पुस्तक पढ़ने से विकसित होता है मस्तिष्क-प्रो.सत्यकाम
मुक्त विश्वविद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन
संजय द्विवेदी प्रयागराज।उ.प्र. राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के केन्द्रीय पुस्तकालय में एक दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का भव्य शुभारम्भ मंगलवार को किया गया।पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में पुस्तक पढ़ने की आदत जरूर डालनी चाहिए।जिससे मानस पटल विकसित होता है तथा व्यक्तित्व में गम्भीरता आती है। डिजिटल युग में लोगों में पुस्तक पढ़ने की प्रवृत्ति कम हो रही है जो कि चिंता जनक है।लोगों में पुस्तक पढ़ने की रुचि जगाने के लिए जगह-जगह पुस्तक मेले लगाए जा रहे हैं।उन्होंने कई महान साहित्यकारों की पुस्तको का वर्णन करते हुए कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में इन ग्रन्थों का अध्ययन कर युवा पीढ़ी ज्ञानार्जन कर सकती है।पुस्तक प्रदर्शनी में आये हुए अतिथियों का स्वागत उप पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ आर0 जे0 मौर्य ने पुष्प-गुच्छ से किया। इस अवसर पर कुलसचिव कर्नल विनय कुमार, वित्त अधिकारी पूनम मिश्रा एवं विभिन्न विद्याशाखाओं के निदेशक प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।इस एक दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी में विश्वविद्वालय के अधिकारियो शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओ का आवागमन लगा रहा।पुस्तक प्रदर्शनी में देश-विदेश के प्रतिष्ठित प्रकाशको/आपूर्तिकर्ताओं ने अपनी स्टाल लगाई।विश्वविद्यालय के पुस्तक प्रेमियो विद्यार्थियो ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमें सभी प्रकार की पुस्तकें प्रकाशकों आपूर्तिकर्ताओं द्वारा मेले में प्रदर्शित की गई।पुस्तक प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय पुस्तकालय के लिए निदेशको प्राध्यापको परामर्शदाताओ विषय विशेषज्ञों द्वारा पुस्तकों का चयन किया गया।जिनका क्रय पुस्तकालय में किया जायेगा।शिक्षको एवं छात्रो के अकादमिक दृष्टिकोण से यह पुुस्तक मेला अत्यन्त ही लाभप्रद साबित हुआ जिसमें विभिन्न प्रकाशकों की पुस्तके एक स्थान पर उपलब्ध हो सकी। इस एक दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का समापन सायं 05ः00 बजे हुआ।



विश्वनाथ प्रताप सिंह
प्रयागराज में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू, 16 अप्रैल तक रहेगा प्रभावी
गाटा संख्या एक सौ तेइस की जमीन खाली कराने का आदेश, तीन कब्जाधारियों पर जुर्माना और बेदखली की कार्रवाई का आदेश
प्रयागराज।फाफामऊ के ऐतिहासिक चौराहे पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। अध्यक्ष फाफामऊ गंगापार अजय जायसवाल ने सभी व्यापारियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी और व्यापारियों से उनकी सुरक्षा रक्षा का वादा किया और एक दूसरे का हमेशा साथ देने का आग्रह कियाl जिलाध्यक्ष लालू मित्तल ने अतिथियों को अबीर गुलाल लगाकर ,गले मिलकर अंग वस्त्रम भेंट करके स्वागत किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में व्यापारी, स्थानीय नागरिक और गणमान्यलोग शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में होली के रंग, संगीत और भाईचारे का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
जन-स्मृति से जोड़ता है सुधीर विद्यार्थी का लेखन-प्रोफेसर सत्यकाम
डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र
प्रयागराज । उत्तर राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में होली अवकाश के पूर्व शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ फूलों की होली खेली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षक लोक कलाकार दिनेश यादव एवं साथियों द्वारा गाए गए होली गीत रहे। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों के साथ फूलों की होली खेली। प्रोफेसर सत्यकाम ने कहा कि होली पर्व हमें बैरभाव भुलाकर मिलजुल कर रहने का संदेश देता है। उन्होंने विश्वविद्यालय की समृद्धि की कामना की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संयोजन प्रोफेसर ज्ञान प्रकाश यादव ने किया।
2 hours and 3 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k