प्राचार्य ने स्त्री शक्ति को किया सम्मानित, कविताओं में छलकी नारी संवेदना

अम्बिकापुर- श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिला प्राध्यापक, अधिकारी और कर्मचारियों को प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि आधी आबादी अपनी पूरी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती है। उनके त्याग, परिश्रम और धैर्य से ही समाज में गति है। प्रकृति ने पुरूष और महिला को अलग-अलग शक्तियों के साथ जिम्मेदारियां भी सौंपी है, जिसका निर्वहन हो रहा है। बेटी, बहन, मां, पत्नी, भाभी, दादी, फुआ, मौसी, चाची, नानी, मामी, ननद, सास आदि रिश्तों को महिलायें ही जीवित रखे है। उन्होंने सभी महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप परिवार और जीवन में सभी रिश्तों का ईमानदारी से निर्वाह करें। रिश्तों की ईमानदारी ही समाज की बुनियाद है जिसमें परिवार पल्लवित-पुष्पित होता है।

इस अवसर डॉ. अजय कुमार तिवारी ने त्रावणकोर रियासत के चेरथला की रहने वाली नागेली के त्याग और बलिदान से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान सहायक प्राध्यापक ज्योति सिंह, डॉ. वन्दना ने कविताओं में नारी संवेदना को व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

अम्बिकापुर के साई बाबा कॉलेज में विदाई समारोह, विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

अम्बिकापुर- सफलता के लिये हौसला और जज्बा चाहिए। जिस युवा में समर्पण है, उसी ने सफलता भी हासिल किया है। यह बातें सोमवार को श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग के तत्वावधान में आयोजित विदाई समारोह के दौरान प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने कहा कि आप अपने विभागाध्यक्ष राकेश कुमार सेन की कहानी का अनुसरण कीजिये। प्रत्येक युवा के लिए परिस्थितियां कितनी ही विपरीत हों, उसका समाधान करना और सफलता प्राप्त करना ही लक्ष्य होना चाहिए। डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि आपकी सफलता महाविद्यालय को गौरवान्वित करती है। स्नातक के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के साथ ही जॉब के भी अवसर हैं।

इससे पहले प्राध्यापक और विद्यार्थियों ने मां सरस्वती और श्री साई नाथ की तस्वीर पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राध्यापकों का स्वागत बैच लगा कर तथा पुष्प गुच्छ प्रदार कर किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग के अध्यक्ष राकेश कुमार सेन ने कहा कि यह अवसर स्नातक की उपाधि पूरी होने और स्नातकोत्तर के लिए तैयारी का है। आप उच्च शिक्षा के साथ पेशेवर क्षेत्र में भी सफलता हासिल करें और अपनी सफलताओं की कड़ी से महाविद्यालय परिवार को अवश्य अवगत करायें। आपकी सफलता नये विद्यार्थियों के लिए पाथेय होगी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ अपने वरिष्ठों को विदाई दी।

इस अवसर पर आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. शैलेष देवांगन, लाइफ साईंस विभाग के अध्यक्ष अरविन्द तिवारी, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य, कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता तथा सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

रायपुर में IMA छत्तीसगढ़ के 21वें राज्य सम्मेलन का शुभारंभ, डॉ. अनूप वर्मा बने नए अध्यक्ष

रायपुर- राजधानी रायपुर में रविवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) छत्तीसगढ़ के 21वें वार्षिक राज्य सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन बालाजी मेडिकल इंस्टीट्यूट परिसर स्थित अंतरराष्ट्रीय स्तर के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेशभर से आए चिकित्सकों, शिक्षाविदों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भाग लिया।

उद्घाटन समारोह के दौरान वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अनूप वर्मा को वर्ष 2026 के लिए IMA छत्तीसगढ़ का राज्य अध्यक्ष औपचारिक रूप से पदस्थापित किया गया। इस अवसर को राज्य के चिकित्सा समुदाय के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और चिकित्सकों को सशक्त करने की दिशा में नई पहल की उम्मीद जताई जा रही है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल प्रो. अशोक पुराणिक, कार्यकारी निदेशक, एम्स गुवाहाटी ने अपने संबोधन में मरीजों की सेवा और चिकित्सकों की गरिमा की रक्षा में आईएमए की भूमिका की सराहना की। उन्होंने युवा चिकित्सकों से समाज के प्रति संवेदनशीलता, समर्पण और नैतिक मूल्यों के साथ काम करने का आह्वान किया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. अनूप वर्मा ने वर्ष 2026 के लिए IMA छत्तीसगढ़ की कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन पाँच प्रमुख बिंदुओं पर विशेष ध्यान देगा। इनमें डॉक्टर और सरकार के बीच संवाद को मजबूत करना, चिकित्सकों की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करना, सतत चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देना, युवा चिकित्सकों को सशक्त बनाना और समाज से जुड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी शामिल है।

उन्होंने बताया कि IMA छत्तीसगढ़ राज्य में टीकाकरण अभियान, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों में भी सक्रिय भूमिका निभाएगा। साथ ही सरकार से स्वास्थ्य नीतियों के निर्माण में चिकित्सकों के साथ नियमित संवाद स्थापित करने और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक सरल बनाने का आग्रह किया।

सम्मेलन के सफल आयोजन में आयोजन समिति के सदस्यों डॉ. सुरेंद्र शुक्ला (स्टेट प्रेसिडेंट, हॉस्पिटल बोर्ड), डॉ. प्रभात पांडेय (आउटगोइंग स्टेट प्रेसिडेंट), डॉ. नीरज शर्मा (स्टेट सेक्रेटरी), डॉ. नरेंद्र अग्रवाल (मुख्य आयोजन सचिव), डॉ. देवेंद्र नायक (आयोजन सचिव), डॉ. के.पी. सारभाई (वैज्ञानिक आयोजन सचिव), डॉ. कुलदीप सोलंकी (अध्यक्ष, IMA रायपुर) और डॉ. संजीव श्रीवास्तव (सचिव, IMA रायपुर) की अहम भूमिका रही।

दो दिवसीय इस सम्मेलन में विभिन्न शैक्षणिक सत्रों, विचार-विमर्श और संवाद के माध्यम से चिकित्सा विज्ञान की नवीनतम प्रगति पर चर्चा की जाएगी तथा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने पर मंथन होगा। 

केटीयूजेएमएए प्रतिनिधिमंडल ने कि कुलपति से शिष्टाचार भेंट

रायपुर- कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के एलुमनी एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को रायपुर के कठाडीह स्थित विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) मनोज दयाल से शिष्टाचार भेंट की।भेंट के दौरान एलुमनी एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल ने संघ की वार्षिक प्रतिवेदन - 2025 कुलपति को प्रस्तुत करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। साथ ही एसोसिएशन के औपचारिक शुभारंभ के संबंध में भी चर्चा की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय परिसर में एसोसिएशन के कार्यालय हेतु एक कक्ष आवंटित करने तथा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एलुमनी एसोसिएशन के लिए अनुभाग तैयार किए जाने का अनुरोध करते हुए एक ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर कुलपति ने प्रतिनिधिमंडल के साथ विश्वविद्यालय के प्रगतिशील विकास से जुड़े विभिन्न विषयों—शैक्षणिक गतिविधियाँ, प्रशिक्षण, कौशल विकास, एलुमनी व्याख्यान श्रृंखला तथा विद्यार्थियों के नियोजन पर विस्तृत चर्चा की गई।

एलुमनी एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल में डॉ. के. एन. किशोर (अध्यक्ष), डॉ. बिचित्रानंद पंडा (महासचिव) तथा सदस्य अनंत वर्मा, खुबचंद साहू, डॉ. प्रज्ञा गुप्ता और तरण माणिकपुरी शामिल थे।

सितारों से आगे जहां और भी हैं... के साथ विदा हुए साइबर वैली के मर्मज्ञ, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया फेयरवेल

अम्बिकापुर- सितारों से आगे जहां और भी हैं, अभी इश्क के इम्तिहां और भी हैं... अल्लामा इकबाल की ये पंक्तियां शनिवार को श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय के सभागार में चरितार्थ हुईं। कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के तत्वावधान में आयोजित फेयरवेल समारोह को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि ये सफलता के सितारे आपकी जिन्दगी में हमेशा चमकते रहेंगे और आपकी सफलता ही महाविद्यालय परिवार को गौरवान्वित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि हमें और प्राध्यापकों को अपने विद्यार्थियों पर पूरा विश्वास है। आप जहां भी होंगे सफलता आपके साथ होगी और ये सफलतायें नये विद्यार्थियों को प्रेरित भी करेगी।

इससे पहले प्राचार्य, प्राध्यापक और विद्यार्थियों ने मां सरस्वती और श्री साई नाथ की तस्वीर पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी का स्वागत सोशल मीडिया के आईकान से सजे बैच लगा कर तथा पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ.विवेक कुमार गुप्ता ने कहा कि यह अवसर आपके इस पाठ्यक्रम से स्नातक की उपाधि प्राप्त होने का है। कम्प्यूटर एंड आईटी की दुनिया आपका स्वागत करने का तैयार है। स्नातक के बाद आप उच्च शिक्षा में आ सकते हैं और अपने को ग्लोबली साईबर वैली, सिलकॉन मर्मज्ञ के अनुसार तैयार करेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को श्रेष्ठ परिश्रम, लगन और तकनीकी से अपने को स्थापित करने का आह्वान किया।

विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। फेयरवेल के दौरान अंकुश कुमार गुप्ता, अनीश कुमार गुप्ता, नेहा सिंह आदि विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के तीन वर्षों के अनुभव साझा किये। कार्यक्रम का संचालन पीयुष गुप्ता, शिक्षा सोनी ने किया।

इस अवसर पर आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. शैलेष देवांगन, लाइफ साईंस विभाग के अध्यक्ष अरविन्द तिवारी, वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग के अध्यक्ष राकेश सेन, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य तथा सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

फेयरवेल में दिखी सोशल मीडिया की धमक

फेयरवेल के दौरान सभी प्राध्यापकों के साथ वरिष्ठ विद्यार्थियों को बैच लगाया गया जिस पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्सऐप, चैटजीपीटी, यूट्यूब, स्नैपचैट, ट्वीटर आदि के आइकॉन प्रिंट थे। विद्यार्थियों ने एक ओर जहां साइबर वैली को दिखाया तो दूसरी ओर सोशल मीडिया की पहुंच को दर्शाया।

रायपुर में आज से IMA CGCON 2026, दो दिवसीय राज्य स्तरीय चिकित्सा सम्मेलन शुरू

रायपुर- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित 21वाँ राज्य स्तरीय चिकित्सा सम्मेलन “IMA CGCON 2026” का आयोजन 7 एवं 8 मार्च 2026 को रायपुर स्थित बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़, मोवा में किया जा रहा है। इस सम्मेलन में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं चिकित्सा विशेषज्ञ भाग लेंगे।

दो दिवसीय इस सम्मेलन में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर वैज्ञानिक सत्र, व्याख्यान एवं पैनल चर्चा आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश एवं देश के वरिष्ठ चिकित्सक अपने अनुभव साझा करेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य चिकित्सकों को चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध, आधुनिक उपचार पद्धतियों तथा नई तकनीकों से अवगत कराना है, जिससे आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

सम्मेलन में प्रोफेसर एवं कर्नल डॉ. अशोक पुराणिक, निदेशक, एम्स गुवाहाटी भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और चिकित्सकों को संबोधित करते हुए अपना व्याख्यान देंगे।

आईएमए छत्तीसगढ़ के राज्य अध्यक्ष डॉ. अनूप वर्मा ने बताया कि इस सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में चिकित्सकों की भागीदारी होगी। वहीं ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ. सुरेन्द्र शुक्ला ने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से चिकित्सकों के बीच ज्ञान-विनिमय, आपसी समन्वय और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला आयोग की बड़ी पहल: 33 जिलों में 5 दिनों तक लगातार महिलाओं के मामलों में होगी महा जन-सुनवाई

रायपुर- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने राज्य की महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के नेतृत्व में 8 से 13 मार्च 2026 तक प्रदेश के सभी पांच संभागों में महा जन-सुनवाई सप्ताह आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों से जुड़े महिला उत्पीड़न और पारिवारिक विवादों के मामलों की सुनवाई संभाग स्तर पर की जाएगी, जिससे हजारों परिवारों को त्वरित न्याय और समस्याओं के शीघ्र निराकरण की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अनुसार पिछले साढ़े पांच वर्षों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगभग 370 से अधिक जनसुनवाई आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें 8000 से अधिक मामलों का निराकरण किया गया है। इसी अनुभव को आगे बढ़ाते हुए इस बार संभाग स्तर पर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जगदलपुर, कोंडागांव, सुकमा, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर, अंबिकापुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और जशपुर जिलों के प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला संरक्षण अधिकारी, सखी वन स्टॉप सेंटर की प्रशासिकाएं तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विधिक सलाहकारों का सहयोग लिया जा रहा है। सुनवाई के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की भी विशेष व्यवस्था रहेगी।

सुबह 10 बजे से होगी सुनवाई

आयोग ने बताया कि सभी संभागों में जनसुनवाई प्रातः 10 बजे से शुरू होगी। जिन आवेदकों के प्रकरण सूचीबद्ध हैं, उन्हें स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य होगा। वहीं जो महिलाएं पहले आवेदन नहीं कर पाई हैं, वे भी सुनवाई स्थल पर अपना नया आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं।

दो न्यायपीठों का गठन

मामलों की संख्या को देखते हुए आयोग ने सुनवाई के लिए दो न्यायपीठ गठित किए हैं। मुख्य न्यायपीठ का नेतृत्व अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक और संबंधित संभाग की प्रभारी सदस्य करेंगी। यह पीठ महिला उत्पीड़न के गंभीर मामलों की सुनवाई कर त्वरित निर्णय देगी। सहायक न्यायपीठ में आयोग की अन्य सदस्य शामिल रहेंगी, जहां ऐसे मामलों की सुनवाई होगी जिनमें काउंसलिंग और आपसी समझौते के माध्यम से समाधान संभव है।

संभागवार कार्यक्रम

9 मार्च – सरगुजा संभाग

स्थान: जिला पंचायत सभाकक्ष, अंबिकापुर

जिले: सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, जशपुर

कुल प्रकरण: 101

10 मार्च – बिलासपुर संभाग

स्थान: प्रार्थना भवन, जल संसाधन विभाग परिसर, बिलासपुर

जिले: बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

कुल प्रकरण: 169

11 मार्च – दुर्ग संभाग

स्थान: प्रेरणा सभाकक्ष, जिला महिला एवं बाल विकास विभाग परिसर, दुर्ग

जिले: दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

कुल प्रकरण: 113

12 मार्च – रायपुर संभाग

स्थान: छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग कार्यालय परिसर, शास्त्री चौक, रायपुर

जिले: रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद

कुल प्रकरण: 292

13 मार्च – बस्तर संभाग

स्थान: प्रेरणा सभाकक्ष, कलेक्ट्रेट परिसर, जगदलपुर

जिले: बस्तर (जगदलपुर), कोंडागांव, सुकमा, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर

कुल प्रकरण: 87

अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने बताया कि अब तक प्रदेश के जिलों में 370 से अधिक बार सुनवाई कर चुका है, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारा यह महा जन-सुनवाई सप्ताह प्रदेश के सभी 33 जिलों की महिलाओं के लिए न्याय का एक बड़ा अवसर है। विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारियों, सखी सेंटर की टीम और पुलिस प्रशासन के सहयोग से हम इस अभियान को निर्णायक बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मेरा सभी आवेदकों से आग्रह है कि वे सुबह 10 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। नए आवेदकों का भी स्वागत है हमारा संकल्प है कि छत्तीसगढ़ की कोई भी महिला उत्पीड़न का शिकार न हो और उसे समय पर न्याय मिले।”

 

साई बाबा आदर्श पीजी कॉलेज में विदाई समारोह, छात्रों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

अम्बिकापुर- अवसर उसी को मिलते हैं जो परिश्रम के साथ आगे बढ़ते हैं और मेहनती के लिए विद्यार्थीपन जीवन में हमेशा बना रहता है। सीखने की ललक हमें विद्यार्थी बनाये रखती है। यह बातें शुक्रवार को श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में फिजीकल साईंस के विदाई कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने कहा कि आपका परिणाम, सफलता ही मेरे लिये गौरव का पल है। आप जीवन में सफल हों और उच्च शिक्षा में आगे बढ़ें तथा महाविद्यालय परिवार को अपनी सफलता से अवगत करायेंं।

इससे पहले प्राध्यापक और विद्यार्थियों ने मां सरस्वती और श्री साईं नाथ की तस्वीर के पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राध्यापकों को स्वागत बैच लगा कर तथा पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए फिजीकल साईंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. शैलेष देवांगन ने कहा कि यह फेयरवेल का अवसर हमसे अलग होने का नहीं है, बल्कि आपकी स्नातक की उपाधि पूरी होने वाली है और उच्च शिक्षा में आपका पदार्पण होने वाला है। उन्होंने विद्यार्थियों को आह्वान करते हुए कहा कि आप स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रम में आयें। डॉ. देवांगन ने कहा कि एनईपी के साथ ही स्नातकोत्तर की अवधि बदलने वाली है, इसलिये यह पाठ्यक्रम आपके लिए निर्णायक होने वाला है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कि आप परीक्षा और जीवन में सफल हों और अपनी सफलता से हमें अवगत करायेंलाइफ साईंस के फेयरवेल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विभाग के अध्यक्ष अरविन्द तिवारी ने कहा कि यह अवसर आपके श्रेष्ठता साबित करने का है। स्नातक की शिक्षा यहां पूरी होने वाली है अब आगे आपका कॅरिअर शुरू होगा। शिक्षा और कॅरिअर दोनों में आप सफल हों।

बी.एससी बीएड के फेयरवेल को सम्बोधित करते हुए शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य ने कहा कि आपकी सफलता ही हमारी विरासत है। आप जीवन के प्रत्येक पायदान पर सफल हों और उससे अवगत भी करायें। डॉ. शाक्य ने बी.एड, एम.एड और एम.ए. एजूकेशन की बारीकियों से अवगत कराया।

कार्यक्रम के दौरान शानू रानी तिर्की, अदिती गुप्ता, तनिष्का सिन्हा, माधुरी राजवाड़े, आयुष सोनी, अनुष्का सिंह परिहार, अनुषा सिंह, शमा प्रार्थना, दयानन्द ने महाविद्यालय के तीन वर्षों के अनुभव साझा किये। विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति से सभी को विभोर कर दिया। प्राचार्य ने प्राध्यापक और विद्यार्थियों के साथ केक काट कर जश्न मनाया।

कार्यक्रम का संचालन संकेत सिन्हा, साक्षी चौहान ने किया।

इस अवसर पर एनईपी प्रभारी डॉ. आर.एन. शर्मा, लाइफ साईंस विभाग के अध्यक्ष अरविन्द तिवारी, वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग के अध्यक्ष राकेश सेन, कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य तथा सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।।

साई कॉलेज में विज्ञान दिवस पर आयोजित हुई पोस्टर प्रदर्शनी

अम्बिकापुर- श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर में शनिवार को साईंस क्लब के तत्वावधान में विज्ञान दिवस मनाया गया। कैटलाइजिंग विकसित भारत थ्रू इंडियन नॉलेज सिस्टम इन साईंस विषय पर पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित हुई जिसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, सौर ऊर्जा की जरूरत, कृत्रिम बुद्धि की दक्षता, मेक इन इंडिया, आर्थिक शक्ति के रूप में भारत, अंतरिक्ष में भारतीय क्षमता का प्रदर्शन, विज्ञान में प्राचीन भारतीय ज्ञान प्रणाली को कैनवास पर उकेरा। साईंस क्लब के प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि विद्याथियों ने पोस्टर पर भारतीय ज्ञान परम्परा के इतिहास और विकास को दर्शाया है तो दूसरी ओर हरित ऊर्जा को 21 सदी की जरूरत बताया। संख्ययों की गणना हमारे मानवीय विकास की आधारशिला है। पोस्टर में संख्याओं के विकास और प्रक्रिया को दर्शाया गया है जो रोमांचक रहा। आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड हमारी पहचान से जुड़ा है जो हमारी मानवीय विकास की यात्रा है।


एजूकेशन फॉर ऑल, जस्टिस फॉल ऑल के साथ वसुधैव कुटुम्बकम् का उद्घोष नजर आया। प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। प्रदर्शनी के दौरान डॉ. श्रीराम बघेल, विभा तिवारी, कंचन साहू, राहुल कुंडू, नीरज राजवाड़े आदि ने सहयोग किया।

प्रदर्शनी के दौरान आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. शैलेष देवांगन, एनईपी प्रभारी डॉ. आर.एन. शर्मा, कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, लाइफ साईंस विभाग के अध्यक्ष अरविन्द तिवारी, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य और वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग के अध्यक्ष राकेश कुमार सेन तथा सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे

हमें गौरवान्वित करती है आपकी सफलता, लाइफ साईंस विभाग के विदाई समारोह में चमके विद्यार्थी

अम्बिकापुर- हम अपने विद्यार्थियों से हमेशा जुड़े रहते हैं और आपकी सफलता हमे गौरवान्वित करती है। यह बातें बुधवार को श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लाइफ साईंस विभाग के विदाई समारोह के दौरान प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने कहा कि आप अपनी सफलताओं से हमें अवगत कराइये जिस पर हम जश्न मनायें। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि आप उच्च शिक्षा में आयें। महाविद्यालय के स्नातक के कई पाठ्यक्रम संचालित हैं जो आपके कॅरिअर में सहायक होगा.


इससे पहले सभी प्राध्यापकों ने मां सरस्वती और श्री साई नाथ की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी प्राध्यापकों का स्वागत पुष्प गुच्छ और बैच लगा कर किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लाइफ साईंस विभाग के अध्यक्ष अरविन्द तिवारी ने कहा कि यह अवसर आपके श्रेष्ठता साबित करने का है। स्नातत की शिक्षा यहां पूरी होने वाली है अब आगे आपका कॅरिअर शुरू होगा। शिक्षा और कॅरिअर दोनों में आप सफल हों। इस दौरान विद्यार्थियों में अनुषा सिंह, शमा प्रार्थना, दयानन्द ने कॉलेज के अनुभव साझा किये।

कार्यक्रम के दौरान आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. शैलेष देवांगन, एनईपी प्रभारी डॉ. आरएन शर्मा, वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग के अध्यक्ष राकेश कुमार सेन तथा सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।