ट्रेड यूनियनों और कर्मचारियों के संगठन लेबर कोड के खिलाफ 1 अप्रैल को मनाएंगे अखिल भारतीय काला दिवस
गोण्डा। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं कर्मचारियों स्वतन्त्र फेडरेशनों की आयोजन समिति देवीपाटन मंडल गोण्डा द्वारा केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा लाये गये 4 लेबर कोड को आगामी 1 अप्रैल से लागू किये जाने के खिलाफ केंद्रीय श्रम संगठनों के आव्हान पर 1 अप्रैल को अखिल भारतीय काला दिवस मनाया जायेगा। कॉमरेड कौशलेंद्र पांडेय प्रदेश उपाध्यक्ष सीआईटीयू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 12 फरवरी को पूरे देश में 30 करोड़ मजदूरों कर्मचारियों ने हड़ताल कर प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिया था लेकिन सरकार द्वारा जनभावनाओं के खिलाफ पूंजीपतियों के समर्थन में यह 4 लेबर कोड पुराने 29 श्रम कानूनों को समाप्त करके लागू किया जा रहा है जो न केवल अमानवीय है बल्कि मौलिक अधिकारों के उल्लंघन के साथ साथ गैर संवैधानिक भी है। कॉमरेड कौशलेंद्र ने ये भी बताया कि सभी ट्रेड यूनियन संगठनों और कर्मचारियों स्वतन्त्र फेडरेशनों के लोग जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे जिसके लिए कॉमरेड सत्य नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में रामकृपाल यादव, ईश्वर शरण शुक्ला, संतोष शुक्ला विनीत तिवारी, रविन्द्र सिंह, मीनाक्षी खरे , जमाल खान , रानीदेवी पाल, संतोषी देवी, इशरत जहां रामरंग चौबे, सत्यप्रकाश पांडेय सूर्यकिशोर शर्मा, रोबी गांगुली अमित शुक्ला, मोइन अहमद, सुरेश कन्नौजिया, नुरूद्दीन आदि पदाधिकारियों को कार्यक्रम सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k