सकोती टांडा में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का भव्य अनावरण, उमड़ा जनसैलाब
मुख्य अतिथि रहे भगवंत मान, हनुमान बेनीवाल की रही विशेष उपस्थिति
मेरठ/बहसूमा। सकोती टांडा क्षेत्र में आज वीर शिरोमणि योद्धा महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर दूर-दराज से जाट समाज का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति और गौरव के रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राजस्थान के प्रमुख नेता हनुमान बेनीवाल अपने काफिले के साथ पहुंचे। दोनों नेताओं ने महाराजा सूरजमल के शौर्य और दूरदर्शिता को नमन करते हुए उन्हें राष्ट्र का गौरव बताया।
इस मौके पर भारतीय गौ सेवा संघ के उपाध्यक्ष प्रवेंद्र चौधरी उर्फ जैन साहब भी अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि महाराजा सूरजमल का जीवन समाज को एक नई दिशा देने वाला है और उनके आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
समारोह में लाखों की संख्या में लोगों की मौजूदगी ने इसे ऐतिहासिक बना दिया। पूरे क्षेत्र में उत्साह, उमंग और गर्व का माहौल देखने को मिला। वहीं, प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
यह आयोजन न केवल महाराजा सूरजमल के सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि समाज की एकजुटता और शक्ति का भी प्रभावशाली प्रदर्शन साबित हुआ।
2 hours and 5 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.6k