थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा जालसाजी करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-297/2025 धारा 318(4),319(2),338,336(3),340(2),115(2),352,351(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राम नरेश उर्फ कुल्हू पुत्र बचऊ यादव निवासी ग्राम माझा राठ थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा को ग्राम माझा राठ से गिरफ्तार कर लिया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादी मुन्नालाल पुत्र रामतीरथ निवासी ग्राम मांझाराठ थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना नवाबगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि उसकी दादी श्रीमती ननका पत्नी स्व० गया प्रसाद की मृत्यु वर्ष 2013 में हो गई थी, जिनके नाम ग्राम तुलसीपुर व ग्राम मांझाराठ में विभिन्न गाटा संख्याओं की कृषि भूमि दर्ज थी। आरोप है कि विपक्षी रामनरेश पुत्र बचऊ ने उक्त भूमि को हड़पने की नीयत से वर्ष 2019 में तहसीलदार तरबगंज न्यायालय में स्वयं को वारिस बताते हुए नामान्तरण वाद दाखिल किया। जब वारिस होने का प्रमाण नहीं मिला तो उसने दिनांक 16.07.2021 को श्रीमती नन्कन्ना पत्नी रामकेवल को श्रीमती ननका के रूप में प्रस्तुत कराकर रजिस्ट्री कार्यालय तरबगंज में कूटरचित व फर्जी वसीयतनामा तैयार करवा लिया और उसी के आधार पर दिनांक 25.08.2022 को पुनः नामान्तरण वाद दाखिल किया। वादी के अनुसार उक्त वसीयतनामा में फोटो व अन्य विवरण फर्जी हैं। बाद में जांच के दौरान निर्वाचक नामावली व परिवार रजिस्टर के आधार पर नामान्तरण आदेश दिनांक 19.07.2023 को निरस्त करते हुए दिनांक 30.01.2024 को आदेश रद्द कर दिया गया। आरोप है कि इस मामले की पैरवी से नाराज होकर विपक्षी रामनरेश, अनिल कुमार व सुभाषचन्द्र अपने दो अज्ञात साथियों के साथ दिनांक 15.07.2025 को रात लगभग 08ः00 बजे चौखड़िया पुल के पास वादी की रेकी कर उसे गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा मुकदमे की पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी दी। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 09.03.2026 को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त राम नरेश उर्फ कुल्हू को ग्राम माझा राठ से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
11 को आयेंगी महिला आयोग की सदस्य, करेंगी जनसुनवाई

गोण्डा । उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ऋतु शाही आगामी 11 मार्च,2026 को जनपद में आ रही है। सर्वप्रथम वह सर्किट हाउस में अपरान्ह 11:00 बजे से महिला सम्बन्धी शिकायतों की जनसुनवाई करेंगी। उसके बाद महिला सम्बन्धी अपराधों व योजनाओं के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। यह जानकारी देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने अपील किया है कि पीड़ित महिलाएं ससमय उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से सम्बन्धित शिकायत प्रस्तुत कर सकती हैं।
थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज  अभिषेक दवाच्याँ के नेतृत्व में थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0-97/2026 धारा 109(1),115(2),191(2),191(3),190,352 बीएनएस व 7 सी0एल0ए0 एक्ट से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त- शेष कुमार सिंह पुत्र स्व० राजकुमार सिंह निवासी ग्राम चंगेरिया थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा को पंचायत सचिवालय चंगेरिया से मसौलिया जाने वाले खड़ंजा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर ग्राम चंगेरिया के पास शिवम दीक्षित के खेत से घटना में प्रयुक्त एक अदद बांस की लाठी बरामद किया गया।

*घटना  का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 19.02.2026 को वादी विष्णुदेव पुत्र कमला प्रसाद दीक्षित नि0 ग्राम चंगेरिया थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना कर्नलगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 18.02.2026 को समय करीब रात 10.00 बजे प्रार्थी के पिता को पुरानी रंजिश को लेकर प्रमोद पुत्र माता प्रसाद व अन्य लोगों द्वारा शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया तथा शोर मचाने पर गाँव के लोग आ गये जिससे विपक्षीगण भाग गये, भागते समय उनके द्वारा कट्टे से फायरिंग की गई जिससे घर में मौजूद लड़के आर्यन दीक्षित गंभीर रूप से घायल हो गया है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कर्नलगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 07.03.2026 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त 01 आरोपी अभियुक्त- शेष कुमार सिंह पुत्र स्व० राजकुमार सिंह निवासी ग्राम चंगेरिया थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा को पंचायत सचिवालय चंगेरिया से मसौलिया जाने वाले खड़ंजा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर ग्राम चंगेरिया के पास शिवम दीक्षित के खेत से घटना में प्रयुक्त एक अदद बांस की लाठी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा दहेज हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज  अभिषेक दवाच्याँ के नेतृत्व में थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0-128/26 धारा 85,80(2) बी0एन0एस0 व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त-बाबादीन कश्यप पुत्र तेपश्वरी कश्यप को ग्राम अवदानपुरवा से गिरफ्तार कर लिया गया। 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 06.03.2026 को प्रार्थिनी राजकुमारी पत्नी बुद्धराम निवासी ग्राम टेपरा गद्दोपुर, थाना कर्नलगंज, जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 कर्नलगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि उसकी पुत्री की शादी करीब 04 वर्ष पूर्व अवदानपुरवा मौजा कचनापुर थाना कर्नलगंज निवासी बाबादीन कश्यप पुत्र तेपश्वरी कश्यप के साथ हुई थी। शादी के 02 वर्ष बाद से ही उसके पति व उसके परिजनों द्वारा दहेज के लिए मेरी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था तथा दिनांक 06.03.2026 को उसके पति व परिजनों द्वारा मेरी बेटी की दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर दी गयी है। वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कर्नलगंज में नामजद 04 अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमे आज दिनांक 08.03.2026 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी पति बाबादीन कश्यप पुत्र तेपश्वरी कश्यप को ग्राम अवदानपुरवा से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा चलाये गए विशेष अभियान के तहत 39 नफर गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
   गोण्डा।पुलिस अधीक्षक गोण्डाविनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वांछित व गैर-जमानती वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कल दिनांक 06.03.2026 को विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान को सफल बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लंबित गैर-जमानती वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।
उक्त अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत व अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीमों का गठन कर कार्यवाही की गई। इस विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा कुल 39 गैर-जमानती वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। थाना-वार गिरफ्तारी का विवरण निम्नानुसार है- थाना खरगूपुर पुलिस ने 05, थाना धानेपुर पुलिस ने 02, थााना मोतीगंज पुलिस ने 02, थाना छपिया पुलिस ने 02, थाना तरबगंज पुलिस ने 08, थाना वजीरगंज पुलिस ने 01, थाना को0 कर्नलगंज पुलिस ने 05, थाना कौड़िया पुलिस ने 01 व थाना परसपुर पुलिस ने 13 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
थाना को0 नगर पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

गोण्डा।  पुलिस अधीक्षक गोण्डाविनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0-207/2026 धारा 191(2),191(3),109(1),115(2) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त मनीष कुमार सोनकर पुत्र लल्लू सोनकर उर्फ राघवराम सोनकर निवासी शिवबक्श पुरवा मौजा दत्तनगर विशेन थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को जिला अस्पताल रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना  का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 06.03.2026 को वादिनी पूनम पत्नी अशोक कुमार निवासी दत्तनगर शिवबक्श पुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 05.03.2026 को रात्रि करीब 08 बजे उनके पति को मनीष सोनकर, विष्णु सोनकर, पवन सोनकर, हरीश सोनकर पुत्रगण राघवराम उर्फ लल्लू सोनकर व श्रवण कुमार उर्फ छोटू ड्राइवर निवासीगण दत्तनगर द्वारा लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी से घेरकर मारपीट की गयी, जिसमें मनीष सोनकर द्वारा कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर उनके पति को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 07.03.2026 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्त मनीष कुमार सोनकर पुत्र लल्लू सोनकर उर्फ राघवराम सोनकर को जिला अस्पताल रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
जनपद में अब तक कुल कितने ग्राम पंचायतों में पेयजल की व्यवस्था हुई प्रारंभ-जिलाधिकारी

बैठक में संबंधित फॉर्मेट पर विभाग में चल रहे कार्यों के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश-डीएम


गोण्डा 06 मार्च,2026।
कलेक्ट्रेट सभागार, में जिलाधिकारी  प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत जनपद में संचालित विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए चल रही परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से जनपद के ग्राम पंचायतों एवं मजरों में जल जीवन मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से यह जानने का निर्देश दिया कि अब तक जनपद के कितने ग्राम पंचायतों तथा मजरों में योजनाओं के अंतर्गत सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था प्रारम्भ हो चुकी है।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के सभी ग्राम पंचायतों एवं मजरों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप (फॉर्मेट) में शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि इससे योजनाओं की वास्तविक प्रगति का आकलन करने में सुविधा होगी तथा जिन क्षेत्रों में कार्य अधूरा है या पेयजल आपूर्ति प्रारम्भ नहीं हो सकी है, वहां शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की जा सकेगी।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है, इसलिए कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही पूर्ण किया जाना आवश्यक है।

इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जहां भी कार्यों में अनावश्यक विलम्ब पाया जाएगा, वहां संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि संबंधित अधिकारी समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित करें, जिससे योजनाओं का लाभ समय पर ग्रामीणों तक पहुंच सके।

बैठक में जल जीवन मिशन से जुड़े विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे तथा जनपद में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, एक्सईएएन जल निगम विभाग तथा कार्य संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।
साहित्य और संगीत की जुगलबंदी दोनों को करती है अमर : डॉ. शैलेन्द्र नाथ मिश्र

भविष्य भूमि में दीर्घकालीन कला-साधना के लिए संगीत-साधकों का हुआ अभिनंदन


गोण्डा। काव्य संध्या, होली मिलन समारोह एवं संगीत साधना सारस्वत सम्मान का आयोजन गायत्रीपुरम् स्थित तुलसी विहार की ‘भविष्य भूमि’ में किया गया। कार्यक्रम का संयोजन शास्त्री महाविद्यालय के सेवानिवृत्त हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र नाथ मिश्र तथा प्रबंधन डॉ. जयशंकर तिवारी द्वारा किया गया।
वयोवृद्ध साहित्यकार साहित्य भूषण डॉ. सूर्य पाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मान समारोह में दीर्घकालिक संगीत-साधना के क्षेत्र में पं. तुलसीदास द्विवेदी (गायन) तथा पटमेश्वरी सिंह (ढोलक वादन) को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

भविष्य भूमि के कला-मंच पर संगीतकार-द्वय का स्वागत करते हुए डॉ. शैलेन्द्र नाथ मिश्र ने कहा कि कला की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती के नाद-ब्रह्म से ही संगीत और साहित्य की आत्मा का निर्माण हुआ है। साहित्य और संगीत की जुगलबंदी ही इन दोनों को अमरत्व प्रदान करती है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए शोधार्थी अरुणेश शुक्ल ने बताया कि जनपद के हरखापुर निवासी पं. तुलसीदास द्विवेदी गायन तथा मंगुराबाजार क्षेत्र के धुंधापुरवा निवासी पटमेश्वरी सिंह ढोलक वादन में लगभग पचास वर्षों से निरंतर साधना कर रहे हैं।

समारोह में लोक-संगीत के शास्त्रीय स्वरूप का परिचय देते हुए प्रशांत एवं आर्यन दूबे ने फाग के विविध लय-ताल प्रस्तुत कर वातावरण को उत्सवमय बना दिया। इसके उपरांत उपस्थित लोगों ने फूल और गुलाल के साथ होली खेलकर एक-दूसरे के सुखद जीवन और स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना की।इस अवसर पर साहित्य भूषण शिवाकांत मिश्र ‘विद्रोही’, राजेश ओझा, घनश्याम अवस्थी, सर्वजीत मिश्र, ओम प्रकाश शुक्ल, त्रिलोकीनाथ मौर्य, सुरेन्द्र मिश्र, पुष्कर बाबू, शिव बालक सोनकर, हरीराम शुक्ल, रघुनाथ पाण्डेय, अवधेश प्रताप सिंह, एस.बी. सिंह ‘झंझट’, शैलेन्द्र शुक्ल ‘सागर’, दिवाकर पाण्डेय ‘चित्रगुप्त’, आर.जे. शुक्ल ‘यदुराय’, रूप नारायण,  हरीओम, अवधेश सिंह ‘अवधेश’, नंदकिशोर पाण्डेय ‘मधुकर’, विष्णु शंकर तिवारी, राजेश कुमार जायसवाल, रंजीत सिंह, अजय पाठक, आशीष मिश्र, जगदम्बा, रवि प्रकाश ओझा सहित अनेक साहित्य एवं कला प्रेमी उपस्थित रहे।
थाना कर्नलगंज लिस द्वारा जानलेवा हमला करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

  गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज श्री अभिषेक दवाच्याँ के नेतृत्व में थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0-97/2026 धारा 109(1),115(2),191(2),191(3),190,352 बीएनएस व 7 सी0एल0ए0 एक्ट से सम्बन्धित 01 आरोपी अभियुक्त- बरखू पुत्र कामता निवासी ग्राम चंगेरिया थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा को रेलवे अण्डरपास चंगेरिया के पास से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से घटना में प्रयुक्त 01 बांस का डण्डा चंगेरिया रेलवे ब्रिज के पास कुर्मीपुरवा जाने वाले मार्ग के किनारे गड्ढे से बरामद किया गया।

*घटना  का संक्षिप्त विवरण- 19.02.2026 को वादी विष्णुदेव पुत्र कमला प्रसाद दीक्षित नि0 ग्राम चंगेरिया थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना कर्नलगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 18.02.2026 को समय करीब रात 10.00 बजे प्रार्थी के पिता को पुरानी रंजिश को लेकर प्रमोद पुत्र माता प्रसाद व अन्य लोगों द्वारा शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया तथा शोर मचाने पर गाँव के लोग आ गये जिससे विपक्षीगण भाग गये, भागते समय उनके द्वारा कट्टे से फायरिंग की गई जिससे घर में मौजूद लड़के आर्यन दीक्षित गंभीर रूप से घायल हो गया है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कर्नलगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज  06.03.2026 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त 01 आरोपी अभियुक्त- बरखू पुत्र कामता निवासी ग्राम चंगेरिया थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा को रेलवे अण्डरपास चंगेरिया के पास से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से घटना में प्रयुक्त 01 बांस का डण्डा चंगेरिया रेलवे ब्रिज के पास कुर्मीपुरवा जाने वाले मार्ग के किनारे गड्ढे से बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
आयुक्त ने वृद्धाश्रम, वन स्टॉप सेंटर व बाल देखरेख संस्थान में मनाई होली, बांटी खुशियां
*आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने वृद्धाश्रम, वन स्टॉप सेंटर व बाल देखरेख संस्थान में मनाई होली*

*वृद्धजनों को गुझिया, बच्चों को अल्पाहार वितरित कर आयुक्त ने बांटी होली की खुशियां*

*महिलाओं, बच्चों और वृद्धजनों के साथ रंग-गुलाल खेलकर आयुक्त ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश*

*गोण्डा 05 मार्च 2026*। - होली के पावन पर्व पर देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने अपनी धर्मपत्नी गरिमा भूषण एवं सुपुत्र के साथ वन स्टॉप सेंटर, वृद्धाश्रम तथा बाल देखरेख संस्थान पहुंचकर वहां रह रहे वृद्धजनों, महिलाओं और बच्चों के साथ होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर आयुक्त ने सभी के साथ रंग-गुलाल खेलकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं और आत्मीयता के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।

आयुक्त सबसे पहले वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने वहां रह रहे वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से वृद्धजनों को गुझिया खिलाई और रंग लगाकर होली की बधाई दी। आयुक्त के इस स्नेहपूर्ण व्यवहार से वृद्धजन भावुक हो उठे और उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।
इसके बाद आयुक्त बाल देखरेख संस्थान पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों के साथ भी होली का त्योहार मनाया। बच्चों ने आयुक्त और उनके परिवार का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर आयुक्त ने बच्चों को अल्पाहार वितरित किया तथा रंग-गुलाल लगाकर उनके साथ होली की खुशियां बांटी। बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ त्योहार का आनंद लिया और परिसर में उल्लास का माहौल बना रहा।

आयुक्त ने वन स्टॉप सेंटर पहुंचकर वहां रह रही महिलाओं से भी मुलाकात की और उनके साथ होली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने महिलाओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। आयुक्त ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें सभी भेदभाव भूलकर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने का संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर प्रेम, सौहार्द और उल्लास के साथ होली का पर्व मनाया।