पंडित राजकृष्ण शर्मा के आवास पर सुंदरकांड पाठ और होली मिलन समारोह संपन्न
![]()
जौनपुर। होली का पर्व सामाजिक समरसता, सौहार्द ,समानता और एकता का संदेश देता हैं और सुन्दर काण्ड पाठ समाज के संस्कार संकृति और मर्यादा को बताते हैं।जब सुन्दर काण्ड पाठ और होली मिलन कार्यक्रम एक साथ हो तो वह एक अलौकिक और अनोखा कार्यक्रम होता है, उक्त बातें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने ग्राम सभा गौरा बेलवा में भाजपा नेता पं राजकृष्ण शर्मा के आवास पर सुन्दर काण्ड पाठ और होली मिलन समारोह के आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में कहीं। इसके पूर्व सुन्दर काण्ड गायन टोली ने सुन्दर काण्ड पाठ और भव्य होली मिलन के गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।समारोह में लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और फूलों की होली खेलकर एक दूसरे को शुभकामनाएं प्रदान की।
कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता पं राधा कृष्ण शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज को मजबूती मिलती है। इस दौरान कार्यक्रम में कमला हास्पिटल मछलीशहर के डायरेक्टर डा आर बी चौहान, संतोष कुमार दूबे, आशीष शुक्ला, बिनोद सेठ सुरेन्द्र पाठक, अशोक सिंह ,बाल कृष्ण शर्मा,जगदीश चौहान, सुधीर पटेल, राजेन्द्र पटेल, नामवर सरोज, रविन्द्र पाठक, अभय यादव कन्हैया लाल पांडेय, कमलेश सिंह,अनीस सरोज, संजीव गुप्ता, प्रवीण पाण्डेय, अभिषेक रावत,घनश्याम मिश्रा अध्यक्ष अधिवक्ता संघ मड़ियाहूं, कमलेश सिंह,साहब दूबे,पिंटू गुप्ता,अभय यादव, सूर्यबली गौतम,महाबली पांडेय,राज बहादुर यादव, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रिय और सम्मानित लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।![]()


जौनपुर। पुस्तकें ज्ञान का अक्षय भंडार और मनुष्य की सबसे अच्छी मित्र होती हैं, जो हमें जीवन भर मार्गदर्शन, शिक्षा और मानसिक सुकून प्रदान करती हैं। ये हमारे व्यक्तित्व को निखारती हैं, रचनात्मकता बढ़ाती हैं, तनाव कम करती हैं और इतिहास व संस्कृतियों से परिचित कराती हैं। पुस्तकें सही-गलत का अंतर सिखाकर हमें बेहतर इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद करती हैं। जनपद के सिकरारा थाना अंतर्गत स्थित सतलपुर गांव में शैल साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित पुस्तक लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने उपरोक्त बातें कही। कार्यक्रम में देश की प्रख्यात साहित्यकार और लेखिका किरण तिवारी की दो पुस्तकों अंतर्द्वंद्व एवं काव्यकिरण का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुधाकर उपाध्याय ने किया। ब्लॉक प्रमुख सिकरारा संजय सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अमित सिंह तथा डॉ संतोष सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मानित अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत लल्लन उपाध्याय भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सुंदर संचालन पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम के आयोजक रवि प्रकाश मिश्र ने सभी अतिथियों का शॉल और स्मृति चिन्ह से सम्मान किया। किरण तिवारी ने कहा कि आमतौर पर पुस्तक लोकार्पण का कार्यक्रम बड़े शहरों में किया जाता है, परंतु ग्रामीण अंचल में जिस तरह से इस कार्यक्रम को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला, उसे देखकर मैं गौरव की अनुभूति कर रही हूं।
जौनपुर। पूर्वांचल का प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां शीतला चौकियां धाम के पास स्थित मैदान में रविवार को माँ चौकियां सेवा जनकल्याण ट्रस्ट के बैनर तले भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार की सुबह साढ़े 11 बजे से शुरू हुए इस समारोह में कुल 18 नवदंपति जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक-दूसरे के साथ वरमाला डालकर सात फेरे लिए और दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की। इस अवसर पर माँ चौकियां जनकल्याण सेवा ट्रस्ट की ओर से नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी के उपयोग में आने वाले तमाम उपहार भेंट किए गए।
जौनपुर। जनपद के ग्राम विकास इंटर कॉलेज, खुटहन में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में भारतीय रेल वित्त निगम के सौजन्य से विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने वाली 100 छात्राओं को खेल सामग्री किट प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय रेल भूमि विकास प्राधिकरण के प्रबंधक ओमप्रकाश यादव (आईआरएस) ने छात्राओं को ट्रैक सूट, जूते, मोजे समेत अन्य खेल सामग्री वितरित की। जिसे पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। मुख्य अतिथि श्री यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज का समय बेटियों के लिए अवसरों से भरा हुआ है। बेटियां शिक्षा, खेल, विज्ञान, प्रशासन और अन्य कई क्षेत्रों में आगे बढ़कर देश और समाज का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है। आगे कहा कि यदि लगन और मेहनत के साथ लक्ष्य तय किया जाए तो सफलता जरूर मिलती है। सरकार भी बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं के माध्यम से प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे खेल और पढ़ाई दोनों में संतुलन बनाकर आगे बढ़ें और अपने विद्यालय, परिवार तथा जिले का नाम रोशन करें। अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक डॉ. रमेश यादव तथा संचालन ईश्वरदेव यादव ने किया। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने मुख्य अतिथि समेत सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्रीराम कुमार यादव,राम शिरोमणि वर्मा, डॉ सुनील कांत तिवारी, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
जौनपुर। जनपद के विकास खंड महराजगंज अंतर्गत फत्तूपुर में स्थित परमहंस योगाश्रम सहज धाम के परिसर में बन रहे भगवान श्रीकृष्ण मंदिर (श्री नारायण दिव्य धाम मंदिर) के जीर्णोधार सुंदरीकरण नवीनीकरण एंव साधु संतों भक्तों के ठहरने के लिए भवन निर्माण एंव परिसर में छात्रों को संस्कृति शिक्षा और पठन पाठन हेतु पुस्तकालय (बहुउद्देशीय हॉल) बनाने और विभिन्न आवश्यक कार्य करवाने हेतु जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के प्रस्ताव एंव अथक प्रयास पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री (पर्यटन विभाग) जयवीर सिंह द्वारा 2 करोड़ की धनराशि स्वीकृती करने के लिए साधु संतों और भक्तों के साथ-साथ क्षेत्रवासियों ने भी हृदय पूर्वक आभार मानते हुए कृपाशंकर और मंत्री जयवीर सिंह को धन्यवाद दिया है। क्षेत्र के समाजसेवी राजाराम यादव,डॉ रामयश यादव, समाजसेवी रामउजागिर यादव,समाजसेवी भवन निर्माता विजय यादव, समाजसेवी प्रदीप यादव, वेदप्रकाश यादव, युवा समाजसेवी दीपक यादव ,क्षेत्रीय नेता दिनेश सिंह, रोहित सिंह, अच्छेलाल यादव, अखिलेश यादव, पूर्व प्रधान डॉ रमाशंकर गौड़, जयप्रकाश पाल, दिनेश पांडे, राजेश मौर्या जैसे सैकड़ों लोगों ने कृपाशंकर सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।
जौनपुर। प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था केडीआर फाउंडेशन द्वारा बदलापुर बाजार के पास स्थित कठार गांव में केडीआर हाउस में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों में रहने वाले 46 मरीजों ने लाभ उठाया। संस्था के अध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि शिविर में जरूरतमंद मरीजों के नेत्र परीक्षण के साथ मोतियाबिंद परीक्षण अभी किया गया ।
9 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1