बहसूमा।रोजो के चलते हाजी ज़हीर अब्बासी जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्य प्रकोष्ठ, एवं अरशद अल्वी के आवास पर सजी इफ्तार पार्टी।
मोनू भाटी ।
रोजा इफ्तार पार्टी से भाईचारे का दिया संदेश
मेरठ। अलविदा जुमे के मौके पर बिजलीबंबा बाईपास स्थित जामिया रेजिडेंसी में रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाजी ज़हीर अब्बासी के आवास पर भव्य रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
इफ्तार के समय रोजेदारों ने मिलकर रोजा खोला और एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ भी की।
इफ्तार पार्टी के दौरान आपसी मेलजोल और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।इस मोके पर
दिलनवाज खान प्रदेश अध्यक्ष आर एल डी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, अनिकेत भारद्वाज , जिला अध्यक्ष आर एल डी मेरठ, अरशद अल्वी ,दिलप्रीत कोहली, संगीता दोहरे, अतिर रिज़वी, सोहराब ग्यास, कवल जीत सिंह जानू चौधरी , बाबर चौहान,नूर उल्लाह प्रधान, एड. औरंगजेब बबलू, शाहबुद्दीन अब्बासी,हाजी नफीस अब्बासी, हाजी नौशेर अब्बासी, नौशाद अब्बासी, मुनीर इंचौली,आसिफ सईद, महबूब सोलना, डॉ सकील सैफी, हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी से कार्यक्रम खासा रौनकभरा रहा।
1 hour and 43 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.9k