मान्यवर कांशीराम के सपनो को साकार करेंगे अखिलेश यादव:संदीप पटेल।
संजय द्विवेदी प्रयागराज।समाजवादी पार्टी जमुनापार के चारों विधानसभाओं का संयुक्त रूप से मान्यवर कांशीराम जी की 92वी जयंती समारोह बड़े धूमधाम से मनाई गई।कार्यक्रम में ढोलबाजों के साथ कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह से विधानसभा अध्यक्षों के नेतृत्व में सोनाक्षी गेस्ट हाउस मिर्जापुर रोड में जनता एव्ं कार्यकर्ताओं से खचाखच भर गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे विद्वानजन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो.जे एन पाल जी, प्रोफेसर उमाकान्त यादव जी पूर्व अध्यक्ष संस्कृत विभाग प्रो.बेचन शर्मा पूर्व अधिष्ठाता विज्ञान संकाय डॉ0 के.डी. सिंह जी निदेशक के डी सिंह आई ए एस एकेडमी, इंजी0 जयराम लाल वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सद्भावना मिशन मेजा विधायक संदीप पटेल सहित दो दर्जन से अधिक पदाधिकारियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता जमुनापार जिलाध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने किया। विधानसभा अध्यक्ष करछना ननकेश बाबू ने आए हुए मुख्य सम्मानित अतिथियों का माल्यार्पण एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पंडाल में "कांशीराम का मिशन अधूरा अखिलेश यादव करेंगे पूरा" 'जिसकी जितनी संख्या भारी उतनी उसकी हिस्सेदारी' के नारे से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम को 'पीडीए दिवस' के रूप में मनाकर जमुनापार के करछना की धरती पर जन सैलाब के बीच मान्यवर कांशीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया जिसमें दलित पिछड़े अल्पसंख्यक शोषित तथा सर्वहारा वर्ग के लोग शामिल रहे।जमुनापार की जिला एवं विधानसभाओं के अध्यक्ष विजय राज सिंह, सोम दत्त पटेल, भागीरथी बिन्द तथा फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्ष नितेश तिवारी, विमल किशोर निषाद, मोहित यादव, श्याम करण यादव, मंगला प्रसाद पाल, राहुल भारती, निरेन्द्र सिंह अपने-अपने संगठनों का नेतृत्व कर रहे थे। मिर्जापुर रोड पर स्थित सोनाक्षी गेस्ट हाउस का नजारा देखने को मिल रहा था समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री दूरदर्शन कलाकार बच्चा लाल यादव ने अपने समाजवादी गीतों तथा बाबा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम नेताजी मुलायम सिंह यादव तथा अखिलेश यादव के बड़प्पन में गीत प्रस्तुत कर पूरे सभागार को भाव विभोर कर दिया।
कार्यक्रम में महिलाओं की संख्या भी सैकड़ो में देखने को मिली। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव इंजीनियर जगदीश यादव ने किया। महासचिव जगदीश सिंह यादव, बब्बन दुबे, राजू पासी, जय शंकर भारती, रामदेव निडर, भागीरथी बिंद, दिनेश पटेल, श्याम बिहारी यादव, गीता भारती, सोम दत्त पटेल, विमल किशोर निषाद, शिव प्रसाद यादव, नीरेंद्र सिंह यादव, प्रेम शंकर यादव, मंगल देव कोल, डॉ0 साहब लाल आदिवासी, मोहित यादव, केशव विश्वकर्मा, ओम प्रकाश पटेल कबूतर, मोहन लाल यादव, मैना देवी यादव, डॉक्टर गुलाम मुस्तफा, प्रदीप निषाद, डॉक्टर उमेश, कमलेश पुष्कर, पूजा आदिवासी, पूनम शर्मा, डॉक्टर हरिहर देव, सीता राम यादव, प्रदीप विश्वकर्मा संदीप विश्वकर्मा राम प्रजापति दिवाकर द्विवेदी, डॉक्टर धर्मेंद्र यादव, गुलाम कादिर, राम निरंजन विश्वकर्मा, रोशन लाल प्रजापति, राहुल यादव प्रबंधक, महेन्द्र सरोज, पंकज भारती, इंद्रेश यादव. जग नारायण भारतीया सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।









3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.9k