पूरी रात अंधेरे में डूबा रहा मोहम्मदपुर सकिश्त, ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ रोष
मेरठ। बहसूमा। थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सकिश्त में बृहस्पतिवार रात बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही, जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूबा रहा। अचानक बिजली गुल हो जाने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों के अनुसार, रात में बिजली जाने के बाद जेई विनीत कुमार को कई बार फोन मिलाया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इससे लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी और बढ़ गई।
गांव के परविंदर कुमार, मनोज कुमार, योगेंद्र कुमार, आशीष कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण अक्सर इस तरह की समस्या उत्पन्न होती रहती है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि पूरी रात बिजली न रहने से गांव में भारी रोष व्याप्त है।
शुक्रवार सुबह जब जेई विनीत कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि रात में किसी फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि फाल्ट को ठीक कर दिया गया है और सुबह से बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चालू कर दी जाएगी।
2 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k