गुलरा के हनुमान मंदिर पर रामायण पाठ, हवन और भंडारा के साथ धार्मिक कार्यक्रम संपन्न
जौनपुर। खुटहन थाना अंतर्गत स्थित महमदपुर गुलरा गांव स्थित हनुमान मंदिर पर महावीर का जन्मोत्सव रामचरित मानस पाठ, पूजन, हवन और भंडारे के साथ श्रद्धा और हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। आयोजित भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर का निर्माण स्व गोरखनाथ पाण्डेय की स्मृति में वर्षों पूर्व उनके सुपुत्र भोपाल के बरकत उल्लाह विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर तैनात डॉ शिवपूजन पाण्डेय व ग्रामीणों के सहयोग से कराया गया था। उक्त मंदिर पर हर साल महावीर जयंती पर रामचरित मानस पाठ,पूजन हवन के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। पंडित अवधेश दूबे और गगन दूबे ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न कराया। इस मौके पर श्रीपाल पाण्डेय, राम आनंद पांडेय, अमरनाथ तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, प्रवक्ता मयाशंकर तिवारी, सोनू तिवारी, प्रधान अवधेश तिवारी,डॉ ओम प्रकाश दुबे, त्रिभुवन तिवारी, समर सिंह, जितेंद्र पांडे, डॉ संजीव सिंह, सीए मनोज पांडे, डॉ सुभाष चंद्र पांडे, कैलाश नाथ पांडेय,संजय दुबे,हरिश्चंद्र पांडे, रोशन पांडे, पत्रकार शिवपूजन पांडे, धनंजय पांडे, पत्रकार प्रमोद पांडे, एडवोकेट राकेश पाण्डेय,देवेंद्र पांडे, जगदंबा पांडे, हरिहर पांडे, अखिलेश पांडे, वशिष्ठ नारायण, पंडित विजय शंकर पाण्डेय, पंडित काली प्रसाद पाण्डेय, राजीव पांडे, सतीश, पूर्व प्रधान रमेश पांडे, मृदुल पांडे, हरिश्चंद्र पांडे, अशोक पाण्डेय, लालमनि निषाद, दिलीप पांडे ,अरुण सिंह, जगदीश सिंह, संजय सिंह, उदय प्रताप सिंह, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।

जौनपुर। खुटहन थाना अंतर्गत स्थित महमदपुर गुलरा गांव स्थित हनुमान मंदिर पर महावीर का जन्मोत्सव रामचरित मानस पाठ, पूजन, हवन और भंडारे के साथ श्रद्धा और हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। आयोजित भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर का निर्माण स्व गोरखनाथ पाण्डेय की स्मृति में वर्षों पूर्व उनके सुपुत्र भोपाल के बरकत उल्लाह विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर तैनात डॉ शिवपूजन पाण्डेय व ग्रामीणों के सहयोग से कराया गया था। उक्त मंदिर पर हर साल महावीर जयंती पर रामचरित मानस पाठ,पूजन हवन के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। पंडित अवधेश दूबे और गगन दूबे ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न कराया। इस मौके पर श्रीपाल पाण्डेय, राम आनंद पांडेय, अमरनाथ तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, प्रवक्ता मयाशंकर तिवारी, सोनू तिवारी, प्रधान अवधेश तिवारी,डॉ ओम प्रकाश दुबे, त्रिभुवन तिवारी, समर सिंह, जितेंद्र पांडे, डॉ संजीव सिंह, सीए मनोज पांडे, डॉ सुभाष चंद्र पांडे, कैलाश नाथ पांडेय,संजय दुबे,हरिश्चंद्र पांडे, रोशन पांडे, पत्रकार शिवपूजन पांडे, धनंजय पांडे, पत्रकार प्रमोद पांडे, एडवोकेट राकेश पाण्डेय,देवेंद्र पांडे, जगदंबा पांडे, हरिहर पांडे, अखिलेश पांडे, वशिष्ठ नारायण, पंडित विजय शंकर पाण्डेय, पंडित काली प्रसाद पाण्डेय, राजीव पांडे, सतीश, पूर्व प्रधान रमेश पांडे, मृदुल पांडे, हरिश्चंद्र पांडे, अशोक पाण्डेय, लालमनि निषाद, दिलीप पांडे ,अरुण सिंह, जगदीश सिंह, संजय सिंह, उदय प्रताप सिंह, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।

जौनपुर। जनपद में एक ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में पहचान बनाने वाले स्वर्गीय विजय बहादुर सिंह के पौत्र एवं संतोष सिंह ( मुंबई उपाध्यक्ष , शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन महाराष्ट्र ) के पुत्र युवराज सिंह ने जनपद के हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल कुल्हना मऊ की चौथी कक्षा में 94.88 अंक के साथ दूसरा स्थान पाकर स्कूल तथा परिवार का सम्मान बढ़ाया है । स्कूल के प्रबंधक डॉ ओम प्रकाश सिंह, कार्यवाहक प्रबंधक अमित प्रकाश सिंह ,प्रेम प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य, कक्षा अध्यापिका नन्दनी सिंह, कक्षा प्रभारी स्वीटी सिंह के साथ-साथ स्कूल के सभी अध्यापक, कर्मचारी , विद्यार्थी व उनके अभिभावक की उपस्थिति में स्कूल की संस्थापिका श्रीमती मधुलिका सिह द्वारा मेडल व प्रशस्ति प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। संतोष सिंह की पुत्री साक्षी सिंह ने भी 82.88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल और परिवार का नाम और सम्मान बढ़ाया है । युवराज सिंह के चाचा अभिनेता आशुतोष सिंह (अजय दीक्षित,फेम बेटवा बाहुबली) ने मुंबई से फोन पर शुभकामनाएं दी। संतोष सिंह के मित्रगण व करीबी रिस्तेदार व युवराज सिंह के नाना कुंवर बीरेन्द्र प्रताप सिंह (अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक जौनपुर, पूर्व राज्य मंत्री, एमएलसी, जिला परिषद अध्यक्ष), अरविंद कुमार सिंह, रवींद्र सिंह, राजकुमार सिंह ,कुंवर प्रदीप सिंह के अलावा डॉ संजीव सिंह ( प्रधानाचार्य हरगोविंद सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर), वीरेंद्र कुमार सिंह (पूर्वांचल विश्वविद्यालय),अरविंद सिंह (भंडारी रेलवे स्टेशन), कुंवर दीपक सिह. विपिन सिंह , डॉ यामिनी सिह, डॉ सुधीर सिह, रोशन सिह,संजय सिह , डॉ संजय सिह विवेक सिह समेत अनेक लोगों ने युवराज सिंह की शानदार सफलता पर उन्हें बधाई दी है।
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह को पूर्वांचल क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रतिष्ठित “माटी सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा दिनांक 31 मार्च 2026 को पूर्वांचल महोत्सव माटी-9 कार्यक्रम के अवसर पर गांधी दर्शन परिसर राजघाट में प्रदान किया गया। यह भव्य आयोजन “माटी” संस्था एवं गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित था। बुधवार को नई दिल्ली से विश्वविद्यालय आने पर कुलपति सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने कुलपति प्रो. वंदना सिंह को “माटी सम्मान” प्राप्त होने पर बधाई दी और उनका स्वागत किया।इस अवसर पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि यह सम्मान उन्हें निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जीवन में निष्काम भाव अपने कार्य करते रहना चाहिए।
जौनपुर। समरस फाउंडेशन, मुंबई के बैनर तले कैलाशपति गोधना में रविवार की दोपहर करीब 12 बजे जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी और भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह को उत्कृष्ट सामाजिक सेवा के लिए जौनपुर गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. मनोज मिश्रा ने कहा कि महामना व्यक्तित्व के धनी, अपरिमित विभूति होने के बाद भी जिनके नस-नस में सहजता की सीख मिलती है, ऐसे समाजसेवी और समाज के युग पुरुष ज्ञान प्रकाश सिंह को सम्मानित करने से ऐसा लग रहा है कि जैसे सम्मान स्वयं सम्मानित हो रहा है। उन्होंने कहा कि मां सरस्वती के जो साधक हैं उन्हें मां लक्ष्मी की कृपा नहीं मिलती है और जो मां लक्ष्मी के साधक हैं उन्हें मां सरस्वती की कृपा नहीं मिलती, विरले ऐसे लोग होते हैं जिन पर दोनों की कृपा होती है, उनमें से एक ज्ञान प्रकाश सिंह हैं। श्री सिंह एक अच्छे रचनाकार भी हैं। जिस व्यक्ति में व्यथा है, दर्द है वहीं व्यक्ति समाज के लिए कुछ कर सकता है। श्री सिंह ने अपने शरीर को परोपकार के लिए ढाल दिया है। जो लोग वादा करके आते हैं वह पिछड़ जाते हैं लेकिन श्री सिंह कभी पीछे नहीं हुए। सैकड़ों मंदिरों का जीर्णोद्धार और न जाने कितने लोगों की श्री सिंह ने मदद की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुंबई के वरिष्ठ समाजसेवी पं. राधेश्याम तिवारी ने कहा कि मुंबई से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में ज्ञान प्रकाश सिंह ने जो कार्य किए हैं उसकी गिनती नहीं की जा सकती है। मुंबई में भी कई क्षेत्रों में उन्होंने नि:स्वार्थ भाव से काम किया है। जब वह वहां नहीं होते तो हम सब उन्हें मिस करते हैं और यह चर्चा करते हैं कि देखिए उत्तर प्रदेश में ज्ञान प्रकाश सिंह कितना अच्छा कार्य कर रहे हैं। अखबार की सुर्खियों में वह अपने नेक कार्यों के लिए बने रहते हैं।
जौनपुर। उत्तर भारतीय मोर्चा, मीरा भायंदर के पूर्व जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद उपाध्याय की प्रथम पुण्यतिथि पर बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित उनके पैतृक गांव सरायभानी में अखंड रामचरितमानस पाठ ,हवन एवं प्रीति भोज का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके सामाजिक और राजनीतिक कार्यों को याद किया। स्व. उपाध्याय के बड़े पुत्र आचार्य पंडित महेंद्र प्रसाद उपाध्याय तथा छोटे पुत्र प्रख्यात भवन निर्माता सुरेंद्र प्रसाद उपाध्याय ने परिवार की तरफ से आगंतुकों का स्वागत सम्मान किया।
जौनपुर। दैनिक जागरण, महाराजगंज से पत्रकार संजय कुमार दुबे के चाचा का बीती रात असामयिक मौत हो जाने से शोक की लहर फैल गई है।चाचा राजनाथ दुबे लखनऊ में निवास करते थे और काफी दिनों से स्वास्थ ठीक नहीं था।पूर्व में राजकीय सेवा में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में कार्यरत थे ।उनको एक पुत्र अजय कुमार दुबे है जो वोल्टास कंपनी में रीजनल मैनेजर उत्तर प्रदेश और उत्तरा खंड प्रांत में तैनात है।इनका दाह संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया। सांसद सीमा द्विवेदी, पूर्व विधायक बाबा दुबे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार प्रमोद पांडे, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अनिल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश मिश्रा, पत्रकार अमित पांडे,राजीव दुबे ,श्रेयांस दुबे ,अथर्व दुबे,स्वतंत्र कुमार दुबे, अंकित दुबे समेत अनेक लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।
जौनपुर। खुटहन थाना अंतर्गत खालसापट्टी में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को जोश और उत्साह के बीच आगाज हुआ। बतौर मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने पिच पर बल्लेबाजी कर खेल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह समाज में भाईचारा और एकता को भी मजबूत करता है। उन्होंने युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
जौनपुर। सामाजिक क्रांति के नायक रहे बदलापुर तहसील अंतर्गत देवरामपुर ग्राम निवासी रामाश्चर्य यादव नेताजी का 80 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मुंशी गणेशाराम इंटर कॉलेज, बताऊवीर के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे नेताजी ने काफी वर्षों तक शिक्षण कार्य भी किया था। पूर्व राज्यपाल मोतीलाल बोरा से लेकर जॉर्ज फर्नांडीज के बेहद करीबी रहे नेताजी ने हमेशा सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया। मृत्यु भोज के खिलाफ उन्होंने बड़ा आंदोलन किया, जिसके चलते अनेक लोगों ने मृत्यु भोज की जगह शोक सभा का आयोजन करना शुरू किया। वह अपने पीछे तीन पुत्र, पुत्रियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके पुत्र चंद्रकांत यादव तथा डॉ कृष्णकांत यादव शिक्षक के रूप में कार्यरत है जबकि सूर्यकांत यादव उत्तराखंड में सर्विस करते हैं। पूर्व विधायक बाबा दुबे,पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई, पूर्व सांसद श्यामसिंह, चन्द्रभूषण यादव, लाल रत्नाकर, डीके यादव, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व विद्यायक लाल बहादुर यादव , एड. बिजय शंकर यादव, एड. हीरालाल यादव, श्याम नारायण बिन्द, क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनू यादव डॉ श्रीपाल पांडे, राम अनंद पांडे, रामसुख यादव, पूर्व प्रशासकीय अधिकारी रामहित यादव, सपा नेता अशोक दुबे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, लक्ष्मी नारायण यादव, अवधेश यादव, प्रमोद यादव, पूर्व प्रधानाचार्य रामफेर यादव, समेत अनेक लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।
2 hours and 51 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k