सरहुल की तैयारी: केंद्रीय सरना समिति ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिया आमंत्रण, कल सिरमटोली में होगा मुख्य आयोजन।
रांची: झारखंड के लोक आस्था और प्रकृति के पावन पर्व 'सरहुल' को लेकर राजधानी में उत्साह चरम पर है। इसी कड़ी में आज 20 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में केंद्रीय सरना समिति, रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री को दिया सादर आमंत्रण: अध्यक्ष श्री अजय तिर्की के नेतृत्व में आए इस शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री को कल, 21 मार्च 2026 को सिरमटोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल पर आयोजित होने वाले पारंपरिक सरहुल पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया और राज्यवासियों को प्रकृति पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल: इस मुलाकात के दौरान समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की के साथ राहुल उरांव, नीमा तिर्की, सुषमा रानी भगत, मुन्ना उरांव, सचिन कच्छप, बबलू उरांव, लक्ष्मी नारायण मुंडा, अमित मुंडा, सुनील टोप्पो, बाबूलाल महली, कमिश्नर मुंडा और विजय कच्छप सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।
















1 hour and 57 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.5k