हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ के साथ भजन-कीर्तन सम्पन्न
ठाणे । नारायण समाज सेवा समिति डोंबिवली के तत्वावधान में गुरुवार 2 अप्रैल 2026 को राम मंदिर रोड हनुमान मंदिर पुरानी डोंबिवली पश्चिम स्थित जानकी नंदन पवन पुत्र हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया गया।हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर रामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ संगीत बद्ध हुआ तत्पश्चात पुरुष एवं महिला भक्तों ने भक्ति गीतों व श्री राम जी एवं हनुमान जी के गुणगानों को गाते हुए जयकारा लगाया जहां संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। आरती हवन पूजन के साथ प्रसाद का आनंद सभी भक्तों ने लिया।उक्त आयोजन में उपस्थित सभी भक्तों का सम्मान रामनामी अंगवस्त्र एवं श्रीराम, सीता मैया,लखन एवं हनुमान जी की प्रतिमा स्वरूप फोटो फ्रेम देकर किया गया।उक्त कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति गायत्री परिवार डोंबिवली की श्रीमती संध्या पाटील डोंबिवलीकर,कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप सह पत्नी श्रीमती रेनु शर्मा, सरिता कमलेश सेठ,मनोज शिव तिवारी की रही।उक्त कार्यक्रम का आयोजन नंदलाल चौबे, सुरेश मिश्रा,मुरारी हजारी लाल गुप्ता,आनंद गुप्ता,नंदु गुप्ता, स्वतंत्र शुक्ला, अशोक तिवारी, शशिभूषण दुबे,गौरव दुबे, कामता प्रसाद गुप्ता, सोनू गुप्ता, बबीता गुप्ता,रुबी सिंह, अनीता देवी, मुन्नी गुप्ता, अशोक दुबे, अखिलेश तिवारी, गदाधर दुबे, सुशील शुक्ला, नरेंद्र सिंह, चंचल सिंह, प्रमोद दुबे,अरविंद कन्नौजिया, संदीप मिश्रा, रजनीकांत मिश्र एवं श्यामधर दुबे के सहयोग से किया गया।
![]()

मुंबई। भाजपा की वरिष्ठ नगरसेविका को पी दक्षिण वार्ड के प्रभाग समिति का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है। नवनिर्वाचित प्रभाग समिति की अध्यक्षा श्रीकला पिल्ले ने विधिवत पदभार संभालते हुए समूचे प्रभाग को समस्यामुक्त करने का पूरी प्रतिबद्धता से प्रयास शुरू कर दिया है। शनिवार को भाजपा कामगार मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता ने नवनिर्वाचित प्रभाग समिति अध्यक्षा श्रीकला पिल्ले को उनके तस्वीर का प्रतीक चिह्न भेंटकर बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
भायंदर । सक्षम फाउंडेशन द्वारा थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के सौजन्य से भारत रत्न पंडित भीमसेन रुग्णालय,भायंदर में जनसेवा हेतु एक सराहनीय पहल के तहत एकमुश्त (बल्क) दवाइयों एवं सर्जिकल उपकरणों का सहयोग प्रदान किया गया। समाजसेवा और स्वास्थ्य सेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला।
नवी मुंबई। बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट नवी मुंबई इकाई के तत्वावधान में गुरुवार 26 मार्च 2026 को प्रथम काव्य गोष्ठी एवं परिचर्चा का सफल आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ राष्ट्रीय सचिव एवं संयोजक सत्यभामा सिंह द्वारा प्रस्तुत मधुर सरस्वती वंदना से हुआ।नवी मुंबई अध्यक्ष एवं कार्यक्रम की आयोजक सीमा त्रिवेदी 'साज़' के कुशल संचालन में आयोजित इस गोष्ठी में परिचर्चा का विषय 'हिंदी साहित्य में नारी' रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकृष्ण वि. सहस्रबुद्धे ने की।साहित्यिक चर्चा दौरान उत्तर प्रदेश प्रभारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी और जौनपुर इकाई की अध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में हिंदी साहित्य में नारी की भूमिका पर अपने गहन विचार व्यक्त किए।गोष्ठी का मुख्य आकर्षण 'काव्य पाठ' रहा, जहाँ कवियों ने विषय की बाध्यता से मुक्त होकर अपनी सर्वश्रेष्ठ रचनाएँ प्रस्तुत कीं।गोष्ठी ने देवी शक्ति,प्रभु श्री राम से संदर्भित छंद और गीत से भक्ति एवं राष्ट्र चेतना का स्वर मुखरित किया। उपस्थित साहित्यकारों में डॉ. निशी मंजवानी,ओम प्रकाश सिंह,रमेश कँवल,नागेश मोकाशी,किरण,कविता ए. झा, रोमा झा,नरसिंह हैरान जौनपुर, पूर्णिमा सुमन (धनबाद),रंजना झा (कोलकाता), डॉ. संजुला सिंह "संजू",हिमाद्रि मिश्र (जमशेदपुर), शशी जयसवाल , सत्यभामा सिंह ,सीमा त्रिवेदी सीमा सिंह,रामकृष्ण सहस्रबुद्धे,डॉ. वीरेंद्र सिंह कुसुमाकर (प्रयागराज) एवं ठाणे से कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप शामिल रहे।अंत में सत्यभामा सिंह ने सभी अतिथियों,वक्ताओं और काव्य मनीषियों का औपचारिक धन्यवाद ज्ञापित किया तथा संस्थापक अध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने सभी की प्रशंसा किया।आयोजक सीमा त्रिवेदी 'साज़' ने इस मासिक श्रृंखला को भविष्य में भी इसी ऊर्जा के साथ जारी रखने का विश्वास दिलाया।
मेघाश्रेय फाउंडेशन की तरफ से किया फ्री एंबुलेंस का उद्घाटन
मुंबई। हिन्दी साहित्य सम्मेलन,प्रयाग ने प्रख्यात आलोचक व मुंबई विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. करुणाशंकर उपाध्याय को अपनी सर्वोच्च उपाधि साहित्य वाचस्पति (डी. लिट.) से 22 मार्च 2026 को श्री सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय,गुजरात में सम्मानित किया।उक्त उपाधि से अब तक साहित्यकारों में पं.मदन मोहन मालवीय,महात्मा गाँधी,अयोध्यासिंह उपाध्याय 'हरिऔध', गौरीशंकर हीराचन्द ओझा, ग्रियर्सन, श्यामसुन्दर दास, महावीर प्रसाद द्विवेदी, मैथिलीशरण गुप्त,माखन लाल चतुर्वेदी,डॉ. सम्पूर्णानन्द,हजारी प्रसाद द्विवेदी,विजय दत्त श्रीधर जैसी विभूतियों का समावेश है।
मुंबई । भारतीय जनता पार्टी द्वारा महानगर पालिका मुख्यालय मुंबई स्थापत्य समिति उपनगर अध्यक्ष श्रीमती संगीता ज्ञानमूर्ति शर्मा को बनाए जाने पर समाजसेवियों ने शिष्टाचार मुलाकात किया तत्पश्चात उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उक्त मुलाकात बृहन्मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय के इमारत कार्यालय में मंगलवार 24 मार्च 2026 सायंकाल हुआ। समाजसेवियों में वरिष्ठ समाजसेवी बी डी शर्मा कलवा,राष्ट्रीय कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप - अध्यक्ष सामाजिक संस्था सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट मुंबई,समाजसेवी सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी भांडुप,महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ठाणे जिला श्रीमती राधा संतोष शर्मा,पत्रकार अनिल वर्मा ठाणे एवं विलास आम्ब्रे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ट्रस्ट मस्जिद बंदर मुंबई उपस्थित थे।उपस्थित सभी लोगों ने श्रीमती संगीता ज्ञानमूर्ति शर्मा अध्यक्षा स्थापत्य समिति उपनगर मुंबई को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं तथा परिचय के साथ सामाजिक परिचर्चा भी हुई।
1 hour and 32 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k