भदोही में तैनात सिपाही का जिले में बड़ा फर्जीवाड़ा,धोखे से कराया जमीन का बैनामा
* न्यायालय के आदेश पर सिपाही समेत 4 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

गोंडा।जिले में न्यायालय के आदेश पर भदोही जनपद में तैनात एक सिपाही समेत चार लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज किया गया है।बताते चलें कि खरगूपुर थाना क्षेत्र के अचलापुर गांव निवासी निबई(77) ने नगर कोतवाली में यह मुकदमा दर्ज कराया है।निबई ने आरोप लगाया है कि सिपाही दिनेश कुमार और उनके भाई हजारी प्रसाद ने श्याम कुमार यादव और अखिलेश कुमार यादव के साथ मिलकर उनकी जमीन को हड़प लिया।शिकायतकर्ता के अनुसार 20 नवंबर 2025 को जब वह घर पर अकेले थे,तब हजारी प्रसाद उन्हें दवा दिलाने और विकलांगता पेंशन बनवाने के लिए कचहरी ले गये थे जहाँ कुछ दस्तावेजों पर निबई के अंगूठे लगवाए गये और एक फर्जी दानपत्र तैयार कर उनकी जमीन हजारी प्रसाद के नाम बैनामा करवा दिया गया।श्याम कुमार यादव और अखिलेश कुमार यादव को इस बैनामे में गवाह बनाया गया है।निबई ने बताया कि उनकी आंखों से कम दिखाई देता है और वह अनपढ़ हैं।आरोपियों ने उनकी इसी स्थिति का फायदा उठाकर उनके साथ धोखाधड़ी किया।यह रजिस्ट्री नगर कोतवाली क्षेत्र में तैयार की गई।उनके प्रार्थना पत्र पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम नम्रता अग्रवाल ने नगर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया था।नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के पश्चात भदोही में तैनात सिपाही दिनेश कुमार की मुश्किलें बढ़ गई हैं।वहीं मामले के विवेचक उपनिरीक्षक वैभव सिंह ने पूरे मामले की जांच तेज कर दिया है।नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने पुष्टि करते हुए बताया कि न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक वैभव सिंह द्वारा मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही जांच रिपोर्ट न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।नगर कोतवाली पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
बकाया मानदेय न मिलने से नाराज रोजगार सेवकों ने डिप्टी सीएम का पुतला फूंका
*विरोध प्रदर्शन भी किया

गोंडा।जिले में आज ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी कई मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिले के अलग अलग ब्लॉकों में अलग अलग तरीके से प्रदर्शन करके अपनी कई मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है।रुपईडीह ब्लॉक परिसर में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और ग्राम्य विकास मंत्री केशव प्रसाद मौर्य का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ नारेबाजी किया।यह प्रदर्शन लंबे समय से बकाया मानदेय न मिलने के कारण किया गया है।प्रदर्शनकारी ग्राम रोजगार सेवकों का आरोप है कि उनका मानदेय लंबे समय से लंबित है।उनका कहना है कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है,जिससे उनमें रोष है।रोजगार सेवकों ने मांग किया है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान किया जाए।इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 का मानदेय भी जल्द जारी करने की मांग की गई है।उन्होंने मानदेय से काटी गई ईपीएफ की धनराशि का एफटीओ बनाकर यूएन खातों में जमा कराने की मांग की है।इस संबंध में जब रुपईडीह के खंड विकास अधिकारी से बात किया गया तो उन्होंने घटना के संबंध में अनभिज्ञयता व्यक्त किया।प्रदर्शनकारी रोजगार सेवकों ने चेतावनी दिया है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।इस दौरान शुकदेव, दुर्गेश, पप्पू भारती,अनिल कुमार मिश्रा, जितेंद्र कुमार राय,तुलसीराम,चंद्रप्रकाश शुक्ला, रामानंद,सत्य प्रकाश शुक्ला,रेनू यादव,आलोक कुमार शुक्ला,अजय कुमार वर्मा, रामशंकर तिवारी और मनोज कुमार वर्मा सहित कई ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।
गन्ना लदी ट्राली से टकराई बाइक,परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत

*आज ही बहन की आनी थी लगन

गोंडा।जिले में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्र जावेद(16) की सड़क हादसे में मौत हो गई।यह घटना इटियाथोक थाना क्षेत्र के गोंडा बलरामपुर मार्ग पर स्थित गन्ना क्रय केंद्र बकठोरवा के पास हुई।जावेद अपनी मोटरसाइकिल से इंद्र कुंवरि इंटर कॉलेज इटियाथोक जा रहा था।परीक्षा केंद्र जाते समय उसकी मोटरसाइकिल एक गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई।यह ट्राली गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना बेचने जा रहे एक किसान की थी।टक्कर इतनी भीषण थी कि जावेद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 के पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे और घायल जावेद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटियाथोक पहुंचाया।जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया।मेडिकल कालेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने जावेद को मृत घोषित कर दिया।मृतक छात्र जावेद कौड़िया थाना क्षेत्र के आर्यनगर कस्बे का निवासी था और राम कुमारी इंटर कॉलेज कौड़िया में पढ़ता था।वह माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के हाईस्कूल चित्रकला विषय की परीक्षा देने जा रहा था।इससे पहले भी वह पांच विषयों की परीक्षा मोटरसाइकिल से देकर सकुशल लौट चुका था।इस दुखद हादसे की जानकारी मिलने पर जिला विद्यालय निरीक्षक डाक्टर रामचंद्र ने शोक व्यक्त किया है।मृतक जावेद के पिता कलीम अख्तर शटरिंग सर्विस का काम करते हैं।जावेद दो भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटा था।बड़े भाई का नाम परवेज खान है जो 26 वर्ष का है।जबकि मृतक जावेद की उम्र 16 वर्ष है।मृतक जावेद की चार बहनों में दो की शादी हो चुकी है और दो बहनों की अभी शादी नहीं हुई है जिसमें बहन सादिया (22) की आज लगन आनी थी,परन्तु बहन की लगन आने से पहले ही भाई की मौत हो गयी है।छोटी बहन की शादी 30 तारीख को है और परिवार के लोग उसकी तैयारी कर रहे थे।सड़क हादसे में जावेद की मौत के बाद बहन के लगन जाने का कार्यक्रम फिलहाल टल गया है।जावेद के परिजन पूरी तरह से परेशान हैं और रो रो कर बुरा हाल है।जो भी इस हादसे के बारे में सुन रहा है वह जावेद के घर पहुंचकर पिता कलीम और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहा है।इटियाथोक थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने  बताया कि जावेद अपनी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से परीक्षा देने जा रहा था कि इसी दौरान गन्ना बेचने के लिए जा रहे एक किसान की ट्रैक्टर ट्रॉली में भिंड़ गया और उसी की टक्कर होने से जावेद की मौत हो गई।मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।
थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा जालसाजी करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-297/2025 धारा 318(4),319(2),338,336(3),340(2),115(2),352,351(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राम नरेश उर्फ कुल्हू पुत्र बचऊ यादव निवासी ग्राम माझा राठ थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा को ग्राम माझा राठ से गिरफ्तार कर लिया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादी मुन्नालाल पुत्र रामतीरथ निवासी ग्राम मांझाराठ थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना नवाबगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि उसकी दादी श्रीमती ननका पत्नी स्व० गया प्रसाद की मृत्यु वर्ष 2013 में हो गई थी, जिनके नाम ग्राम तुलसीपुर व ग्राम मांझाराठ में विभिन्न गाटा संख्याओं की कृषि भूमि दर्ज थी। आरोप है कि विपक्षी रामनरेश पुत्र बचऊ ने उक्त भूमि को हड़पने की नीयत से वर्ष 2019 में तहसीलदार तरबगंज न्यायालय में स्वयं को वारिस बताते हुए नामान्तरण वाद दाखिल किया। जब वारिस होने का प्रमाण नहीं मिला तो उसने दिनांक 16.07.2021 को श्रीमती नन्कन्ना पत्नी रामकेवल को श्रीमती ननका के रूप में प्रस्तुत कराकर रजिस्ट्री कार्यालय तरबगंज में कूटरचित व फर्जी वसीयतनामा तैयार करवा लिया और उसी के आधार पर दिनांक 25.08.2022 को पुनः नामान्तरण वाद दाखिल किया। वादी के अनुसार उक्त वसीयतनामा में फोटो व अन्य विवरण फर्जी हैं। बाद में जांच के दौरान निर्वाचक नामावली व परिवार रजिस्टर के आधार पर नामान्तरण आदेश दिनांक 19.07.2023 को निरस्त करते हुए दिनांक 30.01.2024 को आदेश रद्द कर दिया गया। आरोप है कि इस मामले की पैरवी से नाराज होकर विपक्षी रामनरेश, अनिल कुमार व सुभाषचन्द्र अपने दो अज्ञात साथियों के साथ दिनांक 15.07.2025 को रात लगभग 08ः00 बजे चौखड़िया पुल के पास वादी की रेकी कर उसे गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा मुकदमे की पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी दी। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 09.03.2026 को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त राम नरेश उर्फ कुल्हू को ग्राम माझा राठ से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
11 को आयेंगी महिला आयोग की सदस्य, करेंगी जनसुनवाई

गोण्डा । उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ऋतु शाही आगामी 11 मार्च,2026 को जनपद में आ रही है। सर्वप्रथम वह सर्किट हाउस में अपरान्ह 11:00 बजे से महिला सम्बन्धी शिकायतों की जनसुनवाई करेंगी। उसके बाद महिला सम्बन्धी अपराधों व योजनाओं के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। यह जानकारी देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने अपील किया है कि पीड़ित महिलाएं ससमय उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से सम्बन्धित शिकायत प्रस्तुत कर सकती हैं।
थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज  अभिषेक दवाच्याँ के नेतृत्व में थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0-97/2026 धारा 109(1),115(2),191(2),191(3),190,352 बीएनएस व 7 सी0एल0ए0 एक्ट से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त- शेष कुमार सिंह पुत्र स्व० राजकुमार सिंह निवासी ग्राम चंगेरिया थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा को पंचायत सचिवालय चंगेरिया से मसौलिया जाने वाले खड़ंजा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर ग्राम चंगेरिया के पास शिवम दीक्षित के खेत से घटना में प्रयुक्त एक अदद बांस की लाठी बरामद किया गया।

*घटना  का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 19.02.2026 को वादी विष्णुदेव पुत्र कमला प्रसाद दीक्षित नि0 ग्राम चंगेरिया थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना कर्नलगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 18.02.2026 को समय करीब रात 10.00 बजे प्रार्थी के पिता को पुरानी रंजिश को लेकर प्रमोद पुत्र माता प्रसाद व अन्य लोगों द्वारा शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया तथा शोर मचाने पर गाँव के लोग आ गये जिससे विपक्षीगण भाग गये, भागते समय उनके द्वारा कट्टे से फायरिंग की गई जिससे घर में मौजूद लड़के आर्यन दीक्षित गंभीर रूप से घायल हो गया है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कर्नलगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 07.03.2026 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त 01 आरोपी अभियुक्त- शेष कुमार सिंह पुत्र स्व० राजकुमार सिंह निवासी ग्राम चंगेरिया थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा को पंचायत सचिवालय चंगेरिया से मसौलिया जाने वाले खड़ंजा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर ग्राम चंगेरिया के पास शिवम दीक्षित के खेत से घटना में प्रयुक्त एक अदद बांस की लाठी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा दहेज हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज  अभिषेक दवाच्याँ के नेतृत्व में थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0-128/26 धारा 85,80(2) बी0एन0एस0 व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त-बाबादीन कश्यप पुत्र तेपश्वरी कश्यप को ग्राम अवदानपुरवा से गिरफ्तार कर लिया गया। 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 06.03.2026 को प्रार्थिनी राजकुमारी पत्नी बुद्धराम निवासी ग्राम टेपरा गद्दोपुर, थाना कर्नलगंज, जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 कर्नलगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि उसकी पुत्री की शादी करीब 04 वर्ष पूर्व अवदानपुरवा मौजा कचनापुर थाना कर्नलगंज निवासी बाबादीन कश्यप पुत्र तेपश्वरी कश्यप के साथ हुई थी। शादी के 02 वर्ष बाद से ही उसके पति व उसके परिजनों द्वारा दहेज के लिए मेरी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था तथा दिनांक 06.03.2026 को उसके पति व परिजनों द्वारा मेरी बेटी की दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर दी गयी है। वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कर्नलगंज में नामजद 04 अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमे आज दिनांक 08.03.2026 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी पति बाबादीन कश्यप पुत्र तेपश्वरी कश्यप को ग्राम अवदानपुरवा से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा चलाये गए विशेष अभियान के तहत 39 नफर गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
   गोण्डा।पुलिस अधीक्षक गोण्डाविनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वांछित व गैर-जमानती वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कल दिनांक 06.03.2026 को विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान को सफल बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लंबित गैर-जमानती वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।
उक्त अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत व अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीमों का गठन कर कार्यवाही की गई। इस विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा कुल 39 गैर-जमानती वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। थाना-वार गिरफ्तारी का विवरण निम्नानुसार है- थाना खरगूपुर पुलिस ने 05, थाना धानेपुर पुलिस ने 02, थााना मोतीगंज पुलिस ने 02, थाना छपिया पुलिस ने 02, थाना तरबगंज पुलिस ने 08, थाना वजीरगंज पुलिस ने 01, थाना को0 कर्नलगंज पुलिस ने 05, थाना कौड़िया पुलिस ने 01 व थाना परसपुर पुलिस ने 13 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
थाना को0 नगर पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

गोण्डा।  पुलिस अधीक्षक गोण्डाविनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0-207/2026 धारा 191(2),191(3),109(1),115(2) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त मनीष कुमार सोनकर पुत्र लल्लू सोनकर उर्फ राघवराम सोनकर निवासी शिवबक्श पुरवा मौजा दत्तनगर विशेन थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को जिला अस्पताल रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना  का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 06.03.2026 को वादिनी पूनम पत्नी अशोक कुमार निवासी दत्तनगर शिवबक्श पुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 05.03.2026 को रात्रि करीब 08 बजे उनके पति को मनीष सोनकर, विष्णु सोनकर, पवन सोनकर, हरीश सोनकर पुत्रगण राघवराम उर्फ लल्लू सोनकर व श्रवण कुमार उर्फ छोटू ड्राइवर निवासीगण दत्तनगर द्वारा लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी से घेरकर मारपीट की गयी, जिसमें मनीष सोनकर द्वारा कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर उनके पति को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 07.03.2026 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्त मनीष कुमार सोनकर पुत्र लल्लू सोनकर उर्फ राघवराम सोनकर को जिला अस्पताल रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
जनपद में अब तक कुल कितने ग्राम पंचायतों में पेयजल की व्यवस्था हुई प्रारंभ-जिलाधिकारी

बैठक में संबंधित फॉर्मेट पर विभाग में चल रहे कार्यों के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश-डीएम


गोण्डा 06 मार्च,2026।
कलेक्ट्रेट सभागार, में जिलाधिकारी  प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत जनपद में संचालित विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए चल रही परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से जनपद के ग्राम पंचायतों एवं मजरों में जल जीवन मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से यह जानने का निर्देश दिया कि अब तक जनपद के कितने ग्राम पंचायतों तथा मजरों में योजनाओं के अंतर्गत सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था प्रारम्भ हो चुकी है।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के सभी ग्राम पंचायतों एवं मजरों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप (फॉर्मेट) में शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि इससे योजनाओं की वास्तविक प्रगति का आकलन करने में सुविधा होगी तथा जिन क्षेत्रों में कार्य अधूरा है या पेयजल आपूर्ति प्रारम्भ नहीं हो सकी है, वहां शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की जा सकेगी।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है, इसलिए कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही पूर्ण किया जाना आवश्यक है।

इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जहां भी कार्यों में अनावश्यक विलम्ब पाया जाएगा, वहां संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि संबंधित अधिकारी समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित करें, जिससे योजनाओं का लाभ समय पर ग्रामीणों तक पहुंच सके।

बैठक में जल जीवन मिशन से जुड़े विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे तथा जनपद में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, एक्सईएएन जल निगम विभाग तथा कार्य संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।