हर्षोल्लास के साथ मनाया हिंदू नववर्ष 2083, हवन का हुआ आयोजन
![]()
बहसूमा। कस्बा रामराज में हिंदू सनातन धर्म के नववर्ष 2083 का शुभारंभ चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि पर श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक गरिमा के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंगल आरती परिवार आध्यात्मिक सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं हिंदू समाज के लोगों ने विभिन्न धार्मिक आयोजनों के माध्यम से नववर्ष का स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिव चौक स्थित श्री शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ द्वारा किया गया। हवन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने देश, समाज और विश्व कल्याण की कामना करते हुए आहुतियां अर्पित कीं। हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यज्ञ का संचालन पंडित गौरव भारद्वाज ने विधिवत वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया।
हवन के पश्चात सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने बारी-बारी से यज्ञ में आहुति देकर अपनी आस्था व्यक्त की और सनातन परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया। इसके उपरांत भगवान की भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और लोगों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान समाज में सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता और आस्था बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में विधि चंद शर्मा हरेंद्र सिंह भारद्वाज, सुदर्शन गोयल, लक्ष्मीकांत रस्तोगी, नितिन गर्ग, विश्व प्रजापति, राजा बालेंद्र प्रजापति, गौरव चौहान, श्री जैन, अजय तोमर, विजय तोमर, विशाल राठी, राजू वर्मा, राजकुमार चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त गौ सेवा टीम रामराज, शक्ति सेवा टीम, श्री राम मंडली तथा क्षेत्र की मातृशक्ति का भी विशेष सहयोग रहा।![]()


बहसूमा, संवाददाता।दशमेश पब्लिक स्कूल रामराज में किंडर गार्डन के बच्चों के लिए भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों को ग्रेजुएशन कैप, गाउन और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
मोनू भाटी।
मेरठ। बहसुमा।मोहम्मदपुर।सकिश्त ग्राम राजापुर कला में भारतीय गौ सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल चौधरी के निजी आवास पर एक सम्मानजनक मुलाकात का आयोजन हुआ। मोहम्मदपुर सकिश्त भारतीय गौ सेवा संघ के उपाध्यक्ष परविंदर चौधरी के आवास पर इस दौरान अंतरराष्ट्रीय जाट समाज के सम्मानित सदस्य उनके आवास पर पहुंचे और आगामी महाराजा सूरजमल की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।
खरखोदा : मेरठ में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनी प्रकाश त्यागी को नामित सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पहुंचकर फूल-माला और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया। रवि त्यागी के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मेरठ।बहसुमा।क्षेत्र के ग्राम मोड खुर्द में एक निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कैंप में विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच कर मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया।
2 hours and 8 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k