बहसूमा।रोजो के चलते हाजी ज़हीर अब्बासी जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्य प्रकोष्ठ, एवं अरशद अल्वी के आवास पर सजी इफ्तार पार्टी।
![]()
मोनू भाटी ।
रोजा इफ्तार पार्टी से भाईचारे का दिया संदेश
मेरठ। अलविदा जुमे के मौके पर बिजलीबंबा बाईपास स्थित जामिया रेजिडेंसी में रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाजी ज़हीर अब्बासी के आवास पर भव्य रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
इफ्तार के समय रोजेदारों ने मिलकर रोजा खोला और एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ भी की।
इफ्तार पार्टी के दौरान आपसी मेलजोल और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।इस मोके पर
दिलनवाज खान प्रदेश अध्यक्ष आर एल डी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, अनिकेत भारद्वाज , जिला अध्यक्ष आर एल डी मेरठ, अरशद अल्वी ,दिलप्रीत कोहली, संगीता दोहरे, अतिर रिज़वी, सोहराब ग्यास, कवल जीत सिंह जानू चौधरी , बाबर चौहान,नूर उल्लाह प्रधान, एड. औरंगजेब बबलू, शाहबुद्दीन अब्बासी,हाजी नफीस अब्बासी, हाजी नौशेर अब्बासी, नौशाद अब्बासी, मुनीर इंचौली,आसिफ सईद, महबूब सोलना, डॉ सकील सैफी, हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी से कार्यक्रम खासा रौनकभरा रहा।![]()


मेरठ/बहसूमा। कस्बा बहसूमा में इंडियन गैस की सप्लाई बाधित होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो से तीन दिनों से गैस वितरण सही तरीके से नहीं हो पा रहा है, जिसके चलते एजेंसी पर सुबह से ही लोगों की लंबी लाइनें लग रही हैं। घंटों इंतजार करने के बाद भी कई उपभोक्ताओं का नंबर नहीं आ पा रहा, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।
मेरठ/बहसूमा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष हरवीर सिंह के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से मवाना पश्चिम मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी प्रताप सिंह पुत्र टिड्डा सिंह को मवाना पश्चिम का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
मेरठ/बहसूमा। थाना बहसूमा क्षेत्र की रामराज पुलिस चौकी का चार्ज संभालते ही नव नियुक्त चौकी प्रभारी आशीष कुमार एक्शन मोड में नजर आने लगे हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अपराध, अवैध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी और आम जनता की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
मेरठ। बहसूमा। कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से थाना बहसूमा पुलिस ने रविवार को सघन गश्त अभियान चलाया। थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बे के प्रमुख मार्गों, बाजारों और मोहल्लों में पैदल तथा वाहन से गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
मेरठ/मवाना। मेरठ जिले के परीक्षितगढ़ क्षेत्र के मवी गांव में रविवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मवाना नगर इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई।
1 hour and 18 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k