शिक्षक महासंघ का होली मिलन व हास्य कवि सम्मेलन कविताओं से गूंजा कर्नलगंज इण्टर कॉलेज सभागार।
संजय द्विवेदी प्रयागराज।शिक्षक महासंघ प्रयागराज के तत्वावधान में कर्नलगंज इंटर कॉलेज के सभागार में होली मिलन समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने की जबकि जिला पंचायत प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ वी के सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शिक्षक महासंघ के प्रदेश संयोजक तथा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रो.गिरीश चंद्र त्रिपाठी और सुरेश कुमार त्रिपाठी द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में इलाहाबाद उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा, जिला अधिवक्ता संघ प्रयागराज के अध्यक्ष के बी तिवारी तथा पूर्व एमएलसी डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा मौजूद रहे। संचालन माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अनुज कुमार पांडे ने किया।इस अवसर पर आयोजित हास्य कवि सम्मेलन में कवि अशोक बेशरम, संतोष कुमार शुक्ला समर्थ, नीलम त्रिपाठी, जलाल फूलपुरी और चंद्रकांत मिश्रा ने अपनी रचनाओं से उपस्थित लोगों को होली के रंग में सराबोर कर दिया।मुख्य अतिथि डॉ वी के सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि होली प्रेम और स्नेह का त्योहार है तथा समाज में आपसी भाईचारे को बढ़ाने का अवसर देता है। सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक महासंघ द्वारा आयोजित यह होली मिलन शिक्षकों, अधिवक्ताओं और पत्रकारों के बीच आपसी सौहार्द को मजबूत करेगा।इस मौके पर देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शिव बहादुर यादव, जगदीश प्रसाद, रविंद्र कुमार त्रिपाठी, रमेश चंद्र शुक्ला, राम प्रकाश पांडे, विनोद कुमार पांडे, विनोद पांडे, अनय प्रताप सिंह, सुयोग पांडे, संजीव तिवारी, महेंद्र तिवारी, अमित पांडे, उमाशंकर यादव और राजेश यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।








2 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.2k