टेट अनिवार्यता के विरोध में यूटा ने निकाला मशाल जुलूस
यूटा की अगुवाई में शिक्षकों ने खोला मोर्चा
पुराने शिक्षकों को टेट से मुक्त रखने की मांग
गोण्डा। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन यूटा की गोंडा इकाई द्वारा आरटीई लागू होने के पूर्व से सेवारत शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता लागू किए जाने के विरोध में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया, जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में शिक्षकों ने स्थानीय गांधी पार्क से मसाल जुलूस निकालकर अपनी आवाज़ बुलंद की, शिक्षकों के सम्मान में...यूटा मैदान में, शिक्षकों का ये अपमान...नहीं सहेगा हिंदुस्तान, काला कानून... वापस लो, जैसे नारों के साथ काफिला बढ़ता हुआ अम्बेडकर चौराहा पहुंचा और यहाँ पदाधिकारियों के सम्बोधन के पश्चात् समाप्त हुआ।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने कहा की अनुभव का कोई विकल्प नहीं है और योग्यता की पहचान वर्षों के समर्पण से होती है, जिला संरक्षक हेमंत तिवारी ने कहा की जिन शिक्षकों ने पिछले 10-15 वर्षों से विपरीत परिस्थितियों में बेसिक शिक्षा के नीव मजबूत की आज उनकी योग्यता को एक पात्रता परीक्षा की कसौटी पर कसना न्याय संगत नहीं है, महामंत्री आत्रेय मिश्रा ने कहा सेवा के बीच में नए नियम लागू करना न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध है।
इस अवसर पर परसपुर विकास मंच के अरुण सिंह, इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह, शिव कंपटीशन हब के संचालक एवं एनएसटी के अध्यक्ष डॉक्टर अजय पाठक, जिला संरक्षक हेमंत तिवारी, महामंत्री आत्रेय मिश्र, कोषाध्यक्ष चन्दन सिंह, जिला उपाध्यक्ष गिरीश पांडेय और सुनील विश्वकर्मा, जिला संयुक्त मंत्री अमित पांडेय, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाल कृष्ण गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अरुण मिश्र, जिला संगठन मंत्री बृजभूषण पांडे, छपिया के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, मनकापुर के अध्यक्ष विनय मिश्रा, रूपईडीह के अध्यक्ष प्रवेश तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष इटियाथोक जितेंद्र मौर्य, कमलेंद्र चौबे ,उपेन्द्र सिंह ,रवि प्रकाश पाठक,प्रवेश चंद्र तिवारी, देवघर द्विवेदी, पंकज तिवारी, अरविंद कुमार, लल्लन तिवारी, विपिन यादव, कृष्ण गोपाल मिश्रा, रंजीत कुमार,निरंकार सिंह, धीरेन्द्र सिंह, अभिषेक त्रिवेदी, विकास मौर्य, रवि प्रताप मिश्रा, तस्लीम इदरीसी, कृष्ण गोपाल मिश्रा, रवि ओझा, अवधेश तिवारी, पंकज तिवारी, विपिन यादव, अजय यादव, देवीधर द्विवेदी, सुशील तिवारी, विकास मौर्य, रवि द्विवेदी, पवन मौर्य, शिवनारायण पांडे, अरविंद पांडे, रजत गुप्ता, विजय कुमार, वीरेंद्र बहादुर कुशवाहा, संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे, यह जानकारी संगठन के मीडिया प्रभारी अरुण मिश्र ने दी ।![]()

यूटा की अगुवाई में शिक्षकों ने खोला मोर्चा

गोण्डा। जनपद के श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोण्डा (सम्बद्ध – मा० पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर) के मुख्य परिसर में आयोजित पाँच दिवसीय स्काउट/रोवर्स/रेंजर्स प्रशिक्षण एवं जाँच शिविर का समापन आज 17.03.2026 को सायं 05:30 बजे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल (IPS) उपस्थित रहे । इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा शिविर के दौरान प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन, सेवा भावना, टीम वर्क एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि स्काउट/गाइड जैसी गतिविधियाँ युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं, जो एक सशक्त समाज के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। पाँच दिवसीय इस शिविर में प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, शारीरिक प्रशिक्षण, सामाजिक सेवा, अनुशासन एवं विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।
*ग्रामीणों ने खुद निभाई रस्में
*ग्राम समाज की जमीन पर कट्टा दिखाकर खसरा फाड़ने का आरोप
*विधायक के पैड पर शिकायत ले पहुंचा जिला पूर्ति कार्यालय,जांच के आदेश जारी
*नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने जारी किया आदेश
*जिले की नवाबगंज पुलिस ने किसानों से धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से पांच ट्रैक्टर बरामद किया है।इस गिरोह के सदस्य किसानों को झांसा देकर उनके नाम पर ट्रैक्टर फाइनेंस कराते थे और बाद में उन्हें रेलवे में लगाने का लालच देकर ट्रैक्टर लेकर बेंच देते थे।वहीं गिरफ्तार आरोपियों में कुलदीप सिंह (प्रतापगढ़),सुभाष चंद्र यादव (मैनपुरी),राम जी शर्मा (मथुरा) और संदीप यादव (बाराबंकी) शामिल हैं।पुलिस के अनुसार आरोपी किसानों को डाउन पेमेंट देकर उनके नाम पर ट्रैक्टर फाइनेंस कराते थे।इसके बाद वे किसानों को बताते थे कि इन ट्रैक्टरों को रेलवे के काम के लिए लगाया जाएगा,जिससे हर महीने 25 हजार रूपए किराया मिलेगा।किसानों का भरोसा जीतने के लिए आरोपी उन्हें तीन महीने का किराया अग्रिम भुगतान करते थे।झांसे में आकर किसान अपने ट्रैक्टर इन लोगों को सौंप देते थे।इसके बाद आरोपी ट्रैक्टरों क़ो रेलवे में लगाने के बजाय दूसरे जिलों में ले जाकर अधिक कीमत पर बेंच देते थे और पैसे आपस में बांट लेते थे।इस मामले में नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव निवासी हृदय राम,प्रभावती और अनीस कुमार ने अलग अलग शिकायतें दर्ज कराई थी।अनीस कुमार ने बताया कि आरोपियों ने उनके ट्रैक्टर को रेलवे में लगाने के बहाने लिया था और तीन महीने का किराया भी दिया था परन्तु बाद में ट्रैक्टर दूसरे जिले में बेंच दिया और वापस नहीं किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सुभाष चंद्र यादव के खिलाफ तीन और कुलदीप सिंह के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न थानों में पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं।इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि नवाबगंज थाने में ट्रैक्टर गायब होने के कुल 8 मामले सामने आए थे।इनमें से 7 ट्रैक्टर अभी तक बरामद कर लिए गये हैं,जबकि एक ट्रैक्टर की तलाश अभी जारी है।पुलिस फरार ट्रैक्टर की बरामदगी में जुटी हुई है।
2 hours and 26 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k