवन, उनके महान आदर्शों, शांति, मानवता, करुणा और सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सम्राट अशोक का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज के लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलकर शिक्षा, एकता और सामाजिक विकास को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष चंदन कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष तेज नारायण वर्मा, दुखन कापरी, महासचिव शंकर कुषवाहा, कोषाध्यक्ष राजेश मंडल, जिला सदस्य विकास वर्मा एवं नीरज वर्मा, राकेश रंजन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही सहदेव मांझी, महेंद्र मरिक, लखन मरिक, गोपाल मरिक, कृष्णकांत मांझी, सुरेश मांझी, सुचित चौधरी, सुमन चौधरी, बमकिम चौधरी, दिलीप मांझी, शक्ति मरिक, कमल चौधरी, नकुल चौधरी, मनोहर चौधरी, विनोद चौधरी, शशि शेखर, शंकर चौधरी, लोकनाथ मरीक, विकास वर्मा, नीरज वर्मा, उषा देवी, सुनीता देवी, दुलारी देवी, तारा देविया, दारुण देविया एवं वार्ड सदस्य शांति देवी सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग, महिलाएं और युवा साथी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी ने बारी-बारी से सम्राट अशोक की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभी की सक्रिय भागीदारी और उत्साह से यह आयोजन अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा। अंत में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और समाज के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

आज इनर व्हील क्लब देवघर की ओर से अध्यक्ष ज्ञान मिश्रा के नेतृत्व में क्लब के नियमित प्रोजेक्ट “अन्नपूर्णा” के तहत सदर अस्पताल में एक सराहनीय सेवा कार्य आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से लगभग 300 मरीजों एवं उनके परिजनों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया गया। यह विशेष भोजन सेवा इनर व्हील क्लब की सदस्य रश्मि रंजन झा द्वारा उनके पिता की पुण्यतिथि के अवसर पर दिए गए सहयोग से आयोजित की गई, जो एक अत्यंत भावनात्मक और प्रेरणादायक पहल रही। इनर व्हील क्लब का अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट एक नियमित सेवा कार्यक्रम है, जिसके अंतर्गत समय-समय पर जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन सेवा प्रदान की जाती है।
इस कार्य में शील फाउंडेशन भोजन सेवा केन्द्र का निरंतर सहयोग सराहनीय रहा है। इस अवसर पर शील फाउंडेशन के राकेश कुमार वर्मा ने इनर व्हील क्लब की सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया, विशेष रूप से रश्मि रंजन झा के योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। मौके पर अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा, सचीव कंचन मूर्ति साह, रश्मि रंजन झा , सरिता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
18 मार्च को मोहनपुर प्रखंड के नयाचितकाठ पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नयाचितकाठ में प्रफुल्ल कनकलता सिकदार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित किए गए थे। आज़ शुक्रवार 20 मार्च को प्रतिभागियों को नयाचितकाठ पंचायत भवन में में पुरस्कृत किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि अबध किशोर भटनागर सेवानिवृत्त अध्यापक, देवघर कालेज, देवघर ने कहा कि अपने माता-पिता के याद में इस तरह कार्यक्रम आयोजित करने से जन साधारण को प्रेरणा मिलती है।
आज़ के कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो राम नंदन सिंह ने कहा बहुत अच्छा लगता है इस तरह के कार्यक्रम में सम्मिलित होने पर। इससे बच्चे संस्कारवान बनते हैं। डॉ प्रेम कुमार भारती ने कहा कि प्रफुल्ल कुमार सिकदार और कनकलता सिकदार दोनों ही दयालु प्रवृत्ति के थे।
नयाचितकाठ में शिक्षा का अलख जगाने का भरपूर प्रयास किये हैं। मुखिया अनिल कुमार साह ने कहा कि प्रफुल्ल कुमार सिकदार बहुत बहुत सुयोग्य अभिभावक थे।वे एक ईमानदार, शिक्षित और कठोर परिश्रम करने वाले किसान थे।
वे हमेशा सोचते थे कि गांव में शिक्षा का विकास कैसे हो। साथ ही साथ समय को बहुत महत्व देते थे। उनकी कमी खल रही है। प्रफुल्ल कनकलता सिकदार के बड़े पुत्र बादल चन्द्र सिकदार, शत्रुघन प्रसाद, विजय दास, रामरेख यादव , गांगु मंडल, भृगुनाथ शर्मा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नयाचितकाठ के प्रधानाध्यापक सन्तोष कुमार झा, माधुरी झा, रेणु कुमारी, डॉ वेणु भटनागर दीनबंधु उच्च विद्यालय , देवघर के शिक्षक शिक्षिकाओं में सुनील कुमार सूर, जीतेन्द्र कुमार चन्द्र , मुनेश्वर प्रसाद यादव , मनीषा घोष के अलावे उत्क्रमित मध्य विद्यालय नयाचितकाठ के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
पुरस्कार पाने वाले छात्र छात्राओं के नाम क्रमश राजा ,बबलू, धनंजय, अनुराधा, अंकित, कृष्ण,करण , करिण,, उज्जवल,अनुराग,नेहा, मिथुन, बन्दना, आनन्दी, ममता, सिन्धु, करिश्मा, प्रियंका, रनवीर,अभिशेख। द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
दीनबंधु उच्च विद्यालय के नवम वर्ग के आस्था, इन्दु और करिश्मा ने स्वागत गीत गाकर सवको भाव विभोर कर दिए। अंग वस्त्र और मोमेंट देकर अतिथियों का सम्मान किया गया। स्वागत भा सचिव काजल कान्ति सिकदार ने स्वागत भाषण दिए। प्रधानाध्यापक सन्तोष कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही कार्यक्रम का समापन हो गया।

झारखंड सॉफ्टबॉल क्रिकेट टीम के गठन हेतु आगामी 20 मार्च, 2026 को देवघर महाविद्यालय परिसर में प्रातः 10:00 बजे से चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इस चयन शिविर में राज्य के विभिन्न जिलों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। यह चयन विशेष रूप से बालक एवं बालिका अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिससे राज्य की मजबूत एवं प्रतिस्पर्धी टीम का गठन किया जा सके। इस संबंध में जानकारी देते हुए झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के महासचिव संजीव कुमार झा ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न की जाएगी, जिसमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन, कौशल एवं फिटनेस को ध्यान में रखते हुए टीम का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चयनित खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा, जो उनके खेल करियर के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। महासचिव ने आगे बताया कि चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य है, ताकि उनकी आयु की पुष्टि की जा सके। बिना आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए किसी भी खिलाड़ी को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी इच्छुक खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस चयन प्रक्रिया में भाग लेकर राज्य की सॉफ्टबॉल क्रिकेट टीम को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें। साथ ही खिलाड़ियों को समय का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित तिथि एवं समय पर चयन स्थल पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ ने आशा व्यक्त की है कि इस चयन प्रक्रिया के माध्यम से राज्य को नई प्रतिभाएं मिलेंगी, जो राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन करेंगी।
जिले में आयोजित तीन दिवसीय राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव, 2026 के दूसरे दिन आज 17 मार्च 2026 को के.के.एन स्टेडियम में विभिन्न सांस्कृतिक एवं लोककला से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमे स्थानीय प्रतिभा और राष्ट्रीय मंच के कलाकारों का अद्भुत संगम देखने को मिला।
साथ ही कार्यक्रम में जिले के स्थानीय कलाकारों, संगीतकार, स्कूली बच्चों और स्वराभ्युदय संगीत गुरूकुल के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से क्षेत्र की समृद्ध कला और संस्कृति की जीवंत झलक पेश की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'इंडियन आइडल' फेम पूजा चटर्जी की प्रस्तुति रही, जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज से पूरे प्रेक्षागृह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उनकी गायकी ने न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि उपस्थित जनसमूह को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से भी जोड़ा। इसके अलावा समारोह के दौरान उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी प्रतिभागी कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
साथ ही कलाकारों की सराहना करते हुए उपायुक्त ने कहा, "कला और संस्कृति समाज का दर्पण हैं। स्थानीय प्रतिभाओं को ऐसा मंच प्रदान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है ताकि हमारी पारंपरिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाया जा सके।
आगे उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी कलाकारों और आयोजकों के प्रति अपना आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिले के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में कला प्रेमी उपस्थित रहे।
(झारखण्ड) खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, राज्य कार्यालय, रांची, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा देवघर के पुराना बस स्टैंड परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय खादी प्रदर्शनी अपने आठवें दिन भी पूरे उत्साह और आकर्षण के साथ जारी रही। प्रदर्शनी में स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों एवं खादी प्रेमियों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली।
आठवें दिन खादी वस्त्र, हस्तशिल्प, प्राकृतिक उत्पाद, शहद, अचार, मसाले तथा हर्बल उत्पादों की बिक्री में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई। आगंतुकों ने विशेष रूप से स्वदेशी एवं पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई। इस दिन प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण मिट्टी के बर्तन (पॉटरी) निर्माण की लाइव डेमोन्स्ट्रेशन रही।
कुशल कारीगरों द्वारा चाक पर पारंपरिक तरीके से मिट्टी के बर्तन बनाते हुए लाइव प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। आगंतुकों, विशेषकर युवाओं एवं बच्चों ने इस प्रक्रिया को बेहद उत्साह के साथ देखा और ग्रामीण कारीगरों की कला एवं कौशल की सराहना की।
अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की लाइव गतिविधियाँ न केवल पारंपरिक कला को बढ़ावा देती हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भी इससे जोड़ने का कार्य करती हैं। प्रदर्शनी का उद्देश्य ग्रामीण कारीगरों, बुनकरों एवं उद्यमियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जिससे उनके उत्पादों को व्यापक बाजार मिल सके और उनकी आय में वृद्धि हो।
इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा लोक संगीत एवं नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी जा रही हैं, जिससे प्रदर्शनी स्थल का वातावरण और भी जीवंत बना हुआ है। आयोजकों ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुँचकर खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों को अपनाएँ और “वोकल फॉर लोकल” अभियान को सशक्त बनाएं। यह प्रदर्शनी आगामी दिनों तक जारी रहेगी, जिसमें विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी अपने उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं।
झारखंड राज्य स्तरीय खादी प्रर्दशनी सह बिक्री कार्यक्रम'' का आज सातवां दिन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वोकल फॉर लोकल को चरितार्थ करते हुए देवघर की जनता द्वारा खादी एवं ग्रामोद्योगी स्वदेशी उत्पादों की जमकर खरीददारी की जा रही है।
प्रधानमंत्री के स्वदेशी के संकल्प को सार्थक करने की दिशा में सकारात्मक पहल करते हुए मनोज कुमार, अध्यक्ष, खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (भारत सरकार) के कुशल नेतृत्व में लगाई यह प्रदर्शनी सह बिक्री खादी एवं ग्रामोद्योगी उत्पादों की रिकार्ड बिक्री को पार करेगी। ''खादी एवं ग्रामोद्योगी उत्पादों की राज्य स्तरीय खादी प्रदर्शनी में रिकार्ड बिक्री।
विशेष आकर्षण :- सभी आयु वर्ग के नगरवासियों का अभूतपूर्व आगमन I विभिन्न स्टॉलों पर जमकर खादी वस्त्रों और ग्रामोद्योगी वस्तुओं की, की गई खरीदारी I झारखण्ड राज्य के खादी की स्टॉलों पर लोकल खादी वस्त्र जैसे- सिल्क खादी, सूती खादी, मसलीन खादी तथा पोलीवस्त्र के अलावा पारंपरिक खादी के वस्त्र लोगों के लिए आकर्षण के केन्द्र।
युवाओं को लुभा रही है- खादी के रेडीमेड कुर्ता-पाजामा, खादी बंडी, रेशमी खादी के सर्ट-पैंट आदि। सन 1957 से आयोग द्वारा वित्तपोषित खादी की संस्थाऍं जो देश की आजादी की परिचायक 'खादी' की विरासत को संजोए हुए हैं एवं खादी को आधुनिक परिवेश के अनुसार नये कलेवर में प्रस्तुत कर रही हैं। खादी की स्टॉलों पर उपलब्ध तसर -कटिया से निर्मित कुर्ते बंडी, शर्ट तथा तसर साड़ियों, कुर्ती, सलवार -सूट पीस लोगों की खास पसन्द I पश्चिम बंगाल की संस्थाओं के स्टॉलों पर पश्चिम बंगाल की पहचान कहे जाने वाले बारीक मलमल (मसलीन) विशेष आकर्षण का केन्द्र, जिसे प्राचीन काल में राजा-महाराजाओं द्वारा पहनने का प्रचलन था। पश्चिम बंगाल की खादी संस्थाओं के स्टॉलों पर बालूचरी साड़ियाँ, काथा साड़ियाँ, पश्चिम बंगाल की पारंपरिक सूती साड़ियाँ भी आकर्षण के मुख्य केन्द्र। सुस्वादपूर्ण आँवला के मुरब्बे, आँवला कैंडी एवं विभिन्न प्रकार के आचार, चटनी आदि के ग्रामोद्योगी उत्पाद भी धड़ले से मेले में बिक रहे। खादी वस्त्र बुनाई के सजीव प्रदर्शन हेतु स्थापित किया गया एक फ्रेम का लूम बच्चों एवं नई पीढ़ी के लिए कौतूहल का केन्द्र। यहां की जा रही पोली- कटिया थान की लाईव बुनाई, इस आधुनिक परिवेश में बच्चों को देखने एवं समझने के लायक। प्रदर्शनी स्थल पर देवघर के प्रतिभावान कलाकारों द्वारा प्रतिदिन प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे स्वस्थ मनोरंजन के अवसर जो बच्चों एवं कलाप्रेमियों को कर रहे मंत्रमुग्ध। ऐसा प्रतीत होता है कि सम्पूर्ण देवघरवासी माननीय प्रधानमंत्री जी के "विकसित भारत" के संकल्प को साकार करने हेतु उक्त प्रदर्शनी में स्वदेश एवं दूर - दराज के गाँवों में निर्मित खादी एवं ग्रामोद्योग वस्तुओं की खरीदारी करके अपना योगदान देश के प्रति समर्पित कर रहें हैं I आयोजकों द्वारा अपील की भारी संख्या में पधारकर इस दुलर्भ अवसर का लाभ उठायें एवं अपनी छोटी-छोटी खरीददारी से देश की अर्थव्यवस्था में अपना सकारात्मक योगदान देकर एक सच्चे देशभक्त होने का गौरव प्राप्त करें
देवभूमी देवघर में खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा आयोजित भव्य ''राज्य स्तरीय खादी प्रर्दशनी सह बिक्री कार्यक्रम'' का आज छठवां दिन है। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ''2047 तक भारत को विकसित एवं आत्मनिर्भर देश बनाने'' के स्वप्न को साकार करने की दिशा में एक दूरगामी पहल के अन्तर्गत ग्रामीण कारीगरों द्वारा हस्तनिर्मित स्वदेश खादी एवं ग्रामोद्योगी उत्पाद को जन-जन तक पहुँचाने की कवायद में जुटी खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (भारत सरकार) के माननीय अध्यक्ष, मनोज कुमार के कुशल नेतृत्व में इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है,
जो प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल के आह्वान को चरितार्थ कर रही है। '' रविवार को देवघर की जनता का इस खादी प्रदर्शनी सह बिक्री मेले में उमड़ा जनसैलाव।'' विशेष आकर्षण :- सभी आयु वर्ग के नगरवासियों का अभूतपूर्व आगमन I विभिन्न स्टॉलों पर जमकर खादी वस्त्रों और ग्रामोद्योगी वस्तुओं की, की गई खरीदारी I झारखण्ड राज्य के खादी की स्टॉलों पर लोकल खादी वस्त्र जैसे- सिल्क खादी, सूती खादी, मसलीन खादी तथा पोलीवस्त्र के अलावा पारंपरिक खादी के वस्त्र लोगों के लिए आकर्षण के केन्द्र। युवाओं को लुभा रही है- खादी के रेडीमेड कुर्ता-पाजामा, खादी बंडी, रेशमी खादी के सर्ट-पैंट आदि।
सन 1957 से आयोग द्वारा वित्तपोषित खादी की संस्थाऍं जो देश की आजादी की परिचायक 'खादी' की विरासत को संजोए हुए हैं एवं खादी को आधुनिक परिवेश के अनुसार नये कलेवर में प्रस्तुत कर रही हैं। खादी की स्टॉलों पर उपलब्ध तसर -कटिया से निर्मित कुर्ते बंडी, शर्ट तथा तसर साड़ियों, कुर्ती, सलवार -सूट पीस लोगों की खास पसन्द I पश्चिम बंगाल की संस्थाओं के स्टॉलों पर पश्चिम बंगाल की पहचान कहे जाने वाले बारीक मलमल (मसलीन) विशेष आकर्षण का केन्द्र, जिसे प्राचीन काल में राजा-महाराजाओं द्वारा पहनने का प्रचलन था। पश्चिम बंगाल की खादी संस्थाओं के स्टॉलों पर बालूचरी साड़ियाँ, काथा साड़ियाँ, पश्चिम बंगाल की पारंपरिक सूती साड़ियाँ भी आकर्षण के मुख्य केन्द्र।
सुस्वादपूर्ण आँवला के मुरब्बे, आँवला कैंडी एवं विभिन्न प्रकार के आचार, चटनी आदि के ग्रामोद्योगी उत्पाद भी धड़ले से मेले में बिक रहे। खादी वस्त्र बुनाई के सजीव प्रदर्शन हेतु स्थापित किया गया एक फ्रेम का लूम बच्चों एवं नई पीढ़ी के लिए कौतूहल का केन्द्र। यहां की जा रही पोली- कटिया थान की लाईव बुनाई, इस आधुनिक परिवेश में बच्चों को देखने एवं समझने के लायक। प्रदर्शनी स्थल पर देवघर के प्रतिभावान कलाकारों द्वारा प्रतिदिन प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे स्वस्थ मनोरंजन के अवसर जो बच्चों एवं कलाप्रेमियों को कर रहे मंत्रमुग्ध।
ऐसा प्रतीत होता है कि सम्पूर्ण देवघरवासी प्रधानमंत्री के "विकसित भारत" के संकल्प को साकार करने हेतु उक्त प्रदर्शनी में स्वदेश एवं दूर - दराज के गाँवों में निर्मित खादी एवं ग्रामोद्योग वस्तुओं की खरीदारी करके अपना योगदान देश के प्रति समर्पित कर रहें हैं I आयोजकों द्वारा अपील की भारी संख्या में पधारकर इस दुलर्भ अवसर का लाभ उठायें एवं अपनी छोटी-छोटी खरीददारी से देश की अर्थव्यवस्था में अपना सकारात्मक योगदान देकर एक सच्चे देशभक्त होने का गौरव प्राप्त करें
जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले क्रिकेट के महाकुंभ देवघर प्रीमियर लीग- 13 का मेगा ऑक्शन किया गया। आज के इस ऑक्शन में मुख्य अतिथि के रूप में देवघर के नव चयनित मेयर रवि राऊत और ध्रुव सिंह उपस्थित थे।
ऑक्शन में बल्लेबाज,गेंदबाज, विकेटकीपर और ऑलराउंडर के रूप में लगभग 200 खिलाड़ियों के ऊपर पांचो टीमों पिंक पैंथर, ऑरेंज लायंस, ब्लैक रॉयल्स, ब्लू रॉकर्स और ब्राउन बियर ने अपने-अपने टीम रणनीति के अनुसार खिलाड़ियों को अपने टीम में शामिल करने के लिए बोली लगाई।
देवघर प्रीमियर लीग- 13 के इस मेगा औक्शन के अवसर पर मुख्य अतिथि देवघर महापौर रवि रऊत, ध्रुव सिंह, जिला क्रिकेट संघ के सचिव विजय झा, कार्यकारी अध्यक्ष क ठाकुर तथा अन्य सदस्यगणों में राजेश कुमार, अतिकुर रहमान, आलोक राजहंस, राकेश पाण्डेय, मान्ना,अभय गुप्ता,अनिल झा, नीरज सिंहा, लाली, अभिषेक कुमार,सोनू गुप्ता आदि उपस्थित थे। इस बार देवघर प्रीमियर लीग में पांच टीमें शामिल है।
जिसमें ब्राउन बियर के फ्रेंचाइजी मोहित मिश्रा और आइकॉन राजा, पिंक पैंथर के फ्रेंचाइजी राहुल मिश्रा और आइकॉन गौरव झा, ब्लैक रॉयल्स के फ्रेंचाइजी किशन फलारी और आइकॉन परवेज शेख, ऑरेंज लायंस के फ्रेंचाइजी बम बम झा और आइकॉन जुनैद जबकि ब्लू रॉकर्स के फ्रेंचाइजी शिवम सिंह और उनके आइकॉन स्वागत अपने ऑक्शन टीम के अन्य सदस्यों के साथ उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित देवघर महापौर रवि राउत ने इस आयोजन की काफी प्रशंसा की और प्रीमियर लीग को बड़ी ऊंचाई तक पहुंचने की बात कहते हुए जिला क्रिकेट संघ के सचिव एवं अन्य सदस्यों को इस महाकुंभ के आयोजन तथा इसकी तैयारी को लेकर बधाई दिया। विदित हो कि देवघर प्रीमियर लीग के सभी मुकाबला स्थानीय कमलकांत नरौने स्टेडियम में खेले जाएंगे।
2 hours and 4 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
12- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.8k