महिला दिवस पर पौधशाला की महिला श्रमिकों का सम्मान, पर्यावरण संरक्षण में योगदान को सराहा
मेरठ। हस्तिनापुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हस्तिनापुर रेंज की पौधशाला में कार्यरत महिला श्रमिकों को सम्मानित कर उनके कार्य की सराहना की गई। इस अवसर पर रेंजर अधिकारी खुशबू उपाध्याय ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में रेंजर अधिकारी खुशबू उपाध्याय ने कहा कि पौधशाला में कार्य करने वाली महिलाएं न केवल पौधों की देखभाल कर रही हैं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी अहम योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की मेहनत, लगन और समर्पण से ही हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रयास मजबूत होते हैं।
कार्यक्रम के दौरान महिला श्रमिक पूनम, ऋतु, गीता, बचनी, करतारी और सविता आदि को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही उन्हें स्वच्छ पर्यावरण, वृक्षारोपण और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने महिला श्रमिकों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत से क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा मिल रहा है और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिल रही है।
कार्यक्रम में वन दारोगा अंकित यादव, ऋषभ सिंह तथा वन रक्षक अतुल स्वामी, नितिन कुमार, अतुल दुबे, खुशीराम, नितिन त्यागी और संदीप शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संकल्प भी लिया।
2 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.8k