अग्रवाल युवा मण्डल प्रयागराज द्वारा आधारशिला वृद्धाश्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन
संजय द्विवेदी प्रयागराज।अग्रवाल युवा मंडल प्रयागराज द्वारा दिनांक 08 मार्च 2026 को नैनी स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य“होली के रंग वृद्धो के संग खुशियों की उमंग”के संदेश के साथ वृद्धजनो के बीच खुशी स्नेह और अपनत्व का वातावरण बनाना था।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुधीर नारायण अग्रवाल रहे।उन्होंने वृद्धजनों के साथ होली की खुशियाँ साझा करते हुए समाज के सभी वर्गो से समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से वृद्धजनों के साथ जुड़ने और उनकी सेवा करने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संयोजन अग्रवाल युवा मंडल के सह मंत्री अंकित अग्रवाल द्वारा किया गया जिसमें मंडल के सभी सदस्यो का सक्रिय सहयोग रहा।इस अवसर पर अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल विशाल अग्रवाल मंत्री सौरभ अग्रवाल सह मंत्री अंकित अग्रवाल एवं आयुष अग्रवाल गौरव अग्रवाल मनीष अग्रवाल मोहित अग्रवाल राहुल अग्रवाल सचिन अग्रवाल तथा उपाध्यक्ष तुषार गुप्ता उपस्थित रहे।साथ ही अग्रवाल युवा महिला मंडल की अध्यक्ष सारिका अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.विनिता अग्रवाल महामंत्री डॉ. कीर्ति अग्रवाल कोषाध्यक्ष दीप्ति गुप्ता तथा उपाध्यक्ष अर्चना अग्रवाल भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं।इसके अतिरिक्त अग्रसेन अग्रवाल समाज प्रयागराज के अध्यक्ष पीयूष रंजन अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल महामंत्री अभिषेक मित्तल उपाध्यक्ष हरीश चंद्र अग्रवाल (बिल्लू भैया) संस्था के संरक्षक सदस्य डॉ.बी.बी. अग्रवाल अजय अग्रवाल प्रमय मित्तल आशीष अग्रवाल अजीत बंसल तथा कार्यालय प्रमुख अंकित अग्रवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।इस अवसर पर अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नही बल्कि प्रेम अपनत्व और सामाजिक एकता का प्रतीक है। समाज के वरिष्ठजनो के साथ इस पर्व को मनाकर हमें उनके अनुभवो से सीखने और उन्हें सम्मान देने का अवसर मिलता है।मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य वृद्धजनों के जीवन में खुशियाँ लाना और समाज में सेवा तथा संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अग्रवाल युवा मंडल ऐसे सामाजिक कार्यक्रमो का आयोजन करता रहेगा।कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम के निवासियों के साथ होली के रंगों, गीत-संगीत और आत्मीय संवाद के माध्यम से स्नेहपूर्ण समय बिताया गया तथा उनके लिए स्वरुचि भोज की भी व्यवस्था की गई। सभी वृद्धजनो ने इस पहल की सराहना करते हुए अग्रवाल युवा मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया।अंत में आयोजकों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं संस्थाओ के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।






विश्वनाथ प्रताप सिंह
प्रयागराज में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू, 16 अप्रैल तक रहेगा प्रभावी
गाटा संख्या एक सौ तेइस की जमीन खाली कराने का आदेश, तीन कब्जाधारियों पर जुर्माना और बेदखली की कार्रवाई का आदेश
प्रयागराज।फाफामऊ के ऐतिहासिक चौराहे पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। अध्यक्ष फाफामऊ गंगापार अजय जायसवाल ने सभी व्यापारियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी और व्यापारियों से उनकी सुरक्षा रक्षा का वादा किया और एक दूसरे का हमेशा साथ देने का आग्रह कियाl जिलाध्यक्ष लालू मित्तल ने अतिथियों को अबीर गुलाल लगाकर ,गले मिलकर अंग वस्त्रम भेंट करके स्वागत किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में व्यापारी, स्थानीय नागरिक और गणमान्यलोग शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में होली के रंग, संगीत और भाईचारे का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
1 hour and 38 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k