महाराजा सूरजमल प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के लिए आमंत्रण, सम्मानित सदस्यों ने भेंट की पत्रिका
मेरठ। बहसुमा।मोहम्मदपुर।सकिश्त ग्राम राजापुर कला में भारतीय गौ सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल चौधरी के निजी आवास पर एक सम्मानजनक मुलाकात का आयोजन हुआ। मोहम्मदपुर सकिश्त भारतीय गौ सेवा संघ के उपाध्यक्ष परविंदर चौधरी के आवास पर इस दौरान अंतरराष्ट्रीय जाट समाज के सम्मानित सदस्य उनके आवास पर पहुंचे और आगामी महाराजा सूरजमल की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।

सदस्यों ने कार्यक्रम की पत्रिका भेंट कर राहुल चौधरी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया और कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। इस अवसर पर आपसी सौहार्द और समाजिक एकता का संदेश भी दिया गया।

मुलाकात के दौरान चौधरी राजकुमार (ग्राम सकोती), हरिंदर, अमित तथा डॉक्टर सोनवीर निवासी राजापुर कला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सफलता को लेकर आशा व्यक्त की और इसे समाज के लिए गौरवपूर्ण बताया।

उपस्थित लोगों ने कहा कि महाराजा सूरजमल का जीवन और उनके आदर्श समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं, ऐसे में उनकी प्रतिमा का अनावरण एक ऐतिहासिक एवं गर्व का क्षण होगा।
भाजपा में खुशी की लहर: मनी प्रकाश त्यागी बने नामित सदस्य, कार्यकर्ताओं ने दी जोरदार बधाई 
खरखोदा : मेरठ में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनी प्रकाश त्यागी को नामित सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पहुंचकर फूल-माला और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया। रवि त्यागी के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनी प्रकाश त्यागी को नामित सदस्य बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का नेतृत्व रवि त्यागी ने किया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मनी प्रकाश त्यागी को नई जिम्मेदारी मिलने पर गर्व व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान देवदत्त त्यागी, नरेश त्यागी, राकेश त्यागी, राजकुमार त्यागी, रिंकू त्यागी समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। साथ ही रवि त्यागी (उपसभापति, सहकारी समिति) भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि मनी प्रकाश त्यागी के नेतृत्व और अनुभव से संगठन को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
मोड खुर्द में निशुल्क मेडिकल कैंप, ग्रामीणों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
मेरठ।बहसुमा।क्षेत्र के ग्राम मोड खुर्द में एक निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कैंप में विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच कर मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया।

कैंप में विशेष रूप से शुगर (ब्लड शुगर) और हीमोग्लोबिन (H.B.) की जांच की व्यवस्था की गई थी। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक अपने टेस्ट करवाए और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया। डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां मुफ्त में उपलब्ध कराईं।

इस दौरान डॉक्टर खालिद, डॉक्टर श्रद्धा, डॉक्टर नीरज कुमार, डॉक्टर फिरोज, डॉक्टर इस्तकार सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। सभी डॉक्टरों ने मरीजों की बारीकी से जांच कर उन्हें उचित उपचार और सलाह दी।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैंप गांवों में बेहद जरूरी हैं, जिससे समय पर बीमारियों का पता चल सके और इलाज मिल सके। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और दवाइयां प्राप्त कीं।

कैंप के सफल आयोजन से क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ी है और लोगों को राहत मिली है।
इंडियन गैस संकट: बहसूमा में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सर्वर डाउन से ठप हुई सप्लाई

मेरठ/बहसूमा। कस्बा बहसूमा में इंडियन गैस की सप्लाई बाधित होने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। सर्वर डाउन होने के कारण गैस सिलेंडर की बुकिंग और रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को दो-दो से लेकर तीन-तीन दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि कई घरों में चूल्हा तक नहीं जल पा रहा है।

गैस एजेंसी पर रोजाना सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। महिलाएं और बुजुर्ग घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें राहत नहीं मिल रही। उपभोक्ताओं का कहना है कि कई बार एजेंसी कर्मियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि सर्वर की समस्या के चलते न तो नई बुकिंग हो रही है और न ही पहले से दर्ज उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन अपडेट हो पा रहा है। इसके कारण गैस वितरण पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।

इसी बीच इंडियन गैस एजेंसी के मालिक अनिल सागर ने बताया कि सर्वर डाउन होने की वजह से कुछ दिक्कत आ रही है, लेकिन सभी उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान धीरे-धीरे किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस भी तैनात कर दी गई है, ताकि किसी प्रकार का झगड़ा-फसाद न हो सके और व्यवस्था बनी रहे।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सर्वर की समस्या को जल्द ठीक कराया जाए, ताकि गैस सप्लाई सुचारू रूप से बहाल हो सके और आमजन को राहत मिल सके।
तेरहवीं में पहुंचे राकेश टिकैत, बड़ी पुत्रवधू को चाबी व दराती सौंपकर शुरू की नई परंपरा
मेरठ/बहसूमा। क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर सकिस्त में किसान नेता उदयवीर सिंह की माता विमला देवी की तेरहवीं में पहुंचे राकेश टिकैत ने समाज में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए परिवार की बड़ी पुत्रवधू को घर की जिम्मेदारी सौंपने का संदेश दिया।

शोकसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाज में यदि किसी परिवार का पुरुष मुखिया निधन हो जाता है तो तेरहवीं के बाद बड़े बेटे को पगड़ी पहनाकर परिवार की जिम्मेदारी दी जाती है। लेकिन जब किसी घर की बुजुर्ग महिला का निधन होता है तो उसकी बड़ी बहू को परिवार की जिम्मेदारी सौंपने की कोई परंपरा नहीं है।

उन्होंने कहा कि समय बदल रहा है और आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। ऐसे में समाज को भी नई सोच अपनानी चाहिए। घर की बुजुर्ग महिला के निधन के बाद परिवार की बड़ी बहू को घर की मुखिया की जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया जाना चाहिए, ताकि वह पूरे परिवार को एकजुट रखते हुए जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सके।

समाज के लोगों के समर्थन के बाद राकेश टिकैत ने किसान उदयवीर सिंह के बड़े भाई सुधीर कुमार की पत्नी एवं घर की बड़ी पुत्रवधू सुनीता राठी को घर की चाबी और किसान परिवार की पहचान स्वरूप दराती सौंपकर उन्हें परिवार की जिम्मेदारी दी।

शोकसभा में मौजूद महिलाओं और ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे समाज में महिलाओं को सम्मान और नई पहचान मिलेगी। कार्यक्रम में भाजपा, सपा और बसपा सहित विभिन्न दलों के नेता व किसान संगठनों के प्रतिनिधि भी विमला देवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
ओलावृष्टि और बारिश से गेहूं-सरसों की फसल बर्बाद, किसानों पर टूटा संकट
मेरठ/बहसूमा। क्षेत्र में हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अचानक बदले मौसम के चलते गेहूं और सरसों की तैयार फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी फसल धरती पर गिर गई है, जिससे किसानों के सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के संगठन मंत्री सनी चौधरी ने बताया कि ओलावृष्टि से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। कई गांवों में गेहूं और सरसों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। किसानों ने महीनों की मेहनत और खर्च से फसल तैयार की थी, लेकिन खराब मौसम ने सब कुछ चौपट कर दिया।

वहीं पूर्व प्रधान सुभाष कप्तान ने बताया कि तेज बारिश और ओलों के कारण गेहूं की फसल खेतों में गिरकर धरती पर बिछ गई है, जिससे उत्पादन पर भारी असर पड़ेगा। किसानों को इस बार भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

किसान नेता चौधरी नेपाल सिंह ने कहा कि सरसों की पकी फसल भी ओलावृष्टि के कारण जमीन पर गिर गई है। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है और उनकी उम्मीदों को गहरा झटका लगा है।

उधर आलो गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र पाल ने बताया कि कई किसान गन्ने की बुवाई की तैयारी कर चुके थे और खेत तैयार थे, लेकिन बारिश और ओलावृष्टि के कारण खेतों में पानी भर गया है, जिससे गन्ने की बुवाई का काम भी प्रभावित हो गया है।

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि फसलों के हुए नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके और वे दोबारा खेती के लिए तैयार हो सकें। क्षेत्र के किसान फिलहाल मौसम की इस मार से बेहद चिंतित और परेशान नजर आ रहे हैं।
ओवरलोड गन्ने का ट्रक पुल के पास पलटा, बड़ा हादसा टला
मेरठ/बहसूमा। थाना बहसूमा क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 15 मार्च, दिन रविवार शाम करीब 8:00 बजे राज बैंकट हॉल के पास मोड़ खुर्द पुल के निकट गन्ने से भरा एक ओवरलोड ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर कोई राहगीर या वाहन नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक में गन्ना क्षमता से अधिक भरा हुआ था। जैसे ही ट्रक मोड़ खुर्द पुल के पास पहुंचा, उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया। ट्रक पलटते ही सड़क पर गन्ना बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों के खतरे को उजागर कर दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र की सड़कों पर रोजाना ओवरलोड वाहन बेखौफ दौड़ते हैं। कई बार प्रशासन से शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। लोगों का आरोप है कि इसी लापरवाही के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

इस संबंध में थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह ने बताया कि उन्हें फिलहाल इस घटना की जानकारी नहीं है, जानकारी कराई जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
बहसूमा।रोजो के चलते हाजी ज़हीर अब्बासी जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्य प्रकोष्ठ, एवं अरशद अल्वी के आवास पर सजी इफ्तार पार्टी।

मोनू भाटी ।

रोजा इफ्तार पार्टी से भाईचारे का दिया संदेश

मेरठ। अलविदा जुमे के मौके पर बिजलीबंबा बाईपास स्थित जामिया रेजिडेंसी में रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाजी ज़हीर अब्बासी के आवास पर भव्य रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
इफ्तार के समय रोजेदारों ने मिलकर रोजा खोला और एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ भी की।
इफ्तार पार्टी के दौरान आपसी मेलजोल और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।इस मोके पर
दिलनवाज खान प्रदेश अध्यक्ष आर एल डी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, अनिकेत भारद्वाज  , जिला अध्यक्ष आर एल डी मेरठ, अरशद अल्वी  ,दिलप्रीत कोहली, संगीता दोहरे, अतिर रिज़वी, सोहराब ग्यास, कवल जीत सिंह जानू चौधरी , बाबर चौहान,नूर उल्लाह प्रधान, एड. औरंगजेब बबलू, शाहबुद्दीन अब्बासी,हाजी नफीस अब्बासी, हाजी नौशेर अब्बासी, नौशाद अब्बासी, मुनीर इंचौली,आसिफ सईद, महबूब सोलना, डॉ सकील सैफी, हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी से कार्यक्रम खासा रौनकभरा रहा।
सर्वर डाउन होने से इंडियन गैस वितरण ठप, एजेंसी पर लगी लंबी लाइनें
मेरठ/बहसूमा। कस्बा बहसूमा में इंडियन गैस की सप्लाई बाधित होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो से तीन दिनों से गैस वितरण सही तरीके से नहीं हो पा रहा है, जिसके चलते एजेंसी पर सुबह से ही लोगों की लंबी लाइनें लग रही हैं। घंटों इंतजार करने के बाद भी कई उपभोक्ताओं का नंबर नहीं आ पा रहा, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

गैस नहीं मिलने की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ रही है। कई घरों में चूल्हा तक नहीं जल पा रहा है, जिससे परिवारों को भोजन बनाने में कठिनाई हो रही है। कुछ परिवारों को मजबूरन वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है, जबकि कई लोग भूखे पेट ही दिन गुजारने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि वे सुबह से लाइन में खड़े रहते हैं, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण गैस वितरण नहीं हो पाता।

एजेंसी पर भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था की स्थिति भी बन रही है। लोग जल्द से जल्द गैस मिलने की उम्मीद में एजेंसी के बाहर घंटों इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से इस समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

इस संबंध में इंडियन गैस एजेंसी के मालिक अनिल कुमार ने बताया कि सर्वर डाउन होने की वजह से गैस वितरण में दिक्कत आ रही है। तकनीकी समस्या को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सर्वर ठीक होते ही गैस वितरण सामान्य कर दिया जाएगा और सभी उपभोक्ताओं को जल्द गैस उपलब्ध कराई जाएगी।
अलविदा जुमा पर मस्जिदों में उमड़ी भीड़, हजारों लोगों ने अदा की नमाज

मेरठ/बहसूमा। पवित्र माह-ए-रमजान के आखिरी शुक्रवार को ‘अलविदा जुमा’ के अवसर पर कस्बे और आसपास की मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। पुराने कस्बा स्थित मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में हजारों की संख्या में लोग इबादत के लिए पहुंचे। सुबह से ही लोगों में खास उत्साह देखने को मिला और नमाज के दौरान अल्लाह की इबादत कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई।

अलविदा जुमा को रमजान के सबसे अहम दिनों में से एक माना जाता है। इस मौके पर रोजेदार नमाज अदा कर रमजान के दौरान अनजाने में हुई गलतियों के लिए खुदा से माफी मांगते हैं। नमाज के बाद अब मुस्लिम समुदाय के लोग ईद-उल-फितर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि रमजान खत्म होने में अभी करीब पांच दिन बाकी हैं।

नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह के निर्देशानुसार पूरे क्षेत्र में पुलिस अलर्ट रही। कस्बा इंचार्ज राकेश कुमार, कांस्टेबल विकास कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे और व्यवस्था बनाए रखी।