विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर) राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर का समापन
मीरापुर।-साहब सिंह डिग्री कॉलेज नंगला खेपड़ में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर का गुरुवार को समापन हो गया।समापन में अवसर पर स्वयं सेवकों ने गांव नंगला खेपड़ में रैली निकालकर ग्रामीणों को ग्राम विकास एवं कौशल व स्वरोजगार योजनाओं के प्रति जागरूक किया।
रैली का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंधक अमरजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने गांव में जाकर लोगों को बताया गया कि आजादी के बाद खेती के विकास के साथ-साथ गांवों विकास की गति भी बढ़ी है ग्रामीण विकास से तात्पर्य गांव के आर्थिक सामाजिक और सांस्कृतिक उत्थान से है जिसमें सड़कों का निर्माण बिजली पानी की व्यवस्था शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं कृषि सुधार रोजगार के अवसर और स्वच्छता जैसे कार्य शामिल होते हैं स्वयंसेवकों ने ग्राम वासियों को बताया कि हम सभी को अपने-अपने क्षेत्र में ग्राम विकास हेतु आधुनिक कृषि व तकनीक को बढ़ावा देना चाहिए।शिविर में कॉलेज प्रवक्ता डॉ.रामबीरी,डॉ. अनुराधा कुमारी, कुलदीप कुमार, संदीप कुमार, दुष्यंत गौड़ ,भारत वीर व स्वयंसेवक नेहा, खुशी, शगुन, दिविषा, कशिश,वंशिका, सानिया, माही,काजल, दीपाली, दीपांशु, रजत,हर्ष, वंश, गौरव, आशीष का योगदान रहा।
2 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1