उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए डॉ. मंजू लोढ़ा दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित
मुंबई। प्रख्यात समाजसेवी एवं लोढ़ा फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा को मार्च महिने में उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए दो प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया गया। उन्हें “भारत भाग्य विधाता – राष्ट्र प्रथम, फीलिंग प्राइड ऑफ इंडिया सोशल वेलफेयर अवॉर्ड” से नवाज़ा गया, जो समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना में प्रदान किया गया। इसके साथ ही डॉ. मंजू लोढ़ा को “महाराष्ट्र रत्न पुरस्कार 2026” से भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर किए जा रहे सेवा कार्यों और समाज के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए प्रदान किया गया।
डॉ. मंजू लोढ़ा शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। उनके प्रयासों से अनेक लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। इस अवसर पर डॉ. मंजू लोढ़ा ने आयोजकों और सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के मार्ग पर और अधिक समर्पण और प्रेरणा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस वर्ष का यह उनका सातवां अवार्ड है
डाॅ. श्यामसुंदर शर्मा द्वारा लिखित सरल श्रीमद्भगवद्गीता चिरायु गीता का विमोचन संपन्न
वसई । नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज मे डॉ.श्यामसुंदर शर्मा द्वारा लिखित सरल श्रीमद्भगवद्गीता "चिरायू गीता" इस पुस्तक का विमोचन समारोह आयोजित हुआ.  कार्यक्रम की शुरुवात सभी मान्यवरों द्वारा भगवान धन्वंतरी पूजन, स्तवन  एवं दीपप्रज्वलन से की गई l पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के विशेष अतिथी भूतपूर्व एअर फोर्स अफसर वर्तमान में भारत सरकार के श्रम मंत्रालय ESIC के डायरेक्टर कामेश्वर दुबे थे l महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश दुबे इन्होने डॉक्टर श्यामसुंदर शर्मा को हार्दिक बधाई देते हुए कहा की, "एक आयुर्वेद तज्ञ लिखित इस "सरल श्रीमद्भगवद्गीता - चिरायू गीता" के लिये शुभसंदेश देने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ और हमारे महाविद्यालय में उसका "विमोचन"करने का स्वर्ण अवसर हमे प्राप्त हुआ इसकी मुझे बहुत खुशी है"l कार्यक्रम के विशेष अतिथी कामेश्वर दुबे ने "गीता का सार बताकर जीवन मे "संतोष एवं सफलता" पाने के लिए भगवद्गीता का अभ्यास  बहुत जरुरी है" ऐसे कहाl
संस्था की विश्वस्त डॉ.ऋजुता दुबे इन्होने "भगवद्गीता जीवन का सार है उसका ज्ञान होना बहुत ही आवश्यक है" ऐसे कहा l सरल भगवद्गीता - चिरायू गीता के लेखक डॉ.श्यामसुंदर शर्मा इन्होने कहा की,"आजकल गीता पढने के बारे मे युवा पिढीमें उदासीनता दिखाई दे रही है जो उचित नही. जीवन मे सुखी रहने के लिए दुख में भी सुख ढूंढना आना चाहिये"
इस कार्यक्रम मे महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.हेमलता शेंडे  सभी अध्यापक, अध्यापकेतर कर्मचारी एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन डॉक्टर पूनम बेहरे इन्होने कियाl
हिंदू मुस्लिम एकता ही हमारे देश की खूबसूरती : इमरान प्रतापगढ़ी

फरहान आजमी द्वारा रोजा इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन

मुंबई। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष फरहान आजमी द्वारा आज हज हाउस में इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, मुंबई कांग्रेस की अध्यक्षा सांसद वर्षा गायकवाड, प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी अहमद खान, विधायक अमीन पटेल, विधायक पूर्व मंत्री असलम शेख, पूर्व विधायक अशोक भाऊ जाधव, मुंबई यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव, हरगुन सिंह सबरवाल, नगरसेवक सुफियान वनु, जिलाध्यक्ष अरशद आजमी, यूथ कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जीनत सबरीन, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निखिल रूपारेल, निजामुद्दीन राईन, अवनीश तीर्थराज सिंह समेत कांग्रेस पार्टी के हजारों कार्यकर्ता इस इफ्तार पार्टी में शामिल हुए।

राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने इस शानदार इफ्तार पार्टी के लिए कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष फरहान आजमी को बधाई देते हुए कहा कि आज इफ्तार पार्टी में जितने मुस्लिम समाज के लोग दिख रहे हैं, उनसे ज्यादा हमारे हिंदू भाई बहने हैं। यही हमारे हिंदुस्तान की खूबसूरती है। हिंदू मुस्लिम एकता का जो परिचय आज इफ्तार पार्टी में देखने को मिल रहा है, यही गंगा जमुनी तहजीब और भाईचारा इस देश में भी बनाने की जरूरत है ।

उन्होंने कहा कि हम सभी हिंदू मुस्लिम एक होकर इस देश की तरक्की में अपना योगदान दे और देश को मजबूत बनाएं। इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि भारत विविधताओं का देश है। भिन्न-भिन्न धर्म और जातियों के बावजूद हम सभी एक होकर देश को अखंड और शक्तिशाली बनाते हैं। अंत में कार्यक्रम के आयोजक फरहान आज़मी द्वारा समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

हटाए जा रहे मुंबई के फेरीवालों का पुनर्वासन आवश्यक : संतोष सिंह
मुंबई। शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन मुंबई के उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा मुंबई की महापौर श्रीमती रितु तावडे को पत्र लिखकर फुटपाथ से हटाए जा रहे फेरीवालों के पुनर्वासन की मांग की है। संतोष सिंह ने कहा कि पिछले कई वर्षों से फुटपाथ पर व्यवसाय कर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले फेरीवालों को हटाया जा रहा है, जिससे उनके पूरे परिवार पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। खासकर स्कूलों में पढ़ रहे उनके बच्चों को आगे पढ़ पाना मुश्किल सा हो गया है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि मुंबई को स्वस्थ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में अतिक्रमित फेरीवालों को हटाया जाना जरूरी है ,परंतु मानवीय आधार पर उन्हें रोजी-रोटी से पूरी तरह से बेदखल कर देना उचित नहीं है। ऐसे में इन फेरीवालों का पुनर्वासन उन्हें नई जिंदगी दे सकता है और उनका परिवार भुखमरी के संकट से बाहर निकल सकता है। उन्होंने कहा कि प्रभावित फेरीवालों में सबसे अधिक संख्या उत्तर भारतीयों की है, जो काफी अरसे से फुटपाथ पर व्यवसाय करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। पुनर्वासन ही ऐसे परिवारों को नया जीवन और जीने का आधार दे सकता है।
महानगरपालिका अपने कर्मचारियों के माध्यम से कराए नालों की सफाई– अनिल गलगली

मुंबई। मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में हर वर्ष 1 मार्च से मानसून पूर्व नालेसफाई का कार्य शुरू करने की परंपरा है। लेकिन इस वर्ष मार्च माह शुरू होने के बाद भी कई स्थानों पर नालेसफाई का कार्य वास्तव में शुरू होता दिखाई नहीं दे रहा है। इससे बारिश के मौसम में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका नागरिकों द्वारा व्यक्त की जा रही है।इससे पहले महानगरपालिका में प्रशासक राज चल रहा था।

अब जनप्रतिनिधि चुने जा चुके हैं और महापौर, स्थायी समिति अध्यक्ष तथा नगरसेवक कार्यरत हैं। ऐसी स्थिति में नालेसफाई का कार्य आखिर किस स्तर पर अटका हुआ है, इस बारे में स्पष्टता होना आवश्यक है। सूचना अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कहा कि यदि ठेकेदार नहीं मिल रहे हैं या निविदा प्रक्रिया में देरी हो रही है, तो महानगरपालिका को अपने ही कर्मचारियों के माध्यम से नालेसफाई का कार्य करवाना चाहिए। इससे एक ओर सार्वजनिक धन की बचत होगी और दूसरी ओर कार्य की गुणवत्ता भी बेहतर बनी रहेगी।

पालिका प्रशासन को इस विषय पर तुरंत निर्णय लेकर पूरे मुंबई में नालेसफाई का कार्य तेजी से शुरू करना चाहिए, ऐसी मांग भी गलगली ने की है।
टीका फाउंडेशन द्वारा भव्य माता की चौकी का आयोजन

भायंदर । टीका फाउंडेशन के द्वारा मीरा भयंदर मुंबई में विशाल माता की चौकी का आयोजन 15 मार्च 2026 शाम 5:00 बजे से होना तय हुआ है अध्यक्ष उद्योगपति समाजसेवी राहुल देवशंकर दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कहां कि यह आयोजन संभाजी महराज खेल मैदान सेवन इलेवन स्कूल के पीछे, रामदेव पार्क मीरा रोड में होना तय हुआ है जिसमें मुकेश त्रिपाठी म्यूजिकल ग्रुप उपस्थित होकर माता की सेवा करेगा वहीं प्रेम पाण्डेय उद्योगपति समाजसेवी तथा उत्तर प्रदेश वाराणसी मुंबई के मशहूर कलाकारों का आगमन होने जा रहा है जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक मुकेश त्रिपाठी अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक तिवारी बंधु सुजीत तिवारी मंजीत तिवारी मशहूर भजन गायक सुजीत गौतम अंतर्राष्ट्रीय भजन गायिका पारुल नंदा सुप्रसिद्ध भजन गायिका रागिनी प्रजापति सुप्रसिद्ध गायक राजू दुबे अपना जलवा बिखेरे गे। वही अध्यक्ष ने सभी को आमंत्रित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की गुहार लगाई है।
ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन मिश्रा की मां गायत्री देवी का निधन

मुंबई । ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन मिश्रा की मां गायत्री देवी (उम्र 65 वर्ष ) का पठानवाडी स्थित डीएनए अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। वह अपने पीछे दो पुत्र राजन मिश्रा और राहुल मिश्रा समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई। वे अत्यंत दयालु और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी। उनके निधन पर कालिंदी मिश्रा, मंजू मिश्रा, श्याम सुंदर मिश्रा, वसंत मिश्रा, पूजा मिश्रा, शशिकांत दुबे, सचिन मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, विशाल मिश्रा ,राहुल उपाध्याय ,नरेंद्र उपाध्याय, विष्णु त्रिपाठी, मुकेश त्रिपाठी समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

मूलत: गुरेरा ,चहनिया ,चंदौली निवासी गायत्री देवी अपने बेटे राजन मिश्रा के साथ कांदिवली के लोखंडवाला में रहती थी। मुंबई की अनेक संस्थाओं ने भी उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।
बिंद समाज विकास संघ द्वारा होली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह संपन्न
सुरत। बिंद समाज विकास संघ सूरत गुजरात इकाई द्वारा पिछले सप्ताह जय अंबे मां ब्यूटी पार्लर के सामने देवेंद्र नगर गेट नंबर चार पांडेसरा सूरत गुजरात में, महिला प्रदेश अध्यक्ष बिंदु बिंद एवं जिला प्रदेश के कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों द्वारा होली स्नेह सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सूरत के अलग-अलग हिस्सों से समाज के स्वजातिय बंधुओ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया हजारों की संख्या में आए हुए तमाम वक्तागणों ने अपना अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि बिंद समाज विकास संघ सभी स्वजातिय संगठनों में सर्वश्रेष्ठ संगठन है जो बेहतरीन स्वास्थ्य, शिक्षा, जागरूकता,महिला सशक्तिकरण, रोटी बेटी, रोजी रोटी तमाम विषयों पर काम कर रहा है।

हम सभी को इस संघ के साथ तन मन धन से समाज के हर कार्यों में सहयोग करते हुए ,सूरत महानगर में,जिला इकाई, प्रदेश इकाई, शाखा इकाई, को गठन करके, संघ के नीति और नियमों के आधार पर काम करना होगा।संत रघुवर दास ने कहा कि संघ को हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे।बतौर मुख्य अतिथि बिंद समाज के सामाजिक गुरु डॉ शेषधर बिंद ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों पदाधिकारियों,आए हुए सभी महिला, पुरुषों को धन्यवाद,देते हुए, उनके सुख दुख में शामिल होकर, देश और समाज के विकास में अपना योगदान देते रहेंगे।

कार्यक्रम में शामिल, जिला अध्यक्ष संजय कुमार बिंद जिला सचिव चंद्रशेखर बिंद, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार बिंद, राकेश कुमार बिंद,सुरेश कुमार बिंद ,भीम केवट फूलचंद बिंद, गुलाबचंद बिंद, दीनानाथ बिंद, जिला जीत बिंद,आर्मी क्राइम ब्रांच में कार्यरत अनिल कुमार बिंद, महिला जिला अध्यक्ष, संजना बिंद, सचिन शाखा अध्यक्ष ज्योति बिंद ,रेखा केवट, सुनीता, शीतल निषाद अर्चना निषाद पूनम बिंद ,पिंकी बिंद, हिरानी बिंद,संगीता बिंद, तमाम महिलाओं पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया संघ को सहयोग किया।मुंबई से पहुंचे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में मानखुर्द शाखा अध्यक्ष जयकिशन बिंद, राष्ट्रीय सचिव विनोद कुमार बिंद,राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष अध्यक्ष अजय कुमार बिंद, युवासेना अध्यक्ष दिनेश कुमार बिंद, बी एस वी एस रिपोर्टर अरविंद कुमार बिंद,भिवंडी से अशोक कुमार बिंद, उर्मिला बिंद आदि उपस्थित थे।
विश्व महिला दिवस पर मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन
मुंबई। रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे फिल्मसिटी क्रमांक 3141 की ओर से विश्व महिला दिवस के दिन  सांताक्रूज (पूर्व ) के गाँवदेवी मैदान, गांव देवी वाकोला पाईप लाइन के प्रागंण में मुफ़्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन में जनरल चेकअप और जनरल दवाइयों के साथ फ्री डेंटल चेकअप, फ्री रैंडम शुगर , फ्री बीपी, फ्री सीबीसी (रिपोर्ट नेक्स्ट डे ) कराई गईं। साथ ही पहले 100 मरीज के लिए नेत्र जांच के साथ जरूरतमंदों को मात्र ₹50 में चश्मा उपलब्ध कराया गया। आने वाले पहले 80 मरीजों को इसके साथ ही फ्री बीएमडी (बोन मिनिरल डेंसिटी) हड्डियों के परीक्षण की व्यवस्था भी रखी गई थी। इस चिकित्सा शिविर में
प्रमुख चिकित्सक थे डॉ.सत्यजीत पटनायक ( किडनी विशेषज्ञ एवं सर्जन), डॉ. आशिष कॅस्टलिनो (इ.एन.टी. सर्जन), डॉ.स्वपना डेनिज़ (डेंटल सर्जन ), डॉ. सय्यद मुहम्मद् जिशान (चर्म रोग विशेषज्ञ), डॉ. निखिल बालाकृष्णन (नेत्र विशेषज्ञ), डॉ. पवित्रा बालाकृष्णन(नेत्र विशेषज्ञ), डॉ नयना बालाकृष्णन (स्त्री रोग विशेषज्ञ) और डॉ. अजय पांडेय (जनरल फिजीशियन)।
शिविर में करीब 350 मरीजों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। आयोजन को सफल बनाने में रोटरी क्लब ऑफ़ बॉम्बे बांद्रा के अध्यक्ष रिटा. एड. त्रिवनकुमार करनानी के साथ रोटरी क्लब ऑफ़ बॉम्बे फ़िल्म सिटी के सदस्य भुवन कुमार, रमेश व्यास, रवि सावल और ऋतु बुगारा का विशेष योगदान रहा।
स्नेहा दुबे पंडित ने विधानसभा में उठाए वसई के विकास के महत्वपूर्ण मुद्दे
मुंबई । महाराष्ट्र विधानसभा में वर्ष 2025–26 के बजट पर चर्चा के दौरान वसई की विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने सक्रिय भागीदारी करते हुए क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट आम जनता के विकास को नई दिशा देने वाला है।इस दौरान उन्होंने वसई में MIDC और IT हब की स्थापना, वसई उपजिला अस्पताल के लिए 114 करोड़ रुपये की मंजूरी, पंचायत समिति भवन के लिए 24 करोड़ रुपये, पुलिस क्वार्टर्स और प्रशासनिक भवन निर्माण की मांग की। साथ ही वसई की सड़कों के लिए 25 करोड़ रुपये और नायगांव पुल के लिए 5 करोड़ रुपये की निधि मंजूर करने पर सरकार का आभार जताया।विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने कहा कि यह बजट किसानों, महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों के विकास को गति देने वाला है।