मानवता के पक्ष में जानसठ की हुंकार ,, शिया-सुन्नी समाज ने एकजुट होकर साम्राज्यवादी ताकतों और नरसंहार के विरुद्ध बुलंद की आवाज़
![]()
शिया सुन्नी मुस्लिम समुदाय ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम व सीओ कों सौंपा
जानसठ । विश्व में बढ़ती अशांति, निर्दोषों की हत्याओं और साम्राज्यवादी नीतियों के विरोध में शुक्रवार को नमाज़ के बाद जानसठ कस्बे के शिया-सुन्नी समुदायों सहित समस्त मानवता प्रेमियों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। 'कुद्स दिवस' के अवसर पर आयोजित इस सभा में वक्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे मानवाधिकारों के हनन और निर्दोषों के रक्तपात पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।
शुक्रवार को विशेष सभा को संबोधित करते हुए मौलाना सैय्यद अमीर हैदर कहा कि पिछले 45 वर्षों से जारी उत्पीड़न और वर्तमान में ईरान व मध्य-पूर्व में हो रही हिंसक घटनाओं जीक्र करते कड़े शब्दों में निंदा की। सभा में विशेष रूप से ईरान में पवित्र रमजान मास के दौरान हुए हमलों और 165 मासूम स्कूली बच्चियों की निर्मम हत्या को 'मानवता के माथे पर कलंक' करार दिया गया। अन्य वक्ताओं व प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शांति वार्ता के बीच किए गए कायरतापूर्ण हमले अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन हैं, जो विश्व को तीसरे विश्व युद्ध की ओर धकेलने की साजिश है।
साम्राज्यवाद और 'फूट डालो-राज करो' की नीति पर प्रहार-
प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में आरोप लगाया गया कि मुट्ठी भर पूंजीवादी और साम्राज्यवादी ताकतें प्राकृतिक संसाधनों पर कब्जा करने के लिए दुनिया में नफरत फैला रही हैं। वक्ताओं ने दो टूक कहा, "आज दुनिया दो हिस्सों में बंट गई है—एक तरफ मासूमों का रक्त बहाने वाली नरभक्षी शक्तियां हैं, तो दूसरी तरफ 'ना जुल्म करेंगे, ना जुल्म सहेंगे' के सिद्धांत पर चलने वाले शांतिप्रिय लोग।"
मुस्लिम समाज ने फिलिस्तीन में जारी विध्वंस और महिलाओं-बच्चों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए 'बैतुल मुक़द्दस' (प्रथम क़िब्ला) की आज़ादी की मांग को दोहराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक अवैध अधिग्रहण खत्म नहीं होगा, विश्व शांति की कल्पना असंभव है। मुस्लिम समाज ने एसडीएम जानसठ राजकुमार भारती और सीओ रूपाली राय चौधरी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बताया और मांग की है कि विश्व भर में निर्दोषों के नरसंहार पर तत्काल रोक लगाई जाए।
अंतरराष्ट्रीय कानून तोड़ने वाले और मानवता के हत्यारों पर कठोर दंड सुनिश्चित हो। देश के भीतर भी कट्टरपंथ और नफरत फैलाने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए।मौलाना ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को अंधकारमय होने से बचाना है और वे इस दिशा में भारत सरकार के प्रभावी हस्तक्षेप की आशा करते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह, महिला उपनिरीक्षक अर्पणा यादव सहित भारी संख्या में पुलिस बल के अलावा अब्बास अली,हशकद अली,शबाव अली नबाव अली,हसन अली शहजाद अली,आहाद अली,समझ अली,हसन रजा,मोवीन बल्लू चौधरी, आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।![]()
![]()


जानसठ । जनपद की जानसठ तहसील में नवागत न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में अपराजिता आर्यन ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पहुँचने पर प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट अपराजिता आर्यन के जानसठ कार्यालय पहुँचने पर उपजिलाधिकारी राजकुमार भारती और तहसीलदार श्रीमती श्रद्धा गुप्ता ने उन्हें पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर उनका स्वागत किया। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान अधिकारियों के बीच क्षेत्र की कार्यप्रणाली और न्यायिक प्रक्रियाओं को लेकर अनौपचारिक चर्चा भी हुई। तथा कर्मचारियों से परिचय किया । पदभार ग्रहण करने के उपरांत नवागत मजिस्ट्रेट ने उपस्थित अधिकारियों के साथ संवाद किया। उन्होंने अपने पूर्व के सेवाकाल और विभिन्न स्थानों पर रहे अपने कार्य अनुभवों को साझा किया। उन्होंने अपनी प्राथमिकताएँ स्पष्ट करते हुए कहा कि--- न्याय प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाना उनकी मुख्य प्राथमिकता रहेगी।" इस अवसर पर राजस्व और प्रशासनिक विभाग के कई महत्वपूर्ण अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से नायब तहसीलदार अजय कुमार सहित तहसील का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। स्थानीय पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने क्षेत्र की न्यायिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की बात कही। प्रशासनिक गलियारों में अपराजिता आर्यन के आगमन को सकारात्मक दृष्टि से देखा जा रहा है, जिससे लंबित न्यायिक प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण की उम्मीद जगी है।
मीरापुर।-साहब सिंह डिग्री कॉलेज नंगला खेपड़ में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर का गुरुवार को समापन हो गया।समापन में अवसर पर स्वयं सेवकों ने गांव नंगला खेपड़ में रैली निकालकर ग्रामीणों को ग्राम विकास एवं कौशल व स्वरोजगार योजनाओं के प्रति जागरूक किया।
ब्रह्म प्रकाश शर्मा
कर्तव्यपरायणता,, सरकारी अवकाश के बावजूद खुला तहसीलदार का कार्यालय, निपटाए गए पेंडिंग कार्य
ब्रह्म प्रकाश शर्मा
1 hour and 53 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.6k